Monday, May 18निर्मीक - निष्पक्ष - विश्वसनीय
Shadow

स्पोर्ट्स

स्टेट एथलेटिक्स आए में दो खिलाड़ियों ने तेजाब डालकर मैदान और ट्रैक को खराब किया

स्टेट एथलेटिक्स आए में दो खिलाड़ियों ने तेजाब डालकर मैदान और ट्रैक को खराब किया

श्री गंगानगर, स्पोर्ट्स
एथलेटिक्स एसोसिएशन ने 10 हजार का जुर्माना लगाया, खेल अधिकारी की रिपोर्ट पर मुकदमा दर्जश्रीगंगानगर। स्टेट एथलेटिक्स एसोसिएशन के तत्वावधान में आयोजित राज्य स्तरीय एथलेटिक्स प्रतियोगिता में भाग लेने आए जयपुर और चूरू के दो खिलाड़ियों ने ऐसी घिनौनी हरकत कर डाली,जिससे खेल भावना को ठेस पहुंची ही वही करोड़ों की लागत से महाराजा गंगासिंह स्टेडियम में नवनिर्मित रेसिंग ट्रैक और मैदान को भी क्षति पहुंची। इन खिलाड़ियों ने तेजाब डालकर मदान और ट्रैक को क्षतिग्रस्त कर दिया। एथलेटिक्स एसोसिएशन ने इन इन खिलाड़ियों पर इस हरकत के लिए 10 हजार का जुर्माना लगाया है, वही प्रभारी जिला खेलकूद अधिकारी की रिपोर्ट पर कोतवाली पुलिस ने इन पर सरकारी संपत्ति को नुकसान पहुंचाने का मुकदमा दर्ज किया है। कोतवाली में जयपुर के सुनील धेतरवाल और चूरू के अमित कुमार के विरुद्ध दर्ज मुकदमे की जांच कर रहे एएसआई महेंद्रसिंह ने आज हिंदू...
जसप्रीत बुमराह​ ने बेंगलुरु में बरपाया कहर, वाइफ ने ऐसे किया रिएक्ट

जसप्रीत बुमराह​ ने बेंगलुरु में बरपाया कहर, वाइफ ने ऐसे किया रिएक्ट

What's Hot, टॉप न्यूज़, स्पोर्ट्स
नई दिल्ली भारतीय टीम ने बेंगलुरु के एम​ चिन्नास्वामी स्टेडियम में खेले जा रहे डे-नाइट टेस्ट (Day Night Test) में श्रीलंका की टीम पर अपना शिकंजा कसना शुरू कर दिया है। भारत की शानदार गेंदबाजी के आगे श्रीलंकाई टीम अपनी पहली पारी में 109 रनों पर सिमट गई, जोकि भारत के खिलाफ उसका दूसरा न्यूनतम स्कोर है। बेंगलुरु में जहां श्रीलंकाई स्पिनरों का बोलबाला देखने को मिला तो वहीं भारतीय तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह ने पहली पारी में पांच विकेट चटका डाले। बुमराह का घर में यह पहला फाइव विकेट हॉल है। बुमरा​ह की इस शानदार गेंदबाजी पर उनकी वाइफ ने भी शानदार रिएक्शन दिया है। ...
दो बल्लेबाजों ने शतक और एक खिलाड़ी ने ठोका दोहरा शतक, रणजी ट्रॉफी के प्री क्वार्टर फाइनल में झारखंड ने बनाए 769 रन 

दो बल्लेबाजों ने शतक और एक खिलाड़ी ने ठोका दोहरा शतक, रणजी ट्रॉफी के प्री क्वार्टर फाइनल में झारखंड ने बनाए 769 रन 

स्पोर्ट्स
नई दिल्ली रणजी ट्रॉफी 2021-22 का प्री-क्वार्टर फाइनल मैच झारखंड और नागालैंड के बीच कोलकाता के ईडन गार्डेंस स्टेडियम में खेला जा रहा है। इस मैच में झारखंड की टीम ने नागालैंड के सामने विशाल स्कोर खड़ा कर दिया है। यहां तक कि टीम अभी भी 750 से ज्यादा रन बनाने के बाद भी ऑलआउट नहीं हुई है। झारखंड की टीम की तरफ से दो बल्लेबाजों ने शतक और एक बल्लेबाज ने दोहरा शतक ठोक दिया है और नागालैंड के सामने ये स्कोर काफी ज्यादा होगा।  इस मैच में नागालैंड के कप्तान ने टॉस जीतकर गेंदबाजी चुनी थी। ऐसे में पहले बल्लेबाजी करते हुए झारखंड की टीम को अच्छी शुरुआत मिली थी। यहां तक कि अब दो दिन का खेल समाप्त हो गया है, लेकिन टीम अभी भी ऑलआउट नहीं हुई है। झारखंड की टीम ने अब तक 177 ओवर बल्लेबाजी की है और 769 रन बना लिए हैं। इसमें विराट सिंह और शाहबाज नदीम का शतक शामिल है, जबकि कुमार कुशाग्र ने नागालैंड के खिलाफ दो...
 घरेलू सरजमीं पर 5 विकेट हॉल लेकर सोशल मीडिया पर छाए जसप्रीत बुमराह, दिग्गजों ने की जमकर तारीफ

 घरेलू सरजमीं पर 5 विकेट हॉल लेकर सोशल मीडिया पर छाए जसप्रीत बुमराह, दिग्गजों ने की जमकर तारीफ

स्पोर्ट्स
नई दिल्ली जसप्रीत बुमराह ने रविवार को श्रीलंका के खिलाफ सीरीज के दूसरे और अंतिम मैच के दौरान टेस्ट करियर का अपना आठवां पांच विकेट हॉल लिया। पिंक बॉल टेस्ट के पहले दिन तीन विकेट झटकने वाले बुमराह ने गेम के दूसरे दिन लसिथ एम्बुलडेनिया और निरोशन डिकवेला को आउट करके पांच विकेट झटके। बुमराह को इस उपलब्धि तक पहुंचने में केवल 10 ओवर लगे, इसी के साथ उन्होंने भारतीय सरजमीं पर अपना पहला पांच विकेट हॉल लिया। श्रीलंका के बल्लेबाजों ने भारतीय गेंदबाजों के सामने घुटने टेक दिए। मेहमान टीम की ओर से एंजेलो मैथ्यूज को छोड़कर कोई भी बल्लेबाज ज्यादा देर भारतीय गेंदबाजों के सामने टिक नहीं सका। मैथ्यूज ने 43 रन बनाए। भारत की ओर से जसप्रीत बुमराह ने पांच विकेट लिए, जबकि मोहम्मद शमी और रविचंद्रन अश्विन ने दो-दो विकेट लिए। अक्षर पटेल ने चरित असलांका का विकेट भी लिया। जसप्रीत बुमराह की इस उपलब्धि की क्रिके...
रोहित शर्मा के लिए अब तक अच्छा नहीं गुजरा 2022, 12 पारियों के आंकड़े हैं बेहद खराब

रोहित शर्मा के लिए अब तक अच्छा नहीं गुजरा 2022, 12 पारियों के आंकड़े हैं बेहद खराब

स्पोर्ट्स
नई दिल्ली भारतीय टीम के कप्तान रोहित शर्मा ने 2022 में एक भी मैच अभी तक नहीं गंवाया है, लेकिन एक बल्लेबाज के तौर पर उनका प्रदर्शन खास नहीं रहा। यहां तक कि श्रीलंका जैसी कमजोर टीम के खिलाफ भी रोहित शर्मा कमाल नहीं दिखा पाए। उनके साल 2022 के आंकड़े खराब नजर आते हैं, क्योंकि वे शतक से कोसों दूर रहे हैं, जबकि एकमात्र अर्धशतक वे इस साल आधा दर्जन पारियों में जड़ पाए हैं। रोहित शर्मा जैसे खिलाड़ी के लिए ये आंकड़े बहुत ही शर्मनाक हैं।  ...
विराट कोहली ने शतक के चक्कर में अपना पुराना रिकॉर्ड खराब किया, छह साल में पहली बार औसत 50 से नीचे

विराट कोहली ने शतक के चक्कर में अपना पुराना रिकॉर्ड खराब किया, छह साल में पहली बार औसत 50 से नीचे

स्पोर्ट्स
नई दिल्ली विराट कोहली ने पिछले दो साल से ज्यादा समय से इंटरनेशनल क्रिकेट में कोई शतक नहीं ठोका है। हालांकि इस दौरान उनका औसत 50 से ज्यादा का रहा है। लेकिन अब टेस्ट में उनका औसत 50 से नीचे का आ गया है। 2017 के बाद से ऐसा पहली हुआ है कि विराट का बल्लेबाजी औसत 50 से नीचे गिरा है। विराट ने श्रीलंका के खिलाफ दूसरे टेस्ट मैच की पहली पारी में 23 और दूसरी पारी में केवल 13 रन ही बनाए। इससे अब उनके औसत में गिरावट आ गई है। कोहली को श्रीलंका के खिलाफ दूसरे टेस्ट में कम से कम 42 रन बनाने थे, ताकि उनकी औसत कायम रह सके। लेकिन ऐसी हो नहीं सका। फॉर्म में गिरावट आने के कारण कोहली का औसत भी अब छह साल बाद 50 से नीचे आ गया है।...
ऋषभ पंत ने कपिल देव का रिकॉर्ड तोड़ा, टेस्ट में बने सबसे तेज फिफ्टी लगाने वाले भारतीय खिलाड़ी

ऋषभ पंत ने कपिल देव का रिकॉर्ड तोड़ा, टेस्ट में बने सबसे तेज फिफ्टी लगाने वाले भारतीय खिलाड़ी

स्पोर्ट्स
नई दिल्ली श्रीलंका के खिलाफ दूसरे टेस्ट मैच में ऋषभ पंत ने ताबड़तोड़ फिफ्टी जड़ दिया है। वह टेस्ट क्रिकेट में सबसे तेज फिफ्टी लगाने वाले भारतीय बल्लेबाज बन गए हैं। उन्होंने महान क्रिकेटर कपिल देव के रिकॉर्ड को तोड़ा है। पंत ने सिर्फ 28 गेंद में अर्धशतक पूरा किया।  भारत और श्रीलंका के बीच बेंगलुरु के एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में खेले जा रहे दूसरे टेस्ट मैच के दौरान ऋषभ पंत ने शानदार बल्लेबाजी करते हुए सिर्फ 28 गेंदों में अपना अर्धशतक पूरा किया। अपनी पारी के दौरान पंत ने 7 चौके और दो छक्के लगाए। इस लिस्ट में दूसरे नंबर पर भारत के पूर्व कप्तान कपिल देव का नाम है। कपिल देव ने पाकिस्तान के खिलाफ 1982 में कराची में 30 गेंदों में फिफ्टी जड़ी थी। शीर्दुल ठाकुर ने इंग्लैंड के खिलाफ 2021 में ओवल में 31 गेदों में अपना अर्धशतक पूरा किया था। चौथे नंबर पर भारत के खतरनाक सलामी बल्लेबाज रह...
हॉकी खिलाड़ी व पीटीआई सम्मानित

हॉकी खिलाड़ी व पीटीआई सम्मानित

स्पोर्ट्स, हनुमानगढ़
हनुमानगढ़ (सीमा सन्देश न्यूज)। गांव गुरुसर के राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय में वार्षिक उत्सव उमंग 2022 का आयोजन रविवार को किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता ग्राम पंचायत सरपंच रामेश्वर लाल कड़ेला ने की। वार्षिक उत्सव कार्यक्रम में गांव के गणमान्य नागरिकों तथा अभिभावकों ने हिस्सा लिया। विद्यालय के छात्र-छात्राओं ने शानदार सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किया। अतिथियों की ओर से विद्यालय का राज्य स्तर पर हॉकी में नाम रोशन करने वाले हॉकी खिलाड़ियों व शारीरिक शिक्षक गुरदीप सिंह को सम्मानित किया गया। प्रधानाचार्य श्वेता चौधरी ने विद्यालय की उपलब्धियों में भविष्य की योजनाओं पर प्रकाश डाला। ग्रामीणों ने विद्यालय की उन्नति व विकास हेतु भरपूर सहयोग का आश्वासन दिया। मंच संचालन व्याख्याता पवन बेनीवाल ने किया।...
विराट कोहली के स्टेडियम में पहुंचते ही गूंजा पूरा स्टेडियम, कुछ ही देर में निराश हुए फैंस

विराट कोहली के स्टेडियम में पहुंचते ही गूंजा पूरा स्टेडियम, कुछ ही देर में निराश हुए फैंस

What's Hot, टॉप न्यूज़, स्पोर्ट्स
नई दिल्ली भारत और श्रीलंका के बीच बेंगलुरु के एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में जारी दूसरे टेस्ट मैच में भारत की पहली पारी 252 रन पर सिमट गई है। भारत की ओर से श्रेयस अय्यर ने सर्वाधिक 92 रन बनाए। इस मैच के लिए बीसीसीआई ने 100 फीसदी दर्शकों को स्टेडियम में प्रवेश करने की अनुममित दी है, ऐसे में विराट के पास अपने घरेलू मैदान और घरेलू दर्शकों के सामने पिंक बॉल टेस्ट में फिर से शतक लगाने का शानदार मौका था। ऐसा इसलिए क्योंकि 33 वर्षीय 2008 में इंडियन प्रीमियर लीग के शुरू होने के बाद से रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर फ्रेंचाइजी का प्रतिनिधित्व कर रहे हैं।...
फाफ डुप्लेसी के कप्तान बनने पर आया विराट कोहली का रिएक्शन, 9 साल बाद RCB को मिला नया कप्तान

फाफ डुप्लेसी के कप्तान बनने पर आया विराट कोहली का रिएक्शन, 9 साल बाद RCB को मिला नया कप्तान

स्पोर्ट्स
नई दिल्ली रॉयल चैलजर्स बैंगलोर ने आईपीएल के आगामी सीजन के लिए अपने कप्तान का ऐलान कर दिया है। आईपीएल 2021 में विराट कोहली के कप्तानी के पद से हटने के बाद RCB ने अब अपने नए कप्तान को चुना है। रॉयल चैलजर्स बैंगलोर ने दक्षिण अफ्रीका के क्रिकेटर फाफ डुप्लेसी को अपना नया कप्तान चुना है। फाफ को कप्तान बनाए जाने के बाद विराट कोहली ने उन्हें आगामी सीजन के लिए शुभकामनाएं दी है। 2013 से लेकर 2021 तक विराट कोहली टीम के कप्तान थे।...