Monday, May 18निर्मीक - निष्पक्ष - विश्वसनीय
Shadow

स्पोर्ट्स

सुरक्षा कारणों से वनडे और टी20 को इस्लामाबाद से लाहौर शिफ्ट करने की तैयारी

सुरक्षा कारणों से वनडे और टी20 को इस्लामाबाद से लाहौर शिफ्ट करने की तैयारी

स्पोर्ट्स
नई दिल्ली पाकिस्तान में सरकार के खिलाफ हो रहे विरोध प्रदर्शन के कारण पाकिस्तान और ऑस्ट्रेलिया के बीच होने वाली वनडे और टी20 सीरीज पर खतरे के बादल मंडराने लगे हैं। ​दोनों टीमों के बीच लिमिटेड ओवरों की सीरीज रावलपिंडी में खेले जाने हैं, लेकिन राजधानी इस्लामाबाद में इमरान खान सरकार के खिलाफ विरोध प्रदर्शन हो रहे हैं। रावलपिंडी इस्लामाबाद से मह​ज 20 किलोमीटर दूर है और ऐसे में इस विरोध का असर वनडे और टी20 सीरीज पर भी पड़ सकता है। हालांकि पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (PCB) इस सीरीज को रावलपिंडी से लाहौर शिफ्ट करने पर विचार कर रहा है। ...
बुमराह टेस्ट रैंकिंग में नंबर चार पर पहुंचे

बुमराह टेस्ट रैंकिंग में नंबर चार पर पहुंचे

What's Hot, टॉप न्यूज़, स्पोर्ट्स
दुबई (वार्ता). अनुभवी भारतीय तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह को बुधवार को जारी आईसीसी टेस्ट गेंदबाजी रैंकिंग में बड़ा फायदा हुआ है।बेंगलुरु के चिन्नास्वामी स्टेडियम में भारत और श्रीलंका के बीच दूसरे पिंक बॉल टेस्ट मैच में शानदार गेंदबाजी कर कुल आठ विकेट लेने की बदौलत बुमराह गेंदबाजों की सूची में शाहीन अफरीदी (पाकिस्तान), काइल जैमिसन (न्यूजीलैंड), टिम साउदी (न्यूजीलैंड), जेम्स एंडरसन (इंग्लैंड), नील वैगनर (दक्षिण अफ्रीका) और जोश हेजलवुड (ऑस्ट्रेलिया) को पछाड़ते हुए छह स्थानों की छलांग लगाकर 830 रेटिंग अंकों के साथ चौथे नंबर पर पहुंच गए हैं।ऑस्ट्रेलियाई कप्तान पैट कमिंस, अनुभवी भारतीय स्पिनर रविचंद्रन अश्विन और दक्षिण अफ्रीका के अनुभवी तेज गेंदबाज कैगिसो रबादा हालांकि क्रमश: पहले, दूसरे और तीसरे स्थान पर बरकरार हैं। वहीं मोहम्मद शमी एक स्थान के फायदे के साथ हमवतन रवींद्र जडेजा से ऊपर 17वें स्थान ...
पनिहारी बागड़ी हरियाणा की टीम ने जीता खिताब

पनिहारी बागड़ी हरियाणा की टीम ने जीता खिताब

स्पोर्ट्स, हनुमानगढ़
वॉलीबॉल प्रतियोगिता में 65 से अधिक टीमों ने लिया हिस्साहनुमानगढ़ (सीमा सन्देश न्यूज)। जंक्शन के वार्ड 13 में नवनिर्मित वॉलीबॉल ग्राउण्ड में शहीद भगतसिंह आजाद हिन्द चैरिटेबल ट्रस्ट की ओर से संचालित युवा शूटिंग वॉलीबॉल क्लब की ओर से आयोजित वॉलीबॉल प्रतियोगिता का शुभारम्भ मंगलवार रात्रि को हुआ। प्रतियोगिता का उद्घाटन नगर परिषद सभापति गणेश राज बंसल, उपसभापति अनिल खिचड़, नगर परिषद की निर्माण समिति के अध्यक्ष सुमित रणवां, पार्षद परमिन्द्र कौर, विकास रांगेरा, रणजीत सिंह, पूर्व उपसभापति नगीना बाई, जूडो कोच विनीत बिश्नोई, मानव उत्थान समिति के लाधुसिंह भाटी ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर किया। आयोजन समिति सदस्य इकबाल गिल ने बताया कि प्रतियोगिता में रात-दिन मुकाबले हुए। प्रतियोगिता में राजस्थान के अलावा पंजाब व हरियाणा की 65 से अधिक टीमों ने हिस्सा लिया। प्रतियोगिता का फाइनल मुकाबला पनिहारी बागड़ी हरि...
विराट कोहली के साथ सेल्फी लेना पड़ेगा महंगा, बेंगलुरु पुलिस ने 4 युवकों के खिलाफ दर्ज की FIR

विराट कोहली के साथ सेल्फी लेना पड़ेगा महंगा, बेंगलुरु पुलिस ने 4 युवकों के खिलाफ दर्ज की FIR

स्पोर्ट्स
नई दिल्ली भारत और श्रीलंका के बीच दो मैचों की टेस्ट सीरीज का दूसरा और अंतिम मैच बेंगलुरु के एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में खेला जा रहा है। इस डे-नाइट टेस्ट टेस्ट मैच में 100 फीसदी दर्शकों को स्टेडियम में प्रवेश करने की अनुमति दी गई थी। मैच के दूसरे दिन श्रीलंका की दूसरी पारी के दौरान कुछ दर्शक मैदान में घुस आए थे और इनमें से एक लकी फैन तो विराट कोहली के साथ सेल्फी लेने में भी सफल रहे। हालांकि उस फैन को अब विराट के साथ सेल्फी लेना महंगा पड़ सकता है क्योंकि बेंगलुरु पुलिस ने इस मामले में अब कार्रवाई शुरू कर दी है।  मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, बेंगलुरु पुलिस ने इस मामले में उन फैंस के खिलाफ एफआईआर दर्ज किया है, जोकि मैदान में घुसे थे। घटना के बाद बेंगलुरु पुलिस ने चारों युवकों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। पुलिस ने बताया गया कि पकड़े गए चारों युवकों को उसी समय स्टेडियम से बाहर कर दिया गय...
कपिल देव के बाद आर अश्विन ने डेल स्टेन को छोड़ा पीछे, हासिल किया नया मुकाम

कपिल देव के बाद आर अश्विन ने डेल स्टेन को छोड़ा पीछे, हासिल किया नया मुकाम

स्पोर्ट्स
नई दिल्ली टीम इंडिया के स्टार स्पिनर आर अश्विन (R Ashwin) ने टेस्ट क्रिकेट में एक और खास मुकाम हासिल कर लिया है। टेस्ट क्रिकेट में सबसे ज्यादा विकेट लेने के मामले में कपिल देव (Kapil Dev) के बाद अब डेल स्टेन (Dale Steyn) को भी पीछे छोड़ दिया है। श्रीलंका के खिलाफ डे-नाइट टेस्ट मैच के तीसरे दिन धनंजय डिसिल्वा को आउट करते ही अश्विन ने 440वां टेस्ट विकेट झटका। स्टेन के खाते में कुल 439 टेस्ट विकेट दर्ज हैं। स्टेन ने दक्षिण अफ्रीका की ओर से 93 टेस्ट मैचों में 439 टेस्ट विकेट लिए हैं, जबकि अश्विन ने 86वें टेस्ट में ही यह आंकड़ा पार कर लिया है। अश्विन ने इस सीरीज के पहले टेस्ट मैच में 435वां टेस्ट विकेट लेकर टीम इंडिया के पूर्व कप्तान कपिल देव को पीछे छोड़ा था, जिनके खाते में 434 टेस्ट विकेट थे। इस सीरीज की शुरुआत से पहले अश्विन के खाते में 430 टेस्ट विकेट दर्ज थे और वह सबसे ज्यादा टेस्ट व...
श्रेयस अय्यर और एमलिया केर ने जीता ICC प्लेयर ऑफ द मंथ अवॉर्ड, इन खिलाड़ियों को दी मात

श्रेयस अय्यर और एमलिया केर ने जीता ICC प्लेयर ऑफ द मंथ अवॉर्ड, इन खिलाड़ियों को दी मात

स्पोर्ट्स
नई दिल्ली इंटरनेशनल क्रिकेट काउंसिल यानी आईसीसी ने सोमवार 14 मार्च को फरवरी 2022 के लिए प्लेयर ऑफ द मंथ का ऐलान कर दिया है। मेंस कैटेगरी में भारतीय टीम के ऑल फॉर्मेट बैटर श्रेयस अय्यर ने ये खिताब जीता है, जबकि वुमेंस कैटेगरी में न्यूजीलैंड की एमलिया केर ने आईसीसी प्लेयर ऑफ द मंथ अवॉर्ड अपने नाम किया है। एमलिया केर ने दो भारतीय खिलाड़ियों को हराया है, जबकि श्रेयस अय्यर ने यूएई और नेपाल के क्रिकेटरों को मात दी है। दाएं हाथ के बल्लेबाज श्रेयस अय्यर ने आईसीसी प्लेयर ऑफ द मंथ का अवॉर्ड श्रीलंका और वेस्टइंडीज के खिलाफ खेली गई सीमित ओवरों की सीरीज में दमदार प्रदर्शन के दम पर जीता। उन्होंने यूएई के व्रित्या अरविंद और नेपाल के दिपेंद्र सिंह को हराकर आईसीसी का ये अवॉर्ड अपने नाम किया। श्रेयस अय्यर ने फरवरी में वेस्टइंडीज के खिलाफ अहमदाबाद में आखिरी वनडे मैच में 80 रन बनाए ते, जबकि तीन मैचों की...
दक्षिण अफ्रीका ने लगाई लंबी छलांग, भारत को हुआ नुकसान, जानिए लेटेस्ट प्वॉइंट्स टेबल का हाल

दक्षिण अफ्रीका ने लगाई लंबी छलांग, भारत को हुआ नुकसान, जानिए लेटेस्ट प्वॉइंट्स टेबल का हाल

स्पोर्ट्स
नई दिल्ली  दक्षिण अफ्रीका महिला क्रिकेट टीम ने आईसीसी महिला वर्ल्ड कप 2022 में लगातार तीसरी जीत दर्ज करके टूर्नामेंट के लेटेस्ट प्वॉइंट्स टेबल में लंबी छलांग लगा दी है। टीम ने सोमवार को अपने तीसरे मुकाबले में इंग्लैंड को तीन विकेट से मात दी, जोकि महिला वर्ल्ड कप में दक्षिण अफ्रीका की 20 साल बाद यह पहली जीत है। इस जीत के बाद दक्षिण अफ्रीका महिला क्रिकेट टीम लेटेस्ट प्वॉइंट्स टेबल में दूसरे नंबर पर पहुंच गई है। अफ्रीकी टीम के तीन मैचों से अब छह अंक हो गए हैं। ऑस्ट्रेलिया की टीम अभी भी छह अंकों के साथ टॉप पर है। ऑस्ट्रेलिया और दक्षिण अफ्रीका की इस टूर्नामेंट की ऐसी टीम हैं, जोकि अभी तक अजेय है।...
दक्षिण अफ्रीका ने इंग्लैंड को हराकर रचा इतिहास, टूटा 20 साल पुराना रिकॉर्ड

दक्षिण अफ्रीका ने इंग्लैंड को हराकर रचा इतिहास, टूटा 20 साल पुराना रिकॉर्ड

स्पोर्ट्स
नई दिल्ली दक्षिण अफ्रीका महिला क्रिकेट टीम ने आईसीसी महिला वर्ल्ड कप में एक नया इतिहास रच दिया है। अफ्रीकी महिलाओं ने सोमवार को माउंट मॉन्गानुई में खेले गए टूर्नामेंट के मुकाबले में इंग्लैंड महिला क्रिकेट टीम को 4 गेंद शेष रहते तीन विकेट से हरा दिया। दक्षिण अफ्रीका महिला क्रिकेट टीम की आईसीसी महिला वर्ल्ड कप में इंग्लैंड के खिलाफ 20 साल बाद यह पहली जीत है। इंग्लैंड ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 9 विकेट पर 235 रन का स्कोर बनाया। दक्षिण अफ्रीका इस लक्ष्य को सात विकेट खोकर हासिल कर लिया। दक्षिण अफ्रीका की आईसीसी महिला वर्ल्ड कप 2022 में यह लगातार तीसरी जीत है जबकि इंग्लैंड को लगातार तीसरी हार का सामना करना पड़ा है। ...
आकाश चोपड़ा ने बताई आपबीती, बोले- ऑस्ट्रेलिया में सौरव गांगुली ने दर्द में रहते हुए मुझसे कराई थी फील्डिंग

आकाश चोपड़ा ने बताई आपबीती, बोले- ऑस्ट्रेलिया में सौरव गांगुली ने दर्द में रहते हुए मुझसे कराई थी फील्डिंग

स्पोर्ट्स
नई दिल्ली भारतीय टीम के पूर्व टेस्ट ओपनर आकाश चोपड़ा ने बेंगलुरु के एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में खेले जा रहे पिंक बॉल टेस्ट मैच में कमेंट्री के दौरान एक बड़ा खुलासा किया। पूर्व ओपनर और मौजूदा क्रिकेट कमेंटेटर आकाश चोपडा़ ने उनके इंटरनेशनल क्रिकेट के दिनों के बारे में बताया, जब उनको चोट लगी थी, लेकिन कप्तान सौरव गांगुली ने उनको मैदान से बाहर जाने की इजाजत नहीं दी थी। इसी के बारे में उन्होंने पिंक बॉल टेस्ट मैच में कमेंट्री के दौरान बताया, जब मयंक अग्रवाल को चोट लगी थी।  दरअसल, सिडनी में जनवरी 2004 की शुरुआत में एक टेस्ट मैच खेला जा रहा था, जो ऑस्ट्रेलिया के दौरे पर भारत का आखिरी टेस्ट मैच था। इस मैच में आकाश चोपड़ा भी टीम का हिस्सा थे। इसी मैच में आकाश चोपड़ा को सिली प्वाइंट पर फील्डिंग करते हुए टखने में चोट लगी थी। आकाश चोपड़ा को काफी दर्द हो रहा था और उन्होंने सौरव गांगुली से पूछा भ...
झटका: 26 विदेशी खिलाड़ी आईपीएल 2022 के शुरुआती मुकाबलों से रहेंगे बाहर!

झटका: 26 विदेशी खिलाड़ी आईपीएल 2022 के शुरुआती मुकाबलों से रहेंगे बाहर!

What's Hot, टॉप न्यूज़, स्पोर्ट्स
नई दिल्ली 26 मार्च से शुरू होने जा रहे आईपीएल 2022 से पहले लीग के फ्रेंचाइजियों के लिए एक बुरी खबर है। लीग का 15वां सीजन इस बार बड़ा ही धमाकेदार होने वाला है क्योंकि इसमें 10 टीमें भाग ले रही है। आईपीएल (Indian Premier League) के इन 10 टीमों में कई विदेशी और विस्फोट बल्लेबाज भी शामिल हैं। हालांकि सीजन के शुरू होने से पहले ही ऐसी खबरें आ रही है करीब 26 विदेशी खिलाड़ी शुरुआती कुछ मुकाबलों में अपनी अपनी टीमों के लिए नहीं खेल पाएंगे। खबरों की मानें तो आईपीएल 2022 के समय तीन सीरीज खेली जानी है और इस वजह से करीब 26 विदेशी खिलाड़ी अपनी टीमों के पहले कुछ मैच में नहीं खेल पाएंगे। इन तीन सीरीज में वेस्टइंडीज बनाम इंग्लैंड, पाकिस्तान बनाम ऑस्ट्रेलिया और दक्षिण अफ्रीका बनाम बांग्लादेश के बीच होने वाली सीरीज शामिल हैं। वेस्टइंडीज–इंग्लैंड सीरीज 28 मार्च को, पाकिस्तान–ऑस्ट्रेलिया सीरीज 5 अप्रैल को...