Monday, May 18निर्मीक - निष्पक्ष - विश्वसनीय
Shadow

स्पोर्ट्स

श्रेयस अय्यर नर्वस नाइंटीज का हुए शिकार, सचिन तेंदुलकर-वीरेंद्र सहवाग के क्लब में शामिल 

श्रेयस अय्यर नर्वस नाइंटीज का हुए शिकार, सचिन तेंदुलकर-वीरेंद्र सहवाग के क्लब में शामिल 

स्पोर्ट्स
नई दिल्ली भारत और श्रीलंका के बीच दो मैचों की टेस्ट सीरीज का दूसरा मैच बेंगलुरु के एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में खेला जा रहा है। इस डे-नाइट टेस्ट मैच ( Pink ball Test) में भारत ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए पहली पारी में 252 रन का स्कोर बनाया। श्रेयस अय्यर टीम के टॉप स्कोरर हैं। उन्होंने उन्होंने 92 रन बनाए। अय्यर ने इस दौरान 98 गेंदों का सामना किया और 10 चौके तथा 4 छक्के लगाए। अय्यर हालांकि अपने करियर का दूसरा शतक लगाने से चूक गए। वह स्टंप्स आउट होकर नर्वस नाइंटीज का शिकार हो गए। इसके साथ ही अय्यर अब सचिन तेंदुलकर और वीरेंद्र सहवाग जैसे भारतीय बल्लेबाजों की लिस्ट में शामिल हो गए हैं। ...
फहीम अशरफ ने स्टीव स्मिथ का पकड़ा शानदार कैच, 214 गेंद में 72 रन बनाकर हुए आउट

फहीम अशरफ ने स्टीव स्मिथ का पकड़ा शानदार कैच, 214 गेंद में 72 रन बनाकर हुए आउट

स्पोर्ट्स
नई दिल्ली पाकिस्तान और ऑस्ट्रेलिया के बीच कराची के नेशनल स्टेडियम में जारी दूसरे टेस्ट मैच में सलामी बल्लेबाज उस्मान ख्वाजा ने शतक ठोक दिया है। रावलपिंडी टेस्ट में उस्मान ख्वाजा शतक के काफी करीब थे, लेकिन वह 97 रन के निजी स्कोर पर आउट हो गए थे। कराची में खेले जा रहे दूसरे टेस्ट में उस्मान ने शानदार प्रदर्शन किया है। ख्वाजा ने 193 गेंदों में अपने टेस्ट करियर का 11वां शतक पूरा किया। हालांकि उनके जोड़ीदार स्टीव स्मिथ 72 रन बनाकर पवेलियन लौट गए हैं। स्मिथ और ख्वाजा के बीच तीसरे विकेट के लिए 409 गेंदों में 159 रन की साझेदारी हुई। ...
RCB ने किया टीम के नए कप्तान का ऐलान, IPL 2022 में फाफ डुप्लेसी संभालेंगे टीम की कमान

RCB ने किया टीम के नए कप्तान का ऐलान, IPL 2022 में फाफ डुप्लेसी संभालेंगे टीम की कमान

स्पोर्ट्स
नई दिल्ली रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर (RCB) ने इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) के 2022 के सीजन के लिए अपने कप्तान का ऐलान कर दिया है। बेंगलुरु में आयोजित हुए RCB Unbox नाम के एक इवेंट में फ्रेंचाइजी ने अपने कप्तान का ऐलान किया। आरसीबी ने साउथ अफ्रीका की टीम के पूर्व कप्तान फाफ डुप्लेसी को टीम की कमान सौंपी है, जो आईपीएल के 15वें सीजन में आरसीबी के कप्तान होंगे। फाफ डुप्लेसी ने इससे पहले आईपीएल में कभी भी किसी भी टीम की कप्तानी नहीं की है और इसी साल आरसीबी ने ऑक्शन में उनको 7 करोड़ रुपये में खरीदा था। ...
श्रेयस अय्यर ने गगनचुंबी छक्का लगाकर जड़ा अर्धशतक, मैच में लगाई पहली फिफ्टी

श्रेयस अय्यर ने गगनचुंबी छक्का लगाकर जड़ा अर्धशतक, मैच में लगाई पहली फिफ्टी

स्पोर्ट्स
नई दिल्ली भारत और श्रीलंका के बीच बेंगलुरू में जारी पिंक बॉल टेस्ट में पहले बल्लेबाजी करने उतरी भारत की पारी मुश्किल स्थिति में पहुंच गई है। टीम ने 200 रन के अंदर ही अपने सात विकेट गंवा दिए हैं। विराट कोहली के आउट होने के बाद क्रीज पर उतरे श्रेयस अय्यर ने एक छोर से पारी को संभाला है। इस बीच अय्यर ने अपने टेस्ट करियर का तीसरा अर्धशतक जड़ा। अपनी पारी के दौरान अय्यर ने 6 चौके और 2 छक्के लगाए। उन्होंने फिफ्टी पूरी करने के लिए सिर्फ 52 गेंदों का सामना किया। ...
विराट कोहली को फिर से मिल सकती है RCB की कप्तानी, फ्रेंचाइजी ने इस्तीफा नहीं किया है मंजूर

विराट कोहली को फिर से मिल सकती है RCB की कप्तानी, फ्रेंचाइजी ने इस्तीफा नहीं किया है मंजूर

What's Hot, टॉप न्यूज़, स्पोर्ट्स
नई दिल्ली विराट कोहली ने भले ही इंडियन प्रीमियर लीग यानी आईपीएल 2021 के दूसरे हाफ से पहले इस बात की पुष्टि कर दी थी कि वे इस सीजन के बाद रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर यानी आरसीबी के कप्तान नहीं होंगे, लेकिन अभी तक RCB ने विराट कोहली का कप्तानी पद छोड़ने का इस्तीफा मंजूर नहीं किया है। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो एक बार फिर से आरसीबी की कप्तानी विराट कोहली को सौंपी जा सकती है। इस बात तीन सबूत खुद रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर यानी आरसीबी ने दे दिए हैं। बता दें कि भले ही आप इस्तीफा दे चुके हैं, लेकिन अगर आपका इस्तीफा मंजूर नहीं किया जाता है तो आपको उस पद पर बने रहना पड़ सकता है। हालांकि, इसके लिए आरसीबी को विराट कोहली को भी मनाना होगा और एक सीनियर स्पोर्ट्स जर्नलिस्ट के सूत्रों की मानें तो विराट कोहली को फिर से रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर की कमान मिल सकती है। भले ही वे अपनी कप्तानी में टीम को एक भी ...
जिम में ट्रेंट बोल्ट से मिलकर खुश हुईं पाकिस्तानी खिलाड़ी, PCB ने शेयर की फोटो

जिम में ट्रेंट बोल्ट से मिलकर खुश हुईं पाकिस्तानी खिलाड़ी, PCB ने शेयर की फोटो

स्पोर्ट्स
नई दिल्ली पाकिस्तान महिला क्रिकेट टीम इस समय 2022 आईसीसी महिला विश्व कप के लिए न्यूजीलैंड में है। टूर्नामेंट में पाकिस्तान की शुरुआत उम्मीद के मुताबिक नहीं हुई है और उसे अपने पहले दो मैचों में हार का सामना करना पड़ा है। पहले मैच में चिर प्रतिद्वंद्वी भारत ने पाकिस्तान को 107 रन से हराया, जबकि ऑस्ट्रेलिया ने दूसरे मैच में सात विकेट से जीत हासिल की।...
चेतेश्वर पुजारा को भारत की टेस्ट टीम से किया गया बाहर, अब इंग्लैंड में खेलेंगे फर्स्ट क्लास क्रिकेट

चेतेश्वर पुजारा को भारत की टेस्ट टीम से किया गया बाहर, अब इंग्लैंड में खेलेंगे फर्स्ट क्लास क्रिकेट

स्पोर्ट्स
नई दिल्ली दाएं हाथ के बल्लेबाज चेतेश्वर पुजारा को भारत की टेस्ट टीम से ड्रॉप कर दिया गया है। इसके पीछे का कारण कुछ और नहीं, बल्कि चेतेश्वर पुजारा का प्रदर्शन है। चेतेश्वर पुजारा काफी समय से खराब फॉर्म से गुजर रहे थे। यहां तक कि वे फर्स्ट क्लास क्रिकेट टूर्नामेंट रणजी ट्रॉफी के तीन मैचों में कुछ खास कमाल नहीं दिखा पाए। हालांकि, अब इंग्लैंड से उनके लिए अच्छी खबर आ रही है और वे अपनी फॉर्म हासिल कर सकते हैं। इतना ही नहीं, भारत की टीम को जुलाई में एक टेस्ट मैच इंग्लैंड में खेलना है और वे उस मैच में सलेक्शन के लिए उपलब्ध भी रह सकते हैं। हालांकि, इसके लिए उनको दमदार प्रदर्शन करना होगा। ...
IPL 2022 के लिए उत्साहित हैं विराट कोहली, लेकिन RCB से जुड़ी बड़ी जानकारी देते हुए रुक गए

IPL 2022 के लिए उत्साहित हैं विराट कोहली, लेकिन RCB से जुड़ी बड़ी जानकारी देते हुए रुक गए

स्पोर्ट्स
नई दिल्ली भारतीय टीम के पूर्व कप्तान और धाकड़ बल्लेबाज विराट कोहली की निगाहें अभी तक श्रीलंका के खिलाफ बेंगलुरु के एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में होने वाले पिंक बॉल टेस्ट मैच पर हैं। हालांकि, उनकी नजर अभी से रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर यानी आरसीबी के साथ इंडियन प्रीमियर लीग यानी आईपीएल 2022 के लिए जुड़ने के लिए बेताब हैं। इस बार वे टीम के कप्तान नहीं होंगे, लेकिन फिर भी वे नई एनर्जी के साथ आरसीबी के साथ दिखेंगे। ...
बाबर आजम के फैसले पर अफरीदी हुए गुस्सा, बोले- AUS के खिलाफ यासिर शाह को बेंच पर बैठाने को कोई मतलब नहीं

बाबर आजम के फैसले पर अफरीदी हुए गुस्सा, बोले- AUS के खिलाफ यासिर शाह को बेंच पर बैठाने को कोई मतलब नहीं

स्पोर्ट्स
नई दिल्ली पाकिस्तान और ऑस्ट्रेलिया के बीच रावलपिंडी टेस्ट के दौरान डेड पिच के कारण बल्लेबाजों ने खूब रन बटोरे और इस कारण पिच के साथ-साथ पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड की काफी किरकिरी भी हुई है। सीरीज का पहला टेस्ट नीरस ड्रॉ रहा। रावलपिंडी की पिच पर पांच दिन में सिर्फ 14 विकेट गिरे और दोनों टीमों ने मिलकर 1,187 रन बनाए, जिसमें ऑस्ट्रेलियाई गेंदबाजों ने केवल चार विकेट लिए। जिसके कारण पूर्व खिलाड़ियों, आलोचकों और प्रशंसकों ने पिच की आलोचना की। इस मैच के लिए पाकिस्तान ने ऑफ स्पिनर साजिद खान और बाएं हाथ के स्पिनर नौमान अली सहित केवल चार गेंदबाजों के साथ खेलने का विकल्प चुना था। ...
हार के बाद जानिए किन पर निकला मिताली राज का गुस्सा, बोलीं- बॉलर्स अच्छा कर रही हैं लेकिन…

हार के बाद जानिए किन पर निकला मिताली राज का गुस्सा, बोलीं- बॉलर्स अच्छा कर रही हैं लेकिन…

स्पोर्ट्स
नई दिल्ली आईसीसी महिला क्रिकेट वर्ल्ड कप में पाकिस्तान के खिलाफ 107 रनों से शानदार जीत दर्ज करने के बाद मिताली राज की अगुवाई वाली भारतीय टीम को न्यूजीलैंड के खिलाफ 62 रनों से हार झेलनी पड़ी। इस बार के बाद कप्तान मिताली का गुस्सा टॉप ऑर्डर की बैटर्स पर निकला है। मिताली ने कहा कि पिछले मैच और इस मैच में भी हमारी बॉलर्स ने अच्छा काम किया, लेकिन बैटिंग यूनिट को बेहतर प्रदर्शन करना होगा।...