IPL नीलामी में 7.50 करोड़ रुपये में बिकने वाले मार्क वुड की फैमिली रह गई हैरान, वाइफ ने पूछा- खाते फ्रीज करने होंगे?
नई दिल्ली
इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) की नीलामी में लखनऊ फ्रेंचाइजी से जुड़ने में सफल रहे इंग्लैंड के तेज गेंदबाज मार्क वुड अपनी अंतिम कीमत देखकर खुश हो गए थे। उन्होंने कहा कि अनुबंध मिलना 'फुटबॉल मैनेजर' जैसा कंप्यूटर गेम खेलने की तरह है जो 'लगभग वास्तविक नहीं' है। वुड को नई फ्रेंचाइजी लखनऊ सुपर जाइंट्स ने पिछले हफ्ते आईपीएल नीलामी के पहले दिन साढ़े सात करोड़ रुपये में खरीदा।...








