सचिन तेंदुलकर की फोटो को एडिट करके कसीनो ने किया प्रचार, ‘क्रिकेट के भगवान’ लेंगे लीगल एक्शन
मुंबई
भारतीय टीम के पूर्व दिग्गज क्रिकेटर सचिन तेंदुलकर की तस्वीरों से छेड़छाड़ (morphed images) करके एक कसीनों ने क्रिकेट के भगवान कहे जाने वाले सचिन तेंदुलकर के चेहरे क इस्तेमाल किया है। ऐसे में सचिन तेंदुलकर ने कहा है कि ने गुरुवार को कहा कि वह सोशल मीडिया पर प्रचार के लिए उनकी एडिट की हुई तस्वीरों का इस्तेमाल करने वाले एक कसीनो के खिलाफ कानूनी कार्रवाई करेंगे। पता चला है कि गोवा के एक कसीनो 'बिग डैडी' ने प्रचार के लिए तेंदुलकर की तस्वीरों का उपयोग किया। तेंदुलकर ने अपने ट्विटर पेज पर लिखा, "मेरी कानूनी टीम जरूरी कार्रवाई कर रही होगी, लेकिन मुझे लगा कि यह जानकारी सभी के साथ साझा करना महत्वपूर्ण है।"
उन्होंने आगे लिखा, "यह मेरे संज्ञान में आया है कि सोशल मीडिया पर कई विज्ञापन दिखाये जा रहे हैं, जिसमें बदली हुई तस्वीर के साथ मुझे एक कसीनो का समर्थन करते हुए दिखाया गया है। मैंने ...








