Friday, May 15निर्मीक - निष्पक्ष - विश्वसनीय
Shadow

हनुमानगढ़

एनडीपीएस एक्ट व हत्या प्रयास के मामलों में वांछित तीन जनों पर इनाम घोषित

एनडीपीएस एक्ट व हत्या प्रयास के मामलों में वांछित तीन जनों पर इनाम घोषित

हनुमानगढ़
जिला पुलिस अधीक्षक ने जारी किए आदेशहनुमानगढ़ (सीमा सन्देश न्यूज)। जिला पुलिस अधीक्षक प्रीति जैन ने आदेश जारी कर एनडीपीएस एक्ट व हत्या प्रयास के संबंध में जिले के अलग-अलग पुलिस थानों में दर्ज मुकदमों में वांछित तीन अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए दो-दो हजार रुपए का इनाम घोषित किया है। इन अपराधियों को गिरफ्तार करने या गिरफ्तार करवाने में पुलिस की मदद करने पर एसपी की ओर से नकद इनाम प्रदान किया जाएगा। एसपी प्रीति जैन ने बताया कि प्रताप पुत्र रामधन जाट निवासी मेघाना पीएस नोहर जिले के रावतसर पुलिस थाना में दर्ज प्रकरण संख्या 203/2020 धारा 8/15, 29 एनडीपीएस एक्ट व नोहर पुलिस थाना में दर्ज प्रकरण संख्या 378/2021 धारा 8/15 एनडीपीएस एक्ट में वांछित है। वहीं संगरिया पुलिस थाना में दर्ज प्रकरण संख्या 520/2019 धारा 8/21 एनडीपीएस एक्ट में विनोद उर्फ फौजी पुत्र रामप्रताप जाट निवासी तेजाखेड़ा पीएस सदर डबवाली ...
बिना नम्बरी बाइक सवार दो भाइयों के कब्जे से चिट्टा बरामद

बिना नम्बरी बाइक सवार दो भाइयों के कब्जे से चिट्टा बरामद

हनुमानगढ़
तलवाड़ा झील पुलिस की कार्रवाईतलवाड़ा झील (सीमा सन्देश न्यूज)। तलवाड़ा झील पुलिस ने बिना नम्बरी बाइक पर मादक पदार्थ हेरोइन (चिट्टा) की तस्करी करते हरियाणा राज्य निवासी दो सगे भाइयों को गिरफ्तार किया। इनके कब्जे से 6 ग्राम हेरोइन बरामद हुई। दोनों आरोपियों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर पुलिस जांच में जुटी है। जानकारी के अनुसार उच्चाधिकारियों के निदेर्शानुसार मादक व नशीले पदार्थांे के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान आॅपरेशन प्रहार के तहत तलवाड़ा झील पुलिस थाना प्रभारी लखवीर सिंह गिल गुरुवार रात पुलिस टीम के साथ गश्त कर रहे थे। गश्त करते हुए पुलिस टीम तलवाड़ा झील से ऐलनाबाद रोड पर हरियाणा बॉर्डर के नजदीक रोही तलवाड़ा झील में पहुंची तो बिना नम्बरी मोटर साइकिल पर दो जने आते दिखे। पुलिस ने इन्हें रूकने का इशारा किया तो उन्होंने बाइक को वापस मोडकर भागने का प्रयास किया। शक होने पर पुलिस टीम न...
ऐलनाबाद के दो युवक तलवाड़ा में चिट्टा सहित गिरफ्तार

ऐलनाबाद के दो युवक तलवाड़ा में चिट्टा सहित गिरफ्तार

What's Hot, टॉप न्यूज़, हनुमानगढ़
हनुमानगढ़. जिले में तलवाड़ा थाना क्षेत्र में हरियाणा के समीपवर्ती सिरसा जिले के ऐलनाबाद थाना क्षेत्र के दो युवक नशीले पदार्थ चिट्टा सहित पकड़े गए हैं। थाना प्रभारी लखबीरसिंह ने बताया कि एक सूचना के आधार पर कल देर शाम को पवन वर्मा (25) तथा राकेश वर्मा पुत्र बीरबल राम निवासी मूसली थाना ऐलनाबाद जिला (सिरसा) को गिरफ्तार किया गया।इनके कब्जे से 6 ग्राम नशीला पदार्थ चिट्टा बरामद हुआ है। इन पर एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है। जिसकी आगे जांच संगरिया थाना में सब इंस्पेक्टर इमीचंद कर रहे हैं।...
बरसात से हुआ नुकसान, इलाकों में भरा पानी

बरसात से हुआ नुकसान, इलाकों में भरा पानी

What's Hot, टॉप न्यूज़, हनुमानगढ़
रावतसर (सीमा सन्देश)। मानसून के दौरान कम बरसात से परेशान किसानों की मेहनत पर पिछले दिनों हुई बरसात कहर बरपा दिया। फसल के पकाव पर आई आंधी और बरसात से नरमा, मूंग की फसलों को काफी नुकसान हुआ है। बुदवालिया,सरदारपुरा, थालड़का, ग्राम पंचायत खोडा व 15-16 केडब्ल्यूडी, 99आरडी, कालुसर सहित कई गांवों में फसलों को भारी नुकसान हुआ। भारतीय किसान संघ ग्राम ईकाई अधयक्ष सुनील गोदारा, विनोद पूनियां, कालूराम कड़वासरा, जगदीश पूनियां आदि ने बताया कि पकी पकाई फसलों में नुकसान हो रहा है। मूंग की फसल लगभग गल कर नष्ट हो गई। नरमा की फसल के टिंडे भी गलने शुरू हो गए। जिलाध्यक्ष प्रताप सिंह सूडा ने बताया कि बरसात से हुए नुकसान के आकलन को लेकर उपखंड अधिकारी कार्यालय को अवगत करवाते हुए इसकी भरपाई की मांग कि थी।दोपहर बाद हुई बरसात से निचले इलाकों में पानी भर गया। इससे मेगा हाईवे पर गुजरने वाले राहगीरों को परेशानी का सामना ...
भादरा थाना प्रभारी कविता पूनिया निलम्बित

भादरा थाना प्रभारी कविता पूनिया निलम्बित

What's Hot, टॉप न्यूज़, हनुमानगढ़
आदेशों में विभागीय जांच प्रस्तावित होने का हवालाहनुमानगढ़ (सीमा सन्देश न्यूज)। जिला पुलिस अधीक्षक प्रीति जैन ने गुरुवार दोपहर को आदेश जारी कर भादरा थाना प्रभारी कविता पूनिया को निलम्बित कर दिया। निलम्बन आदेशों में विभागीय जांच प्रस्तावित होने का हवाला देते हुए पुलिस निरीक्षक कविता पूनिया को निलम्बित किए जाने का जिक्र है। एसपी की ओर से जारी आदेशों में कहा गया है कि विभागीय जांच प्रस्तावित होने के चलते राजस्थान सिविल सेवा (वर्गीकरण, नियंत्रण एवं अपील) नियम 1958 के उप नियम 13 एतद् के जरिए प्रदत्त शक्तियों का प्रयोग करते हुए पुलिस निरीक्षक कविता पूनिया को तुरंत प्रभाव से निलम्बित किया जाता है। निलम्बन काल में सीआई पूनिया का मुख्यालय रिजर्व पुलिस लाइन हनुमानगढ़ रहेगा। आदेशों में कहा गया है कि सीआई पूनिया बिना अनुमति अपना मुख्यालय नहीं छोड़ेंगी। उधर, यह बात सामने आई है कि गत दिनों 15 वर्षीय नाबालिग...
होटल कुर्क करने पहुंचे अधिकारी, मालिक ने किया हंगामा

होटल कुर्क करने पहुंचे अधिकारी, मालिक ने किया हंगामा

हनुमानगढ़
नोटिस के बाद भी जमा नहीं करवाई वसूलीहनुमानगढ़ (सीमा सन्देश न्यूज)। ऋण राशि जमा नहीं करवाने पर रहन रखे गए होटल को कुर्क करने की कार्रवाई करने पहुंचे हनुमानगढ़ केन्द्रीय सहकारी बैंक लिमिटेड के अधिकारियों को होटल मालिक के विरोध का सामना करना पड़ा। करीब आठ साल पहले लिए गए साढ़े 17 लाख रुपए के ऋण के पेटे होटल मालिक की ओर से जंक्शन में सब्जी मंडी के सामने लालाजी बालाजी मार्केट स्थित अपने होटल की जगह को रहन रखा गया था। जानकारी के अनुसार जंक्शन के वार्ड नम्बर 43, सुरेशिया निवासी डालचन्द, सेवाराम, लक्ष्मणदास, छगनलाल व कन्हैयालाल की ओर से 28 जून 2013 को हनुमानगढ़ केन्द्रीय सहकारी बैंक लिमिटेड की हनुमानगढ़ जंक्शन शाखा से 17 लाख 50 हजार रुपए का ऋण प्राप्त किया गया था। उक्त ऋण पेटे संगरिया रोड स्थित सूरज होटल की संपत्ति को बैंक के पक्ष में कोलैटरल करवाया गया था। उक्त ऋण 30 जून 2017 के पश्चात एनपीए हो गया था।...
पिस्टल मय मैगजीन बरामद, युवक गिरफ्तार

पिस्टल मय मैगजीन बरामद, युवक गिरफ्तार

हनुमानगढ़
नोहर (सीमा सन्देश न्यूज)। पुलिस ने नाकाबन्दी के दौरान एक युवक के कब्जे से अवैध पिस्टल मय मैगजीन बरामद की। आरोपी के खिलाफ आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया है। नोहर पुलिस थाना प्रभारी रविन्द्रसिंह नरुका ने बताया कि उच्चाधिकारियों के निर्देशन में अवैध हथियारों की धरपकड़ के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत हैड कांस्टेबल पालाराम के नेतृत्व में पुलिस टीम ने रोही नोहर में साहवा बाइपास तिराहा पर नाकाबन्दी कर रखी थी। नाकाबन्दी के दौरान एक युवक को शक के आधार पर रूकवाकर तलाशी ली तो उसके कब्जे से अवैध देसी पिस्टल मय मैगजीन बरामद हुई। मौके से गौतम (24) पुत्र मांगीलाल नाई निवासी वार्ड नम्बर 6, भगवानसर पीएस खुइयां को गिरफ्तार कर आरोपी के खिलाफ धारा 3/25 आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज किया। मामले की जांच एएसआई भागीरथ कर रहे हैं। इस कार्रवाई में कांस्टेबल रमेश कुमार का विशेष योगदान रहा। पुलिस टीम में कांस...
सरपंच पुत्र सहित अन्य पर गाली-गलौज करने का आरोप

सरपंच पुत्र सहित अन्य पर गाली-गलौज करने का आरोप

हनुमानगढ़
मुकदमा दर्ज करने के लिए वार्ड पंच पति ने पुलिस थाना में सौंपा परिवादहनुमानगढ़ (सीमा सन्देश न्यूज)। विवादित प्लॉट में घुसकर वहां रखा सामान उठाकर ले जाकर पानी में फेंकने व विरोध करने पर गाली-गलौज व धक्का-मुक्की करने का आरोप लगाते हुए बुजुर्ग वार्ड पंच पति ने सरपंच पुत्र सहित कइयों के खिलाफ जंक्शन पुलिस थाना में परिवाद सौंप मुकदमा दर्ज करने की मांग की है। जानकारी के अनुसार ग्राम पंचायत 2 केएनजे निवासी 70 वर्षीय बुजुर्ग मंगतूराम पुत्र मघाराम जाट ने बताया कि वह अपने रिहायशी मकान के सामने पशु बांधने के लिए व लकड़ी, थेपड़ी वगैरा रखने के लिए खाली जगह का उपयोग करता है। उसने घरेलू उपयोग के लिए खाली जगह पर थेपड़ी के बटोड़े बना रखे हैं। उक्त खाली जगह के कब्जा संबंधी विवाद न्यायालय में चल रहा है। 14 सितम्बर को शाम करीब 5.30 बजे वह अपने घर पर था। उस समय रतन, बेलीराम, शंकर, बंटी आदि एकराय होकर घर के सामने विव...
सचिवालय कार्मिकों के समान वेतन-भत्ते की मांग

सचिवालय कार्मिकों के समान वेतन-भत्ते की मांग

हनुमानगढ़
राजस्व मंत्रालयिक कर्मचारियों ने मुख्यमंत्री के नाम सौंपा ज्ञापनहनुमानगढ़ (सीमा सन्देश न्यूज)। सचिवालय कार्मिकों के समान वेतन-भत्ते देने एवं तहसील स्तर पर अतिरिक्त प्रशासनिक अधिकारी का पद सृजित करने सहित 30 सूत्री मांगों के संबंध में राजस्थान राजस्व मंत्रालयिक कर्मचारी संघ ने गुरुवार को मुख्यमंत्री के नाम जिला कलक्टर को ज्ञापन सौंपा। जिलाध्यक्ष विशाल कुमार के नेतृत्व में सौंपे गए ज्ञापन में बताया कि राजस्व विभाग के अधीन जिला कलक्टर कार्यालयों, संभागीय आयुक्त कार्यालयों, उपनिवेशन विभाग बीकानेर, भू-प्रबन्ध विभाग एवं राजस्व मण्डल राजस्थान, अजमेर में कार्यरत अतिरिक्त प्रशासनिक अधिकारी (कार्यालय अधीक्षक) से उनके कुल स्वीकृत पदों के 25 प्रतिशत पदों की संख्या के बराबर तहसीलदार सेवा में पदोन्नति के माध्यम से नियुक्ति का प्रावधान है। वर्तमान में तहसीलदार सेवा के पद तथा उक्त राजस्व विभाग/कार्यालयों म...
एमडी चिकित्सक व स्त्री रोग विशेषज्ञ नियुक्त करने की मांग

एमडी चिकित्सक व स्त्री रोग विशेषज्ञ नियुक्त करने की मांग

हनुमानगढ़
जिला कलक्टर के नाम एडीएम को सौंपा ज्ञापनहनुमानगढ़ (सीमा सन्देश न्यूज)। जंक्शन की कैनाल कॉलोनी स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र में एमडी व स्त्री रोग विशेषज्ञ चिकित्सक नियुक्त करने की मांग को लेकर वार्ड नम्बर 54 के पार्षद सुनील अमलानी ने गुरुवार को जिला कलक्टर के नाम एडीएम रामरतन सोंकरिया को ज्ञापन सौंपा। पार्षद अमलानी के अनुसार कैनाल कॉलोनी के सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र (राजकीय चिकित्सालय) में पिछले 13 वर्षों से कार्यरत एक मात्र एमडी चिकित्सक का स्थानान्तरण श्रीगंगानगर हो गया है। वर्तमान में इस चिकित्सालय में कोई भी एमडी चिकित्सक नहीं है। इस कारण आसपास के क्षेत्र के पेंशनर जिनकी आयु 60 से 85 वर्ष तक है जो कि गम्भीर बीमारियों से जूझ रहे हैं, उनकी दवाइयां व इलाज जयपुर से चलता है, उनकी मेडिकल पेंशन डायरियों में यहां दवाइयां रिपिट की जाती हैं। उन्हें काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। मौजू...