Saturday, May 9निर्मीक - निष्पक्ष - विश्वसनीय
Shadow

हनुमानगढ़

भगवान बलराम जयंती मनाई

भगवान बलराम जयंती मनाई

हनुमानगढ़
नोहर (सीमा सन्देश)। भारतीय किसान संघ तहसील कार्यकारिणी खुईयां द्वारा गांव सिरंगसर स्थित ठाकुर जी मन्दिर में किसानों के देवता भगवान बलराम की जयंती श्रद्धापूर्वक मनाई गई। इस मौके पर भगवान बलराम कि विधिवत पूजा-अर्चना कर क्षेत्र कि सुख-समृद्धि कि कामना कि गई। इस अवसर पर भारतीय किसान संघ तहसील अध्यक्ष बेगराज शर्मा ने भगवान बलराम के जीवन पर प्रकाश डाला। इस अवसर पर भारतीय किसान संघ तहसील मंत्री कालूराम पूनिया, युवा प्रमुख विजयपाल, प्रचार प्रमुख दुलाराम जाट, जिला सदस्य जसवंत बोहरा, मोहन लाल पारीक, मनीराम शास्त्री, सीताराम तिवाड़ी, करणी सिंह, ख्यालीराम, सुभाष शर्मा, चतरगिर, मालाराम ज्याणी, मालगिर सहित अनेक किसान उपस्थित थे।...
‘संवत्सरी महापर्व आत्म निरीक्षण का पवित्र पर्व है’

‘संवत्सरी महापर्व आत्म निरीक्षण का पवित्र पर्व है’

हनुमानगढ़
सीमा सन्देश न्यूजनोहर। स्थानीय तुलसी महाप्रज्ञ भवन में शासन श्री मुनि विजय कुमार के सानिध्य में संवत्सरी महापर्व बड़े हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। धर्म सभा को संबोधित करते हुए मुनि श्री विजय कुमार ने कहा संवत्सरी महापर्व आत्म निरीक्षण का पवित्र पर्व है। वर्ष भर में किए गए कार्यों का लेखा जोखा करने का दिन है। संवत्सरी विशुद्ध आध्यात्मिक पर्व है। अध्यात्म साधना का अभिनव उपक्रम है। संवत्सरी पर्व जैनियों का सबसे बड़ा पर्व है, इसलिए इसे पवार्धीराज भी कहा जाता है। मुनि रमणीय कुमार ने आगम का वाचन किया। इस मौके पर भादरा की स्वाती नाहटा के 8 दिन की तपस्या पर तप अभिनंदन किया गया। तपस्वनी स्वाती ने तपस्या का श्रेय मुनि विजय कुमार को दिया। कार्यक्रम का मंच संचालन आंचलिक समिति के सदस्य सुशील सिपानी ने किया। इस अवसर पर सभा अध्यक्ष मनोज सिपानी, महिला मंडल अध्यक्ष किरण देवी छाजेड़, संरक्षिका सुशीला बांठिया, ...
सरकारी स्कूल में चोरी करने के आरोप में दो गिरफ्तार

सरकारी स्कूल में चोरी करने के आरोप में दो गिरफ्तार

What's Hot, टॉप न्यूज़, हनुमानगढ़
हनुमानगढ़ जिले में संगरिया थाना क्षेत्र में सरकारी स्कूलों में चोरियां करने के आरोप में दो युवकों को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस अधीक्षक श्रीमती प्रीति जैन ने बताया कि बबलू उर्फ कुलदीप रायसिख (21) निवासी वार्ड नंबर 2 तथा सुल्तान उर्फ मोनू बाबा (26) निवासी वार्ड नंबर 1, संगरिया को गिरफ्तार किया गया है। पिछले सप्ताह संगरिया कस्बे के नजदीक 3-एमजेडी रतनपुरा के सरकारी स्कूल में लगातार दो रातों को चोरी हो गई थी। स्कूल के कमरों के ताले तोड़कर काफी मात्रा में गेहूं,चावल और बर्तन आदि सामान चोरी कर लिया गया था। प्रधानाध्यापक बलदेवसिंह ने मुकदमा दर्ज करवाया था। इसके अलावा थाना क्षेत्र के गांव मोरजंड सिखान के सरकारी स्कूल में भी अगली रात को चोरी हो गई थी, जहां से कार्यालय कक्ष का ताला तोड़कर कंप्यूटर से उड़ा लिया गया था। प्रधानाध्यापिका सुमित्रा ने अज्ञात चोरों के खिलाफ मुकदमा दर्ज करवाया था। पुलिस अध...
संगरिया थाना क्षेत्र के ग्रामीण सरकारी स्कूलों में चोरियां

संगरिया थाना क्षेत्र के ग्रामीण सरकारी स्कूलों में चोरियां

What's Hot, टॉप न्यूज़, हनुमानगढ़
एक स्कूल में तीन दिन में दो बार हुई चोरीहनुमानगढ़ जिले में संगरिया थाना क्षेत्र के ग्रामीण सरकारी विद्यालयों में चोरियां होने से विद्यालयों के स्टाफ कर्मियों में दहशत फैली हुई है। एक स्कूल में तो तीन दिन में दो बार चोरी हो गई। एक अन्य स्कूल से भी कंप्यूटर चोरी हो गया।स्कूलों के प्रधानाध्यापकों की रिपोर्टों पर अज्ञात चोरों के खिलाफ दो मुकदमे दर्ज किए गए हैं। प्राप्त जानकारी के अनुसार राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय चक 3- एमजेडी रतनपुरा के प्रधानाध्यापक बलदेवसिंह कंबोजसिख(59) निवासी सेक्टर नंबर 9, वार्ड नंबर 44 हनुमानगढ़ जंक्शन द्वारा दी गई रिपोर्ट पर स्कूल में दो बार अज्ञात लोगों द्वारा चोरी करने के आरोप में मुकदमा दर्ज किया गया है।पुलिस के मुताबिक 4 सितंबर की शाम को स्टाफ स्कूल बंद करके चला गया। फिर 6 सितंबर को सुबह वापस आया तो कार्यालय, स्टोर रसोई तथा आठवीं कक्षा के कमरों के कुंटे किसी आरी ...
नशे के बढ़ते कारोबार के खिलाफ निकाला रोष मार्च

नशे के बढ़ते कारोबार के खिलाफ निकाला रोष मार्च

हनुमानगढ़
पुलिस प्रशासन के खिलाफ किया रोष व्यक्त, एकजुट हो रहे वार्डवासीहनुमानगढ़ (सीमा सन्देश न्यूज)। टाउन के वार्ड नम्बर 35 व 36 में चल रहे देह व्यापार व नशे के बढ़ते कारोबार सहित अन्य अवैध कार्यांे के खिलाफ वार्डवासी धीरे-धीरे एकजुट हो रहे हैं। पिछले कुछ दिनों से दोनों वार्डांे के नागरिकों की सांझी संस्था नगर सुधार समिति के बैनर तले लोग अपने वार्डांे में हो रहे अवैध कार्यांे के खिलाफ आवाज बुलंद कर रहे हैं। इसी क्रम में मंगलवार रात वार्डवासियों की ओर से वार्ड नम्बर 35 व 36 में रोष मार्च निकालकर पुलिस प्रशासन की कार्यप्रणाली के खिलाफ आक्रोश प्रकट किया गया। रोष मार्च में काफी संख्या में पुरुषों के साथ महिलाओं व बच्चों ने हिस्सा लेकर इस मुहिम में सहयोग किया। इस दौरान वार्डवासियों का आरोप था कि उनके मोहल्ले में सरेआम अवैध गतिविधियां संचालित हो रही हैं। लम्बे समय वेश्यावृत्ति की जा रही है। नशीले कैप्सूल ...
एमडी एवं स्त्री रोग विशेषज्ञ चिकित्सक लगाने की मांग

एमडी एवं स्त्री रोग विशेषज्ञ चिकित्सक लगाने की मांग

हनुमानगढ़
पार्षदों ने जिला कलक्टर को सौंपा ज्ञापनहनुमानगढ़ (सीमा सन्देश न्यूज)। जंक्शन की कैनाल कॉलोनी स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र में डॉक्टर आॅफ मेडिसिन (एमडी) एवं स्त्री रोग विशेष की नियुक्ति करने की मांग को लेकर बुधवार को भाजपा पार्षदों ने जिला कलक्टर नथमल डिडेल को ज्ञापन सौंपा। इस दौरान नगर परिषद की पूर्व उपसभापति व पार्षद नगीना बाई तथा पार्षद गुरदीप सिंह बराड़ ने बताया कि कैनाल कॉलोनी स्थित राजकीय चिकित्सालय में पिछले 13 वर्षों से कार्यरत एक मात्र एमडी चिकित्सक का स्थानांतरण श्रीगंगानगर हो गया है। वर्तमान में इस चिकित्सालय में कोई भी एमडी चिकित्सक नहीं है। इससे आसपास के क्षेत्र के पेंशनर जिनकी आयु 60 से 85 वर्ष तक है जो गम्भीर बीमारियों से जूझ रहे हैं। उनका इलाज जयपुर से चलता है। उनकी मेडिकल पेंशन डायरियों में यहां दवाइयां रिपीट की जाती हैं। मौजूदा चिकित्सकों में एक शिशु रोग विशेष व दो एमबी...
समर्थन मूल्य की जगह मिले लागत के आधार पर फसल का लाभकारी मूल्य

समर्थन मूल्य की जगह मिले लागत के आधार पर फसल का लाभकारी मूल्य

हनुमानगढ़
भारतीय किसान संघ का जिला कलक्ट्रेट पर प्रदर्शन, धानमंडी में की सभाप्रधानमंत्री व मुख्यमंत्री के नाम सौंपे ज्ञापनहनुमानगढ़ (सीमा सन्देश न्यूज)। आगामी खरीफ फसल का लागत के आधार पर लाभकारी मूल्य देने की मुख्य मांग को लेकर भारतीय किसान संघ ने बुधवार को राष्ट्रव्यापी आह्वान पर जिला कलक्ट्रेट पर प्रदर्शन किया। जिला कलक्ट्रेट पर प्रदर्शन से पहले किसान संघ कार्यकतार्ओं की धानमण्डी में शैड के नीचे सभा हुई। सभा को संबोधित करते हुए भारतीय किसान संघ के जिलाध्यक्ष प्रताप सिंह सूडा ने बताया कि राष्ट्रीय आह्वान पर पूरे देश के करीब 700 जिलों में जिला मुख्यालयों पर धरना-प्रदर्शन किया जा रहा है। धरना-प्रदर्शन करने के पीछे का मकसद है कि किसान को लागत के आधार पर फसल का लाभकारी मूल्य मिले। जबकि सरकार चाहती है कि किसान को समर्थन मूल्य दिया जाए। सरकार समर्थन मूल्य में वृद्धि नहीं करना चाहती। लेकिन किसान संघ की मां...
निजी हॉस्पिटल के बाहर से बाइक चोरी

निजी हॉस्पिटल के बाहर से बाइक चोरी

हनुमानगढ़
सीसीटीवी कैमरे की फुटेज में कैद हुए चोरहनुमानगढ़ (सीमा सन्देश न्यूज)। जंक्शन में बस स्टैंड के नजदीक स्थित एक निजी हॉस्पिटल में काम करने वाले युवक की बाइक हॉस्पिटल के बाहर से रात्रि को चोरी हो गई। सीसीटीवी कैमरे की फुटेज में तीन जने बाइक चोरी कर ले जाते नजर आ रहे हैं। इस संबंध में अज्ञात जनों के खिलाफ मुकदमा दर्ज करने के लिए जंक्शन पुलिस थाना में परिवाद सौंपा गया है। जानकारी के अनुसार विक्की बागड़ी पुत्र भंवर लाल बागड़ी निवासी वार्ड नम्बर 58, सुरेशिया ने बताया कि वह जंक्शन बस स्टैंड के नजदीक गुप्ता हॉस्पीटल में नौकरी करता है। सोमवार को उसकी हॉस्पिटल में रात्रि ड्यूटी थी। उसने रात्रि को अपनी मोटर साइकिल आरजे 31 एसए 0269 हमेशा की तरह हॉस्पिटल के आगे साइड में खड़ी कर दी। रात्रि करीब 12 बजे अज्ञात व्यक्ति उसकी बाइक चोरी कर ले गया। उसने रात्रि को बाइक की काफी तलाश की मगर कोई पता नहीं चला। जब उसने हॉ...
जेल में भिड़े बंदी, हार्डकोर की नाक टूटी

जेल में भिड़े बंदी, हार्डकोर की नाक टूटी

हनुमानगढ़
घायल बंदी के पर्चा बयान पर तीन जनों के खिलाफ मुकदमा दर्जहनुमानगढ़ (सीमा सन्देश न्यूज)। जिला कारागृह में कुछ बंदी आपस में भिड़ गए। मारपीट में एक हार्डकोर की नाक पर चोट लगी। घायल बंदी को जिला अस्पताल में भर्ती करवाया गया। इस संबंध में जंक्शन पुलिस थाना में घायल बंदी के पर्चा बयान के आधार पर तीन बंदियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज हुआ है। जानकारी के अनुसार जिला अस्पताल में भर्ती हार्डकोर कालूराम उर्फ कालिया (40) पुत्र बृजलाल जाट निवासी डबलीराठान ने पर्चा बयान देते हुए बताया कि वह करीब 16 माह से जिला जेल में बन्द है। वह जेल के अन्दर बैरक नम्बर 5 में रहता है। मंगलवार सुबह करीब 10.45 बजे वह बैरक नम्बर 5 के आगे खड़ा था। उस समय बैरक का दरवाजा खुला था। तभी बंदी कालू उर्फ कुलदीप पुत्र अमरचन्द, पवन पुत्र भागीरथ व बलकरण उर्फ गोरा पुत्र जरनैल सिंह वहां आए। तीनों ने आते ही गाली-गलौज व मारपीट शुरू कर दी। उसने भागन...
घर के बाहर बैठे युवक पर किया फायर

घर के बाहर बैठे युवक पर किया फायर

हनुमानगढ़
पास में से होकर निकली गोली, हत्या प्रयास का मुकदमाहनुमानगढ़ (सीमा सन्देश न्यूज)। टाउन की पारीक कॉलोनी में घर के बाहर बैठे युवक पर बाइक पर सवार होकर आए शख्स ने फायर कर दिया। गनिमत रही कि गोली पास में से होकर निकलने से युवक सकुशल बच गया। शोर-शराबा सुनकर आसपास के लोगों के आने पर बाइक सवार मौके से फरार हो गया। उधर, गोली चलने से कॉलोनी में दहशत फैल गई। सूचना पर टाउन पुलिस मौके पर पहुंची। इस संबंध में टाउन पुलिस थाना में एक नामजद व एक अन्य के खिलाफ हत्या प्रयास के आरो में मुकदमा दर्ज हुआ है। जानकारी के अनुसार वेयर हाउस में कार्य करने वाले कुबेर कुमार उर्फ गुड्डू (25) पुत्र साधुशरण सविता नाई निवासी पारीक कॉलोनी, गली नम्बर 2, वार्ड नम्बर 33 टाउन ने रिपोर्ट दर्ज करवाते हुए बताया कि उसके मकान के पास में जीतू उर्फ जितेन्द्र सोनी पुत्र गोपाल सोनी रहता था। जीतू अपना मकान बेचकर कुछ समय पहले यहां से चला ग...