Tuesday, May 5निर्मीक - निष्पक्ष - विश्वसनीय
Shadow

हनुमानगढ़

बालश्रम कर रहे करीब आधा दर्जन बालक दस्तयाब

बालश्रम कर रहे करीब आधा दर्जन बालक दस्तयाब

हनुमानगढ़
बिना परमिट बाहर के मजदूरों से काम करवाने वाले दुकानदारों को किया पाबंदहनुमानगढ़ (सीमा सन्देश न्यूज)। राज्य सरकार की मंशानुसार जिले को बालश्रम व भिक्षावृत्ति मुक्त करने की दिशा में कार्य कर रही बाल कल्याण समिति ने शुक्रवार को बालश्रम विभाग व मानव तस्करी विरोधी यूनिट के साथ संयुक्त कार्रवाई करते हुए टाउन क्षेत्र में स्थित होटलों व ढाबों का औचक निरीक्षण कर करीब आधा दर्जन बाल श्रमिक मुक्त करवाए। साथ ही बिना परमिट राजस्थान के बाहर के मजदूरों से कार्य करवाने वाले होटल व ढाबा मालिकों को पाबंद किया गया। इस कार्रवाई से होटल व ढाबा मालिकों में हड़कम्प मच गया। बाल कल्याण समिति अध्यक्ष जितेन्द्र गोयल ने बताया कि बालश्रम रोकने के लिए समिति ने मानव तस्करी विरोधी यूनिट व श्रम विभाग टीम के साथ मिलकर टाउन में कई होटलों और ढाबों की जांच की। इन पर बालश्रम कर रहे करीब आधा दर्जन बच्चों को दस्तयाब किया गया। जिन ह...
एनजीसी नहर में सिंचाई के लिए पानी उपलब्ध करवाने की मांग

एनजीसी नहर में सिंचाई के लिए पानी उपलब्ध करवाने की मांग

हनुमानगढ़
किसानों ने जिला कलक्टर को सौंपा ज्ञापनहनुमानगढ़ (सीमा सन्देश न्यूज)। एनजीसी नहर में सिंचाई के लिए पानी उपलब्ध करवाने की मांग को लेकर किसानों ने शुक्रवार को जिला कलक्टर को हर्षवर्धन झींझा के नेतृत्व में ज्ञापन सौंपा। किसानों ने बताया कि गांव सूरेवाला से गांव सतीपुरा तक एनजीसी नहर जिले की मुख्य नहर परियोजना इंदिरा गांधी नहर से जुड़ी हुई है। एनजीसी नहर में इन दिनों केवल पेयजल के लिए पानी उपलब्ध करवाया जा रहा है। धान रोपाई के लिए मध्य जून से जुलाई अन्त माह तक का समय उपयुक्त होता है परन्तु इस समय किसानों को सिंचाई के लिए पर्याप्त पानी न मिल पाने के कारण खेतों में धान की रोपाई का कार्य प्रभावित हो रहा है। उन्होंने बताया कि गांव सूरेवाला से सतीपुरा तक का क्षेत्र कृषि प्रधान क्षेत्र है। प्रतिवर्ष यहां पर धान की काफी बड़े क्षेत्र में रोपाई की जाती है। यह क्षेत्र राजस्थान में राइस बैल्ट के नाम से विख्य...
महंगाई के खिलाफ माकपा का जिला कलक्ट्रेट पर प्रदर्शन

महंगाई के खिलाफ माकपा का जिला कलक्ट्रेट पर प्रदर्शन

हनुमानगढ़
राष्ट्रपति के नाम उपखण्ड अधिकारी को सौंपा ज्ञापनहनुमानगढ़ (सीमा सन्देश न्यूज)। पेट्रोल-डीजल व रसोई गैस के दामों में प्रतिदिन हो रही बढ़ोतरी के खिलाफ शुक्रवार को भारत की कम्युनिस्ट पार्टी मार्क्सवादी के कार्यकतार्ओं ने जिला कलक्ट्रेट पर प्रदर्शन किया। इस संबंध में राष्ट्रपति के नाम उपखण्ड अधिकारी कपिल यादव के नाम ज्ञापन सौंप पेट्रोल-डीजल व रसोई गैस के बढ़ते दामों पर लगाम लगाने की मांग की। इससे पहले पार्टी कार्यकर्ता बढ़े हुए रसोई गैस के दामों व पेट्रोल-डीजल की कीमतों को वापस लेने, मोदी सरकार मुदार्बाद लिखी तख्तियां व बैनर लेकर नारेबाजी करते हुए जिला कलक्ट्रेट के मुख्य गेट पर पहुंचे और प्रदर्शन किया। गेट के सामने हुई सभा को संबोधित करते हुए माकपा जिला सचिव रघुवीर सिंह वर्मा ने कहा कि केन्द्र सरकार की नीतियों की वजह से महंगाई आसमान छू रही है। लगातार पेट्रोल-डीजल व रसोई गैस के दाम बढ़ रहे हैं। जिला...
पेयजल किल्लत से जूझ रहे चक के वाशिंदे

पेयजल किल्लत से जूझ रहे चक के वाशिंदे

हनुमानगढ़
रायुप सदस्यों के नेतृत्व में एईएन को सौंपा ज्ञापनहनुमानगढ़ (सीमा सन्देश न्यूज)। डबलीबास मिड्ढा रोही के चक 8 जेआरके के वाशिंदे इस भयंकर गर्मी में पेयजल किल्लत से जूझ रहे हैं। शुक्रवार को चक के वाशिंदे राष्ट्रीय युवक परिषद के बैनर तले जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग के सहायक अभियंता से मिले और पेयजल समस्या से निजात दिलाने की मांग का ज्ञापन सौंपा। परिषद जिलाध्यक्ष प्रवीण जैन के नेतृत्व में सौंपे गए ज्ञापन में बताया कि डबलीबास मिड्ढा रोही के चक 8 जेआरके में पिछले कुछ दिनों से पेयजल संकट गहराया हुआ है। इस कारण लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। जिलाध्यक्ष प्रवीण जैन ने बताया कि पूर्व में पाइप लाइन से चक 8 जेकेआर में पानी की सप्लाई होती थी लेकिन वर्तमान में अधिक कनेक्शन होने के कारण घरों में पानी न के बराबर आ रहा है। भीषण गर्मी में पानी की कमी से चकवासी परेशान हैं। महिलाओं को दूर-दराज...
लायंस क्लब ने किया चिकित्सकों व सीए का सम्मान

लायंस क्लब ने किया चिकित्सकों व सीए का सम्मान

हनुमानगढ़
हनुमानगढ़ (सीमा सन्देश न्यूज)। लायंस क्लब हनुमानगढ़ की ओर से डॉक्टर्स डे और सीए डे पर धरती के भगवान कहे जाने वाले डॉक्टर्स और सीए को सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में मौजूद मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. नवनीत शर्मा, पीएमओ डॉ. दीपक मित्र सैनी, बीसीएमओ डॉ. ज्योति धींगड़ा, सीए पीके कोचर, क्लब के जोन चेयरमैन मोहित बलाडिय़ा, अध्यक्ष कमलजीत सिंह सैनी ने शिरकत की। कार्यक्रम की शुरूआत में कोरोना काल में मरीजों की देखभाल करते हुए जान गंवाने वाले चिकित्सकों को दो मिनट का मौन रखकर श्रद्धांजलि अर्पित की गई। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए क्लब के जोन चेयरमैन मोहित बलाडिय़ा ने कहा कि जहां एक और डॉक्टर्स हमारी जान की रक्षा करते हैं, इसीलिए इनको धरती के भगवान कहा जाता है वहीं दूसरी और सीए मानव जीवन के लिए जरूरी तत्व फण्ड मैनेज करते हैं। चाहे वो किसी देश की इकॉनोमी हो या किसी फ...
गोशाला में शैड का निर्माण कार्य प्रगति पर

गोशाला में शैड का निर्माण कार्य प्रगति पर

हनुमानगढ़
टिब्बी (सीमा सन्देश न्यूज)। श्री कृष्ण गोशाला बशीर में गायों के सार सम्भाल के लिए नए शेड का निर्माण प्रगति पर हैं इस शेड का निर्माण गोपालन विभाग राजस्थान द्वारा किया जा रहा। गोशाला प्रधान सहदेव खद्दा ने बताया कि इस शेड के ऊपर श्रीकृष्ण जी भगवान का मन्दिर बनाया जाएगा। यह शेड 9 लाख रुपए की लागत से बनेगा। इस मोके पर हरगोविंद धालीवाल, राजेन्द्र महला, कुलदीप खददा, सुभाष सुथार, विजेंद्र रेवाड़, राजपाल खद्दा, अमर ज्याणी, बेगराज ढिल, दलवीर खद्दा, मोहन खद्दा, विनोद खद्दा आदि मौजूद थे।...
काटे पेड़ों की एवज में लगाए गए पौधों की करनी होगी नंबरिंग

काटे पेड़ों की एवज में लगाए गए पौधों की करनी होगी नंबरिंग

हनुमानगढ़
सतर्कता समिति की बैठक में जिला कलक्टर नथमल डिडेल ने दिए निर्देशहनुमानगढ़ (सीमा सन्देश न्यूज)। जिला कलक्टर नथमल डिडेल की अध्यक्षता में शुक्रवार को सतर्कता समिति की बैठक कलेक्ट्रेट सभागार में हुई। जिसमें जिला कलक्टर ने सुनवाई करते हुए कुल 27 मामलों में से 14 का तत्काल निस्तारण किया। वर्ष 2010 में आरएसआरडीसी द्वारा जिला मुख्यालय से सूरतगढ़ तक नई बनाई गई टोल रोड़ के दौरान काटे गए पौधों की एवज में ठेका कंपनी द्वारा 2020 में लगाए गए पौधों के मामले में जिला कलक्टर ने अब तक लगाए गए पौधों की नंबरिंग करवाने के निर्देश ठेका कंपनी को दिए। बैठक में वन विभाग ने रिपोर्ट दी कि ठेका कंपनी ने 9360 पौधों में से 5846 पौधे लगा दिए हैं जिनमें से 460 खत्म हो गए। 2953 पौधों की सुरक्षा के इंतजाम किए गए हैं। इस पर परिवादी गुरदेव सैनी ने कहा कि ठेका कंपनी ने नीम इत्यादि की जगह अच्छी किस्म के पौधे नहीं लगाए हैं। साथ ही ...
जनता हॉस्पिटल में क्षेत्र की पहली डायलिसिस मशीन स्थापित

जनता हॉस्पिटल में क्षेत्र की पहली डायलिसिस मशीन स्थापित

हनुमानगढ़
विधायक अमित चाचाण व जिल कलक्टर नथमल डिडेल ने किया शुभारंभनोहर (सीमा सन्देश न्यूज)। जनता हॉस्पिटल में लगाई गई क्षेत्र की पहली डायलिसिस मशीन का शुभारंभ बुधवार को विधिवत रूप से हुआ। हॉस्पिटल परिसर में आयोजित कार्यक्रम में विधायक अमित चाचाण व जिला कलेक्टर नथमल डिडेल ने डायलिसिस मशीन का शुभारंभ किया। इस अवसर पर आयोजित कार्यक्रम कि अध्यक्षता जनता चेरिटेबल क्लिनिक प्रबंध समिति के अध्यक्ष सुरेश चाचाण ने की। हॉस्पिटल में दो डायलिसिस मशीने लगाई गई है। दोनो मशीने दानदाताओं द्वारा प्रदत कि गई है। स्व. पूर्णमल चाचाण कि स्मृति में उनके परिवारजनों व कोलकाता निवासी बाबूलाल भूकरकेवाला ने अपनी धर्मपत्नी स्व. गायत्री देवी कि स्मृति में एक-एक डायलिसिस मशीन प्रदत की है। इस मौके पर आयोजित कार्यक्रम में विचार व्यक्त करते हुए विधायक अमित चाचाण ने जनता चेरिटेबल ट्रस्ट द्वारा किये जा रहे कार्यो कि सराहना करते हुए क...
हलवाई सोता रहा, चोर ने नकदी-मोबाइल फोन पर हाथ किए साफ

हलवाई सोता रहा, चोर ने नकदी-मोबाइल फोन पर हाथ किए साफ

हनुमानगढ़
मौके पर छूटा चोर का आधार कार्ड, पुलिस जुटी तलाश मेंहनुमानगढ़ (सीमा सन्देश न्यूज)। टाउन में राजकीय जिला चिकित्सालय के पास स्थित मिठाई की दुकान में रात्रि को चोरी हो गई। चोर ने मिठाई की दुकान में सो रहे हलवाई की गहरी नींद का फायदा उठा नकदी व मोबाइल फोन पर हाथ साफ कर दिए। इस दौरान चोर का आधार कार्ड वहीं छूट गया। पुलिस आधार कार्ड के आधार पर अज्ञात चोर की पहचान कर उसकी तलाश में जुटी है। जानकारी के अनुसार आनन्द कुमार पुत्र कवत कुक्कड़ निवासी नई धानमण्डी हनुमानगढ़ टाउन ने बताया कि वह हलवाई का कार्य करता है। नई धानमण्डी में राजकीय जिला चिकित्सालय के पास उसकी न्यू आनन्द स्वीट्स नाम से मिठाई की दुकान है। दुकान पर मरम्मत का कार्य चल रहा है। इसी कारण वह मंगलवार रात्रि को दुकान पर ही सो गया। उसने गेट को कुछ खुला छोड़ दिया। रात्रि को अज्ञात जना गेट खोलकर दुकान में घुसा और वहां रखे दो मोबाइल फोन के अलावा 15 ...
कोरोनाकाल में राहत की बजाय जनता को लूट रही केन्द्र सरकार

कोरोनाकाल में राहत की बजाय जनता को लूट रही केन्द्र सरकार

हनुमानगढ़
भारत की कम्युनिस्ट पार्टी मार्क्सवादी की अनाज मंडी पार्टी ब्रांच का दूसरा सम्मेलन सम्पन्न, वारिस अली चुने गए ब्रांच सचिवहनुमानगढ़ (सीमा सन्देश न्यूज)। भारत की कम्युनिस्ट पार्टी मार्क्सवादी की अनाज मंडी पार्टी ब्रांच का दूसरा सम्मेलन बुधवार को जंक्शन में लाल चौक के नजदीक स्थित शहीद भगतसिंह यादगार केन्द्र में अलीशेर की अध्यक्षता में सम्पन्न हुआ। सम्मेलन में माकपा तहसील सचिव शेरसिंह शाक्य व माकपा जिला कमेटी सदस्य बहादुर सिंह चौहान तथा आत्मासिंह पर्यवेक्षक के रूप में मौजूद रहे। समेलन को संबोधित करते हुए जिला कमेटी सदस्य बहादुर सिंह चौहान ने कहा कि आज का सम्मेलन बहुत ही गंभीर स्थिति में हो रहा है। आज पूरा देश कोरोना जैसी वैश्विक महामारी के दौर से गुजर रहा है। केन्द्र की मोदी सरकार जनता को राहत देने की बजाय भारी भरकम टैक्स लगाकर जनता को लूट रही है। शेरसिंह शाक्य ने कहा कि देश का अन्नदाता 6 माह से...