बीके अध्यक्ष पर गलत तरीके से पानी की बारी काटने का आरोप
कार्रवाई करने की मांग को लेकर सिंचाई विभाग के एक्सईएन को सौंपा ज्ञापनहनुमानगढ़ (सीमा सन्देश न्यूज)। सिंचाई पानी की बारी गलत तरीके से काटने का आरोप लगाते हुए बीके अध्यक्ष के खिलाफ कार्रवाई करने की मांग को लेकर भारत की जनवादी नौजवान सभा के बैनर तले चक 20 एसएसडब्ल्यू के किसानों ने बुधवार को जल संसाधन खण्ड द्वितीय हनुमानगढ़ संगम के अधिशाषी अभियन्ता को ज्ञापन सौंपा। एक्सईएन से मिले किसानों ने बताया कि चक 20 एसएसडब्ल्यू में जसकरण सिंह की 9 बीघा 17 बिस्वा रकबा की पानी की बारी उसके पिता सुरजीत सिंह के नाम से चल रही थी। जसकरण सिंह की ओर से आबयाना भी 9 बीघा 17 बिस्वा का जमा करवाया जाता रहा। लेकिन अब रंजिश के चलते बीके-65 अध्यक्ष सुरजाराम की ओर से जसकरण सिंह की 3 बीघा रकबा की बारी काट कर बारी प्रस्ताव स्वीकृति के लिए विभाग को भेज दिया। पत्रावली में आगामी तारीख पेशी 29 जून है। उन्होंने आरोप लगाया कि बीक...








