55 लाख रुपए की लागत से हो रहा इंटरलॉकिंग का कार्य
वार्ड पार्षद बोले- विकास की गति को नहीं होने दिया जाएगा धीमाहनुमानगढ़ (सीमा सन्देश न्यूज)। जंक्शन की हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी के वार्ड 7 में 55 लाख रुपए की लागत से इंटरलॉकिंग का कार्य करवाया जा रहा है। सोमवार को नगर परिषद सभापति गणेश राज बंसल, उपसभापति अनिल खिचड़, वार्ड पार्षद गुरदीप चहल, निर्माण समिति अध्यक्ष सुमित रणवां ने सीसी रोड के साथ-साथ इंटरलॉकिंग कार्य का विधिवत श्रीगणेश किया। इस मौके पर सभापति गणेश राज बंसल ने कहा कि कांग्रेस की विकासशील सोच है। इसके चलते शहर के सभी वार्डांे में बिना किसी भेदभाव के केवल विकास की सोच के साथ निर्माण करवाए जा रहे हैं। शहर के विकास में कहीं भी धन या गुणवत्ता की कमी नहीं आने दी जाएगी। उन्होंने शहरवासियों को विश्वास दिलाया कि नगर परिषद के वर्तमान बोर्ड में शहर में जो भी निर्माण हुए हैं वह सालों साल चलेंगे जिसे जनता सदैव याद रखेगी। वहीं वार्ड पार्षद गुरदीप चह...








