Sunday, May 3निर्मीक - निष्पक्ष - विश्वसनीय
Shadow

हनुमानगढ़

भारी पड़ रही कोरोना की दूसरी लहर

भारी पड़ रही कोरोना की दूसरी लहर

हनुमानगढ़
नोहर। कोरोना काल की दूसरी लहर निजी बस आॅपरेटरों पर भी भारी पड़ रही है। बसों का संचालन न के बराबर होने से बस आॅपरेटरों को भारी आर्थिक नुकसान उठाना पड़ रहा है।शनिवार को नोहर भादरा व रावतसर के निजी बस आॅपरेटरों यूनियन के पदाधिकारियों ने मटोरिया बस सर्विस के प्रबंधक बलजीत मलिक के नेतृत्व में उपखंड अधिकारी को मुख्यमंत्री के नाम सौंपा ज्ञापन।ज्ञापन में बताया की कोरोना संक्रमण काल के चलते निजी बसों का संचालन बहुत मुश्किल हो गया है राज्य सरकार द्वारा जारी कोविड-19 की गाइडलाइन की पालना के अनुसार 50 प्रतिशत ही सवारी बिठाने का निर्णय किया गया है। निजी बस आॅपरेटरों के द्वारा कोविड-19 की गाइडलाइन की पालना की जा रही है। बसों में क्षमता से आज की सवारी बिठाने से बस आॅपरेटरों को लगातार आर्थिक नुकसान उठाना पड़ रहा है विभिन्न मार्गों पर सवारी आने के बराबर होने के कारण आर्थिक नुकसान निरंतर बढ़ता जा रहा है साथ ही ...
जिले में 95.43 प्रतिशत फ्रण्टलाइन वर्कर्स ने करवाया वैक्सीनेशन

जिले में 95.43 प्रतिशत फ्रण्टलाइन वर्कर्स ने करवाया वैक्सीनेशन

हनुमानगढ़
हनुमानगढ़। जिले की मेडिकल टीमें राज्य की बेहतर टीमों में से है। कोविड जैसे संक्रमण काल में भी जिले की मेडिकल टीमें किसी भी कार्य में पीछे नहीं हटी है। अब चाहे वो डॉक्टर हो या एएनएम कर्मी, जीएनएम हो, स्वास्थ्यकर्मी या एनएचएम कर्मी। कोरोना संक्रमित मरीजों का इलाज एवं रिपोर्टिंग सहित समस्त कार्य बेहतर से बेहतर तरीके से किया जा रहा है। सीएमएचओ डॉ. नवनीत शर्मा ने कहा कि समस्त चिकित्साकर्मी पिछले एक साल से दिन-रात काम कर रहे हैं। कोविड संक्रमण काल में जहां हर व्यक्ति अपनी उम्र व बीमारी का बहाना बनाकर कोरोना संक्रमित मरीज से दूर भागने की कोशिश में रहता है, वहीं स्वास्थ्यकर्मी कोरोना संक्रमित मरीजों का उपचार कर उन्हें स्वास्थ्य लाभ देने के प्रयास में लगे हैं। उन्होंने कहा कि जिले में सात बीसीएमओ में से छ: बीसीएमओ 55 वर्ष की आयु को पार कर चुके हैं, परंतु फिर भी वे अपने स्वास्थ्य की परवाह किए बगैर खण...
बाजारों में पैदल निरीक्षण:कलेक्टर ने दुकानों से पकड़े बिना मास्क पहने लोग, एक दुकान सीज की, कई चालान काटे

बाजारों में पैदल निरीक्षण:कलेक्टर ने दुकानों से पकड़े बिना मास्क पहने लोग, एक दुकान सीज की, कई चालान काटे

हनुमानगढ़
चित्तौड़गढ़ शहर में कोरोना मरीज बढ़ने पर कलेक्टर एवं एसपी ने बाजार में लोगों को मास्क पहनाए। बढ़ते कोरोना संक्रमण को देख सख्त हुए कलेक्टर-एसपी ने बाजारों में पैदल घूमकर किया निरीक्षण शहर में कोरोना के बढ़ते मरीजों को देखते हुए कलेक्टर व एसपी ने गुरुवार दोपहर बाद बाजारों में पैदल निरीक्षण किया। बिना मास्क पहने लोगों को देखकर कलेक्टर कई दुकानों की पेढी तक चढ़ गए। गाइडलाइन की अवहेलना पर कई चालान बनवाए। एक दुकान तो 24 घंटे के लिए सीज कर दी गई। कलेक्टर केके शर्मा व एसपी दीपक भार्गव दोपहर बाद सरकारी लवाजमे के साथ कोतवाली थाने से रवाना होकर शहर के मुख्य बाजारों में पहुंचे। लोग कोविड गाइडलाइन की कितनी पालना कर रहे हैं। यह देखने के लिए गोलप्याऊ से पैदल घूमते हुए कलेक्टर कई दुकानों में चढ़ने से भी नहीं चूके। इस दौरान नगरपरिषद ने चार चालान बिना मास्क पहने व दो चालान सोशल डिस्टेसिंग की...

ये कैसी राहत!:रसोई गैस के दाम 10 रुपए घटे, अब 842.50 में मिलेगा, सब्सिडी खत्म

हनुमानगढ़
हनुमानगढ़ तीन माह में रसोई गैस सिलेंडर की दर में 4 बार बढ़ोतरी के बाद सरकार ने गुरुवार को मामूली राहत दी है। नई दरों के अनुसार अब रसोई गैस सिलेंडर 10 रुपए सस्ता कर दिया गया है। अब 14 किलो वाला घरेलू गैस सिलेंडर 842.50 रुपए में मिलेगा। पिछले माह यह 852.50 रुपए का था। वहीं कमर्शियल सिलेंडर के दाम 36 रुपए बढ़ा दिए गए हैं। मार्च में कमर्शियल गैस सिलेंडर के रेट 1688.50 प्रति सिलेंडर था जो अब बढ़कर 1724.50 रुपए हो गया है। ख़ास बात यह है कि एलपीजी की दरों में इससे पहले तीन बार वृद्धि की गई थी। और मौजूदा समय में सिलेंडर से सब्सिडी पूरी तरह खत्म कर दी गई है। 1 जनवरी से 31 मार्च तक रसोई गैस की दर में 125 रुपए की बढ़ोतरी की गई थी। जबकि कटौती सिर्फ 10 रुपए की हुई है। ऑनलाइन गैस बुकिंग करने वाले रखे इस बात का ख्यालघरेलू गैस सिलिंडर का मूल्य गैस सिलिंडर की डिलिवरी देते हुए समय का ही मान्य होता ...

आबकारी विभाग की ओर से ई-नीलामी का चौथा चरण शुरू:छूट; प्रथम बोलीदाता ने नहीं जमा कराई राशि तो दूसरे को उसकी बोली पर मिल सकेगी मधुशाला

हनुमानगढ़
हनुमानगढ़ जिले में आवंटन से शेष रही 130 शराब दुकानों की ई-नीलामी का चौथा चरण गुरुवार से शुरु हुआ। खास बात है कि राज्य सरकार ने प्रथम बोलीदाता की ओर से राशि जमा नहीं कराने पर अब द्वितीय एवं तृतीय बोलीदाता को उसके द्वारा लगाई गई बोली राशि पर ही दुकान आंवटित करने की छूट दे दी है। ऐसे में विभाग को इससे फायदा होने की उम्मीद है। उधर, गुरुवार से बीयर की दरों में भी कमी कर दी गई। ऐसे में अब अब यहां लोगों को बीयर 30 से 35 रुपए तक सस्ती मिलेगी। बीयर की दरों का बदलाव ब्रांड के अनुसार अलग-अलग होगा। राज्य सरकार ने गुरुवार से लागू नई आबकारी नीति में बीयर पर अ​तिरिक्त आबकारी शुल्क और कोविड सरचार्ज हटा दिया। शराब की कीमतों में कोई इजाफा नहीं होगा। इसीके साथ जिन दुकानों की लोकेशन पास हो चुकी है वहां पर एक ही दुकान पर अंग्रेजी और देसी शराब मिलना शुरु हो गया। इससे पहले शहरों में दोनों की अलग-अलग दुकाने...
विरोध-प्रदर्शन:अबोहर विधायक पर हमले का विरोध 6 को आधा दिन कारोबार बंद रखेंगे

विरोध-प्रदर्शन:अबोहर विधायक पर हमले का विरोध 6 को आधा दिन कारोबार बंद रखेंगे

हनुमानगढ़
हनुमानगढ़ अबोहर विधायक अरूण नारंग पर मलोट में हमला कर अपमानित करने की घटना से अरोड़वंश समाज आक्रोशित है। इस बीच टाउन और जंक्शन की अरोड़वंश सभा ने 6 अप्रैल को समाज के लोगों से अपने प्रतिष्ठान दोपहर 12 बजे तक बंद रखने का आह्वान किया है। बंद के दौरान समाज के लोगों की ओर से कलेक्ट्रेट तक रोष मार्च निकाल ज्ञापन सौंपा जाएगा। यह निर्णय बुधवार को टाउन की अरोड़वंश धर्मशाला में हुई बैठक में सर्वसम्मति से लिया गया। बैठक में वक्ताओं ने कहा कि विधायक अरूण नारंग के साथ हुई घटना निंदाजनक है। एक जनप्रतिनिधि के साथ इस तरह का व्यवहार पूरे समाज को अपमानित करने वाला है। ऐसे में अरोड़वंश समाज चुप नहीं बैठ सकता है। दोषियों को सजा मिले और विधायक को जान-माल की सुरक्षा के लिए सरकार की ओर से विशेष कैटेगरी की सुरक्षा दिए जाने की मांग को लेकर पूरा समाज एकजुट है। ऐसे में सभी ने मंगलवार को अपने-अपने प्रतिष्ठा...
आग लगने की सूचना से हड़कंप मचा:मॉक ड्रिल में सरस डेयरी में आग की सूचना पर दौड़े अधिकारी, पहले पुलिस, आखिर में डीटीओ पहुंचे

आग लगने की सूचना से हड़कंप मचा:मॉक ड्रिल में सरस डेयरी में आग की सूचना पर दौड़े अधिकारी, पहले पुलिस, आखिर में डीटीओ पहुंचे

हनुमानगढ़
हनुमानगढ़ कलेक्टर बोले- आपदा जैसी स्थिति से निपटने के लिए पूर्वाभ्यास जरूरी जंक्शन स्थित गंगमूल सरस डेयरी में बुधवार को आग लगने की सूचना से हड़कंप मच गया। पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी मौके पर पहुंचे तो उनको मॉकड्रिल का पता चला जिस पर सभी ने राहत की सांस ली। खास बात है कि आग लगने की सूचना पर सबसे पहले पुलिस टीम पहुंची। इसके बाद कलेक्टर एवं सबसे आखिर में डीटीओ पहुंचे। दोपहर बाद करीब 3 बजे कंट्रोल रूम ने प्रशासन व पुलिस अधिकारियों को सूचना दी कि सरस डेयरी में आग लग गई है। सूचना मिलते ही कलेक्द्यटर जाकिर हुसैन, एसपी प्रीति जैन, एएसपी जस्साराम बोस, एसडीएम कपिल यादव, तहसीलदार दानाराम, डीटीओ जगदीश अमरावत सहित अन्य अधिकारी सरस डेयरी पहुंचे लेकिन जब पता चला कि यह सिर्फ मॉक ड्रिल थी तो सभी ने राहत की सांस ली। कलेक्टर जाकिर हुसैन ने बताया कि वित्तीय वर्ष का समापन दिवस होने के चलते आपदा प्र...
आज से 10 अप्रेल तक अभियान:मुख्यमंत्री चिरंजीवी योजना; लाभार्थियाें काे मिलेगा 5 लाख रुपए तक कैशलेस इलाज

आज से 10 अप्रेल तक अभियान:मुख्यमंत्री चिरंजीवी योजना; लाभार्थियाें काे मिलेगा 5 लाख रुपए तक कैशलेस इलाज

हनुमानगढ़
हनुमानगढ़ पंजीकरण के लिए आज से वार्ड व पंचायत स्तर पर लगेंगे शिविर, ई-मित्र केंद्र पर भी करवा सकेंगे पंजीकरण यूनिवर्सल हैल्थ कवरेज लागू करने को लेकर 1 मई 2021 से मुख्यमंत्री चिरंजीवी योजना की शुरुआत की जाएगी, जिसे लेकर निर्धारित पात्र लाभार्थी परिवारों का एक अप्रैल से पंजीयन शुरू हाेगा। पंजीयन को लेकर शहर व गांव स्तर पर शिविर लगाए जाएंगे। कलेक्टर जाकिर हुसैन ने संबंधित विभागीय अधिकारियों को गाइडलाइन के मुताबिक निर्देश जारी किए हैं। कलेक्टर ने बताया कि मुख्यमंत्री चिरंजीवी योजना के तहत पात्र परिवारों का पंजीयन करने को लेकर गुरुवार से शुरू किए जाने वाला विशेष अभियान 10 अप्रेल तक संचालित किया जाएगा। अभियान के तहत जिले के प्रत्येक ग्राम पंचायत मुख्यालय पर स्थित राजीव गांधी सेवा केन्द्र पर पंजीयन शिविर लगाए जाएंगे, जहां योजनान्तर्गत पात्र लाभार्थी परिवारों का रजिस्ट्रेशन किया जाएगा। सा...
राहुल का राजस्थान दौरा:23 मिनट के भाषण में राहुल ने 12 बार मोदी का नाम लिया, बोले- 3 कृषि कानून से 40% लोग बेरोजगार हो जाएंगे

राहुल का राजस्थान दौरा:23 मिनट के भाषण में राहुल ने 12 बार मोदी का नाम लिया, बोले- 3 कृषि कानून से 40% लोग बेरोजगार हो जाएंगे

टॉप न्यूज़, श्री गंगानगर, हनुमानगढ़
हनुमानगढ़/श्रीगंगानगर किसानों के मुद्दे पर राहुल गांधी इन दिनों मुखर हैं। राजस्थान के दो दिन के दौरे पर पहुंचे राहुल ने शुक्रवार को पीलीबंगा में किसान महापंचायत की। मंच पर सोफे-कुर्सियों की जगह खाट लगवाई। जब भाषण शुरू किया तो उन्होंने कृषि कानूनों से जुड़ी ज्यादातर वही बातें कहीं, जो एक दिन पहले लोकसभा में कही थीं। कुछ नए आरोप भी लगाए। उन्होंने कहा कि अगर तीन कृषि कानून लागू हुए तो देश के 40% लोग बेरोजगार हो जाएंगे। 23 मिनट के भाषण में राहुल ने 7 बार किसानों के साथ-साथ मजदूरों, छोटे दुकानदारों का भी नाम लिया। 12 बार प्रधानमंत्री मोदी का जिक्र किया। कृषि पूरी दुनिया का सबसे बड़ा बिजनेस‘‘कल मैंने पार्लियामेंट में किसानों के मुद्दे पर भाषण दिया था। नरेंद्र मोदी के लाए तीन कानूनों के लक्ष्य और इसके पीछे की सोच मैंने समझाई। आज भी मैं आपको इन तीन कानूनों के लक्ष्य और सोच के बारे में समझ...
सरप्राइज के आधे घंटे बाद मौत:पत्नी फोन पर बोली – आपके पास आ रही हूं, पति इंतजार में बैठ गया कि साथ में खाएंगे; घर पहुंची लाश

सरप्राइज के आधे घंटे बाद मौत:पत्नी फोन पर बोली – आपके पास आ रही हूं, पति इंतजार में बैठ गया कि साथ में खाएंगे; घर पहुंची लाश

टॉप न्यूज़, हनुमानगढ़
हनुमानगढ़ पत्नी सुनिता भाटी के साथ पति संदीप भाटी। जिन्होंने हादसे की आपबीती बताई। चार लोगों की कार समेत नहर में डूबने के मामले में सुनीता ही थी जिसने अपने पति से फोन पर बात की थी जिले के लखुवाली में चार लोगों की कार समेत नहर में डूबने से मंगलवार को मौत हो गई थी। इनमें एक महिला सुनिता भाटी भी शामिल थीं, जो विनोद अरोड़ा के परिवार के साथ सीकर से संगरिया आ रही थीं। हादसे के वक्त सुनीता ही थी जिसने घटना से कुछ देर पहले और घटना के वक्त पति संदीप से फोन पर बात की थी। भास्कर ने सुनीता के पति संदीप से बात की। पढ़िए हादसे की पूरी कहानी। हादसे से करीब 15 मिनट पहले 9:45 बजे सुनीता का फोन आया। जिस समय फोन आया, तब तक मुझे पता नहीं था कि सुनीता संगरिया आ रही है, मेरे पास। सुनीता ने बताया कि वह कार से रावतसर पहुंच चुकी है और आधा घंटे में मेरे पास पहुंच जाएगी। इससे पहले उसने मुझे सरप्राइज ...