Sunday, May 3निर्मीक - निष्पक्ष - विश्वसनीय
Shadow

हनुमानगढ़

किसान बोले : सड़कों पर फिर उतरेंगे

किसान बोले : सड़कों पर फिर उतरेंगे

What's Hot, टॉप न्यूज़, हनुमानगढ़
हनुमानगढ़ (सीमा सन्देश न्यूज)। केन्द्र सरकार के तीनों कृषि कानूनों के विरोध में किसानों का आंदोलन छह माह से अधिक समय से लगातार जारी है। किसान व किसान प्रतिनिधि टोल नाकों पर बेमियादी धरने पर बैठे हैं। कोरोना काल के चलते पिछले कुछ समय से सुस्त हुए आंदोलन को अब फिर धीरे-धीरे तेज किया जा रहा है। इसी कड़ी में बुधवार को जिले भर में जिन-जिन टोल नाकों पर किसानों का आंदोलन चल रहा है, वहां किसान पंचायत का आयोजन किया गया। हनुमानगढ़ तहसील में मेगा हाइवे पर गांव कोहला के पास स्थित टोल नाके पर किसान पंचायत का आयोजन किया गया। महापंचायत में किसान मजदूर संघर्ष समिति के साधासिंह खोसा ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने बंगाल का चुनाव तो हार लिया। अन्य जगह भी चुनाव होने वाले हैं। उन चुनावों में भी भाजपा का इससे भी बुरा हश्र होगा। क्योंकि यह लोकतंत्र-प्रजातंत्र है न कि राजतंत्र। उन्होंने कहा कि केन्द्र सरकार...
टिब्बी को मिले नगर पालिका का दर्जा : आप

टिब्बी को मिले नगर पालिका का दर्जा : आप

हनुमानगढ़
हनुमानगढ़ (सीमा सन्देश न्यूज)। टिब्बी को नगर पालिका का दर्जा देने की मांग जोर पकड़ने लगी है। इसी को लेकर आम आदमी पार्टी कार्यकर्ताओं ने मंगलवार को जिला कलक्टर के नाम तहसीलदार दानाराम मीणा को ज्ञापन सौंपा। आप जिलाध्यक्ष सुरेन्द्र बेनीवाल ने बताया कि संगरिया विधानसभा क्षेत्र का टिब्बी उपखण्ड मुख्यालय ही एकमात्र ऐसा मुख्यालय है जो ग्राम पंचायत मुख्यालय पर स्थित है। टिब्बी को उपखण्ड मुख्यालय का दर्जा मिले काफी समय बीत चुका है। अभी तक इसे नगर पालिका नहीं बनाया गया है। जबकि यह राजनैतिक, भौगोलिक एवं प्रशासनिक दृष्टि से इसके योग्य है। घग्घर नदी के बहाव क्षेत्र में होने के कारण यह क्षेत्र अत्यन्त उपजाऊ होने के साथ-साथ जिले की सबसे अधिक राजस्व देने वाली तहसील भी है। इसके आस-पास 25 किलोमीटर की दूरी पर ऐलनाबाद कस्बा (हरियाणा), 30 किलोमीटर की दूरी पर रावतसर कस्बा, 30 किलोमीटर की दूरी पर संगरिया कस्बा एवं...
फसल बीमा व मुआवजा दिलाने की मांग

फसल बीमा व मुआवजा दिलाने की मांग

हनुमानगढ़
टोपरियां (सीमा सन्देश न्यूज)। ढण्ढेला गांव के किसानों ने फसल बीमा व मुआवजा दिलाने की मांग को लेकर प्रशासनिक अधिकारी को ज्ञापन सौंपा गया है। इसके अनुसार 2019- 20 का खराबा हुआ है। इसकी किस्त 13,600 आनी थी परन्तु अभी तक नहीं मिली। राजस्व पटवारी, पटवारी के नुमाइंदों व बीमा कंपनी के अधिकारीयों ने गलत तरीके से फसल की कॉप कटिंग की। इसके चलते पटवारी के चहते काश्तकारों के खाते में क्लेम आ गया और ज्यादातर किसान बीमा से वंचित रह गऐ। ग्रामीण मंगलवार को एसडीएम श्वेता कोचर और विधायक प्रतिनिधि राजेंद्र चाचाण से मिले। इस दौरान दोनों ने किसानों को आश्वास्त किया अगर जांच में शिकायत सही मिलती है तो दोषी के खिलाफ कार्रवाई होगी। मुआवजे की मांग का ज्ञापन देने वालों में वर्तमान सरपंच हजारीराम नायक, पूर्व सरपंच रामजी लाल व प्रताप महायच, रामकुमार किरोड़ीवाल , लूणाराम, सुभाष चंद्र , तेजपाल शर्मा, मोहरसिंग स्वामी, धर...
उठाव को लेकर छूट देने की मांग

उठाव को लेकर छूट देने की मांग

हनुमानगढ़
नोहर (सीमा सन्देश न्यूज)। शराब ठेका संचालकों के द्वारा उपखंड अधिकारी व आबकारी निरीक्षक को ज्ञापन सोंपकर पूर्व में हुए समझौते के अनुसार 15 या 30 फीसदी शराब उठाव को लेकर छूट दिये जाने कि मांग की है। ज्ञापन में बताया गया है कि लॉकडाउन में अप्रैल-मई माह में 15 व 30 प्रतिशत तक माल उठाने की छूट दी गई थी । परन्तु अभी तक इसके कोई स्पष्ट आदेश जारी नहीं हुए है। संक्रमण के दौरान बिक्री की कमी के चलते माल का उठाव नहीं हो पाया। इससे अनुज्ञाधारियों को आर्थिक नुकसान हुआ है। ज्ञापन पर पवन सिंह,जयचंद बैनीवाल, देशराज, मानसिंह, प्रकाश, विनोद बिश्नोई,अशलम, फिरोज, हवासिंह, भजनलाल,उदय सिंह,पुनम,भूप बैनीवाल व अन्य शराब कारोबारी के अनुज्ञाधारियों के हस्ताक्षर हैं।...
खुले में पड़ी खून पसीने की कमाई,मौसम ने बढाई चिंता

खुले में पड़ी खून पसीने की कमाई,मौसम ने बढाई चिंता

हनुमानगढ़
गोलूवाला (सीमा सन्देश न्यूज)। दो माह से गेंहू का उठाव नही होने के कारण किसानों की खून पसीने की कमाई खुले आसमान के नीचे में पड़ी है। ऐसे में किसान अपने सभी काम छोड़ कर मंडी में फसल की निगरानी करने के लिए मजबूर है। मंडी में टीन शेड ,गेंहू का उठाव न होने और बरसात के कारण भारी मात्रा में गेंहू खराब हो रहा है। व्यापार मंडल गोलुवाला और किसानों के संयुक्त प्रतिनिधिमंडल द्वारा प्रशासनिक अधिकारीयों को बार बार इस समस्या से अवगत करवाया गया। परन्तु समस्या का समाधान नही किया गया। अब गेहूँ का उठाव न होने के कारण किसानों को डर सताने लगा है कि बरसात के कारण गेंहू में नमी की मात्रा बढ़ सकती है। इससे एफसीआई इसे अपने मापदण्ड पर सही नहीं मानेगी और खरीदने से मना कर सकती है। सरकार के नुमाइंदों द्वारा भी किसानों की पीड़ा को समझना तो दूर सुना तक नहीं जा रहा। कोरोना काल मे उपजे आर्थिक संकट में किसानो की मंडी में खराब ...
सीडब्ल्यूसी ने बालश्रम करते पांच बच्चों को किया दस्तयाब

सीडब्ल्यूसी ने बालश्रम करते पांच बच्चों को किया दस्तयाब

What's Hot, टॉप न्यूज़, हनुमानगढ़
हनुमानगढ़ (सीमा सन्देश न्यूज). बाल कल्याण समिति द्वारा जंक्शन क्षेत्र में बालश्रम कर रहे पांच बच्चों को दस्तयाब करने की कार्रवाई की गई। इस दौरान एक बच्चे ने सीडब्ल्यूसी टीम को बताया कि उसकी मां छोड़कर कहीं चली गई, पिता बेड पर हैं। परिवार का खर्च व पिता की दवाओं के लिए कबाड़ एकत्रित कर उसके बचे पैसे जुटा रहा है।कार्रवाई के बाद बाल कल्याण समिति ने पांचों बच्चों को उनके माता-पिता के सुपुर्द कर दिया। साथ ही उन्हें सरकारी योजनाओं का लाभ दिलवाने के लिए आश्वस्त किया। प्रेमचन्द शर्मा ने बताया कि सूचना मिली थी कि जंक्शन की हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी में 10-11 साल के पांच बच्चे घर-घर जाकर कबाड़ एकत्रित कर रहे हैं। सूचना मिलने पर समिति ने बच्चों को दस्तयाब कर बालश्रम के कारणों के बारे में पूछताछ की। उन्होंने बताया कि परिवार की आर्थिक हालत कमजोर है। रोटी की व्यवस्था करने के लिए घरवाले बालश्रम करवा रहे हैं। इस प...
भीषण गर्मी में पीपीई किट पहनकर बखूबी अंजाम दे रहे अपना कार्य

भीषण गर्मी में पीपीई किट पहनकर बखूबी अंजाम दे रहे अपना कार्य

हनुमानगढ़
टोपरियां (सीमा सन्देश न्यूज)। टोपरियां गांव के निकटवर्ती गांव कुम्हारावाली ढाणी के प्रवीण कुमार सरस्वा चंडीगढ़ पीजीआई हॉस्पिटल में नर्सिंग आॅफिसर पद पर नियुक्त हैं। 1 जनवरी 2021 को जॉइन किया था और आॅल इंडिया रैंक 6वी पर रहा था कोरोना के विरुद्ध लगातार संघर्ष कर रहे है रोजाना आने वाले हैं सैपलों की जांच के लिए भीषण गर्मी में भी पीपीई किट पहनकर अपने काम में बखूबी अंजाम दे रहे हैं खास बात यह है इस सक्रमण के खतरे के बीच 5 महीने से घर नहीं आया है अपने परिवार से दूर रहकर बिना सक्रमित हुए ड्यूटी निभा रहे हैं और अपने घर पर फोन के माध्यम से ही वातार्लाप करते हैं व गोल्डीमेडलिस्ट रह चूका है टांटिआ यूनिवर्सिटी में प्रवीण ने बताया कि जब हम कोरोना सेंपलिंग लेते हैं तो कहीं घंटो तक पीपीई किट पहन कर रखी जाती है किट के अंदर हवा पास नहीं होने से अंदर काफी गर्मी व उमस हो जाती है जिससे पूरा शरीर सर से पांव तक...
फसल बीमा क्लेम में लाखों रुपए का गड़बड़झाला

फसल बीमा क्लेम में लाखों रुपए का गड़बड़झाला

हनुमानगढ़
नोहर (सीमा सन्देश न्यूज)। क्षेत्र के गांव बिरकाली में फर्जी दस्तावेज तैयार कर प्रधानमंत्री फसल बीमा क्लेम में लाखो रुपये का गड़बड़झाला सामने आया है। जिसके बाद अखिल भारतीय किसान सभा के जिला उपाध्यक्ष मंगेज चौधरी के नेतृत्व में बिरकाली गांव के ग्रामीणों ने तहसीलदार को ज्ञापन सोंपकर सम्पूर्ण मामले की जांच करवाने की मांग की है। विदित्त रहे कि गत दिनों ढण्ढेला गांव में भी फर्जी तरीके से कागजात तैयार कर फसल बीमा क्लेम उठाने का मामला सामने आया था। जिसके बाद ग्रामीणों की मांग पर एसडीएम ने चार सदस्यीय कमेटी का गठन कर मामले की जांच करवाने के निर्देश दिये थे। सोमवार को बिरकाली गांव के ग्रामीणों द्वारा सोंपे गये ज्ञापन में बताया गया है कि किसानों के साथ धोखाधड़ी करते हुए कूटरचित तरीके से फसल बीमा के कागजात तैयार कर राजस्व को भी भारी नुकसान पहुंचाया गया है। मंगेज चौधरी ने सम्पूर्ण मामले की उच्च स्तरीय जां...
रामगढ़ उपतहसील के समक्ष आमरण अनशन जारी

रामगढ़ उपतहसील के समक्ष आमरण अनशन जारी

हनुमानगढ़
नोहर (सीमा सन्देश न्यूज)। भादरा विधानसभा क्षेत्र के गांव बरवाली में कथित रूप से इन्दिरा आवास तोड़ने व अतिक्रमण हटाने के मामले के विरोध में पीड़ित परिवार द्वारा रामगढ़ उप तहसील के आगे शुरू किया गया आमरण अनशन सोमवार को तीसरे दिन भी जारी रहा। रणवीरसिंह उर्फ वीरसिंह, रोशनी पत्नी रणवीर, मुंशीराम धानक ,हेतराम आदि लगातार तीन दिनों से आमरण अनशन पर बैठे हुये है। आमरण अनशन पर बैठे 90 वर्षीय हेतराम धानक व 85 वर्षीय मुंशीराम धानक के स्वास्थ्य में निरंतर गिरावट दर्ज कि जा रही है। इसके अलावा पीड़ित परिवार को समर्थन देने का सिलसिला सोमवार को भी जारी रहा। राष्ट्रीय लोकदल के युवा इकाई के प्रदेशाध्यक्ष वेदप्रकाश बैनीवाल ने पीड़ित परिवार के खिलाफ कि गई एक तरफा कार्यवाही कि निंदा करते हुए मुख्यमंत्री को ज्ञापन भेजकर पीड़ित परिवार को न्याय दिलाने व दौषी अधिकारियों के खिलाफ कार्यवाही करने की मांग की। इसके अलावा नायक ...
एनएच अधिकारियों पर गुण्डागर्दी का आरोप, आन्दोलन तेज करने की चेतावनी

एनएच अधिकारियों पर गुण्डागर्दी का आरोप, आन्दोलन तेज करने की चेतावनी

हनुमानगढ़
20 जून को आमसभा व 21 जून को रमेश दलाल के नेतृत्व में प्रशासनिक अधिकारियों पर मुकदमे दर्ज करवाने की चेतावनीहनुमानगढ़ (सीमा सन्देश न्यूज)। 754के किसान संघर्ष समिति के सदस्यों की बैठक सोमवार को जिला कलक्ट्रेट में अध्यक्ष दलीप छिम्पा की अध्यक्षता में आयोजित की गई। बैठक में 20 जून को आयोजित होने वाली आमसभा की तैयारियों व 21 जून को जिला मुख्यालय पर हाईकोर्ट के एडवोकेट व किसान नेता रमेश दलाल के नेतृत्व में सिविल कोर्ट में भूमि अधिग्रहण में हुए भ्रष्टाचार के खिलाफ सैकड़ों किसानों की ओर से मुकदमा दर्ज करवाने का निर्णय लिया गया। इसकी तैयारियों के संबंध में भी बैठक में चर्चा की गई। बैठक में समिति प्रवक्ता सुरेन्द्र शर्मा ने बताया कि पिछले 2 वर्षांे से किसान कोरोना महामारी के चलते सरकार के आग्रह पर शांत थे परन्तु एनएच के अधिकारियों को किसानों की शांति कमजोरी लगने लगी है। इसके विरोध व एनएच के अधिकारियों ...