Monday, May 18निर्मीक - निष्पक्ष - विश्वसनीय
Shadow

जयपुर

जयपुर

जयपुर में फैक्ट्रियों से तांबा, सिल्वर चोरी करने वाली गैंग का खुलासा, 7 लोग गिरफ्तार

जयपुर में फैक्ट्रियों से तांबा, सिल्वर चोरी करने वाली गैंग का खुलासा, 7 लोग गिरफ्तार

What's Hot, जयपुर, टॉप न्यूज़
जयपुर राजधानी की करधनी थाना पुलिस ने बड़ी सफलता हासिल करते हुए बंद फैक्ट्रियों से महंगा तांबा एलमुनियम चोरी करने वाली मेवाती गैंग का पर्दाफाश कर कबाडियो सहित 7 आरोपियों को गिरफ्तार किया है. आरोपियों की निशानदेही पर पुलिस ने आधा दर्जन से अधिक कबाड़ियों के गोदामों पर दबिश देकर भारी मात्रा में बिजली वायर तांबा एलमुनियम सहित अन्य सामान बरामद किया है. डीसीपी पश्चिम ऋचा तोमर ने बताया कि एमएम कंस्ट्रक्शन कंपनी के मालिक प्रदीप मोहन ने 21 अप्रैल को फैक्ट्री से एलमुनियम बिजली वायर व तांबा चोरी होने का मामला दर्ज करवाया था. उसके बाद करधनी थानाधिकारी बनवारी लाल मीणा के नेतृत्व में गठित विशेष टीम ने घटनास्थल के आसपास में लगे सीसीटीवी फुटेज खंगाले. पुलिस को फुटेज में रात्रि के समय फैक्ट्री के सामने से एक सेंट्रो कार और टेंपो निकलते दिखाई दिया. संदिग्ध वाहन के आधार पर पुलिस टीम ने पीछा किया तो सेंट...
बहन के ससुर ने बालिका से किया बलात्कार, आरोपी को 20 वर्ष का कठोर कारावास

बहन के ससुर ने बालिका से किया बलात्कार, आरोपी को 20 वर्ष का कठोर कारावास

जयपुर
कोटा न्यायालय पोक्सो क्रम-2 कोटा ने बालिका से बलात्कार के मामले में निर्णय देते हुए पीडि़ता की बहन के ससुर को 20 वर्ष का कठोर कारावास एवं 75 हजार रुपए जुर्माने की सजा से दंडित किया है।
दुष्कर्म के आरोपी को 20 वर्ष का कारावास

दुष्कर्म के आरोपी को 20 वर्ष का कारावास

जयपुर
अजमेर (वार्ता). राजस्थान में अजमेर के पोक्सो मामले की अदालत ने आज एक अहम फैसले में दुष्कर्म के आरोपी को दण्डित किया है।पुष्ट जानकारी के मुताबिक मामला 23 मार्च 2021 का जिले के जवाजा थानाक्षेत्र का है जब आरोपी ने एक नाबालिग को उसके मां-बाप की अनुपस्थिति में बहला फुसला कर एकांत में दुष्कर्म किया, जिसकी आगे जांच में पुष्टि भी हुई।अजमेर की पोक्सो न्यायालय संख्या-1 के न्यायाधीश ने आज मामले में फैसला सुनाते हुए दुष्कर्म के आरोपी ललित सिंह को 20 वर्ष का कठोर कारावास तथा 22 हजार रुपये के अर्थ दण्ड से दण्डित किया है।मामले में पीड़िता के मां-बाप ने जवाजा थाने में आरोपी के खिलाफ लिखित शिकायत दी थी।...
राजस्थान में सहायक जनसम्पर्क अधिकारी भर्ती परीक्षा में 61.48% अभ्यर्थी हुए शामिल

राजस्थान में सहायक जनसम्पर्क अधिकारी भर्ती परीक्षा में 61.48% अभ्यर्थी हुए शामिल

What's Hot, जयपुर, टॉप न्यूज़
जयपुर राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड की ओर से कल, 24.04.2022  को प्रातः 10:00 बजे से दोपहर 12:00 बजे तक एपीआरओ भर्ती परीक्षा का आयोजन किया गया। इस परीक्षा का आयोजन जिला मुख्यालय जयपुर के परीक्षा केन्द्रों पर किया गया। इस प्रतियोगी परीक्षा में कुल 6 हजार 98 अभ्यर्थियों को पंजीकृत किया गया। परीक्षार्थियों की उपस्थिति लगभग 61.48 प्रतिशत रही। परीक्षा के दौरान कई परीक्षा केन्द्रों पर व्यवस्थाओं का निरीक्षण स्वयं बोर्ड के अध्यक्ष श्री हरि प्रसाद शर्मा एवं सदस्यों द्वारा  किया गया। अध्यक्ष श्री हरि प्रसाद शर्मा ने बतलाया कि सभी परीक्षा केन्द्रों पर परीक्षा शांतिपूर्वक सम्पन्न हुई। श्री शर्मा के द्वारा परीक्षा आयोजन में सहयोग के लिए जिला प्रशासन एवं पुलिस विभाग को धन्यवाद ज्ञापित किया गया नोटेरी पब्लिक के रिक्त पदों पर पात्र अधिवक्ताओं के इंटरव्यू शुरूराज्य सरकार ने एक आदेश जारी कर बताया कि ...
राजस्थान के जालोर में दलित दूल्हा-दुल्हन को मंदिर में घुसने से रोका, गालियां भी दीं; मामला दर्ज

राजस्थान के जालोर में दलित दूल्हा-दुल्हन को मंदिर में घुसने से रोका, गालियां भी दीं; मामला दर्ज

जयपुर
जालोर। एक ओर जहां देश आजादी के 75 साल पूरे होने पर अमृत महोत्सव मना रहा है, वहीं दूसरी ओर छुआछूत और सामाजिक बहिष्कार जैसी प्रथाएं अपने मूलरूप में ही कायम हैं। आज भी दलित समुदाय के लोगों को मंदिर प्रवेश से रोका जा रहा है। राजस्थान के जालोर जिले में ऐसा ही एक मामला सामने आया है, जिसमें दलित समुदाय के एक नवविवाहित जोड़े को मंदिर में प्रवेश से ना सिर्फ रोका गया, बल्कि उन्हे अपमानित भी किया गया। पीड़ित पक्ष की शिकायत के बाद अब पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। बताया गया कि आहोर तहसील के साडन गांव से ऊकाराम राठौड की बारात नीलकंठ गांव के हुकमाराम मेघवाल के घर आई थी, जहां ऊकाराम की शादी संतु के साथ हुई।  शादी के बाद नारियल चढ़ाने मंदिर गया था नवविवाहित जोड़ाजानकारी के मुताबिक, जालोर जिले के भाद्राजुन थाना क्षेत्र के नीलकंठ गांव में 21 अप्रैल को हुई शादी के बाद अगले दिन एक नवविवाहित ...
चित्तौड़ में बाराती बनकर आए दरिंदे ने ढाई साल की मासूम बच्ची के साथ रेप की कोशिश की, नाकाम होने पर गला घोंटा और लाश कुएं में फेंक दी

चित्तौड़ में बाराती बनकर आए दरिंदे ने ढाई साल की मासूम बच्ची के साथ रेप की कोशिश की, नाकाम होने पर गला घोंटा और लाश कुएं में फेंक दी

जयपुर
चित्तौड़गढ़। राजस्थान के चित्तौड़गढ़ जिले के बस्सी थाना क्षेत्र के एक गांव में एक दरिंदे ने ढाई साल की मासूम बच्ची के साथ रेप की कोशिश की और नाकाम होने पर उसकी हत्या कर लाश कुएं में फेंक दी। इस घटना ने बस्सी ही नहीं पूरे राजस्थान को शर्मसार कर दिया है और लोगों में दहशत का माहौल है। हत्या के आरोपी को पुलिस ने पकड़ लिया है। आरोपी ने पुलिस के सामने जुर्म कबूल करते हुए बताया कि वो बच्ची को सुनसान जगह पर ले गया था और उसने रेप की कोशिश में नाकाम होने पर उसका गला घोंट कर मार दिया। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक शाहना खानम को इस मामले की जांच सौंपी गई है। दरअसल यह घटना एक शादी समारोह के दौरान हुई। बस्सी थाना क्षेत्र के लक्ष्मीपुरा गांव में शादी में बतौर बाराती शामिल होने आए किशनपुरा (भीलवाड़ा) निवासी रमेश धाकड़ मासूम बच्ची के साथ खेल रहा था। अचानक वो बच्ची को सुनसान इलाके में ले गया और उसके साथ रेप ...
प्राइवेट पार्ट में छिपाकर ले जा रहा था 43 लाख का सोना, जयपुर एयरपोर्ट पर कस्टम अफसरों ने यूं धरा

प्राइवेट पार्ट में छिपाकर ले जा रहा था 43 लाख का सोना, जयपुर एयरपोर्ट पर कस्टम अफसरों ने यूं धरा

जयपुर
जयपुर। संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) के शारजाह से राजस्थान के जयपुर पहुंचे एक व्यक्ति को प्राइवेट पार्ट में छिपाकर सोने की तस्करी के आरोप में गिरफ्तार किया गया है। आरोपी अवैध तरीके से 791 ग्राम सोना अपने मलाशय में छिपाकर ले जा रहा था।  एक अधिकारी ने बताया, 'एयर अरेबिया की उड़ान से यहां पहुंचा यात्री अपने व्यवहार से संदिग्ध दिख रहा था। इसके बाद उसकी तलाशी ली गई।' उन्होंने बताया कि तलाशी के दौरान संदिग्ध यात्री के मलाशय में तीन पारदर्शी कैप्सूल में छिपाए गए सुनहरे रंग के दाने मिले। अधिकारी के मुताबिक, 'बरामद सोने का वजन 791 ग्राम है ,जिसकी शुद्धता 99.5 प्रतिशत है और कीमत 42,79,310 रुपये आंकी गई है।' आरोपी को किया गिरफ्तारकस्टम अधिकारियों ने बताया कि आरोपी यात्री से इस सोने को लेकर पूछताछ की। उन्होंने बताया कि पूछताछ में आरोपी ना तो कोई दस्तावेज दिखा सका और ना ही कोई संतोषजनक जवाब दे सका...
रिश्वत लेते रंगे हाथ पकड़ा था, एसीबी कोर्ट ने इनकम टैक्स ऑफिसर किरोड़ी लाल मीणा को सुनाई चार साल के कारावास की सजा

रिश्वत लेते रंगे हाथ पकड़ा था, एसीबी कोर्ट ने इनकम टैक्स ऑफिसर किरोड़ी लाल मीणा को सुनाई चार साल के कारावास की सजा

जयपुर
भरतपुर। राजस्थान के भरतपुर संभाग मुख्यालय के एसीबी कोर्ट ने रिश्वत के मामले में शुक्रवार को एक बड़ा फैसला सुनाया। सवाई माधोपुर में तैनात इनकम टैक्स ऑफिसर किरोड़ी लाल मीणा व निजी लेखाकार को रिश्वत लेने के मामले में चार साल के कारावास की सजा सुनाई है। सजा सुनाने के बाद दोनों आरोपियों को केंद्रीय कारागार सेवर भेज दिया गया।  क्या था मामलादरअसल मामला सवाई माधोपुर का है जहां एसीबी की टीम ने कार्रवाई करते हुए 20 मार्च 2009 को इनकम टैक्स ऑफिसर किरोड़ी लाल मीणा व एक निजी लेखाकार को ₹35000 की रिश्वत लेते हुए गिरफ्तार किया था। मामले में शुक्रवार को एसीबी कोर्ट ने फैसला सुनाया है। सवाई माधोपुर में पेट्रोल पंप चलाने वाले परिवादी भरत लाल मीणा ने अपने पेट्रोल पंप पर मनोज जैन नामक व्यक्ति को लेखाकार नियुक्त कर रखा था। परिवादी भरत लाल मीणा कुछ दिनों के लिए बाहर चला गया था जिसकी वजह से लेखाकार ने समय ...
RPSC ACF-FRO Exam 2018: राजस्थान ACF व फॉरेस्ट रेंज ऑफिसर भर्ती परीक्षा चयनित अभ्यर्थियों की प्रॉविजल सूची जारी

RPSC ACF-FRO Exam 2018: राजस्थान ACF व फॉरेस्ट रेंज ऑफिसर भर्ती परीक्षा चयनित अभ्यर्थियों की प्रॉविजल सूची जारी

जयपुर
नई दिल्ली राजस्स्थान लोक सेवा आयोग ने एसीएफ और फॉरेस्ट रेंज ऑफिसर भर्ती परीक्षा 2018 में चयनित अभ्यर्थियों की प्रोविजनल सूची जारी कर दी है। आरपीएससी की ओर से 22 अप्रैल 2022 को जारी इस सूची में कुल 112 अभ्यर्थियों के नामों को जगह मिली है। आरपीएससी एसीएफ और फॉरेस्ट रेंज ऑफिसर परीक्षा 2018 में भाग लेने वाले अभ्यर्थी आयोग की वेबसाइट पर https://rpsc.rajasthan.gov.in/ पर उपलब्ध चयन सूची में अपना नाम देख सकते हैं। अभ्यर्थियों की सुविधा के लिए आरपीएससी चयन सूची का डायरेक्ट लिंक यहां दिया जा रहा है। राजस्थान लोक सेवा आयोग द्वारा आयोजित की जाने वाली जाने वाली फ़ॉरेस्ट रेंज आफिसर ग्रेड-फर्स्ट (वन विभाग) व सहायक वन संरक्षक प्रतियोगी परीक्षा-2018 का आयोजन 18 से 20 तक व 22 से 26 फरवरी 2021 तक राज्य के समस्त संभागीय जिला मुख्यालयों पर किया गया था। इस परीक्षा में करीब ढाई लाख अभ्यर्थियों ने भाग लिया...
‘पांच लाख दो, नहीं तो घर जला देंगे’, चित्तौड़गढ़ में मोहब्बत पर पंचों का तुगलकी फरमान, लड़के के घरवालों ने खाया जहर

‘पांच लाख दो, नहीं तो घर जला देंगे’, चित्तौड़गढ़ में मोहब्बत पर पंचों का तुगलकी फरमान, लड़के के घरवालों ने खाया जहर

जयपुर
चित्तौड़गढ़। नाबालिग लड़के की प्रेम कहानी में जब पंचों की एंट्री हुई तो उन्होंने तुगलकी फरमार जारी कर पांच लाख रुपये का जुर्माना लगा दिया। यह राशि नहीं जमा कराने पर घर को जलाने की धमकी दी गई। इसका असर यह हुआ कि इस लड़के को पालने वाले चाचा-चाची को जहर खाने पर मजबूर होना पड़ा। इलाज जारी है, लेकिन अब भी उनकी जिंदगी खतरे में है। मामला चित्तौड़गढ़ जिले के निंबाहेड़ा का है। पंचों के फरमान से परेशान दंपती ने जहर खाकर सुसाइड करने की कोशिश कीपुलिस ने बताया कि बंगरेड़ा मामादेव ग्राम पंचायत में रंजीत राव और उसकी पत्नी सुनैना ने जहर खाकर जान देने की कोशिश की। दोनों अपने बेटे की तरह पाल रहे भतीजे को लेकर पंचों के दबाव के चलते परेशान थे। निंबाहेड़ा थाने के एएसआई नवलराम ने बताया कि 17 अप्रैल को रंजीत ने रिपोर्ट दर्ज करवाई थी कि उसकी जान को खतरा है, लेकिन 18 अप्रैल को दोनों पक्षों में राजीनामा हो गय...