Monday, May 18निर्मीक - निष्पक्ष - विश्वसनीय
Shadow

जयपुर

जयपुर

राजस्थान के जालोर में दलित दूल्हा-दुल्हन को मंदिर में घुसने से रोका, गालियां भी दीं; मामला दर्ज

राजस्थान के जालोर में दलित दूल्हा-दुल्हन को मंदिर में घुसने से रोका, गालियां भी दीं; मामला दर्ज

जयपुर
जालोर। एक ओर जहां देश आजादी के 75 साल पूरे होने पर अमृत महोत्सव मना रहा है, वहीं दूसरी ओर छुआछूत और सामाजिक बहिष्कार जैसी प्रथाएं अपने मूलरूप में ही कायम हैं। आज भी दलित समुदाय के लोगों को मंदिर प्रवेश से रोका जा रहा है। राजस्थान के जालोर जिले में ऐसा ही एक मामला सामने आया है, जिसमें दलित समुदाय के एक नवविवाहित जोड़े को मंदिर में प्रवेश से ना सिर्फ रोका गया, बल्कि उन्हे अपमानित भी किया गया। पीड़ित पक्ष की शिकायत के बाद अब पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। बताया गया कि आहोर तहसील के साडन गांव से ऊकाराम राठौड की बारात नीलकंठ गांव के हुकमाराम मेघवाल के घर आई थी, जहां ऊकाराम की शादी संतु के साथ हुई। ...
राजस्थान: ACB ने IAS नन्नूमल पहाड़िया और RAS अशोक सांखला को 5 लाख की रिश्वते लेते किया ट्रैप, 16 लाख रुपये मांगे थे

राजस्थान: ACB ने IAS नन्नूमल पहाड़िया और RAS अशोक सांखला को 5 लाख की रिश्वते लेते किया ट्रैप, 16 लाख रुपये मांगे थे

जयपुर
अलवर राजस्थान एसीबी ने बड़ी कार्यवाही करते हुए परिवादी से 5 लाख रुपये की रिश्वत लेते हुए अलवर के पूर्व कलेक्टर नन्नूमल पहाड़िया को गिरफ्तार कर लिया है। एसीबी की टीम पूछताछ कर रही है। एसीबी ने आईएएस नन्नूमल पहाड़िया, आरएएस अशोक सांखला  और एक दलाल को 5 लाख की रिश्वत लेते गिरफ्तार किया है। एसीबी की डीजी बीएल सोनी की देखरेख में यह पूरी कार्यवाही की गई। इन पर बिना किसी बाधा कि काम करवाने की एवज में 16 लाख रुपये रिश्वत मांगने का आरोप है। इससे पहले एसीबी ने अलवर नगर परिषद के सभापति को रिश्वत लेते हुए गिरफ्तार किया है।  सरकार ने हाल में पहाड़िया का तबादला कर दिया था। ...
चित्तौड़ में बाराती बनकर आए दरिंदे ने ढाई साल की मासूम बच्ची के साथ रेप की कोशिश की, नाकाम होने पर गला घोंटा और लाश कुएं में फेंक दी

चित्तौड़ में बाराती बनकर आए दरिंदे ने ढाई साल की मासूम बच्ची के साथ रेप की कोशिश की, नाकाम होने पर गला घोंटा और लाश कुएं में फेंक दी

जयपुर
चित्तौड़गढ़। राजस्थान के चित्तौड़गढ़ जिले के बस्सी थाना क्षेत्र के एक गांव में एक दरिंदे ने ढाई साल की मासूम बच्ची के साथ रेप की कोशिश की और नाकाम होने पर उसकी हत्या कर लाश कुएं में फेंक दी। इस घटना ने बस्सी ही नहीं पूरे राजस्थान को शर्मसार कर दिया है और लोगों में दहशत का माहौल है। हत्या के आरोपी को पुलिस ने पकड़ लिया है। आरोपी ने पुलिस के सामने जुर्म कबूल करते हुए बताया कि वो बच्ची को सुनसान जगह पर ले गया था और उसने रेप की कोशिश में नाकाम होने पर उसका गला घोंट कर मार दिया। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक शाहना खानम को इस मामले की जांच सौंपी गई है।...
अलवर के राजगढ़ में मंदिर तोड़ने का मामला: BJP की कमेटी ने किया राजगढ़ का दौरा, गहलोत सरकार से न्यायिक जांच की मांग

अलवर के राजगढ़ में मंदिर तोड़ने का मामला: BJP की कमेटी ने किया राजगढ़ का दौरा, गहलोत सरकार से न्यायिक जांच की मांग

जयपुर
जयपुर राजस्थान के अलवर जिले के राजगढ़ उपखंड में 300 साल पुराने मंदिर तोड़ने के मामले पर भाजपा की पांच सदस्यीय कमेटी आज शनिवार को राजगढ़ पहुंची। कमेटी के सदस्यों ने पीड़ितों से मुलाकात की और मामले का पूरा फीडबैक लिया। कमेटी सदस्यों ने राजगढ़ में प्रेस वार्ता की और गहलोत सरकार पर जमकर निशाना साधा। कमेटी ने गहलोत सरकार से मंदिर तोड़ने के मामले की न्यायिक जांच कराने की मांग की है। कमेटी ने लापरवाह अधिकारियों के खिलाफ मामला दर्ज करने, अधिकृत दस्तावेजों वाले पीड़ितों को मुआवजा देने और तोड़े गए मंदिरों का फिर निर्माण करने की मांग की है। कमेटी में शामिल सीकर सांसद सुमेधानंद सरस्वती ने कहा कि मंदिर तोड़ने के मामले में भाजपा राज्यपाल कलराज मिश्र को ज्ञापन सौंपेगी। ...
अमित शाह के दौरे से पहले गहलोत का कल डूंगरपुर दौरा: गुजराती पाटीदार महा सम्मेलन के जरिए BJP को घेरने की कवायद

अमित शाह के दौरे से पहले गहलोत का कल डूंगरपुर दौरा: गुजराती पाटीदार महा सम्मेलन के जरिए BJP को घेरने की कवायद

जयपुर
जयपुर केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह के राजस्थान के आदिवासी इलाकों के संभावित दौरे से पहले सीएम गहलोत कल आदिवासी जिले डूंगरपुर जाएंगे। सीएम गहलोत रविवार को जयपुर से हैलिकॉप्टर के जरिए रवाना होकर पौने 12 बजे सागवाड़ा पहुंचकर पाटीदार सम्मेलन को संबोधित करेंगे। सम्मेलन के जरिए गहलोत की रणनीति डूंगरपुर और बांसवाड़ा के पाटीदार समाज के जरिए गुजरात के पाटीदार समाज को साधने की है। डूंगरपुर के सागवाड़ा तहसील के ज्ञानपुर में 24 अप्रैल को गुजराती पाटीदार समाज के होने वाले महा सम्मेलन को मुख्यमंत्री अशोक गहलोत संबोधित करेंगे। इस महासम्मेलन में राजस्थान के साथ-साथ गुजरात के भी पाटीदार समाज के लोग बड़ी संख्या में शिरकत करने डूंगरपुर पर पहुंचे हैं।...
राजस्थान को तालिबान बना दिया, महिला उत्पीड़न और मंदिर तोड़ने में पहले नंबर पर प्रदेश: राज्यवर्धन सिंह राठौर

राजस्थान को तालिबान बना दिया, महिला उत्पीड़न और मंदिर तोड़ने में पहले नंबर पर प्रदेश: राज्यवर्धन सिंह राठौर

What's Hot, जयपुर, टॉप न्यूज़
जयपुर पूर्वी केंद्रीय मंत्री और भाजपा सांसद राज्यवर्धन सिंह राठौर ने राजस्थान की कांग्रेस सरकार पर निशाना साधा है। उन्होंने मुख्यमंत्री अशोक गहलोत पर राज्य को तालिबान बना देने का आरोप लगाया। अलवर की घटना पर बोलते हुए राठौर ने कहा, "राजस्थान को तालिबान बना दिया है। हमारा प्रदेश जो बहादुरी व महिला सम्मान के लिए जाना जाता था वो अब महिला उत्पीड़न में पहले नंबर पर है। मंदिर तोड़ने में राज्य पहले नंबर पर है, जैसे किसी एक विशेष समुदाय के लिए सरकार चला रहे हों।" अलवर जिले के राजगढ़ कस्बे में अतिक्रमण रोधी अभियान के दौरान दो मंदिरों को ध्वस्त किए जाने को लेकर भाजपा और कांग्रेस आमने-सामने हैं। राजगढ़, कांग्रेस शासित राज्य में भाजपा शासित नगरपालिका है। अलवर से भाजपा सांसद बालकनाथ ने आरोप लगाया कि इस सप्ताह की शुरुआत में की गई कार्रवाई में एक मंदिर की प्रतिमा को भी नुकसान पहुंचा है। राजस्थान के ...
मंदिर ढाहे जाने पर राज्यवर्धन राठौर बोले- सीएम के इशारों पर सबकुछ हो रहा

मंदिर ढाहे जाने पर राज्यवर्धन राठौर बोले- सीएम के इशारों पर सबकुछ हो रहा

What's Hot, जयपुर, टॉप न्यूज़
जयपुर : अलवर में 300 साल पुराने मंदिर तोड़े जाने पर भाजपा राष्ट्रीय प्रवक्ता राज्यवर्धन सिंह राठौर ने कहा कि यह कांग्रेस की पुरानी सोच का परिचायक है…चाहे सालासर राम द्वार हो, चाहे करौली की घटना हो सब जगह कांग्रेस सरकार के इशारों से ही काम हुआ है. मुख्यमंत्री खुद गृहमंत्री भी हैं, सब कुछ उनको पता होते हुए ये सब होने दिया गया. केवल भाजपा पर आरोप लगाकर खुद की गलती से नहीं बचा जा सकता.सत्ता में बैठे हो तो गलत को रोकना चाहिए, आपने क्यों नहीं रोका. कांग्रेस के सब लोग फर्जी गुरुकुल यूनिवर्सिटी से पढ़े हुए लोग हैं, जो कागज पर नहीं है. किरोड़ी मीणा की स्वीकारोक्ति पर राज्यवर्धन सिंह ने कहा कि यह पूरी जिम्मेदारी राज्य सरकार की थी. मंदिर को तोड़े जाने से राज्य सरकार रोक सकती थी.12वीं की राजनीति विज्ञान के पेपर में कांग्रेस से संबंधित पूछे गए सवालों पर राज्यवर्धन सिंह राठौर ने कहा कि कांग्रेस की उपलब्धियो...
राधिका, सीता, गीता के नाम है एफडी, लखपति हैं इस गोशाला की गायें

राधिका, सीता, गीता के नाम है एफडी, लखपति हैं इस गोशाला की गायें

जयपुर
जयपुर राजस्थान के झुंझुनू जिले के भोड़की गांव में जामवाय ज्योति गोशाला में लगभग 1000 गायें हैं, जिनमें से 31 दुधारू गायों में से हर एक के नाम बैंकों में फिक्स डिपॉजिट के रूप में एक लाख रुपये हैं। 2015 में यह गोशाला दो बीघा जमीन पर शुरू की गई थी और अब गांववालों की मदद से यह 61 बीघा में फैला चुकी है।  गोशाला की देखरेख करने वाले गांव के सरपंच शिवराम गोदारा ने कहा, 'गोशाला शुरू करने का विचार फसलों को नुकसान पहुंचाने वाले मवेशियों को देखकर आया।' गायों के नाम पर एफडी खोलने को लेकर उन्होंने कहा, '1 लाख रुपये की एफडी गायों के पालन-पोषण में काम आएगी। 31 एफडी में से आधे स्थानीय लोगों ने खुलवाई हैं और बाकी सामाजिक कार्यकर्ताओं ने खुलवाई हैं। एफडी के ब्याज का उपयोग गायों के लिए किया जाता है। हालांकि यह ब्याज सालाना 6,000 रुपये के आसपास होता है लेकिन मदद के तौर पर इसका इस्तेमाल हो जाता है। गोदारा...
रेप के आरोपी को बरी कर कोर्ट ने महिला को सुनाई सजा

रेप के आरोपी को बरी कर कोर्ट ने महिला को सुनाई सजा

जयपुर
उदयपुर उदयपुर की पॉक्सो कोर्ट ने गुरुवार को सुनाए फैसले ने सभी को चौंका दिया है। मामला बलात्कार का है। कोर्ट ने आरोपी को बरी कर दिया और आरोप लगाने वाली महिला को ही दोषी मानते हुए सजा सुनाई है। इसकी वजह यह है के महिला ने झूठा केस किया और कोर्ट में अपने बयानों से ही मुकर गई। महिला को 3 महिने जेल और 500 रुपये जुर्माने की सजा सुनाई गई है। अभियोजन पक्ष के मुताबिक उदयपुर के अम्बामाता की रहने वाली 19 वर्षीय महिला पायल पुजारी को कोर्ट ने झूठी जानकारी देने और बयान से मुकरने के चलते धारा 344 के तहत दोषी माना है। कोर्ट ने महिला को एक माह का वक्त दिया है कि वे हाईकोर्ट में अपील करे, नहीं तो जेल भेज दिया जाएगा। मामले में राज्य की ओर से पैरवी करने वाले स्पेशल पीपी रहे चेतन पुरी गोस्वामी ने बताया कि महिला  लगातार अपने बयान से मुकरती रही। पीड़िता ने न्यायालय में झूठा शपथ पत्र दिया और 161 और ...
सचिन पायलट आज दिल्ली में सोनिया गांधी से मिलेंगे

सचिन पायलट आज दिल्ली में सोनिया गांधी से मिलेंगे

जयपुर
जयपुर राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के बाद अब पूर्व डिप्टी सीएम सचिन पायलट आज दिल्ली दौरे पर है। पायलट का सोनिया गांधी से मुलाकात का कार्यक्रम है। सीएम गहलोत के बाद वर्तमान सियासी हलचलों के मद्देनजर पायलट की सोनिया गांधी से मुलाकात काफी अहम मानी जा रही है। हालांकि, मुलाकात का एजेंडा सामने नहीं आया है, लेकिन चुनावी रणनीतिकार प्रशांत किशोर की एंट्री लेकर अगले महीने राजस्थान के उदयपुर में प्रस्तावित चिंतन शिविर को लेकर चर्चा हो सकती है। उल्लेखनीय है कि बुधवार को सीएम गहलोत ने सोनिया गांधी से उनके आवास पर मुलाकात की थी। कयास यह भी लगाए जा रहे हैं कि विधानसभा चुनाव 2023 से पहले कांग्रेस आलाकमान सचिन पायलट को प्रदेश में बड़ी जिम्मेदारी दे सकता है। पायलट फिर से प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष बनाए जा सकते हैं।  विभिन्न मुद्दों पर होगी चर्चा  सचिन पायलट की सोनिया गांधी से मुलाकात को लेक...