Monday, May 18निर्मीक - निष्पक्ष - विश्वसनीय
Shadow

जयपुर

जयपुर

विधानसभा में उठा इंदिरा गांधी नहर में पंजाब की फैक्ट्रियों का गंदा पानी छोड़ने का मुद्दा

विधानसभा में उठा इंदिरा गांधी नहर में पंजाब की फैक्ट्रियों का गंदा पानी छोड़ने का मुद्दा

What's Hot, जयपुर, टॉप न्यूज़
जयपुर राजस्थान विधानसभा में आज पंजाब की फैक्ट्रियों का पानी इंदिरा गांधी नहर में छोड़े जाने का मामला गूंजा। जल संसाधन मंत्री महेंद्रजीत सिंह मालवीय ने एक सवाल के जवाब में कहा कि इंदिरा गांधी नहर में पंजाब की तरफ से गंदा और जहरीला पानी छोड़ा जाना हम सबके लिए चिंता का विषय है। जल्द ही अफसरों की टीम साथ पंजाब सरकार के साथ बैठक करेंगे। समस्या का निराकरण करवाएंगे। विधायक राजकुमार गौड़ के सवाल के जवाब में जल संसाधन मंत्री महेंद्रजीत सिंह मालवीय ने सदन में यह जानकारी दी। विधानसभा बजट सत्र के अंतिम दिन  इंदिरा गांधी नहर क्षेत्र में पानी की चोरी, जर्जर नहरों और पानी का सही तरीके बटवारा नहीं होने पर विपक्ष ने सदन में सरकार को घेरा। ...
राजस्थान में आसमान से बरसने लगी आग, 31 मार्च तक लू से नहीं मिलेगी राहत, जानिए प्रमुख जिलों का हाल

राजस्थान में आसमान से बरसने लगी आग, 31 मार्च तक लू से नहीं मिलेगी राहत, जानिए प्रमुख जिलों का हाल

जयपुर
जयपुर राजस्थान में गर्मी का कहर जारी है। आसमान से आग बरसने लग गई है। प्रदेश के अधिकांश जिलों का तापमान 40 डिग्री सेल्सियस पहुंच गया है। प्रदेश के कई इलाकों में अधिकतम तापमान 40 डिग्री सेल्सियस के पार पहुंच गया है। मौसम विभाग के अनुसार हीट वेव चलना शुरू हो गया है। मौसम विभाग के अनुसार 31 मार्च तक हीट वेव का अलर्ट रहेगा। पश्चिम राजस्थान के जिलों में पाकिस्तान से आ रही गर्म हवाओं के कारण ताममान में बढ़ोतरी होगा। बीते 24 घंटे में बांसवाड़ा का अधिकतम तापमान 42.6 डिग्री और सवाई माधोपुर का 41.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है। बीकानेर, बाड़मेर, जैसलमेर, नागौर में लू चलने के साथ तेज गर्म हवाएं चलने की संभावना है। मौसम विभाग ने 28 मार्च से प्रदेश में लू चलने का येलो अलर्ट जारी किया था। ...
CM गहलोत आज सभी मंत्रियों और विधायकों को देंगे डिनर, सचिन पायलट पर रहेंगी नजरें

CM गहलोत आज सभी मंत्रियों और विधायकों को देंगे डिनर, सचिन पायलट पर रहेंगी नजरें

जयपुर
जयपुर राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत आज कांग्रेस-भाजपा के सभी विधायकों और मंत्रियों को मुख्यमंत्री आवास पर डिनर देंगे। इस भोज में पक्ष-विपक्ष के सभी विधायकों को बुलाया गया है। भोज में कांग्रेस के सभी विधायकों के शामिल होने के आसार है, लेकिन सबकी नजरें पायलट गुट पर रहेंगी। पूर्व  डिप्टी सीएम सचिन पायलट और भाजपा विधायकों के भोज में शामिल होने पर संशय बना हुआ है। हालांकि, इस भोज से राजनीति का कोई लेना-देना नहीं है। क्योंकि सीएम गहलोत हर विधानसभा सत्र के समापन पर पक्ष-विपक्ष के विधायकों को डिनर देते रहे हैं। 15 वीं विधानसभा के 7 वें सत्र का आज अंतिम दिन है। 9 मार्च से शुरू हुआ विधानसभा सत्र का समापन आज 28 मार्च को होने जा रहा है। विधानसभा के बजट सत्र 2022 में कुल 28 बैठकें हुई। ...
पूर्व CM हरदेव जोशी की पुण्यतिथि आज, सती कांड की वजह छिन गई थी कुर्सी

पूर्व CM हरदेव जोशी की पुण्यतिथि आज, सती कांड की वजह छिन गई थी कुर्सी

जयपुर
जयपुर राजस्थान के पूर्व सीएम हरदेव जोशी की आज पुण्यतिथि है। राजस्थान के तीन बार मुख्यमंत्री रहे हरदेव जोशी लगातार 10 बार विधानसभा चुनाव जीतने वाले प्रदेश के एकमात्र विधायक रहे। हरदेव जोशी ने एक हाथ से ही राजस्थान चलाया। 10 साल की उम्र में हरदेव जोशी का एक हाथ टूट गया था। मार्च 1985 को हरदेव जोशी राजस्थान के मुख्यमंत्री बने थे, उसी दौरान सीएम अशोक गहलोत कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष बने थे। सत्ता और संगठन में संघर्ष तेज हो गया। इसी दौरान सीकर जिले में दिवराला सती कांड हो गया। रूप कंवर सती कांड ने देश को हिलाकर रख दिया था। जानकारों का कहना है कि अशोक गहलोत के इशारे पर स्थानीय नेताओं ने केंद्रीय नेतृत्व तक सती कांड प्रकरण की कमियों को पहुंचाया। इस पर राजीव गांधी ने हरदेव जोशी को हटाकर शिवचरण माथुर को राज्य की कमान सौंप दी। आज ही के दिन 28 मार्च 1995 को हरदेव जोशी का निधन हो गया था।...
जयपुर में ये रहा 24 कैरेट सोने का रेट, जानें आज का भाव

जयपुर में ये रहा 24 कैरेट सोने का रेट, जानें आज का भाव

जयपुर
जयपुर में 10 ग्राम सोने का भाव 53,080.0 रुपये रहा। कल की तुलना में आज 24 कैरेट सोना 210.0 रुपये गिरा, वहीं चांदी का भाव 70,440.0 रुपये रहा। कल जयपुर 10 ग्राम सोने का भाव 53,080.0 रुपये और चांदी का भाव 70,440.0 रुपये प्रति किलो रहा। सर्राफा बाजार से सोने की चीजें खरीदते समय लोगों को बहुत सारी चीजों को ध्यान में रखने की जरूरत है। मसलन सोने की शुद्धता को लेकर अक्सर लोग गलतफहमी का शिकार हो जाते हैं और कई मामलों में ज्वैलर ही लोगों को बेवकूफ बना देते हैं। सोना खरीदते समय हालमार्क ज्वैलरी खरीदने से आप धोखा खाने से बच सकते हैं।...
पंजाब की जीत के बाद राजस्थान में बढ़ा आम आदमी पार्टी का क्रेज, सरपंचों की फौज पार्टी की सदस्यता लेने पहुंची जयपुर

पंजाब की जीत के बाद राजस्थान में बढ़ा आम आदमी पार्टी का क्रेज, सरपंचों की फौज पार्टी की सदस्यता लेने पहुंची जयपुर

जयपुर
जयपुर। दिल्ली के बाद पंजाब में भारी जीत ने ना सिर्फ आम आदमी पार्टी की उम्मीदों को नया परवान दिया, बल्कि आम आदमी पार्टी को लेकर लोगों का क्रेज भी बढ़ गया है। यही कारण है कि राजस्थान में सक्रिय होने और विधानसभा चुनाव लड़ने की घोषणा के साथ ही लोगों में भी आम आदमी पार्टी में शामिल होने को लेकर खासी उत्सुकता है। लोगों में आप के क्रेज का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि पार्टी के राजस्थान में सदस्यता अभियान की शुरूआत के साथ ही जिलों से बड़ी तादाद में लोग राजधानी जयपुर के लिए रवाना हो गए हैं। इतना ही नहीं राजस्थान में सदस्यता अभियान की विधिवत शुरूआत से पहले ही बड़ी तादाद में लोग दिल्ली में आप के मुख्यालय पर जाकर पार्टी में शामिल हुए हैं।...
MLA के बेटे पर रेप का आरोप, गरमाई सियासत, कांग्रेस प्रवक्ता सुरजेवाला बोले- कांग्रेस सेंगरों की रक्षा नहीं करेगी 

MLA के बेटे पर रेप का आरोप, गरमाई सियासत, कांग्रेस प्रवक्ता सुरजेवाला बोले- कांग्रेस सेंगरों की रक्षा नहीं करेगी 

जयपुर
जयपुर राजस्थान में कांग्रेस विधायक जौहरीलाल के बेटे पर लगे दुष्कर्म के आरोप के बाद आरोप-प्रत्यारोप का दौर शुरू हो गया है। भाजपा ने कहा कि राज्य में कानून का राज खत्म हो गया है। जबकि नई दिल्ली में कांग्रेस प्रवक्ता रणदीप सिंह सुरजेवाला ने कहा- मैं विश्वास दिलाना चाहता हूं कि कांग्रेस सेंगरों की रक्षा नहीं करेगी और न ही किसानों को कुचलने वालों की। सुरजेवाला ने कहा कि आरोपी कोई भी हो, हमारी सरकार कड़ी कार्रवाई करेगी। बेटे पर लगे आरोप के बाद  विधायक जौहरी लाल ने कहा कि ये सब राजनीतिक विरोधियों की साजिश है। चुनाव नजदीक आ गए है। मुझे बदनाम करने और छवि खराब करने के लिए पहले ऐसे आरोप लगाए गए थे। पुलिस जांच मामला फर्जी निकला था।...
पश्चिमी राजस्थान में गर्मी की मार, येलो अलर्ट जारी,  44 डिग्री तक जा सकता है तापमान

पश्चिमी राजस्थान में गर्मी की मार, येलो अलर्ट जारी,  44 डिग्री तक जा सकता है तापमान

जयपुर
जयपुर राजस्थान में भीषण गर्मा को दौर जारी है। मौसम विभाग ने पश्चिमी राजस्थान को लेकर येलो अलर्ट जारी किया है। जालौर, बाड़मेर, बीकानेर और जैसलमेर में हीट वेव की आशंका जताई है। मौसम केन्द्र जयपुर के अधिकारियों के अनुसार तापमान 44 डिग्री तक जा सकता है। लू का असर पूर्वी राजस्थान पर ज्यादा नहीं रहेगा। पश्चिमी राजस्थान में सुर्य देव नजर तीखी रहेगी। अधिकारियों के अनुसार पश्चिमी राजस्थान तपने की संभावना है। मौसम विभाग के अनुसार 27 मार्च को बाड़मेर, जैसलमेर और नागौर जिले में कहीं-कहीं उष्ण लहर (लू) चलने की संभावना है। जबकि 28 मार्च को बीकानेर, बाड़मेर, जैसलमेर, नागौर, 29 मार्च को बीकानेर, बाड़मेर, जैसलमेर, जोधपुर और जालौर और 30 मार्च को बीकानेर, बाड़मेर, जैसलमेर, जोधपुर व जालौर जिले में लू पड़ने की संभावना जताई जा रही है। गर्म हवाएं चलने की चेतावनी  मौसम केंद्र जयपुर के अनुसार शनिवार ...
विवादों में घिरे कुलपति प्रो. अमेरिका सिंह की होगी जांच, राजस्थान सरकार ने गठित की कमेटी

विवादों में घिरे कुलपति प्रो. अमेरिका सिंह की होगी जांच, राजस्थान सरकार ने गठित की कमेटी

जयपुर
जयपुर उदयपुर शहर से लेकर राजस्थान विधानसभा तक विवादों में घिरे मोहनलाल सुखाड़िया विश्वविद्यालय के वाइस चांसलर प्रो. अमेरिका सिंह के कामों की जांच को लेकर सरकार ने कमेटी गठित कर दी है। वित्तीय अनियमितताओं और पद के दुरुपयोग समेत कई आरोप उन पर लगे हैं। कमेटी में एक कुलपति, एक रजिस्ट्रार और एक वित्तीय सलाहकार को शामिल किया गया है। सरकार के आदेशों के मुताबिक बांसवाड़ा की गुरु गोविंद सिंह जनजाति विश्वविद्यालय के वाइस चांसलर प्रो. आईवी त्रिवेदी, आरएनटी मेडिकल कॉलेज उदयपुर के वित्तीय सलाहकार संजय सिंह, हरिदेव जोशी पत्रकारिता विश्वविद्यालय के रजिस्ट्रार अबु सूफियान चौहान, तकनीकी शिक्षा विभाग के संयुक्त सचिव डॉ. मनीष गुप्ता जांच कमेटी के सदस्य हैं। क्या है आदेशइस कमेटी को संपूर्ण तथ्यों की जांच कर रिपोर्ट 15 दिन में सरकार को पेश करनी है। कमेटी प्रो. सिंह के वित्तीय, अकादमिक अनियमितताओं और प...
अब कांग्रेस का होगा महंगाई के खिलाफ थाली बजाओ अभियान, 31 मार्च को कांग्रेस कार्यकर्ता बजाएंगे थाली

अब कांग्रेस का होगा महंगाई के खिलाफ थाली बजाओ अभियान, 31 मार्च को कांग्रेस कार्यकर्ता बजाएंगे थाली

What's Hot, जयपुर, टॉप न्यूज़
जयपुर राजस्थान कांग्रेस कमेटी 31 मार्च से 7 अप्रैल तक महंगाई मुक्त भारत धरना एवं मार्च आयोजित करेगी। पीसीसी चीफ गोविंद सिंह डोटासरा ने सभी जिला एवं ब्लाक लेवल पर महंगाई के खिलाफ अभियान शुरू करने के निर्देश दिए है। पीसीसी चीफ डोटासरा ने बताया कि 31 मार्च को सुबह 11 बजे  कांग्रेस कार्यकर्ता थाली, घंटियां, ढोल बजाकर महंगाई के खिलाफ आमजन का ध्यान आकर्षित करेंगे।  2 से 4 अप्रैल तक जिला स्तर पर महंगाई मुक्त भारत धरना और मार्च आयोजिति किए जांएगे। 7 अप्रैल को राजधानी जयपुर में प्रदेश स्तरीय महंगाई मुक्त भारत धरना मार्च का आयोजन किया जाएगा। पीसीसी चीफ डोटासरा ने दिए निर्देश राजस्थान प्रदेश कांग्रेस कमटी प्रमुख गोविंद सिंह डोटासरा ने कहा कि 31 मार्च से 7 अप्रैल तक कांग्रेस की ओर से देश की सभी राज्यों में महंगाई मुक्त भारत धरना एवं मार्च आयोजित किए जांएगे। उन्होंने बताया कि अखिल भारतीय कांग्...