Monday, May 18निर्मीक - निष्पक्ष - विश्वसनीय
Shadow

जयपुर

जयपुर

कांग्रेस विधायक वाजिब अली की रैली में लहराए गए अवैध हथियार, हुई ताबड़तोड़ फायरिंग

कांग्रेस विधायक वाजिब अली की रैली में लहराए गए अवैध हथियार, हुई ताबड़तोड़ फायरिंग

जयपुर
भरतपुर। बसपा के टिकट पर चुनाव जीतकर कांग्रेस में शामिल हुए भरतपुर नगर विधानसभा से विधायक वाजिब अली के परिजनों की दबंगई सामने आई है। विधायक के स्वागत में चाचा आजाद उर्फ अज्जि खान सहित अन्य परिजनों ने जमकर हथियार लहराए और ताबड़तोड़ फायरिंग की। इतना ही नहीं, अवैध हथियार लहराने के वीडियो भी इन लोगों ने अपने फेसबुक पेज पर वायरल किए। जानकारी के मुताबिक, दरअसल बीते दिनों सीकरी कस्बे में विधायक के समर्थकों ने बजट में विकास कार्यों के लिए आवंटित धन को लेकर विधायक का स्वागत कार्यक्रम आयोजित किया था।इस कार्यक्रम में विधायक को हाथी पर बैठाकर कस्बे में रैली निकाली गई थी। उसी दौरान रैली में विधायक के परिजनों ने हथियार लहराए और फायरिंग की। विधायक के चाचा आजाद खान ने हथियार लहराते हुए अपना वीडियो फेसबुक पर भी शेयर किया है।...
राजस्थान को मिलेगा कोयला, छत्तीसगढ़ ने दी मंजूरी, पारसा ईस्ट-कांटा बासन कोल ब्लॉक के दूसरे चरण में उत्खनन की मिली अनुमति 

राजस्थान को मिलेगा कोयला, छत्तीसगढ़ ने दी मंजूरी, पारसा ईस्ट-कांटा बासन कोल ब्लॉक के दूसरे चरण में उत्खनन की मिली अनुमति 

What's Hot, जयपुर, टॉप न्यूज़
जयपुर छत्तीसगढ़ ने राजस्थान को कोयला आपूर्ति के लिए अनुमति प्रदान कर दी है। सीएम गहलोत ने यह जानकारी दी। छत्तीसगढ़ सरकार के निर्णय से राजस्थान की थर्मल इकाइयों को कोयले की आपूर्ति हो सकेगी। कोयला संकट के समाधान के लिए सीएम गहलोत 25 मार्च को रायपुर गए थे और सीएम भूपेश बघेल से साथ चर्चा कर राजस्थान की चिंताओं से अवगत कराया। सीएम बघेल ने सीएम गहलोत को सकारात्मक आश्वासन दिया था। छत्तीसगढ़ सरकार ने मुलाकात के एक दिन बाद ही राजस्थान राज्य विद्युत उत्पादन निगम को पारसा ईस्ट-कांटा बासन कोल ब्लॉक के दूसरे चरण के तहत 1136 हेक्टेयर क्षेत्र में कोयला उत्खनन के लिए वन भूमि व्यपवर्तन की अनुमति दे दी है। अब प्रदेश की थर्मल इकाइयों को कोयले की सुचारू आपूर्ति हो सकेगी . सीएम गहलोत शुक्रवार को गए थे रायपुर उल्लेखनीय है कि  राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने शुक्रवार को रायपुर जाकर छत्तीसगढ़...
CM गहलोत ने धौलपुर SP के जरिए बुजुर्ग महिला को भेजा खास संदेश, CM का संदेश सुनकर वृद्धा हो गई भावुक

CM गहलोत ने धौलपुर SP के जरिए बुजुर्ग महिला को भेजा खास संदेश, CM का संदेश सुनकर वृद्धा हो गई भावुक

जयपुर
धौलपुर राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत की धौलपुर जिले के एसपी के जरिए एक बुजुर्ग महिला को संदेश भेजने की पूरे प्रदेश में चर्चा हो रही है। दरअसल, कोतवाली थाना धौलपुर इलाके के खिड़की मोहल्ला पुराना शहर में एक बेसहारा महिला के घर में आग लग जाने से सब कुछ खाक हो गया था। इसकी जानकारी मिलते ही सीएम गहलोत ने जिला एसपी शिवराज मीणा को बुजुर्ग महिला के घर जाने के निर्देश दिए। एसपी ने महिला को शॉल उड़ाकर मुख्यमंत्री सहायता कोष से दी जाने वाली राशि के बारे में जानकारी दी। साथ ही सीएम गहलोत के संदेश से अवगत कराया। सीएम का संदेश सुनकर सुनकर वृद्ध महिला भावुक हो गई। आग लगने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया था। इसके बाद सीएम गहलोत ने एसपी को मौके पर जाने के निर्देश दिए थे। ...
राजस्थान पुलिस कांस्टेबल भर्ती 2019 की शारीरिक दक्षता परीक्षा की डेट जारी

राजस्थान पुलिस कांस्टेबल भर्ती 2019 की शारीरिक दक्षता परीक्षा की डेट जारी

जयपुर
नई दिल्ली राजस्थान पुलिस कांस्टेबल भर्ती 2019 की शारीरिक दक्षता परीक्षा की डेट जारी कर दी गई है। राजस्थान पुलिस की वेबसाइट https://www.police.rajasthan.gov.in/ पर जारी नोटिस के अनुसार, राजस्थान पुलिस कांस्टेबल भर्ती 2019 की लिखित परीक्षा में सफल हुए उम्मीदवारों की शारीरिक दक्षता परीक्षा (PET) और शारीरिक मापतौल परीक्षण (PST) 31 मार्च 2022 से शुरू होगा। राजस्थान पुलिस के नोटिस के अनुसार, जिला-राजसमंद, बूंदी व जीआरपी अजमेर की कांस्टेबल भर्ती 2019 की लिखित परीक्षा में सफल अभ्यर्थियों का की शारीरिक दक्षता परीक्षा 31 मार्च को सुबह 5 बजे से आयोजित की जा रही है। इसके लिए सभी अभ्यर्थियों के एडमिट कार्ड वेबसाइट पर जारी किए जा चुके हैं। राजस्थान कांस्टेबल शारीरिक दक्षता परीक्षा में भाग लेने वाले अभ्यर्थी आधिकारिक वेबसाइट www.police.rajasthan.gov.in पर जाकर अपने एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते है...
राजस्थान: 10 वीं छात्रा से गैंगरेप का आरोप,  MLA के पुत्र का नाम भी शामिल, आरोपियों ने पीड़िता का अश्लील वीडियो भी बनाया

राजस्थान: 10 वीं छात्रा से गैंगरेप का आरोप,  MLA के पुत्र का नाम भी शामिल, आरोपियों ने पीड़िता का अश्लील वीडियो भी बनाया

जयपुर
जयपुर राजस्थान के दौसा जिले के मंडावर थाने में राजगढ़- लक्ष्मणगढ़ से कांग्रेस विधायक जौहरी लाल मीणा के पुत्र दीपक मीणा सहित तीन दोस्तों के खिलाफ गैंगरेप का मुकदमा दर्ज हुआ है। आरोपियों ने 10वीं में पढ़ने वाली छात्रा को रैणी इलाके से अगवा कर मंडावर थाना क्षेत्र के महुआ- मंडावर रोड स्थित समलेटी पैलेस होटल लेकर आये और यहां 24 फरवरी 2021 को गैंगरेप की वारदात को अंजाम दिया। इसके बाद आरोपियों ने कई बार दबाव देकर पीड़िता को इसी होटल में लाए और बार-बार गैंगरेप की वारदात को अंजाम दिया। इतना ही नहीं विधायक पुत्र सहित तीनों आरोपियों ने पीड़िता की नग्न अवस्था में वीडियो भी बनाई और उन वीडियो को पीड़िता को दिखाकर वायरल करने की धमकी दी। विधायक पुत्र पर मामला दर्ज फिलहाल मंडावर थाने में पाॅक्सो एक्ट की विभिन्न धाराओं के तहत विधायक पुत्र दीपक मीणा, विवेक शर्मा निवासी  थुमडा और नेतराम समलेटी क...
राजस्थान: बेरोजगार महासंघ ने की एंटी चीटिंग बिल जल्द लागू करने की मांग

राजस्थान: बेरोजगार महासंघ ने की एंटी चीटिंग बिल जल्द लागू करने की मांग

जयपुर
जयपुर राजस्थान बेरोजगार एकीकृत महासंघ के प्रदेश अध्यक्ष उपेन यादव का कहना है कि प्रतियोगी परीक्षाओं में नकल व पेपरलीक की घटनाओं को रोकने के लिए गहलोत सरकार ने विधानसभा में बिल तो पारित कर दिया है लेकिन अब बेरोजगारों की मांग है कि उसे जल्द से जल्द जमीनी धरातल पर उतारा जाए। उपेन यादव का कहना है कि एक महीने बाद नए साल की भर्ती परीक्षाओं का दौर शुरू होगा। उपेन यादव ने कहा कि राज्यपाल के अनुमोदन हुए बिना कानून नहीं बन सकता। इसलिए मुख्यमंत्री अशोक गहलोत जल्द से जल्द प्रक्रिया पूरी करके दर्जनों भर्ती परीक्षाओं से पहले कानून को लागू करें।  बाहरी राज्यों के अभ्यर्थियों का कोटा कम करने की मांग उपेन यादव ने अपने दूसरे ट्वीट में कहा कि यदि राजनेता युवा हितैषी है तो बाहरी राज्यों के अभ्यर्थियों का प्रदेश की सरकारी एवं प्राइवेट भर्तियों में कोटा कम करके प्रदेश के बेरोजगारों का प्राथमिकता मिले। ...
वसुंधरा राजे ने दिल्ली में राजनाथ सिंह से की मुलाकात, पूर्व CM ने कहा- मार्गदर्शन प्राप्त हुआ

वसुंधरा राजे ने दिल्ली में राजनाथ सिंह से की मुलाकात, पूर्व CM ने कहा- मार्गदर्शन प्राप्त हुआ

जयपुर
जयपुर राजस्थान में विधानसभा चुनाव 2023 को लेकर राजनीतिक सरगर्मियां तेज हो गई है। पूर्व सीएम वसुंधरा राजे ने आज दिल्ली में केंद्रीय रक्षामंत्री राजनाथ सिंह से मुलाकात की है। राजस्थान की सियासत में राजनाथ सिंह से मुलाकात को लेकर काफी चर्चा हो रही है। वसुंधरा राजे के दिल्ली में बड़े नेताओं से मुलाकात और सक्रिय होने के सियासी मायने निकाले जा रहे हैं। माना जा रहा है कि वसुंधरा राजे विधानसभा चुनाव से पहले पार्टी नेतृत्व पर मुख्यमंत्री का चेहरा घोषित करने का दबाव बनाने के लिए दिल्ली की दौड़-धूप कर रही हैं। पूर्व सीएम वसुंधरा राजे ने रक्षामंत्री राजनाथ सिंह से मुलाकात की ट्वीट कर जानकारी दी है। पूर्व सीएम वसुंधरा राजे ने ट्वीट कर लिखा- देश के यशस्वी रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह से मुलााकात हुई। इस दौरान देश-प्रदेश के अनेक मुद्दों पर चर्चा हुई तथा उनका मार्गदर्शन प्राप्त हुआ। ...
PM मोदी ने राजस्थान के BJP MPs को दिया जीत का मंत्र, वसुंधरा बनाम शेखावत के बीच थम पाएगा शीतयुद्ध?

PM मोदी ने राजस्थान के BJP MPs को दिया जीत का मंत्र, वसुंधरा बनाम शेखावत के बीच थम पाएगा शीतयुद्ध?

जयपुर
जयपुर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने संसद भवन में राजस्थान के सभी 25 भाजपों सांसदों से मुलाकात कर विधानसभा चुनाव 2023 के लिए जीत का मंत्र दिया है। पीएम मोदी ने शुक्रवार को नई दिल्ली में प्रदेश के सभी सांसदों से विभिन्न मुद्दों पर चर्चा की। पीएम मोदी ने सांसदों से केंद्र सरकार की योजनाओं का फीडबैक लिया। योजनाओं को अंतिम छोर तक पहुंचाने के निर्देश दिए। इस मौके पर भाजपा की राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा, राष्ट्रीय संगठन महामंत्री बीएल संतोष, केंद्रीय संसदीय कार्यमंत्री प्रहलाद जोशी भी मौजूद रहे। चर्चा के दौरान पीएम मोदी ने सभी सांसदों से उनके क्षेत्रों से संबंधित मांगों की जानकारी ली। पीएम मोदी ने प्रदेश की राजनीतिक स्थिति को लेकर भी चर्चा की। बड़ा सवाल यह कि पीएम मोदी की भाजपा सांसदों के साथ हुई बैठक के बाद पूर्व सीएम वसुंधरा राजे और केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत के बीच जारी शीतयुद्ध थम...
राजस्थान में प्रयोगशाला सहायक के 1000 पदों पर भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन शुरू

राजस्थान में प्रयोगशाला सहायक के 1000 पदों पर भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन शुरू

What's Hot, जयपुर, टॉप न्यूज़
नई दिल्ली राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड (आरएसएमएसएसबी) ने प्रयोगशाला सहायक ( Lab Assistant) के 1000 से ज्यादा पदों पर भर्ती 2022 के लिए ऑनलाइन आवेदन आज 25 मार्च से शुरू कर दिए हैं। राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड की इस भर्ती में आवेदन करने के इच्छुक 12वीं पास उम्मीदवार 23 अप्रैल 2022 तक rsmssb.rajasthan.gov.in पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। अभ्यर्थियों सलाह है कि आवेदन करने से पूर्व पूरा भर्ती नोटिफिकेशन देख सकते हैं। आरएसएमएसएसबी भर्ती की महत्वपूर्ण तिथियां:ऑनलाइन आवेदन शुरू होने की तिथि - 25-03-2022ऑनलाइन आवेदन की अंतिम तिथि - 23-04-2022 योग्यता:उम्मीदवार को संबंधित विषय में 12वीं पास होना जरूरी है।...
CM गहलोत छत्तीसगढ़ के CM भूपेश बघेल से मिले, CM बोले- कोयला नहीं मिलता है तो बंद जाएंगे बिजली संयंत्र

CM गहलोत छत्तीसगढ़ के CM भूपेश बघेल से मिले, CM बोले- कोयला नहीं मिलता है तो बंद जाएंगे बिजली संयंत्र

जयपुर
जयपुर राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने कहा कि यदि छत्तीसगढ़ सरकार केंद्रीय पर्यावरण मंत्रालय के गाइलाइंस के अनुसार कोयले की आपूर्ति नहीं करता है तो राज्य के थर्मल पावर प्लांट बंद हो जाएंगे। सीएम गहलोत ने रायपुर में छत्तीसगढ़ के सीए भूपेश बघेल से मुलाकात के बाद मीडिया से बात करते हुए कहा कि राजस्थान  में बहुत सारे थर्मल पावर प्लांट है, जो बिना कोयले के नहीं चल सकते, इसलिए हम छत्तीसगढ़़ में है। केंद्र के दिशा-निर्देशों के तहत हमें कोयला नहीं मिलता है तो हमारे बिजली संयंत्र बंद जाएंगे। सीएम गहलोत ने आज रायपुर में कोयला संकट के समाधान के लिए छत्तीसगढ़ के सीएम भूपेश बघेल से मुलाकात की। ऐसा मान जा रहा है कि दोनों राज्यों के बीच गतिरोध बरकरार है। सीएम गहलोत को छत्तीसगढ़ सरकार से कोयला आपूर्ति का ठोस आश्वासन नहीं मिला है।   ...