Monday, May 18निर्मीक - निष्पक्ष - विश्वसनीय
Shadow

जयपुर

जयपुर

राजस्थान: कांग्रेस विधायक से मदद मांग लगा ली फांसी, बकाया नहीं मिलने से था आहत; मरने से पहले वीडियो भी बनाया

राजस्थान: कांग्रेस विधायक से मदद मांग लगा ली फांसी, बकाया नहीं मिलने से था आहत; मरने से पहले वीडियो भी बनाया

What's Hot, जयपुर, टॉप न्यूज़
बाड़मेर राजस्थान के सीमावर्ती बाड़मेर जिले के सिवाना ब्लॉक में एक ठेकेदार ने फांसी का फंदा लगाकार आत्महत्या कर ली। मरने से पहले ठेकेदार ने वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर डाला और आरोपियों के बारे में जानकारी दी। बताया गया कि बकाया भुगतान ना मिलने से ठेकेदार परेशान था। वीडियो में ठेकेदार कांग्रेस नेता हरीश चैधरी से मदद मांगता भी नजर आ रहा है। ठेकेदार की मौत के बाद अब उसके भाई ने सिवाना थाने में चार लोगों के खिलाफ मामला दर्ज करवाकर कार्रवाई की मांग की है। मामला दर्ज होने के बाद गुरुवार को बालोतरा डीएसपी धनफूल ने घटना स्थल पर पहुंच कर मौका का मुआयना किया और मामले की जांच शुरू कर दी है। ...
राजस्थान विधानसभा बजट सत्र:   बजट पर CM गहलोत का रिप्लाई,  विधानसभा में 1 लाख भर्तियों की घोषणा

राजस्थान विधानसभा बजट सत्र:   बजट पर CM गहलोत का रिप्लाई,  विधानसभा में 1 लाख भर्तियों की घोषणा

जयपुर
जयपुर राजस्थान की 15 वीं विधानसभा के सप्तम सत्र के 10 वें दिन गुरुवार को सीएम गहलोत ने बजट रिप्लाई देते हुए 3 लाख भर्तियों की घोषणा की है। सीएम गहलोत ने कहा है कि राजस्थान में एक लाख नौकरियां दी जा चुकी है। एक लाख नौकरियों की भर्ती प्रक्रिया चल रही है। एक लाख नई भर्तियां की जाएंगे। सीएम ने कहा कि मुझे दुख है कि रीट परीक्षा रद्द करनी पड़ी। रीट जैसी धांधली रोकने के लिए उनकी सरकार कड़े प्रावधानों वाला कानून लाएगी। विधानसभा के इसी सत्र में कानून बनाया जाएगा। सीएम गहलोत ने कहा कि रीट पेपर लीक भाजपा के शासन काल में भी लीक हुए थे। लेकिन उनकी एसओजी से जांच तक नहीं कराई गई।...
जयपुर में सचिन पायलट के निवास पर समर्थकों का लगा मेला, गहलोत समर्थकों ने बनाई दूरी, जानिए पूरा मामला 

जयपुर में सचिन पायलट के निवास पर समर्थकों का लगा मेला, गहलोत समर्थकों ने बनाई दूरी, जानिए पूरा मामला 

जयपुर
जयपुर राजस्थान की राजधानी जयपुर में पूर्व डिप्टी सीएम सचिन पायलट के सिविल लाइंस स्थित आवास पर गुरुावार को पायलट समर्थकों को मेला लग गया। सीएम अशोत गहलोत के निवास से दो सौ मीटर आगे जयपुर की सिविल लाइंस की सड़कों पर पायलट समर्थकों ने शक्ति प्रदर्शन किया। समर्थकों की भीड़ उमड़ी, जिसके चलते पुलिस को  रास्ते रोकने पड़े। दरअसल, हाल ही में पालयट समर्थकों को नियुक्तियां हुई है। नियुक्ति पाने वाले नेता अपने समर्थकों के साथ पायलट के निवास पर धन्यवाद देने के पहुंच गए। इस दौरान समर्थकों ने पायलट जिंदाबाद के नारे भी लगाए। ...
जयपुर में बड़ा हादसा, पब्लिक ट्रांसपोर्ट बस ने बाइक सवार तीन युवकों को कुचला, मौके पर मौत

जयपुर में बड़ा हादसा, पब्लिक ट्रांसपोर्ट बस ने बाइक सवार तीन युवकों को कुचला, मौके पर मौत

जयपुर
जयपुर राजस्थान के जयपुर में गुरुवार को एक भीषण सड़क हादसा हुआ। इस हादसे में तीन युवकों की मौके पर ही मौत हो गई। हादसा जयपुर के बस्सी थाना क्षेत्र में क्षेत्र में उस वक्त हुआ जब एक पब्लिक ट्रांसपोर्ट बस ने बाइक सवार तीन युवकों को कुचल दिया।  नहीं हो सकी शिनाख्तपुलिस ने बताया कि बस दौसा की ओर से आ रही थी।  मोहनपुरा मोड़ के पास बस ने बाइक सवार युवकों को कुचल दिया। उन्होंने बताया कि पोस्टमार्टम और शिनाख्त के लिये शवों को राजकीय चिकित्सालय में रखा गया है। तीनों मृतकों में से एक की पहचान पंकज कुमार बैरवा (20) के रूप में की गई है। दो अन्य लोगों की पहचान के प्रयास किये जा रहे है। एक अन्य हादसे में तीन घायलवहीं राजस्थान के जयपुर में ही एक अन्य हादसा हुआ है। यह हादसा बेनाडा मोड पर हुआ है। इस हादसे में ट्रक और रोडवेज बस की भिड़ंत में तीन लोग घायल हो गये। तीनों घायलों को अस्पताल में भर्त...
लड़कों को पीट रहे, लड़की को धक्का दिया, जयपुर पहुंचे छात्रों ने बताए यूक्रेन के हालात

लड़कों को पीट रहे, लड़की को धक्का दिया, जयपुर पहुंचे छात्रों ने बताए यूक्रेन के हालात

जयपुर
जयपुर राजस्थान के आठ और स्टूडेंट्स यूक्रेन से भारत पहुंच चुके हैं। राजस्थान की उद्योग मंत्री शकुंतला रावत और सीकर से भारतीय जनता पार्टी के सांसद स्वामी सुमेधानंद ने गुरुवार को यूक्रेन से जयपुर हवाई अड्डे पर पहुंचे राज्य के आठ विद्यार्थियों की अगवानी की। इन छात्रों ने अपनी स्वदेश वापसी को लेकर भारत सरकार और राज्य सरकार का आभार जताया। हालांकि, इन विद्यार्थियों ने दावा किया कि यूक्रेन में स्थित भारतीय दूतावास के अधिकारियों ने उनकी किसी तरह से मदद नहीं की। साथ ही, उन्होंने यूक्रेन के सैनिकों पर उनके साथ दुर्व्यवहार करने का आरोप लगाया। ...
SP को चैलेंज और अफसर को ब्लैकमेल, नशे का भी शौक; सोशल मीडिया पर बोल्ड डांस के वीडियो हैं मशहूर

SP को चैलेंज और अफसर को ब्लैकमेल, नशे का भी शौक; सोशल मीडिया पर बोल्ड डांस के वीडियो हैं मशहूर

जयपुर
नई दिल्ली यह युवती इंस्टाग्राम पर खुलेआम ड्रग्स लेने का ऐलान करती है। बेखौफ एसपी यानी पुलिस अधीक्षक को चैलेंज करती है। खुलेआम हथियारों की प्रदर्शनी करती है और दावा करती है कि पुलिस उसकी जेब में है। हम बात कर रहे हैं खुद को राजस्थान के नागौर का लेडी डॉन बताने वाली कमला चौधरी की। हाल ही में लेडी डॉन कमला चौधरी का एक वीडियो काफी चर्चित हुआ था। सोशल मीडिया पर पोस्ट किये गये इस वीडियो में वो बेधड़क कहती है कि, 'मैं अपने पैसों से ड्रग्स लेती हूं..एसपी से पैसे नहीं लेती।' इसी वीडियो में कमला कई नेताओं और जिले के कई सरपंचों का नाम लेकर उन्हें धमकी भी देती है।  कमला कहती है, 'मैं ड्रग्स अपने पैसों से लेती हूं..एसपी के पैसों से नहीं। अगर किसी के बाप में ताकत है तो उसे रोक कर दिखाए..एसपी मेरी रिकॉर्डिंग देख रहे हैं। मुझे बताएं कि कब वो मेरे बंगले पर आए थे और मुझे पैसे दिए थे।' इसके अलावा सोशल म...
मिशन 2023: गहलोत-पायलट गुट में संतुलन साधने की कवायद, राजनीतिक नियुक्तियों में दिखाई दिया कांग्रेस आलाकमान का फाॅर्मूला

मिशन 2023: गहलोत-पायलट गुट में संतुलन साधने की कवायद, राजनीतिक नियुक्तियों में दिखाई दिया कांग्रेस आलाकमान का फाॅर्मूला

जयपुर
जयपुर कांग्रेस आलाकमान ने राजस्थान में विधानसभा चुनाव से पहले गहलोत और पायलट गुट में तालमेल बैठाने की कवायद तेज कर दी है। राजनीतिक नियुक्तियों में कांग्रेस आलाकमान का तालमेल का फाॅर्मूला साफ नजर आ रहा है। यह इस बात का संकेत है कि विधानसभा चुनाव 2023 से पहले कांग्रेस आलाकमान सीएम गहलोत और पूर्व डिप्टी सीएम सचिन पायलट के बीच तालमेल बैठाने की हरसंभव कोशिश कर रहा है। पायलट गुट को मंत्रिमंडल के बाद इन राजनीतिक नियुक्तियों में उम्मीद से ज्याद स्थान मिले है। पिछले साल हुआ था गहलोत-पायलट गुट में समझौता राजनीतिक नियुक्तियों के दोनों दौर की सूची देखें तो सीएम गहलोत गुट के नेताओं को मलाईदार पोस्ट मिली है। लेकिन पायलट गुट को भी उम्मीद से ज्यादा ही राजनीतिक नियुक्तियां मिली है। उल्लेखनीय है कि पिछले साल पायलट कैंप की बगावत बाद हुए समझौते में पायलट गुट ने मंत्रिमंडल समेत राजनीतिक नियुक्तियों मे...
राजनीतिकि नियुक्तियों पर कांग्रेस-भाजपा में घमासान

राजनीतिकि नियुक्तियों पर कांग्रेस-भाजपा में घमासान

जयपुर
जयपुर राजस्थान में राजनीतिक नियुक्तियों पर कांग्रेस और भाजपा में घमासान शुरू हो गया है। राजनीतिक नियुक्ति प्राप्त नेताओं को कैबिनेट मंत्री और राज्यमंत्री का दर्जा देने पर भाजपा के ऐतराज जताने के बाद कांग्रेस ने पलटवार किया है। खाद्यमंत्री प्रताप सिंह खाचरियावास ने कहा कि है भाजपा जल्द से जल्दी कोर्ट में चुनौती दे ताकि दूध का दूध और पानी का पानी हो जाए। खाचरियास ने हाईकोर्ट में चुनौती के उपनेता प्रतिपक्ष राजेंद्र सिंह राठौड़ के बयान पर कहा कि राजेंद्र राठौड़ को कोर्ट जाने में देरी नहीं करनी चाहिए। खाचरियावा ने विधानसभा के बाहर मीडिया कर्मियों से बात करते हुए कहा कि जिन नेताओं को कैबिनेट मंत्री और राज्य मंत्री का दर्जा दिया गया है वे लाभ के पद पर नहीं है। खाचरियावा ने कहा कि सुर्खियों में रहने के लिए भाजपा के नेता सिर्फ बयानबाजी और लेटरबाजी करने है।...
जंगल से निकलकर आबादी क्षेत्र में घूमने आ जाते हैं टाइगर, लोगों में दहशत का माहौल

जंगल से निकलकर आबादी क्षेत्र में घूमने आ जाते हैं टाइगर, लोगों में दहशत का माहौल

What's Hot, जयपुर, टॉप न्यूज़
भरतपुर। राजस्थान के सवाईमाधोपुर में रणथंभौर के जंगल से निकलकर टाइगरों के आबादी क्षेत्र में विचरण करने की बढ़ती घटनाओं से आमजन में दहशत के हालात हैं। पता चला है कि बुधवार सुबह एक बार फिर एक टाइगर जंगल से निकलकर गोठबिहारी मार्ग पर आ गया। दहशत में भरे राहगीर दूर खड़े होकर टाइगर के वापस जंगल मे जाने का इंतजार करते रहे। क़रीब 15 मिनट सड़क पर बैठने के बाद टाइगर ने जंगल का रुख किया, तब कहीं जाकर राहगीरों ने चैन की सांस ली।  प्राप्त जानकारी के अनुसार टाइगर का मूवमेंट पिछले चार दिनों से गोठबिहारी मार्ग पर बना हुआ है। टाइगर तारागढ़ दुर्ग की तलहटी से निकलकर सड़क पर आ जाता है। मंगलवार देर शाम भी गोठ बिहारी गांव के पास स्थित हनुमान मंदिर से 200 मीटर दूरी पर जंगल से निकल कर सड़क किनारे आकर बैठ गया था। वहां टाइगर करीब 20 मिनट तक बैठा रहा। इसी तरह रविवार और शनिवार को भी टाइगर आबादी क्षेत्र में दिखाई...
राजस्थान: सस्ता मोबाइल का लालच दे ठग लिए 1 करोड़ रुपये से ज्यादा, आरोपी कर्नाटक से गिरफ्तार

राजस्थान: सस्ता मोबाइल का लालच दे ठग लिए 1 करोड़ रुपये से ज्यादा, आरोपी कर्नाटक से गिरफ्तार

जयपुर
नई दिल्ली राजस्थान के उदयपुर जिले की हाथीपोल थाना पुलिस ने एक कम्‍पनी का मोबाइल सस्‍ता देने का लालच देकर 1.76 करोड़ रुपये से अधिक की धोखाधड़ी करने के आरोपी को कर्नाटक के बेंगलुरू से गिरफ्तार किया है। उदयपुर पुलिस अधीक्षक मनोज कुमार ने बुधवार को बताया कि उदयपुर के अंबामाता के रहने वाले डॉक्टर गौतम की ओर से 22 फरवरी को आरोपी के खिलाफ एक कंपनी के मोबाइल फोन एवं अन्य उपकरण बाजार दर से 30-40 प्रतिशत से भी कम दर पर दिलाने का झांसा देकर धोखाधड़ी करके 1,76,97,365 रुपये बैंक व क्रेडिट कार्ड के जरिये हड़पने की शिकायत दर्ज करायी गई थी।         उन्होंने बताया कि दर्ज शिकायत के आधार पर आरोपी को तलाश करने के लिये पुलिस के विशेष दल का गठन किया गया। उन्होंने बताया कि पुलिस दल ने कर्नाटक के बेंगलुरू के बेलगांव निवासी आरोपी अक्षय पाटिल को बेंगलुरू से गिरफ्तार किया और उसे उदयपुर लेकर आ गई है। उन्होंने...