Sunday, May 17निर्मीक - निष्पक्ष - विश्वसनीय
Shadow

जयपुर

जयपुर

सिडनी में दो साल, दो टेस्ट और दोनों बार धड़कनें बढ़ीं

सिडनी में दो साल, दो टेस्ट और दोनों बार धड़कनें बढ़ीं

What's Hot, जयपुर, टॉप न्यूज़, स्पोर्ट्स
सिडनी ऑस्ट्रेलिया और इंग्लैंड के बीच सिडनी में खेला गया टेस्ट ड्रॉ पर समाप्त हुआ। 388 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए इस टेस्ट की चौथी पारी में इंग्लिश टीम को ड्रॉ कराने के लिए पूरा एक दिन खेलना था। संघर्ष करते ही सही लेकिन इंग्लैंड टीम ने ऐसा कर दिखाया और नौ विकेट गंवाकर 102 ओवर खेल गए। सिडनी में पिछले दो साल में ऐसे दो टेस्ट हुए, जो खत्म होते-होते फैंस की धड़कनें बढ़ा गईं। ...
30 जनवरी तक शहरों के 12 वीं तक स्कूल बंद:बाजार अब रात 8 बजे तक ही खुलेंगे, शहरों की शादियों में अब 50 लोगों की लिमिट

30 जनवरी तक शहरों के 12 वीं तक स्कूल बंद:बाजार अब रात 8 बजे तक ही खुलेंगे, शहरों की शादियों में अब 50 लोगों की लिमिट

What's Hot, जयपुर, टॉप न्यूज़
जयपुर कोरोना के मामले बढ़ने के बाद राजस्थान सरकार ने पाबंदियों का दायरा और बढ़ा दिया है। प्रदेश के सभी शहरी क्षेत्रों में 12 वीं तक के स्कूल 30 जनवरी तक के लिए बंद कर दिए हैं। बाजार भी अब रात आठ बजे तक ही खुलेंगे। शादी समाराहों से लेकर हर तरह की सार्वजनिक गेदरिंग में शहरों में अब केवल 50 लोग ही शामिल हो सकेंगे। ग्रामीण क्षेत्रों में शादी से लेकर सार्वजनिक आयोजनों में 100 लोगों की लिमिट रहेगी। सरकार ने सप्ताह में भर में तीसरी बार यह गाइडलाइन जारी की है। कॉलेजों में पढ़ाई जारी रहेगी। 30 जनवरी के बाद दोनों वैक्सीन लगे हुए बच्चे स्कूल जा सकेंगे। ग्रामीण क्षेत्रों के स्कूल खुले रहेंगे। इसके साथ ही राज्य सरकार ने प्रदेश के सभी धार्मिक स्थलों में पूजा सामग्री व प्रसाद ले जाने पर रोक लगा दी है। वहीं यह धार्मिक स्थल सुबह 5 बजे से रात 8 बजे तक ही खुले रह सकेंगे। रविवार को पूरी तरह कर्फ्यू रहेग...
राजस्थान कोरोना: सबसे ज्यादा संक्रमितों के मामले में टॉप-10 में पहुंचा प्रदेश,ओमिक्रॉन के 74% केस जयपुर में

राजस्थान कोरोना: सबसे ज्यादा संक्रमितों के मामले में टॉप-10 में पहुंचा प्रदेश,ओमिक्रॉन के 74% केस जयपुर में

What's Hot, जयपुर, टॉप न्यूज़
जयपुर कोरोना के सबसे ज्यादा संक्रमितों के मामले में राजस्थान देश के टॉप-10 राज्यों में पहुंच गया है। देश में सबसे अधिक केस महाराष्ट्र में है। राजस्थान में शनिवार तक 14166 केस मिल चुके हैं और रोजाना इनका आंकड़ा बढ़ता जा रहा है। केन्द्रीय स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्रालय से मिले आंकड़ों के अनुसार महाराष्ट्र ,बंगाल,दिल्ली,तमिलनाडु,कर्नाटक,केरल,गुजरात,झारखंड,उत्तर प्रदेश के बाद राजस्थान में सबसे अधिक केस है।...
बाइक पर जा रहे युवक-युवती टायर के नीचे आए, जयपुर से अजमेर घूमने गए थे

बाइक पर जा रहे युवक-युवती टायर के नीचे आए, जयपुर से अजमेर घूमने गए थे

जयपुर
अजमेर बाइक सवार युवक-युवती ट्रेलर के पहिए के नीचे आ गए। युवती ने मौके पर ही दम तोड़ दिया, जबकि युवक गंभीर है। बाइक से दोनों जयपुर से अजमेर घूमने गए थे। रविवार को वापस लौटने के दौरान हादसा हो गया। पूरी घटना पास में लगे सीसीटीवी में कैद हो गई। पुलिस ने शव को यज्ञनारायण अस्पताल की मॉर्च्यूरी में रखवाया है। ट्रेलर जब्त कर ली गई है। गार्गी (20) कोटा की रहने वाली थी। जयपुर में रह कर पढ़ाई कर रही थी। शनिवार को ही जयपुर से चार दोस्तों (दो युवक व दो युवतियां), दो मोटरसाइकिल पर निकले थे। रात में अजमेर रुके और रविवार को किशनगढ़ के रास्ते जयपुर जाना था। इससे पहले यह हादसा हो गया। घायल युवक दिवांशु (25) सॉफ्टेवयर इंजीनियर है। वह दिल्ली का रहने वाला है।...
तीसरी लहर पर हेल्थ मिनिस्टर परसादी लाल बोले:ओमिक्रॉन खतरनाक होता तो अस्पताल भरे होते

तीसरी लहर पर हेल्थ मिनिस्टर परसादी लाल बोले:ओमिक्रॉन खतरनाक होता तो अस्पताल भरे होते

जयपुर
जयपुर राजस्थान में कोरोना के केस लगातार बढ़ने के बाद सरकार ने सार्वजनिक आयोजनों से लेकर हर तरह की पाबंदियां लगाई हैं। दैनिक भास्कर ने कोरोना के बढ़ते केस और सरकार की तैयारियों को लेकर हेल्थ मिनिस्टर परसादी लाल मीणा से बातचीत की। मीणा ने कहा कि ओमिक्रॉन उतना खतरनाक नहीं है, अगर खतरनाक होता तो अस्पताल भरे होते। मंत्री ने माना है कि न्यू ईयर सेलिब्रेशन से कोरोना के मामले कुछ हद तक बढ़े हैं। स्वास्थ्य मंत्री ने फिलहाल 8वीं से ऊपर के स्कूल खुले रखने की पैरवी की है। ...
माउंट आबू में पारा माइनस में

माउंट आबू में पारा माइनस में

जयपुर
जयपुर राजस्थान में माैसम खुलते ही सर्दी का असर तेज हो गया। माउंट आबू में एक दिन में न्यूनतम तापमान में 7 डिग्री सेल्सियस की गिरावट आई। यहां तापमान माइनस 2 डिग्री पहुंच गया,जिससे बर्फ जम गई। फतेहपुर में भी न्यूनतम तापमान 7 डिग्री गिरावट के साथ 5 डिग्री सेल्सियस पर पहुंच गया। प्रदेश के 15 के करीब जिले ऐसे है जहां न्यूनतम तापमान 10 डिग्री सेल्सियस से कम है। इधर, प्रदेश में सक्रिय पश्चिमी विक्षोभ का प्रभाव अभी भी पूर्वी और उत्तरी राजस्थान के कुछ भागों में 36 घंटों तक रहने की संभावना है। इस दौरान न्यूनतम तापमान में तीन से पांच डिग्री सेल्सियस की गिरावट होगी। हालांकि, जोधपुर, उदयपुर, अजमेर संभाग के जिलों में मौसम शुष्क रहेगा। 9 जनवरी से पश्चिमी राजस्थान और 10 जनवरी से पूर्वी राजस्थान में एक सप्ताह के दौरान मौसम पूरी तरह शुष्क रहने की संभावना है। जयपुर जिले में आंशिक रूप से बादल छाए रहें...
विधायक के सामने नेताजी की चप्पल से पिटाई

विधायक के सामने नेताजी की चप्पल से पिटाई

जयपुर
कोटा पंचायत समिति चुनाव में हार से नाराज महिला ने भाजपा विधायक मदन दिलावर की मौजूदगी में स्थानीय नेता की चप्पल से पिटाई कर दी। नेताजी की पिटाई को मौजूद लोगों ने मोबाइल में कैद कर लिया। शनिवार को यह वीडियो सामने आया। मामला कोटा जिले के चेचट का है।
रसूखदार घरों की लड़कियों के न्यूड फोटो मार्केट में आए, एक गलती की वजह से नहीं मिल पा रहा इंसाफ

रसूखदार घरों की लड़कियों के न्यूड फोटो मार्केट में आए, एक गलती की वजह से नहीं मिल पा रहा इंसाफ

जयपुर
राजस्थान साल 1992, अप्रैल-मई का महीना। अजमेर के एक नामी गर्ल्स कॉलेज की हाई प्रोफाइल स्टूडेंट्स की न्यूड तस्वीरें अचानक से शहर में सर्कुलेट होनी शुरू हुईं। इसके बाद एक-दो नहीं, बल्कि 100 से ज्यादा छात्राओं की तस्वीरें वायरल हो गईं। राजस्थान में ब्लैकमेलिंग का ऐसा सेक्स स्कैंडल हुआ था, जिसने पूरे देश को झकझोर दिया। इस ट्रैप की शिकार लड़कियां भी मामूली नहीं, रसूखदार घरों से थीं। अपराधियों की भी बड़ी सियासी पहुंच थी। फिर भी स्कैंडल के 10 दोषियों को कानून ने सलाखों के पीछे पहुंचा दिया। हालांकि, फाइनल जजमेंट अभी भी बाकी है। पुलिस की एक कमी ने इस केस को अंजाम तक पहुंचाने की राह लंबी कर दी है। आज भी इस मामले में 6 आरोपियों के खिलाफ चार्जशीट पर कोर्ट में बहस जारी है।...
शादियों में 100 की लिमिट, बुकिंग होने लगी कैंसिल

शादियों में 100 की लिमिट, बुकिंग होने लगी कैंसिल

जयपुर
जयपुर राज्य सरकार की ओर से कोरोना के बढ़ते केस के चलते शादी और पार्टियों में 100 लोगों की लिमिट तय कर दी। इसका सीधा असर होटल इंडस्ट्री पर पड़ रहा है। शादी और पार्टियों की बुकिंग कैंसिल हो रही है। होटल मालिक क्रिसमस,न्यू ईयर की अच्छी बुकिंग के बाद उम्मीद कर रहे थे, शायद कोरोना से हुए नुकसान की भरपाई कर पाएंगे। उनकी उम्मीद को कोरोना और ओमिक्रॉन बढ़ते केसों ने करारा झटका लगा है। होटल एसोसिएशन के अध्यक्ष गजेंद्र लूनीवाल ने बताया कि न्यू ईयर से पहले 80% बुकिंग हुई थी। नई गाइडलाइन के आते ही वह 5% रह गई है। लाखों होटल व्यापारियों पर इसका असर हुआ है। गजेंद्र का कहना है पहले वाली गाइडलाइन में 200 लोगों के इकट्ठा होने की अनुमति थी। जिसमें कम व्यक्ति होने के बावजूद होटल के बैंक्वेंट बुक कर रहे थे। अब 100 लोगों की लिमिट होने के कारण 50% लोग अपनी बुकिंग कैंसिल कर रहे हैं। लोगों का कहना है की 100 ...
राजस्थान में तीसरी लहर:एक्सपर्ट की आशंका- ओमिक्रॉन का म्यूटेशन हुआ तो दूसरी लहर से ज्यादा घातक होगा

राजस्थान में तीसरी लहर:एक्सपर्ट की आशंका- ओमिक्रॉन का म्यूटेशन हुआ तो दूसरी लहर से ज्यादा घातक होगा

What's Hot, जयपुर, टॉप न्यूज़
जयपुर राजस्थान में कोरोना की तीसरी लहर आ चुकी है। मेडिकल एक्सपर्ट का कहना है कि दुनियाभर के साथ भारत के कई राज्यों में पिछले 2-3 दिन में मरीजों की संख्या में दोगुनी बढ़ोतरी हुई है। ओमिक्रॉन वैरिएंट माइल्ड है यानि इसका असर कम है और घातक भी नहीं, लेकिन यह डेल्टा से 5 गुना तेजी से फैलता है।माइल्ड वैरिएंट में 11 गुना तक केस बढ़ रहे हैं। अब तक 35 तरह के म्यूटेशन हो चुके हैं। एक्सपर्ट आशंका जता रहे हैं कि कोई ऐसा म्यूटेशन हो गया, जिससे यह दूसरी लहर के डेल्टा वायरस या उससे ज्यादा खतरनाक बन गया तो 5 गुणा तेजी से फैलने के कारण बहुत बड़े स्तर पर मौतों का कारण बन सकता है।जयपुर और जोधपुर हॉट स्पॉट बन चुके हैं। जयपुर में 7 जनवरी तक कोरोना के 139 मरीज भर्ती हुए। जिनमें से RUHS अस्पताल में सबसे ज्यादा 67 केस शामिल रहे। इनमें 54 कोरोना और बाकी इंफ्यूएंजा लाइक इलनेस के मरीज हैं। 2 मरीजों में ओमिक्रॉन पा...