Sunday, May 17निर्मीक - निष्पक्ष - विश्वसनीय
Shadow

जयपुर

जयपुर

अलवर में 38 एमएम पानी गिरा, आज भी कई जिलों में बारिश के साथ गिर सकती है बिजली

अलवर में 38 एमएम पानी गिरा, आज भी कई जिलों में बारिश के साथ गिर सकती है बिजली

जयपुर
जयपुर राजस्थान में बारिश का दौर जारी है। शुक्रवार को आधी रात के बाद मौसम का मिजाज बदला। कई इलाकों में मूसलाधार बारिश हुई और ओले गिरे। तेज बारिश की वजह से पारा दो डिग्री तक नीचे आ गया। वहीं, ओले गिरने से फसलों को काफी नुकसान पहुंचा। इस बीच मौसम विभाग ने शनिवार को भी पूर्वी राजस्थान में अलवर, भरतपुर, दौसा, धौलपुर, करौली, सवाईमाधोपुर में यलो अलर्ट जारी किया है। यहां बिजली गिरने की भी संभावना जताई गई है। जयपुर में भी आज बारिश होने की संभावना है।...
BMW बाइक का शौकीन है MCA स्टूडेंट ठग:ऑनलाइन I-PHONE ऑर्डर करता

BMW बाइक का शौकीन है MCA स्टूडेंट ठग:ऑनलाइन I-PHONE ऑर्डर करता

जयपुर
जयपुर ऑनलाइन महंगे फोन ऑर्डर कर ठगी करने वाले दो आरोपियों को साइबर थाना ने गिरफ्तार किया है। इनमें एक मास्टर माइंड को 5 जनवरी को गिरफ्तार किया था, जबकि इसमें शामिल डिलीवरी बॉय को शुक्रवार को गिरफ्तार किया है। दोनों की गिरफ्तारी के बाद पुलिस ने मामले का खुलासा किया। पुलिस ने बताया कि मास्टर माइंड MCA स्टूडेंट है, जो BMW बाइक का शौकीन है। अभी राजस्थान यूनिवर्सिटी में पढ़ाई करता है। आरोपी 2 साल से डिलीवरी बॉय के साथ मिलकर ऑनलाइन शॉपिंग कंपनी फ्लिपकार्ट से लाखों रुपए की ठगी कर चुका है।...
छोटी सी दुकान से 10 करोड़ का कारोबार बना मालपुआ

छोटी सी दुकान से 10 करोड़ का कारोबार बना मालपुआ

जयपुर
अजमेर केसर से बनी चाशनी में लबालब, तीर्थ राज पुष्कर का एक जायका ऐसा है जिसकी मिठास दुनिया तक पहुंच चुकी है। भले ही देश के कई शहरों में मालपुआ बनाया और खाया जाता है, लेकिन जब सबसे बेहतरीन स्वाद की बात होती है तो जुबां पर पुष्कर के रबड़ी से बने मालपुआ का नाम सबसे पहले आता है। एक छोटी सी दुकान से शुरू हुआ मालपुआ बनने का सफर आज करोड़ों के कारोबार तक पहुंच चुका है। ...
कार्मिक विभाग ने भर्ती की अधिसूचना की जारी, अब जल्द जारी होगी भर्ती विज्ञप्ति

कार्मिक विभाग ने भर्ती की अधिसूचना की जारी, अब जल्द जारी होगी भर्ती विज्ञप्ति

जयपुर
जयपुर राजस्थान के लाखों बेरोजगारों का इंतजार खत्म हो गया है। प्रदेश के कार्मिक विभाग ने कंप्यूटर अनुदेशक भर्ती नियम की अधिसूचना जारी कर दी है। अब 10,157 कंप्यूटर अनुदेशकों की नियमित तौर पर भर्ती होगी। माना जा रहा है कि राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड कि ओर से जल्द ही भर्ती विज्ञप्ति जारी की जाएगी। बता दें कि अब तक नियमों की अधिसूचना जारी नहीं होने के कारण राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड लंबे समय से भर्ती विज्ञप्ति जारी नहीं कर पा रहा था। इसे लेकर बेरोजगार प्रदेशभर में सड़क से लेकर सोशल मीडिया तक विरोध कर रहे थे। दरअसल, राजस्थान के बेरोजगारों के लंबे विरोध के बाद कैबिनेट ने प्रदेश में पहली बार कंप्यूटर अनुदेशक के पदों पर भर्ती करने का फैसला किया था। 18 अक्टूबर को सरकार ने कंप्यूटर अनुदेशक भर्ती परीक्षा के लिए राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड को नोडल एजेंसी भी बना दिया था, लेकिन सरकार ने भर्ती परीक...
7 दिन में 8 गुना बढ़ गए एक्टिव केस,सबसे ज्यादा मरीज जयपुर में;जालोर छोड़कर हर जिले में पहुंचा संक्रमण

7 दिन में 8 गुना बढ़ गए एक्टिव केस,सबसे ज्यादा मरीज जयपुर में;जालोर छोड़कर हर जिले में पहुंचा संक्रमण

जयपुर
जयपुर राजस्थान में कोरोना 11 गुना और एक्टिव केस 8 गुना तेजी से बढ़ रहे हैं। प्रदेश में 1 जनवरी को 1247 एक्टिव केस थे,जो अब 10287 पर पहुंच चुके हैं। आंकड़ों पर गौर करें तो जयपुर में प्रदेश के 56% एक्टिव मरीज है। राजधानी में सबसे ज्यादा 5776 एक्टिव केस है। जयपुर के बाद प्रदेश जोधपुर दूसरा ऐसा शहर है,जहां एक्टिव मरीज एक हजार के पार है। राज्य में केवल जालोर जिले में जीरो एक्टिव केस है।...
जीप-कार में सवार बदमाश हॉकी और डंडे लेकर पहुंचे,खौफ इतना कि स्टूडेंट कॉलेज आने से कतराने लगे

जीप-कार में सवार बदमाश हॉकी और डंडे लेकर पहुंचे,खौफ इतना कि स्टूडेंट कॉलेज आने से कतराने लगे

जयपुर
झुंझुनूं जीप सवार हाथों में हॉकी और डंडे लेकर घूम रहे बदमाशों ने कॉलेज में आतंक मचा रखा है। हालात ये है कि बीच सड़क पर खड़े एक स्टूडेंट पर कार चढ़ाने की कोशिश की। बचने के लिए स्टूडेंट इधर उधर भागने लगे तो कार चढ़ाने की कोशिश में उनके पीछे कार को दौड़ाई। ऐसा एक वीडियो सामने आया है। यह वीडियो झुंझुनूं के राजकीय मोरारका कॉलेज का है। दरअसल कॉलेज में जीप और कार सवार बदमाशों ने अचानक आतंक मचाना शुरू कर दिया। कार सवार एक बदमाश ने स्टूडेंट के पीछे कार दौड़ाई। एक बार के लिए वहां अफरा-तफरी का माहौल हो गया। छात्राएं भी चीखते हुए अपनी जान बचाकर भागी। इधर, कॉलेज प्रबंधन का दावा है कि कोतवाली थाने में दो दिन पहले ही रिपोर्ट दे चुके थे,लेकिन अभी तक पुलिस ने कार्रवाई नहीं की है।...
महिलाओं की ऑनलाइन बोली लगाता था नागौर का युवक:बुल्ली बाई ऐप के मास्टर माइंड ने ली थी स्पेशल ट्रेनिंग, पकड़ा गया

महिलाओं की ऑनलाइन बोली लगाता था नागौर का युवक:बुल्ली बाई ऐप के मास्टर माइंड ने ली थी स्पेशल ट्रेनिंग, पकड़ा गया

What's Hot, जयपुर, टॉप न्यूज़
नागौर देश के चर्चित बुल्ली बाई ऐप का कनेक्शन अब राजस्थान से निकला है। इस ऐप को डवलप करने वाला मास्टर माइंड 21 साल का नीरज विश्नोई नागौर के रोटू गांव का रहने वाला है। नीरज इंजीनियरिंग स्टूडेंट है, जो इस ऐप के जरिए महिलाओं की ऑनलाइन बोली लगवाता था। असम के जोरहाट से नीरज को दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने गिरफ्तार कर दिल्ली कोर्ट में पेश किया है। वहीं कोर्ट ने पुलिस को इस मामले में नीरज के ठिकानों की तलाशी लेने की परमिशन भी दे दी है। दिल्ली पुलिस के DCP KPS मल्होत्रा ने बताया कि नागौर के रोटू गांव का रहने वाला नीरज अपने जन्म के बाद से ही अपने परिवार के साथ असम के जोरहाट में रह रहा था। अभी हाल ही में नवंबर महीने में अपने परिवार में किसी शादी में शामिल होने राजस्थान भी आया था। फिलहाल नागौर पुलिस इस मामले से पूरी तरह अनजान दिखाई दे रही है। इन्वेस्टिगेशन में खुलासा हुआ है कि नीरज ने ही बुल्ली...
ससुराल से भागकर बॉयफ्रेंड से मिलने पाकिस्तान जा रही थी:एक बच्चे की मां अमृतसर पहुंची

ससुराल से भागकर बॉयफ्रेंड से मिलने पाकिस्तान जा रही थी:एक बच्चे की मां अमृतसर पहुंची

जयपुर
धौलपुर पाकिस्तानी युवक के प्यार में शादीशुदा महिला पाकिस्तान जाने के लिए तैयार हो गई। महिला घर से भागकर अमृतसर पहुंच गई, जहां पुलिस ने उसे पकड़ लिया। पुलिस के सामने भी महिला युवक के मिलने के लिए गिड़गिड़ाई। सख्ती से पूछताछ करने पर उसने बताया कि वह शादीशुदा है और धौलपुर से आई है। पुलिस ने ससुराल वालों को घटना की जानकारी दी। ससुराल वाले अमृतसर पहुंच गए हैं। आज वे महिला को लेकर धौलपुर आएंगे। धौलपुर के सैंपऊ थाना प्रभारी परमजीत ने बताया कि महिला उनके क्षेत्र की रहने वाली है। वह 2 दिन पहले ही अपने 2 साल के बच्चे को छोड़कर घर से भाग गई थी। ससुराल वालों ने आस-पास तलाश की, लेकिन वह नहीं मिली। इस बीच गुरुवार को अमृतसर पुलिस से महिला की जानकारी मिली। परिवार के लोग उसे लेने अमृतसर गए है। आते ही मामले की जानकारी ली जाएगी।...
SI ने मदद के बहाने किया रेप

SI ने मदद के बहाने किया रेप

जयपुर
कोटा राजस्थान पुलिस की वर्दी फिर दागदार हुई है। मदद के नाम पर रेप करने का आरोप महिला ने लगाया है। झालावाड़ महिला थाने में तैनात SI विजय सिंह चौधरी पर FIR हुई है। दोनों एक-दूसरे को 6-7 साल से जानते हैं। महिला ने कोटा शहर के विज्ञान नगर थाने में रिपोर्ट दी है। उसने कहा है कि जिंदगी भर साथ रहने का वादा किया, अब वह मुकर गया है। उधर, आरोपी SI ने सफाई दी है। कहा कि उधार के रुपए मांगे तो आरोप लगाकर बदनाम करने लगी है।...
जयपुर में हेयर स्टाइलिस्ट जावेद हबीब के खिलाफ शिकायत

जयपुर में हेयर स्टाइलिस्ट जावेद हबीब के खिलाफ शिकायत

जयपुर
जयपुर एक शो में बाल काटते वक्त महिला के बालों में थूकना मशहूर हेयर स्टाइलिस्ट जावेद हबीब को भारी पड़ रहा है। बालों में थूकने का वीडियो सामने आने के बाद जयपुर की पूर्व मेयर ज्योति खंडेलवाल कोतवाली थाने पहुंची। उन्होंने जावेद हबीब के खिलाफ शिकायत दर्ज करवाई है। इससे पहले राष्ट्रीय महिला आयोग ने भी संज्ञान लेते हुए दिल्ली के पुलिस कमिश्नर राकेश अस्थाना को पत्र लिखा है और जावेद हबीब की इस हरकत के खिलाफ एक्शन लेने की मांग की है। राष्ट्रीय महिला आयोग ने जावेद हबीब को एक नोटिस भी जारी किया है। कांग्रेस की ज्योति खंडेलवाल ने बताया कि वीडियो सामने के बाद उन्होंने कोतवाली थाने में शिकायत दी। उन्होंने बताया कि इस तरह की हरकत महिलाओं का अपमान है। थाना अधिकारी ओम प्रकाश मतवा ने बताया कि परिवाद के आधार पर शिकायत दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। गौरतलब है कि हाल ही में एक वीडियो वायरल हुआ, जिसमें एक ...