नाबालिग हाथ जोड़ती रही और चूड़ी कारोबारी रेप करता रहा
पाली
8वीं कक्षा में पढ़ने वाली नाबालिग हाथ जोड़ती रही, गिड़गिड़ाती रही और चूड़ी कारोबारी युवक रेप करता रहा। डेढ़ साल तक जबरदस्ती होने के बाद आखिरकार लड़की ने हिम्मत जुटाई। उसने युवक को रोका तो उसने उसकी अश्लील तस्वीरें और वीडियो वायरल कर दिए। पाली के कोतवाली थाने में लड़की की मां ने युवक के खिलाफ रेप का मामला दर्ज कराया है। उसकी गिरफ्तारी भी हो गई है।
पहले दोस्ती, फिर दुष्कर्मपुलिस उप अधीक्षक गौतम जैन ने बताया कि कोतवाली थाना क्षेत्र में रहने वाली 15 साल की नाबालिग के घर सिंधी कॉलोनी निवासी 23 साल के कल्पेश शर्मा का आना-जाना था। कल्पेश का चूड़ी सप्लाई का कारोबार है। वह लड़की के लिए कभी चॉकलेट तो कभी गिफ्ट लाने लगा। धीरे-धीरे उसे प्रेमजाल में फंसा लिया। मौका देख एक बार कल्पेश ने नाबालिग से रेप किया। उसके अश्लील फोटो और वीडियो बना लिए। नाबालिग को डरा-धमकाया। किसी को कुछ भी बताने पर फोट...








