Saturday, May 16निर्मीक - निष्पक्ष - विश्वसनीय
Shadow

जयपुर

जयपुर

टायरों के नीचे पिसता चला गया युवक:अस्पताल में भर्ती भतीजी के लिए खाना लेकर जा रहा था

टायरों के नीचे पिसता चला गया युवक:अस्पताल में भर्ती भतीजी के लिए खाना लेकर जा रहा था

जयपुर
भरतपुर भरतपुर में देर शाम ट्रॉले ने एक साइकिल सवार युवक को कुचल दिया। युवक की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। ट्रॉले से टकराते ही युवक साइकिल से गिरा और उसके टायरों के नीचे आ गया। फिर एक-एक कर चार टायरों के नीचे पिसता चला गया। पास में लगे सीसीटीवी कैमरे के फुटेज में यह सब स्पष्ट रूप से दिखाई दिया। युवक की लाश सड़क पर इस तरह चिपक चुकी थी कि करीब डेढ़ घंटे तक पुलिस उसकी शिनाख्त नहीं कर पाई। बाद में परिजनों की ओर से की गई तलाश पुलिस की छानबीन के बाद उसकी शिनाख्त हो पाई।...
आंदोलनकारी संविदाकर्मियों के पक्ष में उतरे मंत्री हेमाराम

आंदोलनकारी संविदाकर्मियों के पक्ष में उतरे मंत्री हेमाराम

जयपुर
जयपुर सरकारी सेवा में नियमित करने की मांग को लेकर पिछले कई दिनों से आंदोलन कर रहे संविदाकर्मियों के पक्ष में अब सचिन पायलट समर्थक वन व पर्यावरण मंत्री हेमाराम चौधरी उतर गए हैं। चौधरी ने संविदाकर्मियों को नियमित करने की पैरवी की है। पिछले दिनों कैबिनेट की बैठक में भी यह मामला उठाया था।हेमाराम चौधरी ने कहा- संविदाकर्मियों को नियमित करने का हमने चुनाव घोषणा पत्र में वादा ​किया था। इसी वजह से वे लोग धरने पर बैठे हैं। मैंने मंत्री बनने के बाद कैबिनेट की पहली बैठक में ही संविदाकर्मियों को नियमित करने का मुद्दा रखा। तीन साल हो गए। हमारे घोषणा पत्र में वादा था। इस वजह से ही वे लोग धरने पर बैठे हैं। बैठक में मुख्यमंत्री ने सर्विस कैडर बनाकर जल्द हल करने का आश्वासन दिया है। मुझे उम्मीद है। जल्द इस पर फैसला होगा।...
ट्विटर के नए CEO का ननिहाल है भीलवाड़ा

ट्विटर के नए CEO का ननिहाल है भीलवाड़ा

जयपुर
भीलवाड़ा पराग अग्रवाल ट्विटर के सीईओ बने ताे हर भारतीय गर्व कर रहा है। उनके ननिहाल भीलवाड़ा में भी कुछ ऐसी ही खुशी है। पराग का काफी बचपन पुराने भीलवाड़ा की गलियों में गुजरा है। जब भी छुटि्टयां पड़तीं तो पराग को भीलवाड़ा आना पसंद था। यह सारी बातें टि्वटर के नए सीईओ पराग अग्रवाल की मां शशि व पिता रामगोपाल अग्रवाल ने कही। वह दोनों मंगलवार रात को अपने निजी कार्यक्रम में शामिल होने भीलवाड़ा आए थे। वे भीलवाड़ा में पराग की बुआ के बेटे अखिलेश मित्तल के घर रुके हैं। दो दिनों तक पराग के माता-पिता भीलवाड़ा में ही रहेंगे और आस-पास के क्षेत्र में पारिवारिक कार्यक्रमों में भाग लेंगे।...
इतिहास में पहली बार ट्रेन से चला प्याज

इतिहास में पहली बार ट्रेन से चला प्याज

जयपुर
अलवर राजस्थान के इतिहास में ऐसा पहली बार हुआ है जब यहां होने वाली प्याज को ट्रेन से किसी दूसरे राज्य में भेजा गया है। पहली बार अलवर की प्याज रेल से असम भेजा गया है। पूरे प्रदेश में इससे पहले कभी भी प्याज को मालगाड़ी से ट्रांसपोर्ट नहीं किया गया। किसान रेल के जरिए किसानों की उपज को भेजने की उत्तर पश्चिम रेलवे ने यह शुरुआत की है। मंगलवार को अलवर की 220 टन लाल प्याज को यहां के किसान व्यापारियों ने सीधे असम भेजा है। जो करीब 1836 किलोमीटर दूर है। यह प्याज एक दिन बाद गुरुवार को असम के बाहेटा पहुंच जाएगा। यहां के किसान व व्यापारियों ने असम के व्यापारियों को माल भेजा है। वहां जो भाव खुलेगा। उसके अनुसार किसानों को दाम मिलेगा।...
अजमेर के रहने वाले हैं ट्विटर के नए CEO:किराए पर रहता था परिवार, 4 दिसंबर को घर आएंगे पराग के मम्मी-पापा

अजमेर के रहने वाले हैं ट्विटर के नए CEO:किराए पर रहता था परिवार, 4 दिसंबर को घर आएंगे पराग के मम्मी-पापा

What's Hot, जयपुर, टॉप न्यूज़
अजमेर ट्विटर के नए सीईओ पराग अग्रवाल राजस्थान के अजमेर में जन्मे हैं। पराग के माता-पिता और दादा-दादी किराए के मकान में धानमंडी और खजाना गली में रहते थे। पराग के पिता की जॉब के चलते वे मुंबई शिफ्ट हुए और वहीं रहने लगे। ट्विटर के सीईओ जैक डोर्सी ने इस्तीफे के बाद कंपनी ने पराग अग्रवाल को सीईओ बनाया है। पराग और उनका परिवार मूलत: राजस्थान का रहने वाला है। पराग का जन्म अजमेर के जवाहरलाल नेहरू अस्पताल(JLN) में हुआ था। उनके माता-पिता अभी अमेरिका में रहते हैं। ट्विटर सीईओ बनने के बाद अजमेर में उनके रिश्तेदारों और परिजनों में खुशी है। उनके माता-पिता भी मंगलवार को अजमेर पहुंच जाएंगे। 4 दिसंबर को उनके परिवार का स्वागत किया जाएगा।...
सुसाइड से पहले का AUDIO, बोला- लाश से लेना पैसे:4.5 लाख की रिकवरी से परेशान था, ढाई पेज का नोट लिखकर ट्रेन के आगे कूदा

सुसाइड से पहले का AUDIO, बोला- लाश से लेना पैसे:4.5 लाख की रिकवरी से परेशान था, ढाई पेज का नोट लिखकर ट्रेन के आगे कूदा

जयपुर
कोटा शराब की दुकान पर काम करने वाले सेल्समैन ने ट्रेन के आगे कूदकर जान दे दी। वह 4.5 लाख रुपए की रिकवरी से परेशान था। आरोप है कि शराब ठेके का मालिक उससे पैसे की वसूली के लिए दबाव बना रहा था। सेल्समैन पर गबन का आरोप लगाया था। तंग आकर उसने मैनेजर को कॉल मिलाया और कहा- तू मेरी लाश से पैसे वसूल लेना। मरने से पहले उसने यह ऑडियो रिकॉर्ड किया था। इसके बाद वह ट्रेन के आगे कूद गया। ढाई पेज का सुसाइड नोट भी छोड़ गया है। कोटा के उद्योग नगर इलाके का यह मामला है। ट्रैक पर मिली लाशलोकेश (26) हरिओम नगर का निवासी था। वह लम्बे समय से शराब कारोबारी के यहां सेल्समैन का काम करता था। तीन साल पहले उसकी शादी हुई थी। उसके डेढ़ साल का बच्चा है। मंगलवार सुबह 4 बजे उसकी लाश रेलवे ट्रैक पर मिली। उसके पास ढाई पेज का सुसाइड नोट भी मिला है। इसी से पैसे के लिए दबाव बनाने का खुलासा हुआ है।...
अतिक्रमण हटाने का विरोध किया तो पटक-पटक कर मारा:सड़क किनारे ठेला लगाने वाले परिवार पर बरसाए लात-घूंसे

अतिक्रमण हटाने का विरोध किया तो पटक-पटक कर मारा:सड़क किनारे ठेला लगाने वाले परिवार पर बरसाए लात-घूंसे

जयपुर
भरतपुर भरतपुर नगर निगम अधिकारियों की गुंडागर्दी बीच सड़क दिखी। मंगलवार सुबह ठेला लगाने वाले परिवार पर जमकर लात-घूंसे बरसाए। नाबालिगों तक को नहीं बख्शा। पटक-पटक कर मारते रहे। जवाहर नगर में भगत सिंह चौराहे से गुजरने वाला हर शख्स इस तांडव का गवाह बना। निगम के अधिकारियों ने कुछ बदमाशों को भी बुला लिया था। पीटने से मन नहीं भरा तो एक नाबालिग को उठाकर मथुरा गेट थाने ले जाकर छोड़ दिया। पीड़ित परिवार की ओर से निगम अधिकारियों के खिलाफ मथुरा गेट थाने में मामला दर्ज करवाया जा रहा है। दूसरी ओर, नगर निगम के अधिकारियों ने भी सरकारी काम में बाधा डालने की रिपोर्ट दी है।...
पाकिस्तान बॉर्डर पर रात बिताएंगे अमित शाह:

पाकिस्तान बॉर्डर पर रात बिताएंगे अमित शाह:

जयपुर
जयपुर देश की 6300 किमी लंबी बॉर्डर की रखवाली करने वाली सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) का 57 वां स्थापना दिवस पहली बार राजधानी दिल्ली से बाहर जैसलमेर में आयोजित होने जा रहा है। इस समारोह में शिरकत करने के लिए केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह 4 दिसंबर को जैसलमेर पहुंचेंगे। वे पश्चिमी सीमा पर स्थित तनोट मंदिर में पूजा करेंगे। सीमा पर सुरक्षा का जायजा लेने के बाद वे शाहगढ़ क्षेत्र की एक सीमा चौकी (बीओपी) में जवानों के साथ रात बिताएंगे। अमित शाह जवानों के साथ नाइट पेट्रोलिंग देखेंगे और सीमा की सुरक्षा व्यवस्था का जायजा भी लेंगे। ये पहला मौका होगा जब कोई गृह मंत्री पश्चिमी बॉर्डर पर किसी सीमा चौकी पर रात रुकेंगे। इस राइजिंग डे परेड की तैयारियां पिछले एक महीने से जैसलमेर में चल रही हैं। शाह 5 दिसंबर को सुबह नौ बजे राइजिंग डे परेड में शामिल होंगे। इसके बाद साढ़े ग्यारह बजे जयपुर के लिए रवाना होंगे। इस ...
राजस्थान में भारी बारिश की चेतावनी

राजस्थान में भारी बारिश की चेतावनी

जयपुर
जयपुर राजस्थान में मंगलवार से मौसम का मिजाज बदलने लगा है। देर शाम तक उदयपुर, कोटा संभाग के जिलों में इसका असर दिखेगा। ऐसा अरब सागर में बने लो प्रेशर सिस्टम और उत्तरी भारत में आए पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव के कारण हो रहा है। एक दिसंबर से इन संभाग के जिलों में भारी बारिश का दौर शुरू होगा। अधिकांश शहरों में आज तापमान गिरा है, जिससे सर्दी बढ़ी है। राजस्थान में आज फतेहपुर शेखावाटी का एरिया सबसे ठंडा रहा, जहां न्यूनतम तापमान 2.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया। जयपुर मौसम केन्द्र के मुताबिक, एक दिसंबर को उदयपुर, कोटा और जोधपुर संभाग के कुछ जिलों में बारिश होगी। उदयपुर संभाग के जिलों में तो भारी बारिश की आशंका है। करीब दो सप्ताह पहले 18, 19 नवंबर को उदयपुर, कोटा, भरतपुर संभाग में बारिश का दौर चला था। ठीक उसी तरह इस बार भी 1 से 3 दिसंबर तक मौसम का रुख रहेगा। लो प्रेशर सिस्टम के साथ-साथ वातावरण में ...
फेसबुक पर VIDEO डालकर फंदे पर लटका युवक:बोला- पत्नी और ससुराल वालों से दुखी होकर मर रहा हूं, उन्हे जेल करवाना

फेसबुक पर VIDEO डालकर फंदे पर लटका युवक:बोला- पत्नी और ससुराल वालों से दुखी होकर मर रहा हूं, उन्हे जेल करवाना

जयपुर
नागौर नागौर के खींवसर में एक युवक ने अपने घर पर फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। फांसी लगाने से पहले युवक ने वीडियो बनाया। फेसबुक पर पोस्ट कर दिया। इसमें कहा कि वो अपने ससुर और पत्नी से परेशान है। उन्हें जेल करवा देना। वो ससुराल वालों और पत्नी संगीता से दुखी होकर आत्महत्या कर रहा है। मृतक के भाई ने भी उसके ससुर और पत्नी पर परेशान करने और आत्महत्या के लिए उकसाने का आरोप लगाया। खींवसर CHC पर पोस्टमार्टम करवाया जा रहा है। सेवाराम पुत्र चम्पाराम चौहान (42) निवासी पालड़ी हाल मुकाम खींवसर ने मंगलवार को अपने घर में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। सेवाराम ने वीडियो में कहा कि वो अपनी पत्नी और ससुराल वालों से दुखी हो गया है। अब आत्महत्या करने जा रहा है। सब सुन लेना और ससुराल वालों को जेल करवा देना। मृतक सेवाराम के एक बेटा (10) और एक बेटी (8) है।...