Saturday, May 9निर्मीक - निष्पक्ष - विश्वसनीय
Shadow

जयपुर

जयपुर

कैंसर, डायबिटीज, टीबी, हृदय रोग और ब्लड शुगर की एक झटके में छुट्टी कर सकता है ये अनोखा दूध

कैंसर, डायबिटीज, टीबी, हृदय रोग और ब्लड शुगर की एक झटके में छुट्टी कर सकता है ये अनोखा दूध

What's Hot, जयपुर, टॉप न्यूज़
जोधपुर। राज्य पशु ऊंट की संख्या लगातार कम होने के बीच इसके संरक्षण के प्रयासों के तेज होने के साथ इसके दूध से बनने वाले प्रोडक्ट अब उपभोक्ताओं को पसंद आने लगे हैं। राज्य के विभिन्न स्थानों के साथ जोधपुर में भी ऊंटनी के दूध से विभिन्न प्रोडक्ट बनाए जा रहे है जिनमें बिस्किट, चॉकलेट, शेक और आइसक्रीम के साथ साबुन तक शामिल हैं। यह सभी प्रोडक्ट स्थानीय उपभोक्ताओं को खासे पसंद आ रहे हैं।मेमोरी पावर बढ़ाने के साथ त्वचा को निखार रहा हैदूध में विटामिन, प्रोटीन, कैल्शियम, आयरन व अन्य खनिज तत्व होते है। जिससे शरीर में इम्युनिटी बढ़ने के साथ हड्डियां भी मजबूत होती हैं। यह कैंसर, डायबिटीज, टीबी, हृदय रोग, ब्लड शुगर जैसी अनेक बीमारियों के खतरे को भी कम करता है। ऊंटनी का दूध खून की कमी दूर करने के साथ मेमोरी पावर भी बढ़ाता है। साथ ही इसमें हाइड्रोक्सिल अम्ल पाया जाता है जो त्वचा को निखारने में मदद करता है।दू...
एक रात में दो ट्रांसजेंडर की हत्या, सड़क पर सो रहे 2 बेघरों को भी ईंट से कुचलकर मार डाला, हैदराबाद में ये क्या हो रहा?

एक रात में दो ट्रांसजेंडर की हत्या, सड़क पर सो रहे 2 बेघरों को भी ईंट से कुचलकर मार डाला, हैदराबाद में ये क्या हो रहा?

जयपुर
हैदराबाद: हैदराबाद में हत्या की सनसनीखेज वारदात सामने आई है। यहां अलग-अलग घटनाओं में अज्ञात व्यक्तियों ने दो 'ट्रांसजेंडर' व्यक्तियों और दो बेघरों समेत चार लोगों की हत्या कर दी। हैदराबाद पुलिस ने बुधवार को यह जानकारी दी। पुलिस ने दावा करते हुए कहा कि शुरूआती जांच से पता चला है कि दोनों 'ट्रांसजेंडर' व्यक्तियों की हत्या उनके किसी करीबी ने ही है। पुलिस हत्यारे की तलाश में जुट गई है। उधर, सड़क कि नारे सो रहे दो लोगों की पत्थर से कुचलकर निर्मम हत्या की गई है। पुलिस ने कहा है कि मारे गए लोगों की शिनाख्त भी नहीं हो सकी है। पुलिस मामले की हर एंगेल से जांच कर रही है।पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि ट्रांसजेंडर व्यक्तियों पर मंगलवार देर रात करीब एक बजे टप्पाचबूतरा थाना इलाके में हमला हुआ। दोनों की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। उन्होंने कहा कि दोनों मृत ट्रांसजेंडर व्यक्तियों की आयु 25 से 30 वर्ष के बीच थ...
हैंडपंप बनाते समय भीषण हादसा, दो युवकों की मौके पर ही मौत, तीन घायल

हैंडपंप बनाते समय भीषण हादसा, दो युवकों की मौके पर ही मौत, तीन घायल

जयपुर
धौलपुर: राजस्थान के धौलपुर में हैंडपंप बनाने के दौरान भीषण हादसा हुआ है। जिसमें दो युवकों की मौत हो गई, तीन लोग घायल हुए हैं। मामला नादनपुर थाना इलाके के विजयपुरा गांव की है। बताया जा रहा कि हैंडपंप का पाइप खिंचते समय ये 11 केबी बिजली लाइन से टकरा गया। जिसमें दो लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं तीन लोग घायल हो गए, जिन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने दोनों शवों का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सुपुर्द कर दिया है। हादसे में 17 वर्षीय लवकुश पुत्र हरिचन्द, 22 वर्षीय ध्रुव पुत्र गुटई की मौत हो गई। घटना कैसे हुई इसकी जांच की जा रही है।...
राजस्थान के बेरोजगारों के लिए खुशखबरी

राजस्थान के बेरोजगारों के लिए खुशखबरी

जयपुर
जयपुर। आरएसएमएसएसबी ने बंपर भर्ती निकाली है,ये भर्ती राजस्थान सरकार के अधीनस्थ लेखा सेवाओं के अंतर्गत निकली है.आपको बता दें कि राजस्व लेखाकार के कुल 5388 पदों पर भर्ती की अधिसूचना जारी की गई है.राजस्थान के हजारों बेरोजगारों के लिए ये खबर काफी काम की है.राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड पूरी तैयारी में जुट चुका है.इस भर्ती अधिसूचना के अनुसार कनिष्ठ लेखाकार के 5190 पदों पर भर्ती होगी,जिसमें गैर-अनुसूचित क्षेत्र के 4911 पद भी शामिल हैं और शेष 279 अनुसूचित क्षेत्रों के लिए हैं. इसी प्रकार,तहसील राजस्व लेखाकार के 198 पदों पर भर्ती होनी है,जिसमें गैर अनुसूचित क्षेत्र के 170 और अनुसूचित क्षेत्र के 28 पद शामिल हैं.जो कैंडिडेट्स इन पदों के लिए इच्छुक हैं, वो राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट पर विजिट कर सकते हैं,आवेदन प्रक्रिया आॅनलाइन है.जानकारों की मानें तो 27 जून से आवेदन प्रक्रिया शुरू ...
320 करोड़ की जीएसटी चोरी का खुलासा- दो भाई अरेस्ट

320 करोड़ की जीएसटी चोरी का खुलासा- दो भाई अरेस्ट

जयपुर, What's Hot, टॉप न्यूज़
फजीर्वाड़ा ऐसा कि देखकर अफसर भी रह गए हैरानजयपुर। गुड्स एंड सर्विस टैक्स इंटेलिजेंस महानिदेशालय (डीजीजीआई) जयपुर की जोनल यूनिट ने जयपुर और दिल्ली स्थित एक सिंडिकेट पर बड़ी कार्रवाई करते हुए 320 करोड़ रुपए की जीएसटी चोरी पकड़ी है।मौसम विभाग की चेतावनी, इन जिलों के लिए जारी हुआ येलो अलर्टये सिंडिकेट 212 फर्जी फर्मों का संचालन कर रहा था और उनके माध्यम से विभिन्न प्राप्तकर्ता इकाइयों को बिना किसी सामान या सेवाओं की आपूर्ति के बोगस इनपुट टैक्स क्रेडिट ले रहा था। डीजीजीआई की टीम ने मास्टरमाइंड शुभम जिंदल (22) और तरुण जिंदल (24) को जगतपुरा से गिरफ्तार किया। जांच में पता चला कि नकली आईटीसी पास करने के लिए आरोपी दलालों का उपयोग करते थे।पुलिस ने युवक को लाठियों से पीटा, कारण पूछने पर दी धमकीजीएसटी टीम ने करीब 60 लाख रुपए वाले दोनों भाइयों के बैंक खातों को कुर्क कर दिया है। दोनों भाइयों को मजिस्ट्रेट आर्...

नामांकन में कमजोर रहे तो जिम्मेदारों पर गिरेगी गाज, बढ़ाने पर मिलेगा पुरस्कार

जयपुर
झालावाड़.सरकारी स्कूलों में नामांकन वृद्धि के साथ प्रवासी श्रमिक अथवा बाल मजदूरी से मुक्त कराए बच्चों को शिक्षा से जोडऩे के लिए 26 जून से प्रवेशोत्सव शुरू किया जाएगा। इसके लिए माध्यमिक शिक्षा निदेशक कानाराम ने संशोधित आदेश जारी कर दिए है।इसके तहत हाउस होल्ड सर्वे कर शिक्षा से वंचित तीन से अठारह साल तक के बच्चों को चिन्हित करते हुए स्कूल से जोड़कर शाला दर्पण में दर्ज कराया जाएगा। प्रवेशोत्सव के दौरान शिक्षा विभाग की विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं से जनता को अवगत कराया जाएगा। अगस्त में दोबारा सर्वे कर वंचित बच्चों को स्कूल से जोड़कर शत-प्रतिशत लक्ष्य पूरा किया जाएगा, ताकि अधिकाधिक पंचायतों को उजियारी पंचायत घोषित किया जा सके।नामांकन में लिया जाएगा सहयोग-प्रवेशोत्सव के लिए हाल ही में जारी गाइडलाइन के अनुसार विद्यालय में पहली बार प्रवेश लेने वाले विद्यार्थियों का स्वागत किया जाएगा। विद्यालय के मुख्य...
सहायक वनपाल तीस हजार रुपए रिश्वत लेते पकड़ा

सहायक वनपाल तीस हजार रुपए रिश्वत लेते पकड़ा

जयपुर
बूंदी. भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो बूंदी ने सहायक वनपाल बूंदी को रविवार शाम तीस हजार रुपए लेते हुए गिरफ्तार किया है। एसीबी बूंदी के पुलिस उपाधीक्षक ज्ञानचंद ने बताया कि परिवादी प्रहलाद पुत्र प्रभुलाल गुर्जर निवासी इन्द्रा कॉलोनी, बूंदी की ग्राम श्योपुरिया की बावड़ी तहसील बूंदी पटवार हल्का माटूंदा में करीब 14 बीघा 7 बिस्वा भूमि है।उक्त जमीन के पास वन विभाग की दीवार का निर्माण करवाया जा रहा है। आरोपी सहायक वनपाल नाका दलेलपुरा, रेंज रामगढ़, कार्यालय रामगढ़ विषधारी टाइगर रिजर्व भैरूलाल पुत्र हरदेव गुर्जर निवासी लंकागेट बूंदी ने प्रहलाद को वन विभाग की भूमि पर अतिक्रमण करने की धमकी देकर एक लाख रुपए की मांग की। राशि नहीं देने पर दीवार परिवादी के खाते की भूमि में बनाए जाने की धमकी दी। इस पर परिवादी ने 11 जून को एसीबी बूंदी मेंं मामले की शिकायत दर्ज कराई।सत्यापन के दौरान 14 जून को आरोपी भैरूलाल ने बीस हज...
धौलपुर पुलिस की धरपकड़ में पकड़े गए 16 छटे हुए बदमाश

धौलपुर पुलिस की धरपकड़ में पकड़े गए 16 छटे हुए बदमाश

जयपुर
धौलपुर: आपराधिक वारदातों में लिप्त रहने वाले बदमाशों के खिलाफ धौलपुर पुलिस ने बड़ा एक्शन लिया है। एडीजी क्राइम दिनेश एमएन के आदेश पर चलाए जा रहे धरपकड़ अभियान के तहत रविवार अलसुबह 5 बजे पुलिस की टीमों ने संदिग्ध बदमाशों के 30 ठिकानों पर दबिश दी। कई बदमाश अपने घरों में सो रहे थे जिन्हें जगाकर पुलिस हिरासत में लिया और पूछताछ की। एसपी मनोज कुमार के मुताबिक कोतवाली, निहालगंज और सदर पुलिस ओर से बड़ी कार्रवाई करते हुए कई संदिग्ध बदमाशों को हिरासत में लिया गया जिनमें से 16 को गिरफ्तार किया गया है।आदतन बदमाशों की सूची बनाकर अचानक दी गई दबिशवृत्ताधिकारी धौलपुर शहर सुरेश सांखला ने बताया कि एसपी के आदेश पर संदिग्ध बदमाशों की सूची तैयार की गई। इन बदमाशों की हर गतिविधियों पर पिछले कुछ दिनों से निगरानी रखी गई थी। निगरानी के दौरान जो बदमाश आपराधिक वारदातों को अंजाम देने की फिराक में पाए गए। उन बदमाशों के ठि...
मोदी काम कम पब्लिसिटी ज्यादा करते है:सीएम अशोक गहलोत बोले कांग्रेस ने कभी गाय के नाम पर वोट नहीं मांगे

मोदी काम कम पब्लिसिटी ज्यादा करते है:सीएम अशोक गहलोत बोले कांग्रेस ने कभी गाय के नाम पर वोट नहीं मांगे

What's Hot, जयपुर, टॉप न्यूज़
जयपुर. मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने कहा कि मोदी काम कम पब्लिसिटी ज्यादा करते है। मार्केटिंग में तो उनका कोई मुकाबला नही हैं। वहीं कांग्रेस की सरकारें काम ज्यादा और मार्केटिंग कम करती हैं। प्रधानमंत्री किसान के खाते में 4 महीने में 2-2 हजार भेजते हैं। मतलब साल के 6 हजार रुपए देकर वाहवाही लूट रहे हैं। इसके लिए कई दिन तक बड़े-बड़े विज्ञापन आएंगे। फिर डीबीटी होगी तो उसकी खुशियां मनाई जाएगी। हम किसान की 2000 यूनिट फ्री करके उसे 1800 रुपए प्रति माह का फायदा दे रहे हैं। साल में यह फायदा 22 हजार का होता है। हमें भी गणित आती है भाई। ये हकीकत हैं औ? हकीकत को कोई झूठला नहीं सकता है। सीएम गहलोत ने कहा कि हम गौशाला में अनुदान दे रहे है। लंपी रोग में पशुपालकों की मदद कर रहे है। लेकिन गाय के नाम पर राजनीति भारतीय जनता पार्टी कर रही है। कांग्रेस ने कभी कहा क्या हमें गाय के नाम पर वोट दो। ये हमारा धर्म कहता है,...

एमसीए व एमबीए में प्रवेश का रास्ता साफ,पांच वर्षों तक दोनों पाठ्यक्रमों में हो सकेंगे प्रवेश

जयपुर
कोटा. खुशखबरी…! वर्धमान महावीर खुला विश्वविद्यालय को अगले पांच वर्षों के लिए एमसीए और एमबीए कराने की एनओसी आॅल इंडिया तकनीकी शिक्षा परिषद (एआईसीटीई) ने दे दी है। गुरूवार को एनओसी का पत्र भी एआईसीटीई नई दिल्ली से प्राप्त हो गया है।कुलपति डॉ. कैलाश सोडाणी ने कहा कि मुक्त एवं दूरस्थ शिक्षा के माध्यम से एमसीए और एमबीए की डिग्री लेने वाले विद्यार्थियों के लिए ये सुनहरा मौका होगा। एआईसीटीई के सदस्य सचिव प्रोफेसर राजीव कुमार के हवाले से भेजे गए पत्र में कहा गया है कि परिषद ने एमसीए और एमबीए में एक-एक हजार सीटें आवंटित की हैं।कंप्यूटर विज्ञान के संयोजक डॉ. नीरज अरोड़ा ने बताया कि एमसीए की फीस प्रथम वर्ष में 19400 रुपए और दूसरे वर्ष 18800 रुपए रखी गई है। इसी प्रकार एमबीए की फीस पहले साल 14600 रूपए और दूसरे साल भी 14600 रूपए होगी। निदेशक अकादमिक प्रोफेसर बी. अरूण कुमार ने कहा कि इन कोर्सेज की एनओसी क...