Saturday, May 9निर्मीक - निष्पक्ष - विश्वसनीय
Shadow

जयपुर

जयपुर

गहलोत सरकार को घेरने का भाजपा का प्लान, जयपुर में होगा महासम्मेलन

गहलोत सरकार को घेरने का भाजपा का प्लान, जयपुर में होगा महासम्मेलन

What's Hot, जयपुर, टॉप न्यूज़
जयपुर। प्रदेश की गहलोत सरकार को घेरने के लिए भाजपा अगस्त महीने में जयपुर में महासम्मेलन करने जा रही है, जिसमें पांच लाख लोगों को जुटाने का लक्ष्य रखा गया है। इस सम्मेलन में पूरे प्रदेशभर के कार्यकतार्ओं के साथ कई केंद्रीय नेता भी शामिल होंगे। इस महासम्मेलन के बाद कुछ बड़े जिलों यात्राएं भी निकाली जाएगी। भाजपा मुख्यालय पर शुक्रवार को हुई कोर कमेटी की बैठक में यह निर्णय किया गया।बैठक में तय किया गया कि सरकार की जनविरोधी नीतियों के खिलाफ जिलों में प्रदर्शन किए जाएंगे। साथ ही हर विधानसभा क्षेत्र में हर मोर्चा का सम्मेलन भी किया जाएगा। बैठक में सभी नेताओं ने पीएम नरेंद्र मोदी के दौरों को लेकर भी चर्चा की, हालांकि दौरों की तारीख अभी तय नहीं की गई है। बैठक में केन्द्र सरकार के 9 वर्ष पूर्ण होने पर सेवा, सुशासन और गरीब कल्याण को लेकर चल रहे महासम्पर्क अभियान से लेकर अनेकों योजनाओं को लेकर चर्चा हुई...
राजस्थान में अपराधियों को सरकार का संरक्षण-जोशी

राजस्थान में अपराधियों को सरकार का संरक्षण-जोशी

जयपुर
चित्तौड़गढ़ (वार्ता). राजस्थान भारतीय जनता पार्टी के प्रदेशाध्यक्ष चंद्रप्रकाश जोशी ने गहलोत सरकार पर भ्रष्टाचारियों और तालिबानी तत्वों को खुला संरक्षण देने का आरोप लगाया।श्री जोशी ने आज यहां चित्तौड़गढ़ विधानसभा क्षेत्र के केंद्र सरकार की योजनाओं के लाभार्थियों के विशाल सम्मेलन को सम्बोधित करते हुए कहा कि राजस्थान में जिस तरह चौतरफा भ्रष्टाचार पनपा हुआ है और तालिबानी सोच के साथ तलवारें लहराने वाले खुले घूम रहे हैं उससे लगता है कि ऐसे तत्वों को राज्य सरकार का खुला संरक्षण प्राप्त है। उन्होंने साथ ही कहा कि जयपुर और मालपुरा में हिन्दू अपने घर छोड़ पलायन कर रहे हैं ये बात इसी का सबूत है कि यहां तालिबानी सोच हावी है।श्रभ् जोशी ने आगामी दिनों में यहां आ रहे मुख्यमंत्री अशोक गहलोत का स्वागत करते हुए कहा कि आप आ रहे हैं लेकिन जनता आपसे साढ़े चार साल का हिसाब मांग रही है।सम्मेलन को सम्बोधित करते हुए स्...
38.31 लाख रुपये से भरी एटीएम मशीन तोड़ कर ले जाने का मुख्य आरोपी समेत तीन गिरफ्तार

38.31 लाख रुपये से भरी एटीएम मशीन तोड़ कर ले जाने का मुख्य आरोपी समेत तीन गिरफ्तार

जयपुर
बाड़मेर (वार्ता). राजस्थान के बाड़मेर जिले में नागाणा थाना क्षेत्र के कवास कस्बे से 38.31 लाख रुपए से भरा एटीएम तोड़कर ले जाने की घटना में पुलिस ने मुख्य आरोपी सहित तीन लोगों को गिरफ्तार किया है।पुलिस अधीक्षक दिगंत आनंद ने बताया कि इस मामले में मुख्य आरोपी रसूल खान उर्फ कन्नू खान (27) एवं अन्य आरोपी ईदे खान (29) तथा बीरबल खान (24) निवासी रायथन खान की ढाणी थाना साकड़ा जिला जैसलमेर को गिरफ्तार किया गया है।उन्होंने बताया कि गत वर्ष 14 जून की रात थाना नागाणा इलाके के कस्बा कवास में संचालित एसबीआई बैंक के बाहर लगे एटीएम बूथ से एटीएम मशीन तोड़ कर ले गये थे। एटीएम में 38 लाख 31 हजार 500 रुपए थे।इस संबंध मामला दर्ज होने पर पुलिस द्वारा पूर्व में आरोपी सोगत खान निवासी थाना देचू और गोपाल खान उर्फ गोपे निवासी थाना शेरगढ़ जिला जोधपुर को गिरफ्तार किया गया था। इनके पास से चोरी गई एटीएम मशीन और चुराए गए रुपयों...
मौसम विभाग की एक और चेतावनी, मानसून से पहले यहां होने वाली है जोरदार बारिश

मौसम विभाग की एक और चेतावनी, मानसून से पहले यहां होने वाली है जोरदार बारिश

What's Hot, जयपुर, टॉप न्यूज़
दौसा। प्रदेश में मानसून पूर्व की गतिविधियां शुरू हो चुकी हैं। ज्यादातर जिलों में बारिश नहीं होने से उमस ने लोगों के पसीने छुड़ा दिए। तापमान ज्यादा नहीं होने के बावजूद गर्मी का अहसास रहा। मौसम केंद्र जयपुर के अनुसार अगले 48 घंटे में प्री-मानसून बारिश कई जिलों को तर-बतर करेगी। मौसम विभाग की मानें तो 25 व 26 जून को प्री मानसून की धमाकेदार एंट्री होगी और पश्चिमी राजस्थान के कुछ जिलों को छोड़कर बाकी सभी जगह बारिश का दौर शुरू हो जाएगा। इस बीच मौसम विभाग ने अपने ताजा अपडेट में सीकर, करोली, दौसा, झुंझंनू, धौलपुर, डुंगरपुर, बांसवाड़ा, प्रतापगढ़ और जयपुर जिले में बारिश की संभावना व्यक्त की है। इस दौरान यहां 30 से 40 किलोमीटर प्रतिघंटे की रफ्तार से हवाएं चल सकती है।वहीं बिपरजॉय जाने के बाद प्रदेश में नमी अधिक होने से मारवाड़ में मानसूनी जलवायु कायम हो गई है यानी दिन व रात के तापमान में 7-8 डिग्री का ही अं...
दूल्हा दुल्हन के प्रथम बार गृह प्रवेश से पहले दो की मौत, ट्रक ने छीन ली दो परिवारों की खुशियां

दूल्हा दुल्हन के प्रथम बार गृह प्रवेश से पहले दो की मौत, ट्रक ने छीन ली दो परिवारों की खुशियां

जयपुर
जयपुर। राजस्थान के नागौर जिले से बड़ी खबर है। जिले में सवेरे सवेरे बड़ा हादसा हुआ है और हादसे में बाइक सवार दो दोस्तों की जान चली गई है। दोनो शादियों और समारोहों में फोटोग्राफी करने का काम करते थे। दोनो की मौत उस समय हुई जब दोनो फेरे कराने के बाद नए दूल्हा और दुल्हन को पहली बार गृह प्रवेश कराने के लिए जा रहे थे। इस दौरान हाइवे पर एक तेज गति से गुजरने वाले ट्रक ने दोनो को रौंद दिया। दोनो ने मौके पर ही दम तोड़ दिया।मामला नागौर जिले के पादूंकला इलाके का है। पुलिस ने बताया कि अजमेर - बीकानेर हाईवे 89 पर शनिवार सुबह 5 बजे के करीब पुलिस थाना पादूकलां क्षेत्र के थाट फांटा के पास दो बाइक सवार युवकों की सड़क दुर्घटना में दर्दनाक मौत हो गई। जानकारी के अनुसार मृतक बाइक सवार कैलाशचंद मेघवाल निवासी, रियांबड़ी व फिरोज मोहम्मद निवासी, रियांबड़ी को एक वाहन ने कुचल दिया। कैलाश 27 साल का था और फिरोज 25 साल का था।...
कांग्रेस के खिलाफ बीजेपी ने निकाला पैदल माच:र्जोशी बोले- भ्रष्टाचारियों पर कांग्रेस राज में नहीं होती कार्रवाई

कांग्रेस के खिलाफ बीजेपी ने निकाला पैदल माच:र्जोशी बोले- भ्रष्टाचारियों पर कांग्रेस राज में नहीं होती कार्रवाई

जयपुर, What's Hot, टॉप न्यूज़
जयपुर. राजस्थान में चुनावी साल शुरू होने के साथ ही भारतीय जनता पार्टी ने कांग्रेस सरकार के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। शुक्रवार को बीजेपी नेताओं ने पार्टी मुख्यालय से सिविल लाइन स्थित राजभवन तक पैदल मार्च निकाला। इसके बाद बीजेपी के सांसद और विधायकों ने राज्यपाल कलराज मिश्र को ज्ञापन सौंप राजस्थान सरकार के खिलाफ पेपर लीक भ्रष्टाचार और महिला उत्पीड़न जैसे मामलों की जांच कराने की मांग रखी।इस दौरान बड़ी संख्या में बीजेपी के सांसद और विधायक मौजूद रहे। लेकिन पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे और पूर्व प्रदेश अध्यक्ष सतीश पूनिया का नहीं आना। एक बार फिर पार्टी की सियासी खींचतान को जगजाहिर कर गया।राजस्थान बीजेपी के अध्यक्ष सीपी जोशी ने कहा कि भ्रष्टाचार के मामले में राजस्थान की कांग्रेस सरकार ने सारे रिकॉर्ड तोड़ दिए हैं। भ्रष्ट अधिकारियों और कर्मचारियों में कानून का डर खत्म हो चुका है। क्योंकि उन्हें पता ह...
प्रबुद्ध समाज की जिम्मेदारी कि भारत विरोधी अभियान का दे मुंहतोड़ जवाब-धनखड़

प्रबुद्ध समाज की जिम्मेदारी कि भारत विरोधी अभियान का दे मुंहतोड़ जवाब-धनखड़

What's Hot, जयपुर, टॉप न्यूज़
जयपुर (वार्ता). उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ ने किसी भी व्यक्ति को कानून से ऊपर नहीं बताते हुए कहा है कि कानून के शिकंजे से कोई नहीं बच सकता लेकिन भारत की प्रगति से कुछ वर्गों को कुंठा है और प्रबुद्ध समाज की जिम्मेदारी है कि विदेशी विश्विद्यालयों से चलाए जा रहे भारत विरोधी अभियान का मुंहतोड़ जवाब दें।श्री धनखड़ शुक्रवार को जयपुर के मालवीय नेशनल इंस्टीटयूट आॅफ टेक्नोलॉजी में शिक्षकों और विद्यार्थियों से संवाद कार्यक्रम में बोल रहे थे। उन्होंने कहा कि कोई भी व्यक्ति कानून से ऊपर नहीं है, कानून के शिकंजे से कोई नहीं बच सकता और कानून के सामने यह समानता ही कुछ अभिजात्य लोगों को रास नहीं आती, जब उन्हें कानूनी नोटिस मिलता है तो वे सड़कों पर आ जाते हैं।उन्होंने कहा कि ऐसे लोग एकत्र होकर, अपनी अभिजात्यता बचाने की आखिरी लड़ाई लड़ रहे हैं लेकिन कानून का शिकंजा अवश्य कसेगा। उन्होंने कहा वो ऐसी राजनीति पर टिप्पण...
राजस्थान के 23 जिलों में पल्स पोलियो अभियान रविवार को होगा आयोजित

राजस्थान के 23 जिलों में पल्स पोलियो अभियान रविवार को होगा आयोजित

जयपुर
जयपुर (वार्ता). राजस्थान में उप राष्ट्रीय पल्स पोलियो अभियान रविवार को 23 जिलों में आयोजित किया जाएगा जिसमें 86 लाख से अधिक जन्म से पांच वर्ष तक के बच्चों को दो बूंद जिंदगी की पिलायी जायेगी।मिशन निदेशक एनएचएम डॉ. जितेन्द्र कुमार सोनी ने बताया कि प्रदेश के चयनित 23 जिलो अजमेर, भीलवाडा, बीकानेर, चुरू, दौसा, डूंगरपुर, जैसलमेर, जालौर, झालावाड, नागौर, टोंक, हनुमानगढ, गंगानगर, जयपुर, बूंदी, सीकर, बांसवाडा, अलवर, बाडमेर, भरतपुर, उदयपुर, सिरोही एवं जोधपुर में उप राष्ट्रीय पल्स पोलियो अभियान संचालित किया जायेगा।उन्होंने बताया कि इसके लिए 66 हजार 731 टीम गठित की गयी हैं और 42 हजार 340 पोलियो बूथ स्थापित किये जाएंगे जिनके माध्यम से लगभग 86 लाख 91 हजार बच्चों को पोलियो खुराक पिलाई जाने की व्यवस्थाएं की गयी हैं।डॉ.सोनी ने बताया कि अभियान के प्रथम दिवस रविवार को पोलियो बूथों पर जन्म से 5 वर्ष तक के बच्च...
जनभावनाओं के अनुरूप हो रहा प्रदेश का चहुंमुखी विकास-गहलोत

जनभावनाओं के अनुरूप हो रहा प्रदेश का चहुंमुखी विकास-गहलोत

जयपुर
जयपुर (वार्ता). राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने कहा है कि राज्य सरकार जनभावनाओं के अनुरूप विकास कार्यों को मूर्त रूप दे रही है और आमजन को राहत देने के लिए प्रदेश में कई महत्वपूर्ण योजनाएं लागू की गई हैं जो स्थायी हैं और आने वाले समय में इन्हें और मजबूत किया जाएगा।श्री गहलोत शुक्रवार को जयपुर जिले के जमवारामगढ़ क्षेत्र स्थित भानपुर कलां गांव में महंगाई राहत कैम्प एवं प्रशासन गांवों के संग अभियान के तहत आयोजित शिविर का अवलोकन करने के बाद विभिन्न विकास कार्यों के लोकार्पण एवं शिलान्यास कार्यक्रम को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार ने विकास कार्यों में कोई कमी नहीं रखी है। आगामी दिनों में और भी कई अच्छी योजनाएं लाने के लिए राज्य सरकार निरंतर चिंतन-मनन कर रही है।इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने 243.97 करोड़ लागत के विकास कार्यों का लोकार्पण एवं शिलान्यास किया। उन्होंने कैम्प के अवलोक...
उपभोक्ता का गेहूं डकारने पर भी अब डीएसओ, ईओ नहीं कर सकेंगे कार्रवाई

उपभोक्ता का गेहूं डकारने पर भी अब डीएसओ, ईओ नहीं कर सकेंगे कार्रवाई

जयपुर
झालावाड़. राज्य सरकार के खाद्यान्न आपूर्ति विभाग के एक आदेश ने राशन डीलरों की मौज कर दी। दरअसल कुछ दिन पहले आॅल इंडिया फेयर प्राइज शॉप यूनियन के प्रतिनिधियों ने खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति मंत्री प्रताप सिंह खाचरियावास से मिलकर रसद विभाग के अधिकारियों की आए दिन की कार्रवाई से होने वाली परेशानी से अवगत कराया था। इसके बाद खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति विभाग के उपायुक्त एवं संयुक्त शासन सचिव रामस्वरूप आदेश जारी किया कि अब रसद अधिकारी किसी डीलर पर कोई ठोस कार्रवाई नहीं कर सकता। डीलर 3 किंवटल गेहूं का गबन हर माह कर लेगा तो भी उस पर कोई प्रकरण दर्ज नहीं होगा। 7 दिन का समय देकर गेहूं जमा करवाने की छूट दी जाएगी।ऐसा है आदेशउपायुक्त व संयुक्त शासन सचिव ने सभी डीएसओ आदेश की कॉपी मेल की है। इसे आदेश को पोर्टल पर नहीं डाला है। इसमें बताया कि कोई डीलर अगर समय पर दुकान नहीं खोलता है, किसी तरह का गड़बड़झाला जैसे कि ...