तालाब में नहाने गए 5 बच्चे डूबे, मौत:बुजुर्गों के मना करने के बाद भी नहीं माने और चित्तौड़गढ़ के गांव से निकल पड़े 8 बच्चे, पांच एक साथ उतरे पानी में; 3 रह गए थे बाहर
चित्तौड़गढ़
चित्तौड़गढ़ के मंगलवाड़ क्षेत्र में 8 बच्चे घर से तालाब में नहाने निकले थे। इसमें से 5 डूब गए। आनन-फानन गांव वाले बच्चों को पानी से निकालकर अस्पताल ले गए, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। एक साथ 5 शवों को देख पूरे इलाके में मातम पसर गया है। 4 बच्चे एक ही गांव के थे। गांव वालों ने बताया कि बच्चे रोज नहाने जाते थे। बारिश ज्यादा होने के बाद बहाव तेज हो गया था। इसलिए बुजुर्गों ने बच्चों को आगाह करते हुए तालाब की ओर जाने से मना किया था। शनिवार को इसी कारण बच्चे नहीं गए थे। रविवार को बच्चों ने बुजुर्गों की बात की अनदेखी की और तालाब में नहाने चले गए।
एक साथ 5 उतरे थे पानी में
बरसात के बाद मंगलवाड़ क्षेत्र के आस-पास के तालाबों में पानी भर गया है। रविवार सुबह करीब साढ़े ग्यारह बजे 8 बच्चे तालाब पर नहाने गए थे। मंगलवाड़ निवासी भावेश (10) पुत्र नारायण लाल मेघवाल, चंद्रशेखर (12...








