Friday, May 15निर्मीक - निष्पक्ष - विश्वसनीय
Shadow

जयपुर

जयपुर

अलवर के मुथूट फाइनेंस में दिनदहाड़े डकैती नाकाम:स्टाफ ने सायरन बजाकर 9 करोड़ का सोना बचाया, हथियारबंद 5 बदमाशों ने कर्मचारियों को बंधक बनाया, हमलाकर भागे

अलवर के मुथूट फाइनेंस में दिनदहाड़े डकैती नाकाम:स्टाफ ने सायरन बजाकर 9 करोड़ का सोना बचाया, हथियारबंद 5 बदमाशों ने कर्मचारियों को बंधक बनाया, हमलाकर भागे

जयपुर
अलवर अलवर शहर के मुथूट फाइनेंस कंपनी में दिनदहाड़े डकैती हुई है। शुक्रवार सुबह ऑफिस खुलते ही हथियारों से लैस डकैत कार्यालय में घुस गए। उन्होंने पिस्तौल की नोक पर 5 कर्मचारी और गार्ड को बंधक बना लिया। कंपनी में 9 करोड़ रुपए का सोना रखा था। इस बीच, एक कर्मचारी ने समझदारी दिखाते हुए खुद को केबिन में बंद कर लिया और सायरन बजा दिया। सायरन की आवाज गूंजते ही डकैत वहां से फरार हो गए। जाते-जाते उन्होंने गार्ड और दो कर्मचारियों पर हमला कर दिया। तीनों घायल हो गए। यह पूरी घटना वहां की सीसीटीवी में कैद हो गई। सूचना मिलते ही SP विकास सांगवान पहुंचे और मौका पूछताछ की। बाइक से आए थे बिजली घर चौराहे के पास स्टेशन रोड स्थित फाइनेंस कंपनी के कार्यालय में सुबह करीब 10 बजे ऑफिस खुलते ही बाइक से आए 2 डकैत आधार कार्ड दिखाकर अंदर प्रवेश कर गए। रजिस्टर में एंट्री भी की। अंदर घुसते ही उन्होंने पिस्तौल दिखात...
टोक्यो पैरालिंपिक में जयपुर की बेटी ने दी दोहरी खुशी:11 साल की उम्र में हुआ था एक्सीडेंट, पहली बार गन उठा तक नहीं पाई थीं, जज बनना चाहती हैं अवनि

टोक्यो पैरालिंपिक में जयपुर की बेटी ने दी दोहरी खुशी:11 साल की उम्र में हुआ था एक्सीडेंट, पहली बार गन उठा तक नहीं पाई थीं, जज बनना चाहती हैं अवनि

जयपुर
जयपुर टोक्यो पैरालिंपिक में जयपुर की बेटी अवनि लेखरा ने गुरुवार को 50 मीटर एयर राइफल प्रतियोगिता में ब्रॉन्ज मेडल जीतकर नया कीर्तिमान बना दिया है। अवनि ने भारत का नाम पूरी दुनिया में रोशन कर दिया है। अवनि ने देश में भी एक अनूठा रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया है। इससे पहले अवनि एयर राइफल 10 मीटर प्रतियोगिता में भी गोल्ड जीत चुकी हैं। ऐसे में किसी एक पैरालिंपिक में दो मेडल जीतने वाली अवनि भारत की पहली खिलाड़ी बन गई हैं। अवनि की जीत के बाद जयपुर में शास्त्री नगर स्थित उनके घर में परिजनों ने नाच गाकर जश्न मनाया। इस दौरान अवनि के परिवार ने बताया कि वो खेल के साथ पढ़ाई में भी अव्वल है। अवनि के दादा जीआर लेखरा ने बताया कि अवनि का जयपुर से टोक्यो तक का सफर काफी संघर्ष भरा है। अवनि ने हिम्मत और लगातार मेहनत करके सभी बाधाओं को हराकर कामयाबी हासिल की है। 2012 में महाशिवरात्रि के दिन अवनि का एक्सीड...
टोक्यो पैरालिंपिक में छा गई हमारी अवनि:50 मीटर एयर राइफल प्रतिस्पर्धा में मान बढ़ाया, एक ओलिंपिक में दो मेडल जीतने वाली देश की पहली खिलाड़ी बनीं

टोक्यो पैरालिंपिक में छा गई हमारी अवनि:50 मीटर एयर राइफल प्रतिस्पर्धा में मान बढ़ाया, एक ओलिंपिक में दो मेडल जीतने वाली देश की पहली खिलाड़ी बनीं

जयपुर
जयपुर टोक्यो पैरालिंपिक में देश के लिए पहला गोल्ड मेडल जीतने वालीं अवनि लेखरा ने 50 मीटर एयर राइफल महिला प्रतिस्पर्धा में ब्रॉन्ज मेडल जीत इतिहास रच दिया है। अवनि एक ओलिंपिक में दो मेडल जीतने वाली देश की पहली खिलाड़ी बन गई हैं, वहीं अवनि की जीत के बाद उनके परिवार और जयपुर में खुशी का माहौल है। अवनि के दादा जीआर लेखरा ने बताया कि उनकी पोती ने इतिहास रच दिया है, जिसे कभी नहीं भुलाया जा सकता। इससे पहले जयपुर की रहने वाली अवनि लेखरा ने टोक्यो पैरालिंपिक में 10 मीटर एयर राइफल में भारत को पहला गोल्ड दिलाया है। फाइनल में 249.6 पॉइंट हासिल कर उन्होंने यूक्रेन की इरिना शेटनिक के रिकॉर्ड की बराबरी की। शूटिंग में गोल्ड जीतने के साथ ही अवनि देश की पहली महिला खिलाड़ी बन गईं, जिसने ओलिंपिक या पैरालिंपिक में गोल्ड मेडल जीता हो। हालांकि इसके बाद 1 सितंबर को अवनि 10 मीटर मिश्रित एयर राइफल प्रतिस्पर्ध...
KBC में आयशा ने जीते 6.40 लाख रुपए:भरतपुर की टीचर ने अमिताभ बच्चन के 11 सवालों के दिए सही जवाब, जीते हुए रुपयों से कोरोना प्रभावितों की करना चाहती हैं मदद

KBC में आयशा ने जीते 6.40 लाख रुपए:भरतपुर की टीचर ने अमिताभ बच्चन के 11 सवालों के दिए सही जवाब, जीते हुए रुपयों से कोरोना प्रभावितों की करना चाहती हैं मदद

जयपुर
भरतपुर भरतपुर की आयशा शर्मा ने कौन बनेगा करोड़पति सीजन 13 में अमिताभ बच्चन के सवालों के जवाब दिए। कल आयशा को अमिताभ बच्चन के सामने टीवी पर खेलते हुए दिखाया गया। आयशा ने सवालों के जवाब देते हुए 6 लाख 40 हजार रुपए जीते। आयशा का कहना है की वह इन रुपयों से कोरोना से प्रभावित लोगों की मदद करना चाहती हैं। बाकी के बचे हुए रुपयों से वे अपने पति के साथ घूमना चाहती हैं। आयशा सरकारी टीचर हैं और कुम्हेर तहसील के सरकारी स्कूल में कक्षा 12वीं तक के बच्चों को पढ़ाती हैं। आयशा के पति धीरज शर्मा भी टीचर हैं। आयशा शहर के रंजीत नगर की रहने वाली हैं। उनकी शादी धीरज से 29 जून 2020 में हुई थी। कैसे आई कौन बनेगा करोड़पति में जाने की चाह आयशा ने बताया की वे जब भी कौन बनेगा करोड़पति देखती थीं तो सोचती थीं कि उन्हें भी अमिताभ बच्चन के सामने बैठ कर उनके सवालों का जवाब देना है। हर एपिसोड में एक प्रश्न पूछ...
200 किलो वजनी सांड को बालकनी से उतारा, बारिश से बचने के लिए मार्केट की बालकनी पर चढ़ा था; पहले बेहोश किया फिर उतारा, रेस्क्यू में लगे 4 घंटे

200 किलो वजनी सांड को बालकनी से उतारा, बारिश से बचने के लिए मार्केट की बालकनी पर चढ़ा था; पहले बेहोश किया फिर उतारा, रेस्क्यू में लगे 4 घंटे

जयपुर
पाली। नाडोल में एक 200 किलो वजनी सांड बारिश से बचने के लिए सीढ़ियां चढ़कर मार्केट की बालकनी तक पहुंच गया। संकरी जगह होने के कारण सांड वहीं फंसकर रह गया, इससे कुछ व्यापारियों के निकलने का रास्ता भी बंद हो गया। सांड को निकालने के लिए क्रेन को बुलानी पड़ी। वेटरनरी डॉक्टर की मदद से सांड को बेहोश कर क्रेन के जरिए नीचे उतारा गया। इस रेस्क्यू को पूरा करने में 4 घंटे लग गए। इस दौरान मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई। रेस्क्यू के दौरान मौके पर जमा भीड़। मामला गुरुवार दोपहर का है। सांड को बेहोश करने के बाद क्रेन के पट्टों में सांड को बांधा और बालकनी से नीचे उतारा। तब जाकर व्यापारियों व ग्रामीणों ने राहत की सांस ली। नाडोल में रेस्क्यू कर सांड को नीचे उतारा। ग्रामीणों का आरोप- गोचर पर कब्जा, जिम्मेदार मौनघटना को लेकर ग्रामीणों का कहना हैं कि गांव में सैकड़ों बीघा गोचर जमीन है, लेक...
राजस्थान में बेरोजगार करेंगे विधानसभा का घेराव:लंबित भर्ती प्रक्रिया पूरी करने के साथ नकल पर नकेल कसने कानून बनाने की मांग, सरकार से वार्ता के बाद किया ऐलान

राजस्थान में बेरोजगार करेंगे विधानसभा का घेराव:लंबित भर्ती प्रक्रिया पूरी करने के साथ नकल पर नकेल कसने कानून बनाने की मांग, सरकार से वार्ता के बाद किया ऐलान

जयपुर
जयपुर राजस्थान बेरोजगार एकीकृत महासंघ की ओर से लंबित मांगों को लेकर 10 सितंबर को प्रदेशभर के बेरोजगार विधानसभा का घेराव करेंगे। राजस्थान बेरोजगार एकीकृत महासंघ के पदाधिकारियों ने बताया कि सरकार से लिखित समझौता हुआ था। सरकार के मंत्रियों ने ही बेरोजगारों की मांग को जल्द से जल्द पूरा करने का वादा किया था, लेकिन अब तक सरकार ने इनकी मांग पूरी नहीं की है। अब प्रदेशभर के परेशान बेरोजगार अब सरकार के खिलाफ फिर से आंदोलन करेंगे। राजस्थान बेरोजगार एकीकृत महासंघ के उपेन यादव ने बताया कि सरकार पिछले लंबे समय से लंबित भर्ती प्रक्रिया को पूरा नहीं कर रही है। इसकी वजह से हजारों की संख्या में अभ्यर्थियों को परेशान होना पड़ रहा है। पिछले लंबे समय से नई भर्ती प्रक्रिया भी शुरू नहीं हो पाई है, जो राजस्थान के शिक्षित युवाओं के लिए परेशानी का कारण बन गई है, लेकिन सरकार में बैठे लोग सिर्फ बेरोजगारों के भव...
फूड पॉइजनिंग से 100 लोगों की हालत बिगड़ी:चूरू में निकाह की दावत में दही बड़ा-मटर पनीर खाने से बाराती-घराती बीमार; बेड कम पड़ने पर जमीन पर लेटाकर किया इलाज

फूड पॉइजनिंग से 100 लोगों की हालत बिगड़ी:चूरू में निकाह की दावत में दही बड़ा-मटर पनीर खाने से बाराती-घराती बीमार; बेड कम पड़ने पर जमीन पर लेटाकर किया इलाज

What's Hot, जयपुर, टॉप न्यूज़
चूरू राजस्थान के चूरू में फूड पॉइजनिंग से 100 से ज्यादा लोगों की हालत बिगड़ गई। सरदारशहर तहसील के वार्ड 44 में बुधवार को कालू कुचामणिया की चार बेटियों का निकाह था। बुधवार शाम के समय बारात को विदा कर दिया गया, लेकिन घर में आए रिश्तेदार व आस-पड़ोस के लोगों को पेट दर्द व उल्टी होना शुरू हो गया। तबीयत बिगड़ने पर सभी को अस्पताल ले जाया गया। एक साथ मरीजों की भीड़ से अस्पताल में बेड भी कम पड़ गए। मरीजों का जमीन पर लेटाकर इलाज किया गया। बारातियों की भी रास्ते में तबीयत खराब हो गई। CMHO डॉ. मनोज शर्मा ने बताया कि सभी की स्थिति सामान्य है, कोई भी गंभीर स्थिति में नहीं है। पार्षद प्रतिनिधि मोहम्मद आसिफ खोखर ने बताया कि कालू कुचामणिया की चार बेटियों का निकाह था। करीब पांच सौ लोगों का खाना बनाया गया था। इसमें गुलाब जामुन, बर्फी, दही बड़ा, मटर पनीर की सब्जी, दाल-चावल, डिस्को पापड़ व पुड़ी आदि बनाई...
7 की उम्र में सिक्स पैक एब्स बनाने वाली बच्ची:हर 3 महीने में ब्लड टेस्ट से तय होती है डाइट; धोनी के साथ शूट किया ऐड, कोहली की टीम रखती है हेल्थ का ध्यान

7 की उम्र में सिक्स पैक एब्स बनाने वाली बच्ची:हर 3 महीने में ब्लड टेस्ट से तय होती है डाइट; धोनी के साथ शूट किया ऐड, कोहली की टीम रखती है हेल्थ का ध्यान

जयपुर
जोधपुर जोधपुर की एथलीट पूजा विश्नोई ने टीवी पर धूम मचा रखी है। 10 साल की पूजा ने अब तक कई नामी कंपनियों के साथ ऐड शूट किए हैं। पूजा ने 7 साल की उम्र में सिक्स पैक एब्स बनाकर अपनी अलग पहचान बनाई थी। वह जोधपुर से विराट कोहली फाउंउेशन की एक मात्र मेंबर है। हाल ही में पूजा ने महेन्द्र सिंह धोनी के साथ भी एक ऐड शूट किया है। सिक्स पैक एब्स के साथ 7 साल की पूजा विश्नोई। जोधपुर के गुड़ा विश्नोइयां की पूजा पांच साल की उम्र में ही स्पोर्ट्स से जुड़ गई थीं। मामा श्रवण विश्नोई एथलीट थे। उन्होंने पूजा को मोटिवेट किया। एथलीट के रूप में तैयार किया। पूजा को क्रिकेट खेलना भी पसंद है। वह फास्ट बॉलर है। यही कारण है कि विराट कोहली फाउंडेशन पूजा के खेल और डाइट प्लान का ध्यान रखता है। पूजा की डाइट भी कैफे न्यूट्रीशन तय करता है। हर तीन माह में उसका ब्लड टेस्ट होता है। उसके हिसाब से उसे डाइट दी जाती ...
कांग्रेस-बीजेपी को क्रॉस वोटिंग का खतरा:मंत्रियों-विधायकों की देखरेख में जिला परिषद और पंचायत समिति सदस्य के उम्मीदवारों की बाड़ेबंदी,​रिजल्ट के बाद बनेंगे-बिगड़ेंगे समीकरण

कांग्रेस-बीजेपी को क्रॉस वोटिंग का खतरा:मंत्रियों-विधायकों की देखरेख में जिला परिषद और पंचायत समिति सदस्य के उम्मीदवारों की बाड़ेबंदी,​रिजल्ट के बाद बनेंगे-बिगड़ेंगे समीकरण

जयपुर
जयपुर जिला परिषद और पंचायत समिति सदस्य के चुनावों की तीन फेज में वोटिंग पूरी हो चुकी है। कांग्रेस और बीजेपी ने वोटिंग होते ही बाड़ेबंदी शुरू कर दी। वोटिंग के बाद से ही सदस्यों की बाड़ेबंदी जारी है। बाड़ेबंदी के बावजूद कांग्रेस और बीजेपी को क्रॉस वोटिंग का डर सता रहा है, 4 सितंबर को रिजल्ट आने के बाद असली सियासी दांव पेच शुरू होंगे। कांग्रेस ने विधायकों को अपने इलाके के पंचायत समिति सदस्य और जिला परिषद सदस्य के चुनाव में बाड़ेबंदी की पूरी जिम्मेदारी दी है। जिला प्रमुख और प्रधान बनाने में विधायकों की ही मुख्य जिम्मेदारी है। प्रत्याशियों को जयपुर, जोधपुर, दौसा, सवाईमाधोपुर, भरतपुर और सिरोही जिलों के उम्मीदवारों को अलग-अलग रिसॉर्ट और होटलों में रखा है। बीजेपी ने भी विधायकों के साथ चुनाव मैनेजमेंट के लिए पूरी टीम लगाई है। 4 को हारने वाले उम्मीदवार बाड़ेबंदी से बाहर होंगे4 सितंबर को रिज...
शराब पीने से टोका तो महाराज का अंगूठा काटा:कोटा के भैरू मंदिर में सो रहे MP के रहने वाले महाराज पर बदमाशों ने आधी रात गंडासे व लाठी से किए वार, एक हाथ तोड़ा

शराब पीने से टोका तो महाराज का अंगूठा काटा:कोटा के भैरू मंदिर में सो रहे MP के रहने वाले महाराज पर बदमाशों ने आधी रात गंडासे व लाठी से किए वार, एक हाथ तोड़ा

जयपुर
कोटा कोटा के इटावा कस्बे में बुधवार देररात बदमाशों ने मंदिर में सो रहे महाराज पर गंडासे व लाठी से हमला बोल दिया। उन्होंने महाराज का अंगूठा काट दिया। घायल महाराज को MBS अस्पताल कोटा रेफर किया गया है। उनका एक हाथ फैक्चर हुआ है। बताया जा रहा है के मंदिर परिसर में बैठ बदमाश शराब पी रहे थे। बुधवार को महाराज ने उन्हें भगाया था। इसी का बदला लेने देर रात वह मंदिर परिसर में फिर आ धमके और हमला बोल दिया। भैरू मंदिर में सो रहे थे मध्य प्रदेश के श्योपुर निवासी बालकदास महाराज (35) अलग-अलग मंदिरों में जाते रहते हैं। कुछ दिन वहीं रुक कर वह पूजा करते हैं। महाराज 4 दिन पहले ही इटावा आए थे। श्मशान घाट के पास स्थित भैरू मंदिर में रह रहे थे। बालकदास ने बताया कि बुधवार शाम के समय कुछ लोग मंदिर में शराब पी रहे थे। उन्होंने आपत्ति करते हुए शराबियों को भगा दिया था। भागकर बचाई जान देर रात 2 बाइक पर आ...