देश की पहली इमरजेंसी एयर स्ट्रिप:3 किलोमीटर लंबी और 33 मीटर चौड़ी स्ट्रिप पर उतरेंगे मिग, सुखोई और हरक्यूलिस; एयफोर्स ने उद्घाटन के एक दिन पहले रिहर्सल की
बाड़मेर
भारत-पाकिस्तान बॉर्डर के पास बन रही देश की पहली इमरजेंसी एयर स्ट्रिप का उद्घाटन गुरुवार को होने जा रहा है। यह स्ट्रिप राजस्थान के बाड़मेर-जालोर जिले की सीमा पर अगड़ावा में NH-925A पर बन रही है।
बुधवार को यहां रिहर्सल के तौर पर 3 फाइटर प्लेन उतारे गए। एयरफोर्स अधिकारियों की निगरानी में सुबह सबसे पहले हरक्यूलिस प्लेन को उतारा गया। इसके बाद सुखोई और मिग के साथ अगस्ता हेलिकॉप्टर की भी लैंडिग हुई। यहां दोपहर 2 बजे तक आवागमन को भी बंद कर दिया गया। लैंडिंग के पहले से ही एयरफोर्स और पुलिस के अधिकारी पहुंच गए थे।
इसे भारतमाला प्रोजेक्ट के तहत तैयार किया गया है। यह पाकिस्तान से 40 किलोमीटर दूर है। इसे वायुसेना के इमरजेंसी इस्तेमाल के लिए बनाया गया है। 32.95 करोड़ रुपए की लागत से बनी यह हवाई पट्टी की 3 किमी. लंबी और 33 मीटर चौड़ी है। इसके दोनों तरफ 40 गुणा 180 मीटर आकार की 2 पार्किंग...








