Friday, May 15निर्मीक - निष्पक्ष - विश्वसनीय
Shadow

जयपुर

जयपुर

पेट्रोल पंप के टैंक में घुसा सीवरेज का पानी:पेट्रोल में मिला एथेनॉल पानी में बदला, लोगों की बाइक खराब होने लगी तो हुआ खुलासा; जानें क्या है पूरा मामला

पेट्रोल पंप के टैंक में घुसा सीवरेज का पानी:पेट्रोल में मिला एथेनॉल पानी में बदला, लोगों की बाइक खराब होने लगी तो हुआ खुलासा; जानें क्या है पूरा मामला

जयपुर
जोधपुर पेट्रोल में एथेनॉल मिलाने का फैसला अब लोगों पर भारी पड़ने लगा है। दरअसल, एथेनॉल मिश्रित पेट्रोल थोड़े से पानी के संपर्क में आते ही अपनी संरचना बदल लेता है। पेट्रोल में जितनी मात्रा में एथेनॉल मिला होता है वो पानी बन जाता है। जोधपुर के एक पंप में ऐसी ही समस्या सामने आई है। जहां पंप के टैंक में सीवरेज का पानी चला गया। इससे पेट्रोल में मिला एथेनॉल पानी बन गया। टैंक में नीचे बैठ गया। तेल भराने के दौरान यह इंजन में प्रवेश कर गया। जोधपुर में एक पंप पर यह समस्या सामने आई। कुछ लोगों की बाइक खबरा हुई मामले का खुलासा हुआ। इसके बाद लोगों ने जमकर विरोध प्रदर्शन भी किया। दरअसल, जोधपुर में दो दिन पूर्व सांघी पेट्रोल पंप पर देर रात लोगों ने पेट्रोल में पानी मिलाने का आरोप लगाया था। बाद में भारत पेट्रोलियम के अधिकारियों व पुलिस ने समझाइश कर लोगों को शांत किया। पेट्रोल में पानी मिलाने के मामले...
REET की तैयारी के साथ खुद को रखें फिट:8 घंटे लगातार स्टडी कर सकती है परेशान, रोज पामिंग, ब्लिंकिंग, बगुला ध्यान और कोबरा पोज आपको रखेंगे टेंशन फ्री, एक्सपर्ट दे रहे खास टिप्स

REET की तैयारी के साथ खुद को रखें फिट:8 घंटे लगातार स्टडी कर सकती है परेशान, रोज पामिंग, ब्लिंकिंग, बगुला ध्यान और कोबरा पोज आपको रखेंगे टेंशन फ्री, एक्सपर्ट दे रहे खास टिप्स

जयपुर
जयपुर रीट 2021 परीक्षा की तैयारी कर रहे स्टूडेंट्स को फिजिकली और मेंटली फिट रहने की बहुत जरूरत है। ताकि आप चुस्त-दुरुस्त और स्ट्रांग रह सकें। तनाव आप पर हावी न हो। आंखों, दिमाग और शरीर की मांसपेशियां तनाव मुक्त रहें। शरीर में अकड़न और जकड़न के साथ गर्दन में खिंचाव पैदा न हो। स्टूडेंट्स और उनकी परेशानियों के साथ लंबे समय तक जुड़े योगा प्रैक्टिशनर मनीष सैन बता रहे हैं जरूरी टिप्स। एक्सपर्ट बताते हैं एक ही पॉजिशन में लंबे समय तक स्टडी करने से बचें। हर एक घंटे के बाद 5 से 10 मिनट का रेस्ट लें। इस बीच आप कुछ आसान योग और योग मुद्राओं का सहारा ले सकते हैं। इनकी मदद से याददाश्त और एकाग्रता भी बढ़ती है। ये स्टूडेंट्स के लिए बहुत फायदेमंद हैं। आइए जानते हैं, कौनसे हैं वो योग आसन और मुद्राएं- पामिंग पामिंग- हथेलियां रगड़कर आंखों पर लगाना योग की यह क्रिया बहुत ही आसान है। पामिंग को कही...
राजस्थान में 11 सितंबर तक मानसून एक्टिव:सीकर,अलवर में 4 इंच से ज्यादा गिरा पानी, गुजरात में बने सिस्टम से सिरोही-जालोर में होगी अच्छी बारिश; कोटा संभाग में अलर्ट

राजस्थान में 11 सितंबर तक मानसून एक्टिव:सीकर,अलवर में 4 इंच से ज्यादा गिरा पानी, गुजरात में बने सिस्टम से सिरोही-जालोर में होगी अच्छी बारिश; कोटा संभाग में अलर्ट

What's Hot, जयपुर, टॉप न्यूज़
जयपुर राजस्थान में मानसून के एक्टिव होने के बाद दूसरे दिन भी प्रदेश के कई शहरों में बारिश हुई। प्रदेश में आज सीकर, चूरू, झुंझुनूं, जयपुर समेत कई जिलों में बारिश हुई। पिछले 24 घंटे के दौरान सीकर, अलवर में 100MM (4 इंच) बारिश होने से कई इलाके जलमग्न हो गए। जयपुर मौसम विभाग की माने तो बारिश का ये दौर सितंबर के पहले 10 दिन तक चल सकता है। जयपुर में बुधवार दोपहर करीब 12 बजे बाद कुछ इलाकों में हल्की बारिश हुई। सीकर शहर में भी आज सुबह झमाझम बारिश हुई। अच्छी बारिश के कारण जलभराव की समस्या के चलते लोगों को सुबह आने-जाने में थोड़ी परेशानी हुई। चूरू में भी सुबह तेज बारिश हुई, जिसके बाद मौसम सुहावना हो गया। अलवर में हुई अच्छी बारिश के बाद रूपारेल नदी में पानी आया है। अलवर शहर में सुबह 5 बजे के बाद से ही बूंदाबांदी का दौर जारी रहा। पिछले 24 घंटे की रिपोर्ट देखे तो अलवर के मंडावर में सबसे ज्यादा 10...
दिल्ली के CM की राजस्थान में मौन साधना:अरविंद केजरीवाल की VVIP सुविधाओं से दूर सुबह 4 बजे शुरू हो जाती है तपस्या; जयपुर से दूर पहाड़ों के पास बना है विपश्यना केंद्र

दिल्ली के CM की राजस्थान में मौन साधना:अरविंद केजरीवाल की VVIP सुविधाओं से दूर सुबह 4 बजे शुरू हो जाती है तपस्या; जयपुर से दूर पहाड़ों के पास बना है विपश्यना केंद्र

जयपुर
जयपुर दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की जयपुर के विपश्यना ध्यान केंद्र में मौन साधना शुरू हो गई है। CM केजरीवाल रविवार को जयपुर पहुंचे थे। बुधवार को ध्यान साधना का तीसरा दिन रहा। इस बीच भास्कर टीम ने विपश्यना केंद्र का जायजा लिया। केजरीवाल VVIP सुविधाओं से दूर सिर्फ साधक की तरह रह रहे हैं। सुबह 4 बजे उठ रहे हैं। जयपुर में गलता की पहाड़ियों के पास ये केंद्र बना हुआ है। जयपुर शहर से करीब 10 किलोमीटर दूर आगरा रोड पर गलता तीर्थ की तरफ जाने वाले रास्ते पर पहाड़ी की तलहटी में घने जंगलों के बीच विपश्यना ध्यान केंद्र (धम्म थली) है। यहां आम लोगों का प्रवेश नहीं है। सिर्फ साधक और साधना केंद्र से जुड़े सेवक ही विपश्यना केंद्र में जाने की इजाजत है। इस विपश्यना ध्यान केंद्र में बाहरी लोगों का प्रवेश नहीं है। साधक कमल ने भास्कर संवाददाता को बातचीत में बताया कि 10 दिन की साध...
पायलट के जन्मदिन पर शक्ति प्रदर्शन की तैयारी:7 सितंबर को 10 लाख पौधे लगाकर प्लांटेशन का रिकॉर्ड बनाएंगे समर्थक; जयपुर में दिनभर समर्थकों से मुलाकात करेंगे सचिन

पायलट के जन्मदिन पर शक्ति प्रदर्शन की तैयारी:7 सितंबर को 10 लाख पौधे लगाकर प्लांटेशन का रिकॉर्ड बनाएंगे समर्थक; जयपुर में दिनभर समर्थकों से मुलाकात करेंगे सचिन

जयपुर
जयपुर पूर्व डिप्टी सीएम सचिन पायलट का 7 सितंबर को जन्मदिन है। पायलट के जन्मदिन पर समर्थक शक्ति प्रदर्शन की तैयारी में जुट गए हैं। इस समर्थक प्रदेश में पौधे लगाने का रिकॉर्ड बनाने की तैयारी में हैं। ​हर विधानसभा क्षेत्र में 5,000 पौधे लगाने का टारगेट है। पूरे प्रदेश में 10 लाख पौधे लगाए जाएंगे। पायलट का यह जन्मदिन ऐसे वक्त पर आ रहा है, जब उनके समर्थक लगातार सुलह के वक्त तय हुए मुद्दों का समाधान करने की मांग उठा रहे हैं। ऐसे समय में पायलट समर्थक प्रदेश भर में शक्ति दिखाकर नया सियासी नरेटिव बनाना चाहते हैं। जन्मदिन पर पायलट जयपुर में दिनभर समर्थकों से मुलाकात करेंगे। समर्थकों ने पौधरोपण के लिए अभी से ग्राउंड पर काम शुरू कर दिया है। इसके लिए पोस्टर-बैनर भी तैयार कर लिए हैं। कई पोस्टर्स का सचिन पायलट विमोचन कर चुके हैं। पायलट ने पिछले दिनों मुख्यमंत्री के गृह जिले जोधपुर का दौरा किया था। ...
10 साल से CBI की कस्टडी में भंवरी की अस्थियां:मार कर जला दी गई थी लाश, फिर नहर में बहा दिया; पति जेल में बंद था, 3 बच्चे​​​,​​​​ लेकिन कोई अंतिम संस्कार के लिए नहीं आया

10 साल से CBI की कस्टडी में भंवरी की अस्थियां:मार कर जला दी गई थी लाश, फिर नहर में बहा दिया; पति जेल में बंद था, 3 बच्चे​​​,​​​​ लेकिन कोई अंतिम संस्कार के लिए नहीं आया

जयपुर
जोधपुर जीते जी तीन दिन में राज्य सरकार गिराने का दावा करने वाली एएनएम भंवरी देवी भले ही सरकार नहीं गिरा पाई, लेकिन मौत के बाद प्रदेश की राजनीति में ऊंची लहरें उठा दी। भंवरी के भंवर में दो रसूखदार नेता जेल पहुंच गए। भंवरी को मरे हुए आज 10 साल पूरे हो गए। सीबीआई की कस्टडी में रखी भंवरी की अस्थियों को आज भी विधिवत दाह संस्कार के साथ विसर्जन का इंतजार है। आज से ठीक दस वर्ष पहले 1 सितम्बर 2011 को भंवरी के पति अमरचंद ने भंवरी की गुमशुदगी दर्ज कराई थी। भंवरी का कई दिन तक पता ही नहीं चल पाया। बाद में केस की जांच सीबीआई को सौंपी गई। सीबीआई ने अपनी जांच में कहा कि भंवरी को मार कर जला दिया गया है। उसकी अस्थियों को राजीव गांधी लिफ्ट नहर में बहा दिया गया। सीबीआई ने नहर से इन अस्थियों को एकत्र किया। इन अस्थियों के डीएनए का मिलान भंवरी के बच्चों से कराने के बाद ही पुष्टि हो पाई थी कि भंवरी अब इस दु...
पंचों ने पूरे गांव को समाज से निकाला:अब समाज में केवल पंचों के परिवार ही बचे, मृत्युभोज का किया था विरोध, वापस समाज में लेने के लिए दो लाख रुपए मांगे

पंचों ने पूरे गांव को समाज से निकाला:अब समाज में केवल पंचों के परिवार ही बचे, मृत्युभोज का किया था विरोध, वापस समाज में लेने के लिए दो लाख रुपए मांगे

जयपुर
जालोर जालोर जिले में आहोर तहसील के पावटा गांव में पंच-पटेलों ने गांव के 250 परिवार को समाज से बहिष्कृत कर दिया। मेहवाल समाज के इन लोगों ने मृत्युभोज का विरोध किया था। हैरानी की बात यह है कि हजार के करीब आबादी वाले गांव में मेहवाल समाज के 250 घर हैं, इन सभी को समाज से निकाल दिया गया है। अब समाज में गांव के पंच ही बचे हैं। पंचों ने सभी वापस समाज में लेने के लिए दो लाख रुपए और पंचों के परिवारों को भोज देने की शर्त रखी है। पंच-पटेलों के फैसला सुनाने के बाद ग्रामीण पहले 3 महीने तक तो पंचों से ही गुहार लगाते रहे, लेकिन जब बात नहीं बनी तो उन्होंने कानून की शरण ली। यहां भी उनकी कोई सुनवाई नहीं हुई है। पिछले 9 महीने से समाज से बहिष्कृत इस गांव के लोग पुलिस और प्रशासन के चक्कर लगा रहे हैं। ग्रामीणों ने पुलिस को अनशन की धमकी दी है। नया खेड़ा गांव निवासी नरसाराम मेघवाल करीब 30 साल पहले लापता ...
राजस्थान में खत्म हुआ इंतजार:प्रदेशभर में कक्षा 9वीं से 12वीं के लिए फिर खुले स्कूल, ऑड-ईवन फॉर्मूले के आधार पर पहले दिन चुनिंदा स्टूडेंट ही पहुंचे स्कूल

राजस्थान में खत्म हुआ इंतजार:प्रदेशभर में कक्षा 9वीं से 12वीं के लिए फिर खुले स्कूल, ऑड-ईवन फॉर्मूले के आधार पर पहले दिन चुनिंदा स्टूडेंट ही पहुंचे स्कूल

जयपुर
जयपुर राजस्थान में 4 महीने 18 दिनों के बाद के इंतजार के बाद आज से स्टूडेंट्स के लिए फिर से स्कूल खोल दिए गए हैं। बुधवार को खुले स्कूलों में फिलहाल सिर्फ कक्षा 9वीं से 12वीं तक के छात्र को ही ऑड-ईवन फार्मूले पर प्रवेश दिया गया। उन्हें सोशल डिस्टेंसिंग के आधार पर क्लास में बैठाया गया। इससे पहले स्टूडेंट्स का टेंपरेचर चेक कर उन्हें स्कूल में प्रवेश दिया गया। टीचर ने गर्मजोशी से उनका स्वागत किया। ऑनलाइन भी पढ़ सकेंगे छात्रलंबे समय बाद खुले स्कूलों में फिलहाल 40% स्टूडेंट्स को ही हर दिन क्लास में बुलाया जाएगा। स्कूल प्रबंधन द्वारा ऑड ईवन फॉर्मूले को अपनाया गया है। हर दिन अलग बैच के आधार पर बच्चों को पढ़ाया जाएगा। फिलहाल छात्रों का स्कूल आना अनिवार्य नहीं किया गया है। ऐसे में छात्र घर बैठ भी ऑनलाइन शिक्षा ले सकेंगे। वहीं जो छात्र स्कूल आ रहे हैं वह विदाउट यूनिफार्म भी आ सकेंगे। 30 फीसदी...
12 लोगों की मौत का आंखों देखा मंजर:सीट के नीचे फंसे थे बच्चे, एक के ऊपर एक पड़ी थी लाशें, पहले लगा छोटा एक्सीडेंट है, जब सड़क पर लाशें बिछने लगी तो हाथ-पैर फूल गए

12 लोगों की मौत का आंखों देखा मंजर:सीट के नीचे फंसे थे बच्चे, एक के ऊपर एक पड़ी थी लाशें, पहले लगा छोटा एक्सीडेंट है, जब सड़क पर लाशें बिछने लगी तो हाथ-पैर फूल गए

जयपुर
नागौर नागौर जिले के श्रीबालाजी में हुए सड़क हादसे में मंगलवार सुबह 12 लोगों की मौत हो गई। यह हादसा जितना भयानक था उससे कहीं ज्यादा भयावह हादसे के दौरान वहां के हालात थे। आस-पास मौजूद लोगों ने जब एक्सीडेंट के बारे में सुना तो उन्हें लगा कि छोटा सा हादसा है, लेकिन जब एक के बाद एक निकलती लाशों को सड़क पर रखना शुरू किया तो सभी के हाथ पैर फूल गए। सभी लोग रामदेवरा से देशनोक होते हुए पुष्कर जा रहे थे। दैनिक भास्कर की टीम हादसे के कारणों को जानने निकली तो उस जगह पहुंची जहां यह सभी हादसे से पहले रात में रुके थे। यहां एक प्रत्यक्षदर्शी मिला। उसने जो मंजर बताया वो रोंगटे खड़े करने वाला था। इसी ढाबे पर रात गुजारने के बाद सुबह हुए थे रवाना। हादसे वाली जगह के पास श्रीबालाजी थाने के पास ही एक चाय की टपरी है। इसके पीछे एक छोटी झोपड़ी बनी हुई है। जीप में सवार यह लोग रात में यहीं रुके थे। सु...
किशोर को बचाने आए थे, खोद गए जानलेवा गड्‌ढा:23 दिन रेस्क्यू कर निकाला था शव, 43 दिन बाद भी नहीं भरा मौत का गड्‌ढ़ा, बच्चों के गिरने का खतरा; पहरेदारी में लगे मां-बाप

किशोर को बचाने आए थे, खोद गए जानलेवा गड्‌ढा:23 दिन रेस्क्यू कर निकाला था शव, 43 दिन बाद भी नहीं भरा मौत का गड्‌ढ़ा, बच्चों के गिरने का खतरा; पहरेदारी में लगे मां-बाप

What's Hot, जयपुर, टॉप न्यूज़
पाली। पाली जिला मुख्यालय से करीब 60 किलोमीटर दूर बोरनड़ी गांव में दो माह पूर्व एक किशोर कुंए में गिर गया था। 23 दिन रेस्क्यू ऑपरेशन के बाद उसका शव निकाला गया था। इसके लिए कुएं के पास 35 फीट गहरा गड्‌ढा खोदना पड़ा था। तब जाकर उसे निकाला गया था। रेस्क्यू के 43 दिन बीत जाने के बाद भी गड्‌ढे को प्रशासन ने नहीं भरवाया है। इसके आसपास 5 परिवार रहते हैं। बच्चों को लेकर ये परिवार अब चिंतित रहने लगे हैं। बाकायदा किसी न किसी को तालाब के आसपास रखवाली करनी पड़ रही है, ताकि कोई बच्चा उस तरह न आ जाए। इस तालाब को भरवाने के लिए यहां के निवासियों ने कई प्रशासनिक अधिकारियों के यहां गुहार लगाई। डीएम, एडीएम, विधायक हर चौखट पर गए, फिर भी राहत नहीं मिली। इन परिवारों की पीड़ा जानने भास्कर बोरनड़ी गांव पहुंचा। प्रस्तुत है ग्राउंड रिपोर्ट... पानी के कनेक्शन तक कटे बोरनड़ी में रेस्क्यू वाली जगह पर कुएं के च...