Friday, May 15निर्मीक - निष्पक्ष - विश्वसनीय
Shadow

जयपुर

जयपुर

अब स्वस्थ हैं CM गहलोत:सीने में दर्द के बाद SMS अस्पताल में हुई एंजियोप्लास्टी, ब्लॉक आर्टरी को डॉक्टरों ने किया दुरुस्त, 24 घंटे ऑब्जर्वेशन में रहेंगे CM

अब स्वस्थ हैं CM गहलोत:सीने में दर्द के बाद SMS अस्पताल में हुई एंजियोप्लास्टी, ब्लॉक आर्टरी को डॉक्टरों ने किया दुरुस्त, 24 घंटे ऑब्जर्वेशन में रहेंगे CM

जयपुर
जयपुर मुख्यमंत्री अशोक गहलोत की एंजियोप्लास्टी सफलतापूर्वक SMS अस्पताल में हो गई है। उनकी सेहत में अब सुधार है। मुख्यमंत्री के विशेष अधिकारी लोकेश शर्मा और प्रदेश के परिवहन मंत्री प्रताप सिंह खाचरियावास ने ट्वीट कर ऑपरेशन सफल रहने की जानकारी दी है। एसएमएस मेडिकल कॉलेज प्रिंसिपल डॉ. सुधीर भंडारी ने मुख्यमंत्री का हेल्थ बुलेटीन जारी किया। उन्होंने कहा- CM की एंजियोप्लास्टी सफल रही है। अब उनकी जांचें नॉर्मल हैं। एंजियोप्लास्टी के बाद उन्हें 24 घंटे ऑब्जर्वेशन में रखा जाएगा। सीएम को 2 से 3 दिन तक अस्पताल में रहने की सलाह दी गई है। वे अब बेहतर महसूस कर रहे हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के जल्द स्वस्थ होने की कामना की। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के जल्द स्वस्थ होने की कामना की। राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत का शुक्रवार सुबह स्...
REET में जियोग्राफी पढ़ने का सबसे आसान तरीका:मैप्स और ड्राइंग से करें तैयारी, सौरमंडल से लेकर पृथ्वी तक टिप्स पर होंगे याद, एक्सपर्ट के सुझाए पढ़ें ये 12 टॉपिक

REET में जियोग्राफी पढ़ने का सबसे आसान तरीका:मैप्स और ड्राइंग से करें तैयारी, सौरमंडल से लेकर पृथ्वी तक टिप्स पर होंगे याद, एक्सपर्ट के सुझाए पढ़ें ये 12 टॉपिक

जयपुर
जयपुर रीट लेवल-1 हो या लेवल-2 दोनों के लिए जियोग्राफी अहम और स्कोरिंग टॉपिक है। रीट परीक्षा में इस टॉपिक से संबंधित 10 से 15 प्रश्न हर बार पूछे जाते हैं, लेकिन जियोग्राफी एक ऐसा सब्जेक्ट है जिसके फैक्ट्स बिना ट्रिक्स के याद करना आसान नहीं है। तो आपकी इस परेशानी का हल लेकर हमारे साथ जुड़े हैं जियोग्राफी के एक्सपर्ट मनोज रांघेरा। उन्हीं से जानते हैं भूगोल की तैयारी करते वक्त किन बातों पर फोकस करना है, कौन से महत्वपूर्ण टॉपिक्स हैं और पढ़ने की क्या ट्रिक्स हैं। रांघेरा बताते हैं कि जियोग्राफी सब्जेक्ट से रीट में देश, उनकी राजधानियां, भौतिक प्रदेश, वन्य जीव-जन्तु, वनस्पति, पेड़-पौधे, घास, मिट्टी, खनिज, उद्योग, जनगणना, अक्षांश-देशांतर, विभिन्न तरह की पवनें, जलवायु, चक्रवात, ग्रहण, पर्यटन, कृषि टॉपिक, सौरमंडल के गृह, आकाश गंगा, पृथ्वी की उत्पत्ति संबंधी प्रश्न ज्यादा पूछे जाते हैं। रीट ...
PNB के दो अफसरों को ट्रक ने रौंदा, मौत:दो बाइक पर होटल से आ रहे थे 4 लोग; एक बाइक को रौंदते हुए निकला ट्रक, दूसरी के इतने नजदीक से गुजरा कि बाइक गिर पड़ी

PNB के दो अफसरों को ट्रक ने रौंदा, मौत:दो बाइक पर होटल से आ रहे थे 4 लोग; एक बाइक को रौंदते हुए निकला ट्रक, दूसरी के इतने नजदीक से गुजरा कि बाइक गिर पड़ी

जयपुर
भरतपुर भरतपुर के सारस चौराहे के पास देर रात एक दर्दनाक हादसा हो गया। हादसे में पंजाब नेशनल बैंक के दो अधिकारियों की मौत हो गई। चार लोग सारस चौराहे के पास टी-लैंड होटल से आ रहे थे। इस दौरान एक ट्रक ने पीएनबी के दोनों अधिकारियों को रौंद दिया। दोनों की मौत हो गई। जानकारी के मुताबिक बिजली घर स्थिति पंजाब नेशनल बैंक के सीनियर मैनेजर तारकेश्वर पत्नी श्वेता, पंजाब नेशनल बैंक के दो कर्मचारी प्रदीप और एक अन्य के साथ टी-लैंड होटल गए थे। वहां से लौटते समय प्रदीप और तारकेश्वर एक बाइक पर आ रहे थे और श्वेता अपने पति के दोस्त के साथ दूसरी बाइक पर थी। तभी पीछे से आ रहे ट्रक ने प्रदीप और तारकेश्वर की बाइक को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर मारने के बाद चालक ट्रक को लेकर मौके से फरार हो गया। तेज रफ्तार ट्रक श्वेता व अन्य व्यक्ति की बाइक से इतनी नजदीक से गुजरा कि उनकी बाइक भी गिर गई। हाईवे से गुरजते व...
राजस्थान के नेताओं को भी जातिगत जनगणना चाहिए:ओबीसी से जुड़े संगठनों ने आंकड़े सार्वजनिक करने की उठाई मांग, 29 अक्टूबर को दिल्ली में सभा होगी

राजस्थान के नेताओं को भी जातिगत जनगणना चाहिए:ओबीसी से जुड़े संगठनों ने आंकड़े सार्वजनिक करने की उठाई मांग, 29 अक्टूबर को दिल्ली में सभा होगी

जयपुर
जयपुर बिहार और दूसरे प्रदेशों के बाद अब राजस्थान में भी जातिगत जनगणना के आंकड़े सार्वजनिक करने की मांग उठने लगी है। ओबीसी से जुड़े संगठन और कांग्रेस नेता जातिगत जनगणना का समर्थन कर रहे हैं। बीजेपी के नेता इस मुद्दे पर राजस्थान में बोलने से बच रहे हैं। ओबीसी से जुड़े संगठन जातिगत जनगणना के आंकड़े सार्वजनिक करने की मुखर पैरवी कर रहे हैं। ओबीसी संगठन इस मुहिम को और तेज करने के लिए बैठकें कर रहे हैं। जातिगत जनगणना पर सियासत तेज हो गई है। इसका असर आने वाले दिनों में राजस्थान में भी दिखेगा। जातिगत जनगणना के आंकड़े सार्वजनिक करने के लिए ओबीसी संगठन सबसे ज्यादा मुखर होकर आगे आ रहे हैं। ओबीसी संगठन अक्टूबर में दिल्ली में बड़ी सभा की तैयारियों में जुट गए हैं। 29 अक्टूबर को दिल्ली में सभा रखी गई है। इस मुहिम का कांग्रेस ओबीसी विभाग से जुड़े नेताओं ने भी समर्थन किया है। कांग्रेस ओबीसी विभाग से ज...
भाई की नाबालिग मंगेतर को ले भागा बड़ा भाई:पत्नी को छोड़ा, अब VIDEO जारी कर बोला- हमें ढूंढना मत, मिल जाएं तो अंतिम संस्कार कर देना

भाई की नाबालिग मंगेतर को ले भागा बड़ा भाई:पत्नी को छोड़ा, अब VIDEO जारी कर बोला- हमें ढूंढना मत, मिल जाएं तो अंतिम संस्कार कर देना

जयपुर
बूंदी बूंदी जिले के नैनवां थाना इलाके में एक युवक नाबालिग लड़की को लेकर भाग गया। गुरुवार को दोनों का एक वीडियो सामने आया। वीडियो में दोनों ने सुसाइड करने की बात कही है। बताया जा रहा है कि युवक शादीशुदा है। कुछ समय पहले ही उसने अपनी पत्नी को छोड़ दिया था। वहीं, नाबालिग लड़की युवक के छोटे भाई की मंगेतर है। लड़की और छोटे भाई की सगाई हो चुकी है। पुलिस के अनुसार किशोरी के पिता ने 3 अगस्त को नैनवां थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई थी। रिपोर्ट में बताया था कि उनकी बेटी का अपहरण हो गया है। नाबालिग के पिता ने युवक लक्ष्मण और उसके परिजनों के खिलाफ अपहरण का मामला दर्ज कराया था। उन्होंने आरोप लगाया था कि 30 जुलाई की रात किशोरी अपने परिवार के साथ सो रही थी। तब आरोपी किशोरी को बहला-फुसला कर ले गया। इस काम में आरोपी के परिवार वाले भी शामिल हैं। मामला दर्ज होने के बाद से ही पुलिस किशोरी की तलाश कर रही है।...
सांवलिया सेठ को चढ़ाया चांदी से बना अफीम का पौधा:MP के किसान की मन्नत थी- फसल को मौसम और तस्करों से बचाना, पैदावार भी अच्छी करना; पूरी हुई तो पहुंचा मंदिर

सांवलिया सेठ को चढ़ाया चांदी से बना अफीम का पौधा:MP के किसान की मन्नत थी- फसल को मौसम और तस्करों से बचाना, पैदावार भी अच्छी करना; पूरी हुई तो पहुंचा मंदिर

जयपुर
चित्तौड़गढ़ मेवाड़ के श्री सांवलिया जी मंदिर में एक किसान ने मन्नत पूरी होने पर बुधवार को 100 ग्राम चांदी से बना अफीम का पौधा भेंट किया। इसमें पत्ते, डोडे तथा डोडे के चीरा लगाकर अफीम को निकलता हुआ दिखाया गया है। मंदिर मंडल ने MP के नीमच से आए भक्त का ओढ़ना पहनाकर व प्रसाद भेंट कर स्वागत किया। किसान का कहना था कि उसने अफीम की खेती की सुरक्षा व अच्छी पैदावार के लिए मन्नत मांगी थी, जो पूरी हुई। अफीम की खेती जोखिम से भरीचित्तौड़गढ़ सहित आसपास के जिलों और समीपवर्ती राज्य मध्य प्रदेश में अफीम की खेती होती है। अफीम काश्तकारों को मुश्किल से सरकार से लाइसेंस प्राप्त होता है। यदि निर्धारित मात्रा में अफीम नहीं दी जाती तो लाइसेंस रद्द भी कर दिए जाते हैं। इसके अलावा अफीम की खेती की देखभाल करना, बारिश, सूखे से बचाने के साथ ही तस्करों से बचाना भी चुनौती बना रहता है। यह खेती एक तरीके से जोखिमपूर्ण ...
कोटा में BJP MLA के विवादित बोल:मदन दिलावर बोले- डोटासरा RSS के शौचालय के गेट के बाहर खड़े होने के भी लायक नहीं, राष्ट्रीय सेवक संघ के मामले में सोच-समझ कर बोलें

कोटा में BJP MLA के विवादित बोल:मदन दिलावर बोले- डोटासरा RSS के शौचालय के गेट के बाहर खड़े होने के भी लायक नहीं, राष्ट्रीय सेवक संघ के मामले में सोच-समझ कर बोलें

जयपुर
कोटा कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा के BJP और RSS पर जुबानी हमले से सियायत गरमा गई है। BJP प्रदेश महामंत्री व रामगंज मंडी से विधायक मदन दिलावर ने डोटासरा पर कटाक्ष करते हुए विवादित बयान दिया है। उन्होंने वीडियो जारी कर मुख्यमंत्री गहलोत नसीहत देते हुए कहा कि डोटासरा RSS शौचालय के गेट के बाहर खड़े होने लायक भी नहीं हैं। इसलिए अपनी सीमा में रहें। उन्होंने कहा कि भ्रष्टाचार में डूबे हुए लोग RSS को अनुशासनहीन कहने लगे हैं। दरअसल, PCC में मीडिया से बातचीत में शिक्षा मंत्री गोविंद सिंह डोटासरा ने कहा था कि RSS की पाठशाला में हल्की बातें ही सिखाई जाती हैं। दिलावर बोले- RSS की वजह से देश सुरक्षित मदन दिलावर ने शिक्षा मंत्री व PCC अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा को मुख्यमंत्री अशोक गहलोत का तोता बताया। दिलावर ने कहा कि RSS 1925 से शुरू हुआ है। उसी की देन है, आज हमारा देश सुरक्षित औ...
बाड़मेर-जालोर में भूकंप के झटके:सुबह 11 बजकर 15 मिनट पर दोनों जिलों में महसूस किए गए झटके, रिक्टर स्केल पर 4 की तीव्रता मापी गई

बाड़मेर-जालोर में भूकंप के झटके:सुबह 11 बजकर 15 मिनट पर दोनों जिलों में महसूस किए गए झटके, रिक्टर स्केल पर 4 की तीव्रता मापी गई

What's Hot, जयपुर, टॉप न्यूज़
बाड़मेर राजस्थान के बाड़मेर और जालोर जिले के कई इलाकों में गुरुवार सुबह 11 बजकर 15 मिनट पर भूकंप के झटके महसूस किए गए। भूकंप के झटके महसूस होने के बाद लोग घरों के बाहर निकले। रिक्टर स्केल पर इनकी तीव्रता 4.0 मापी गई। भूकंप के झटके जिले के धोरीमन्ना सहित आसपास के ग्रामीण इलाकों में महसूस किए गए हैं। मिली जानकारी के मुताबिक धोरीमन्ना कस्बे में लोग अपने रोजमर्रा के काम में लगे हुए थे। इस दौरान सुबह 11 बजकर 15 मिनट हल्के भूकंप के झटके महसूस किए गए। घरों में बैठे लोग बाहर निकले और आसपास के लोगों को भी घरों से बाहर निकलने की अपील की। ग्रामीण इलाकों में भूकंप के झटके आने के बाद लोग आपस में चर्चा करने लग गए। वहीं जालोर के चितलवाना, सांचौर, बागोड़ा व भीनमाल क्षेत्र में भी करीब 11 बजकर 17 मिनट पर हल्के झटके महसूस किए गए। हालांकि जालोर जिले में अब तक आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है। गौरतलब है ...
पायलट के फील्ड दौरों से गरमाएगी कांग्रेस की सियासत:मिजाज भांपने और समर्थकों में जोश भरने फिर शुरू किए फील्ड के दौरे, अलग-अलग इलाकों के दौरे की तैयारी में जुटे सचिन

पायलट के फील्ड दौरों से गरमाएगी कांग्रेस की सियासत:मिजाज भांपने और समर्थकों में जोश भरने फिर शुरू किए फील्ड के दौरे, अलग-अलग इलाकों के दौरे की तैयारी में जुटे सचिन

जयपुर
जयपुर मुख्यमंत्री अशोक गहलोत से जारी खींचतान के बीच पूर्व डिप्टी सीएम सचिन पायलट ने राजधानी छोड़ फील्ड के दौरे करने की रणनीति बनाई है। पायलट ने गहलोत के गृह क्षेत्र से सियासी दौरों की शुरुआत कर दी है। सचिन पायलट की अब लगातार फील्ड में सक्रिय रहकर प्रदेश के अलग अलग इलाकों में दौरे करने की रणनीति है। फील्ड के दौरों के कार्यक्रम को अंतिम रूप दिया जा रहा है। अब पायलट लगातार दौरे करेंगे। उनके फील्ड दौरों से कांग्रेस की सियासत गरमाएगी। सचिन पायलट के रणनीतिकारों ने टाइमिंग का भी ध्यान रखा है। रणनीतिकारों ने सियासी महत्व के इलाकों और इवेंट्स को छांटकर उनमें पायलट के लिए दौरे तय ​किए हैं। प्रदेश के हर इलाके में पायलट की पहुंच बनाने की रणनीति पर काम चल रहा है। पायलट अब जल्द नहरी क्षेत्र का दौरा कर सकते हैं। समर्थकों में जोश भरने और जनता तक रीच बढ़ाने की कवायदसचिन पायलट के फील्ड दौरों के पीछ...
पुलिस कस्टडी में चोरी के आरोपी की तबीयत बिगड़ी, मौत:देर रात हॉस्पिटल लेकर आए, बेटा बोला: पुलिस के साथ मिलकर झूठे आरोप में फंसाया, पिता के साथ मारपीट की, जिसके बाद  बिगड़ी तबीयत, परिजन बैठे धरने पर

पुलिस कस्टडी में चोरी के आरोपी की तबीयत बिगड़ी, मौत:देर रात हॉस्पिटल लेकर आए, बेटा बोला: पुलिस के साथ मिलकर झूठे आरोप में फंसाया, पिता के साथ मारपीट की, जिसके बाद  बिगड़ी तबीयत, परिजन बैठे धरने पर

जयपुर
सोजत (पाली) चोरी के आरोप में सोजत थाने में बंद आरोपी की बुधवार देर रात को अचानक से तबीयत बिगड़ गई। उसे स्थानीय अस्पताल लाया गया, यहां इलाज के दौरान मौत हो गई। आरोपी की मौत के बाद गुरुवार सुबह परिजन एसडीएम ऑफिस के बाहर धरने पर बैठ गए। बेटे का आरोप है कि उसके पिता को पुलिस के साथ मिलकर झूठे आरोप में फंसाया गया। बेटे ने एक स्क्रैप व्यवसायी और उसके साथियों पर आरोप लगाया कि उसके पिता के साथ मारपीट की गई थी। जिसके बाद उनकी तबीयत बिगड़ गई और मौत हो गई। परिजन आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग को लेकर धरने पर बैठ गए। परिजनों की रिपोर्ट पर पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज कर दिया गया है। वहीं पुलिस का दावा है कि देर रात उसे घबराहट होने लगी। इस पर तुरंत ही उसे हॉस्पिटल ले गए। यहां इलाज भी शुरू कर दिया था लेकिन कुछ देर बाद उसकी मौत हो गई। मृतक का बेटा सिकंदर जिसने छह-सात जनों के खिलाफ नामजद रिपोर्ट ...