झोलाछाप के इलाज से महिला की मौत:बीमार होने पर पत्नी और 3 बच्चों को पति ले गया फर्जी डॉक्टर के पास, ड्रिप व इंजेक्शन लगाकर घर भेजा, रास्ते में बिगड़ी तबीयत
डूंगरपुर
डूंगरपुर जिले के चौरासी थाना क्षेत्र में बुधवार देर रात एक महिला की उपचार के दौरान मौत हो गई। महिला और उसके तीन बच्चों को खांसी और तेज बुखार था। पत्नी और तीन बच्चों को लेकर पति गांव के ही एक झोलाछाप डॉक्टर के पास पहुंचा। डॉक्टर ने महिला को ड्रिप चढ़ाई और तीनों बच्चों को इंजेक्शन लगाया। डॉक्टर नें उन्हें घर भेज दिया। रास्ते में महिला की तबीयत ज्यादा बिगड़ने लगी। पति उसे निजी अस्पताल लेकर गया। जहां उसकी मौत हो गई। मामले में महिला के पति ने झोलाछाप डॉक्टर पर इलाज में लापरवाही का आरोप लगाते हुए मामला दर्ज करवाया है। झोलाछाप पांच साल से गांव में प्रैक्टिस कर रहा था। गांव के लोग इसे माता जी वाले डॉक्टर के नाम से जानते हैं।
घर लौटते समय बिगड़ी तबीयतचौरासी थानाधिकारी बंशीलाल ने बताया कि महूडी विकासनगर निवासी वेलाराम ने अपनी पत्नी लीला ननोमा (30 ), बड़ा बेटा गणेश (8), जिग्नेश (6) व अ...








