Friday, May 15निर्मीक - निष्पक्ष - विश्वसनीय
Shadow

जयपुर

जयपुर

725 साल से यहां नहीं मनाया जाता रक्षाबंधन:रक्षा के लिए यवन सेना से जंग लड़ते शहीद हुए थे हजारों क्षत्रिय-ब्राह्मण, रातोंरात छोड़ना पड़ा था शहर; आज के दिन करते हैं पूर्वजों को याद

725 साल से यहां नहीं मनाया जाता रक्षाबंधन:रक्षा के लिए यवन सेना से जंग लड़ते शहीद हुए थे हजारों क्षत्रिय-ब्राह्मण, रातोंरात छोड़ना पड़ा था शहर; आज के दिन करते हैं पूर्वजों को याद

जयपुर
पाली भाई बहन के अपार प्रेम का प्रतीक रक्षाबंधन हिन्दू धर्म में सभी समाज और वर्ग बड़े उत्साह के साथ मनाते हैं। आदि गौड़ वंशीय पालीवाल ब्राह्मण पिछले करीब सवा सात सौ सालों से यह त्योहार नहीं मना रहा है। आज के दिन पालीवाल समाज के लोग शहीद हुए पूर्वजों की याद में तर्पण करते हैं और पाली के धौला चौतरा पर बने स्मारक पर पुष्पाजंलि अर्पित करते हैं। क्या है रक्षाबंधन नहीं मनाने की कहानीकहते हैं कि पाली नगर को बसाने वाले पालीवाल ब्राह्मण थे। इनकी समृद्धि की चर्चा चारों और थी। इसके चलते उन्हें कई आक्रमणों का सामना करना पड़ा। फिरोजशाह द्वितीय ने करीब 725 साल पहले पाली पर आक्रमण कर दिया। पाली नगर और अपने धर्म की रक्षा के लिए क्षत्रियों के साथ हजारों ब्राह्मणों ने भी तलवारें उठाईं और युद्ध में कूद पड़े। इस युद्ध में हजारों ब्राह्मण भी शहीद हुए। कहा जाता है कि शहीद हुए ब्राह्मणों की बॉडी से 9 मण (1 ...
यहां मुस्लिम भाइयों की कलाई पर सजती है राखी:50 सालों से हिंदू बहनें बांध रही हैं राखी, 1991 के दंगों में भी नहीं टूटा बंधन; शादी समेत अन्य धार्मिक कार्यक्रमों में दोनों परिवार होते है शामिल

यहां मुस्लिम भाइयों की कलाई पर सजती है राखी:50 सालों से हिंदू बहनें बांध रही हैं राखी, 1991 के दंगों में भी नहीं टूटा बंधन; शादी समेत अन्य धार्मिक कार्यक्रमों में दोनों परिवार होते है शामिल

जयपुर
टोंक रक्षाबंधन का पर्व हिंदू भाई-बहन के अटूट रिश्ते का प्रतीक है। टोंक जिले के आवा कस्बे में हिंदू परिवार की बेटियों ने इस पर्व को हिंदू- मुस्लिम भाईचारे की पहचान बना दी हैं। ब्राह्मण परिवार की बहनें 50 साल से मुस्लिम भाइयों के राखी बांधती आ रही है। इस दौरान दोनों परिवारों ने न तो धार्मिक बंधन और न लोगों के तानों की परवाह की। ताज्जुब की बात तो यह है कि 1991 में हिंदू-मुस्लिमों के बीच बिगड़े सांप्रदायिक सौहार्द में भी राखी का यह बंधन नहीं टूटा। आज भी इन दोनों परिवारों का रिश्ता सगे की तरह है। शादी से लेकर अन्य सामाजिक कार्यक्रमों में परिवार के सदस्य की तरह शामिल होकर पूरी जिम्मेदारी निभाते है। आज सरदार अली को लोग मामू के नाम से जानते हैं। टोंक निवासी 75 साल सरदार अली ने बताया कि 65 साल पहले उनके फूफाजी पुलिस चौकी में मुंशी (कॉन्स्टेबल) के पद पर थे। वह यहां परिवार के साथ रहते थे। करीब ...
पूर्वी राजस्थान में दूसरे दिन बारिश जारी:अलवर, भरतपुर, करौली, दौसा के कई इलाकों में अच्छी बारिश; फसलों को फायदा, अब जयपुर, धौलपुर और सवाई माधोपुर में चेतावनी

पूर्वी राजस्थान में दूसरे दिन बारिश जारी:अलवर, भरतपुर, करौली, दौसा के कई इलाकों में अच्छी बारिश; फसलों को फायदा, अब जयपुर, धौलपुर और सवाई माधोपुर में चेतावनी

What's Hot, जयपुर, टॉप न्यूज़
जयपुर राजस्थान के पूर्वी क्षेत्र में बारिश का सिलसिला लगातार दूसरे दिन भी जारी रहा। भरतपुर, उदयपुर संभाग के कई जिलों में बीते 24 घंटे के दौरान अच्छी बारिश हुई। अलवर के गोविंदगढ़ क्षेत्र में 4 इंच से ज्यादा बारिश दर्ज हुई। वहीं, भरतपुर के सीकरी, नगर, दौसा के बसवा, करौली और अलवर के कठूमर में भी 2 इंच व कहीं-कहीं 3 इंच तक पानी गिरा। इस बारिश का सबसे ज्यादा फायदा किसानों को हुआ, जिन्होंने मूंगफली, बाजरा, मूंग की फसलों की बुआई कर रखी है। जयपुर की बात करें तो यहां आज सुबह मौसम साफ रहा। दोपहर 12 बजे तक काले बादल छा गए। शहर में कई जगह हल्की बूंदाबांदी शुरू हो गई। जयपुर के अलावा यही स्थिति अजमेर, सीकर, टोंक, नागौर जिलों में भी बनी रही। यहां चेतावनी जारी की गईमौसम विभाग की माने तो अगले 24 घंटे के दौरान पूर्वी राजस्थान के अलावा उत्तरी राजस्थान के जिलों में भी बारिश हो सकती है। साथ ही मौसस वि...
पिक्चर चलाने वाला लैपटॉप लुटेरा गिरफ्तार ​​​​​​​​​​​​​​:लॉकडाउन में नौकरी गई तो मोबाइल-लैपटॉप लूटने लगे, OLX पर बेच देते थे; सिर्फ महिलाओं को बनाते थे निशाना

पिक्चर चलाने वाला लैपटॉप लुटेरा गिरफ्तार ​​​​​​​​​​​​​​:लॉकडाउन में नौकरी गई तो मोबाइल-लैपटॉप लूटने लगे, OLX पर बेच देते थे; सिर्फ महिलाओं को बनाते थे निशाना

जयपुर
जयपुर जयपुर शहर में जॉब करने वाली महिलाओं व युवतियों को टारगेट कर लैपटॉप लूटने वाली गैंग से पूछताछ में कई खुलासे हो रहे हैं। दो दिन पहले जयपुर पुलिस कमिश्नरेट की क्राइम ब्रांच (CST) की सूचना पर श्याम नगर थाना पुलिस ने गैंग में शामिल दो लुटेरों और उनसे लैपटॉप खरीदने वाले एक युवक को गिरफ्तार किया था। शहर में महंगी पावर बाइक पर पीछाकर सिर्फ स्कूटी सवार युवतियों के लैपटॉप लूटने वाले बदमाशों से एक मोबाइल फोन व 15 लैपटॉप भी बरामद हुए थे। प्रारंभिक पूछताछ में सामने आया कि गैंग का सरगना सैय्यद हबेब हुसैन उर्फ सद्दाम उर्फ आगाज उर्फ निक आगाज (23) टूटी पुलिया के पास, सांगानेर में रहता है। वह एक मल्टीप्लेक्स में पिक्चर चलाने का काम करता था। उसके पिता भी जयपुर के दूसरे मल्टीप्लेक्स में कई वर्षों से पिक्चर चलाने का काम कर रहे हैं। कोरोना महामारी में लॉकडाउन लगने पर सिनेमाघर बंद हो गए। तब कुछ महीनो...
सांवरा सेठ को मिली सोने की पादुका:कोविड में भंडारा नहीं कर पाया तो भक्त ने सोने-चांदी के बर्तन भी चढ़ाए, 287 ग्राम सोने की पादुका ठाकुरजी के चरणों में की समर्पित

सांवरा सेठ को मिली सोने की पादुका:कोविड में भंडारा नहीं कर पाया तो भक्त ने सोने-चांदी के बर्तन भी चढ़ाए, 287 ग्राम सोने की पादुका ठाकुरजी के चरणों में की समर्पित

जयपुर
चित्तौड़गढ़ मेवाड़ के सुप्रसिद्ध कृष्णधाम श्रीसांवलिया जी में अहमदाबाद से आए श्रद्धालु ने शुक्रवार को सांवरा सेठ को सोने के पादुका, ग्लास, चांदी की कटोरी और प्लेट भेंट किए। श्रद्धालु हर साल यहां भंडारा करवाते हैं, लेकिन कोरोना के कारण दो सालों से यह संभव नहीं हो पा रहा था, इस कारण इस बार श्रीसांवलिया जी को यह भेंट किया। मेवाड़ और आसपास के जिलों, राज्यों के लोगों में श्रीसांवलियाजी को लेकर बहुत आस्था है, इसलिए कई भक्तजनों द्वारा यहां नकद राशि, सोने चांदी के आभूषण आदि भेंट किए जाते हैं। इंटाली, उदयपुर निवासी गणेशलाल काबरा कई साल पहले अहमदाबाद शिफ्ट हो गए थे। वे कई सालों से हर साल भंडारा करते हैं, लेकिन कोविड के कारण लगातार दो सालों से वे कोई आयोजन नहीं करा पाए। गणेशलाल अहमदाबाद में बर्तन के व्यापारी हैं। सोने की चरण पादुका और सोने-चंदी के बर्तन इस साल लॉकडाउन हटने के बाद उन्ह...
पायलट को लेकर नरेटिव बदलने की शुरुआत:डोटासरा ने सचिन पायलट से जारी करवाया राजीव गांधी के जीवन पर आधारित वीडियो, सियासी हलकों में नए समीकरण बनने की आहट

पायलट को लेकर नरेटिव बदलने की शुरुआत:डोटासरा ने सचिन पायलट से जारी करवाया राजीव गांधी के जीवन पर आधारित वीडियो, सियासी हलकों में नए समीकरण बनने की आहट

जयपुर
जयपुर मुख्यमंत्री अशोक गहलोत और सचिन पायलट की खींचतान के कारण मंत्रिमंडल विस्ताार से लेकर कांग्रस की ग्रासरूट नियुक्तियां तक अटकी हैं, लेकिन संगठन को लेकर अब नरेटिव बदलने की शुरुआत हो गई है। कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष ने सचिन पायलट को लेकर जिस तरह के जेस्चर्स दिए हैं, उससे कांग्रेस के हलकों में नए ​सियासी समीकरण बनने का संकेत माना जा रहा है। प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय में राजीव गांधी के जीवन पर आधारित वीडियो रिलीज करने के मौके पर जिस तरह कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा ने सचिन पायलट को महत्व दिया वह बदलते समीकरणों की तरफ इशारा कर रहा है। राजीव गांधी के जीवन पर आधारित शॉर्ट वीडियो फिल्म को डोटासरा ने सचिन पायलट से जारी करवाया। इसके बाद पायलट, डोटासरा और सरकारी मुख्य सचेतक महेश जोशी को मिलाकर तीनों नेता मंच पर बैठे। डोटासरा ने जिस तरह सचिन पायलट को अहमियत दी, उसे कांग्रेस के जानका...
बेटी का हत्यारा पिता, ग्रेजुएट पत्नी को लगाता था करंट:घूंघट नहीं निकालने पर यातना देता था, आधी रात को घर से निकाल देता था; बोला- जेल गया तो बाहर आकर जिंदा नहीं छोडूंगा

बेटी का हत्यारा पिता, ग्रेजुएट पत्नी को लगाता था करंट:घूंघट नहीं निकालने पर यातना देता था, आधी रात को घर से निकाल देता था; बोला- जेल गया तो बाहर आकर जिंदा नहीं छोडूंगा

जयपुर
अलवर हरियाणा के रेवाड़ी निवासी ग्रेजुएट मोनिका की शादी 2013 में बहरोड़ के गादोज गांव में 12वीं पास प्रदीप यादव से हुई थी। शादी के कुछ समय बाद से ही मोनिका अपने पति के गुस्से का शिकार होने लग गई थी। प्रदीप के गुस्से की टॉर्चर कहानी इतनी भयावह है, जिसे सुन रोंगटें खड़े हो जाएंगे। उसे जब भी गुस्सा आता तो मोनिका को बिजली के झटके देता। यहां तक कि कई बार पत्नी को रात 12 बजे घर से बाहर भी निकाल देता। यह चौंकाने वाला खुलासा पुलिस की पूछताछ में हुआ है। पुलिस पूछताछ और मोनिका के भाई से हुई बातचीत में सामने आया कि प्रदीप की बेरहमी अपनी 3 साल की मासूम बेटी को मौत के घाट उतारने के बाद भी खत्म नहीं हुई। उसने बेटी को इतने जोर से फेंका था कि उसकी जान निकल गई। इसके बाद भी उसके चेहरे पर शिकन तक नहीं थी। कमरे से बाहर आकर उसने बोला कि प्रियांशी नहीं रही। घरवाले उस पर चिल्लाने लगे तो पत्नी को धमकी देने ल...
पहले लड़की भेज फंसाया, बचा तो कुल्हाड़ी से हमला:जमीन को लेकर चल रही रंजिश; पत्नी बोली- हमने पैसे देकर प्लॉट खरीदा, लेकिन अब तक नाम नहीं किया, VIDEO

पहले लड़की भेज फंसाया, बचा तो कुल्हाड़ी से हमला:जमीन को लेकर चल रही रंजिश; पत्नी बोली- हमने पैसे देकर प्लॉट खरीदा, लेकिन अब तक नाम नहीं किया, VIDEO

जयपुर
अलवर अलवर जिले के बहरोड़ कस्बे के मानपुरा मोहल्ले में प्लॉट खरीद-फरोख्त से जुड़ी रंजिश के चलते एक युवक पर शनिवार सुबह करीब 8 बजे बदमाशों ने हमला कर दिया। उसके दोनों पैर काट दिए। युवक पर कुल्हाड़ी और धारदार हथियारों से हमला किया। इससे मनदीप के दोनों पैर कट गए। निजी अस्पताल में इलाज जारी है। पुलिस हमलावरों की तलाश में लगी है। पीड़िता युवक की पत्नी ने बताया कि आरोपियों ने पहले भी उसके पति पर एक लड़की के जरिए छेड़छाड़ का केस दर्ज करवाया था। इस केस में कोर्ट से उसके पति को बरी कर दिया गया था। अस्पताल में भर्ती घायल मनदीप। 2013 में प्लॉट खरीदामानपुरा मोहल्ले में शनिवार सुबह पुलिस को हमले की सूचना लगी। घायल युवक मनदीप यादव की पत्नी सरिता यादव ने बताया की 2013 में हमने संजय शर्मा ,अंशुल शर्मा से एक प्लॉट खरीदा था। हमने पूरा पेमेंट कर दिया था। फिर भी प्लॉट की रजिस्ट्री हमारे नाम नहीं क...
जयपुर की लहरिया पार्टी के बोल्ड फोटो में फंसे मंत्रीजी:घर तक फोटो पहुंचने के बाद मंत्रीजी सन्नाटे में, महिला IAS के चैंबर में संदिग्ध कौन था?

जयपुर की लहरिया पार्टी के बोल्ड फोटो में फंसे मंत्रीजी:घर तक फोटो पहुंचने के बाद मंत्रीजी सन्नाटे में, महिला IAS के चैंबर में संदिग्ध कौन था?

जयपुर
जयपुर सरकार के चर्चित मंत्री जयपुर की एक लहरिया पार्टी में बोल्ड फोटो शूट में फंस गए। सत्ताधारी पार्टी की महिला कार्यकर्ता का आयोजन था। बतौर मुख्य अतिथि मंत्री मौजूद थे। गेस्ट के साथ कौन फोटो नहीं खिंचवाए? ‘बोल्ड लुक’ मॉडल के साथ भी कुछ फोटो खिंचवा लिए। अब क्या है। फोटो ग्रुप्स में शेयर होते ही हलचल मच गई। यह फोटो कुछ महिला कार्यकर्ताओं को रास नहीं आए तो कुछ बुरा क्या है, इस विवाद में उतर आईं। ग्रुप्स में बहस-झगड़े तक तो ठीक था। मंत्रीजी सन्नाटे में थे तभी किसी ने बात घर तक पहुंचा दी। कड़क-बेघड़क मंत्रीजी इसके बाद से पछता रहे हैं। कई लोगों को कह चुके इससे अच्छा तो नहीं जाता, लेकिन बीत गई सो तो बात गई। किस मकसद से बिना एंट्री घुस आया सचिवालय में पिछले दिनों एक चर्चित महिला आईएएस के चैंबर में एक अनजान व्यक्ति के घुसने के मामले को रफा-दफा किया जा चुका है। सुबह दफ्तर खुलने के ...
पहली बार RAS-2021 परीक्षा 2 दिन कराने की तैयारी:27 और 28 अक्टूबर की डेट फाइनल, अभ्यर्थियों की संख्या पर तय होगा कि कितने चरणों में होगी परीक्षा

पहली बार RAS-2021 परीक्षा 2 दिन कराने की तैयारी:27 और 28 अक्टूबर की डेट फाइनल, अभ्यर्थियों की संख्या पर तय होगा कि कितने चरणों में होगी परीक्षा

What's Hot, जयपुर, टॉप न्यूज़
अजमेर राजस्थान लोक सेवा आयोग (RPSC) की ओर से राजस्थान राज्य एवं अधीनस्थ सेवाएं संयुक्त (RAS) प्रतियोगी परीक्षा 2021 (प्रारंभिक) की तारीख घोषित कर दी गई है। यह परीक्षा 27 व 28 अक्टूबर को होगी। आयोग ने इस संबंध में गुरुवार को आदेश जारी किए हैं। आयोग के सचिव शुभम चौधरी ने बताया कि अंतिम तिथि तक प्राप्त आवेदन-पत्रों की संख्या के आधार पर परीक्षा चरणों का निर्धारण किया जाएगा। उसके बाद परीक्षा कार्यक्रम भी जारी कर दिया जाएगा। आवेदन ऑनलाइन भरे जा रहे हैं। अंतिम तिथि 2 सितंबर है। कुल 988 पदों में 363 पद राज्य सेवा के और 625 पद अधीनस्थ सेवाओं के हैं। अब तक प्रदेश के 1 लाख 60 हजार से अधिक अभ्यर्थी आवेदन कर चुके हैं। आयोग ने पाठ्यक्रम वेबसाइट पर जारी कर दिया है। दो दिन होगी परीक्षाइस बार RAS प्रारंभिक परीक्षा दो दिन होगी। आयोग द्वारा जारी परीक्षा तिथि से यह जानकारी मिली है। अभी तक एक ही दिन R...