बीजेपी में पोस्टर वॉर खत्म:केंद्रीय मंत्री भूपेंद्र यादव की जन आशीर्वाद यात्रा की सभाओं के मंच से लेकर पोस्टरों में वसुंधरा राजे के फोटो, बीजेपी में विवाद सुलझाने की कवायद
जयपुर
जन आशीर्वाद यात्रा ने बीजेपी में पोस्टर वॉर खत्म कर दी है। राजस्थान में आज से केंद्रीय मंत्री भूपेंद्र यादव की जन आशीर्वाद यात्रा शुरू गई है। जन आशीर्वाद यात्रा के जरिए बीजेपी ने बैनर पोस्टर में धड़ेबंदी और खींचतान कम करने की कवायद की है। यात्रा की सभाओं से लेकर स्वागत कार्यक्रमों के मंचों और बैनर पोस्टरों में पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे के फोटो लगाए गए हैं। बीजेपी राजस्थान के आधिकारिक सोशल मीडिया अकाउंट से भी जन आशीर्वाद यात्रा के जारी किए डिजिटल पोस्टर में वसुंधरा राजे के फोटो शामिल किए गए हैं।
भिवाड़ी से भूपेंद्र यादव की जन आशीर्वाद यात्रा शुरू हुई है, आज से तीन दिन तक यह यात्रा 400 किलोमीटर का सफर तय करेगी। भिवाड़ी से यात्रा की शुरुआत से पहले की गई सभा में मंच पर लगे बड़े बैनर में वुसंधरा राजे का फोटो था। बीजेपी प्रदेश मुख्यालय के मुख्य होर्डिंग से राजे का फोटो हटने के ब...








