Friday, May 15निर्मीक - निष्पक्ष - विश्वसनीय
Shadow

जयपुर

जयपुर

डेढ़ साल बाद फिर शुरू हुई मावली-मारवाड़ ट्रेन सेवा:अरावली की वादियों से गुजरती है ट्रेन, 152km के इस रूट पर हरियाली और पहाड़ों से गिरते झरने करते हैं आकर्षित

डेढ़ साल बाद फिर शुरू हुई मावली-मारवाड़ ट्रेन सेवा:अरावली की वादियों से गुजरती है ट्रेन, 152km के इस रूट पर हरियाली और पहाड़ों से गिरते झरने करते हैं आकर्षित

जयपुर
राजसमंद मावली-मारवाड़ ट्रेन का संचालन करीब डेढ़ साल बाद सोमवार से शुरू किया गया है। कोरोना के कारण 23 मार्च 2020 से सेवा बंद थी। सोमवार सुबह पहली ट्रेन मावली से चलकर मारवाड़ के लिए निकली।मारवाड़ से सोमवार को ट्रेन का संचालन नहीं होने के कारण पर्यटकों को गोरम घाट घूमने का मौका नहीं मिला। मंगलवार से एक ट्रेन मारवाड़ और दूसरी ट्रेन मावली से संचालित होगी। पर्यटकों को गोरमघाट घूमने के लिए करीब 1 घंटे का समय मिलेगा। मावली-मारवाड़ ट्रेन का संचालन शुरू होने से पर्यटक अरावली की वादियों के बीच गुजरती ट्रेन और पहाड़ों से गिरते झरने के अद्भुत दृश्य देख सकेंगे। इस ट्रेन से यात्री गोरमघाट रेलवे स्टेशन पहुंचते हैं। स्टेशन से पिकनिक स्पॉट तक पहुंचने का करीब दो किमी का सफर पैदल तय करना पड़ता है। यहां बड़ा झरना है। जंगल क्षेत्र में चट्टानों पर बैठकर पिकनिक मनाने के लिए कई स्पॉट हैं। चारों तरफ बड़ी पहा...
गहलोत-पायलट की खींचतान से कांग्रेस में अटकीं नियुक्तियां:जिला-ब्लॉक में बिना संगठन पार्टी चलाने का रिकॉर्ड बना, 13 महीने में मात्र 39 पदाधिकारियों की नियुक्ति; डेडलाइन अब भी तय नहीं

गहलोत-पायलट की खींचतान से कांग्रेस में अटकीं नियुक्तियां:जिला-ब्लॉक में बिना संगठन पार्टी चलाने का रिकॉर्ड बना, 13 महीने में मात्र 39 पदाधिकारियों की नियुक्ति; डेडलाइन अब भी तय नहीं

जयपुर
जयपुर कांग्रेस एक बार फिर बिना जिला और ब्लॉक स्तर पर संगठन के ही पंचायतीराज चुनावों में उतर गई है। मुख्यमंत्री अशोक गहलोत और पूर्व डिप्टी सीएम सचिन पायलट के खेमों के बीच चल रही खींचतान के कारण संगठन में जिला और ब्लॉक स्तर पर अध्यक्षों की नियुक्ति अटक गई है। कांग्रेस में बिना ग्रासरूट संगठन के ही 13 महीने निकाल दिए हैं। जिला और ब्लॉकों में संगठन के बिना पार्टी चलाने का यह रिकॉर्ड है। सचिन पायलट खेमा संगठन की नियुक्तियों में बराबर की भागीदारी चाह रहा है। प्रदेश प्रभारी अजय माकने ने ​28-29 जुलाई को विधायकों के साथ दो दिन का फीडबैक लेने के बाद जिलाध्यक्षों की ​नियुक्ति पर भी कवायद की है। जिलाध्यक्षों की लिस्ट तैयार है, विधायकों और पार्टी पदाधिकारियों की राय लेकर जिलाध्यक्षों का पैनल तैयार किया गया है। सीएम अशोक गहलोत से भी इस पैनल पर चर्चा हो चुकी है। जिलाध्यक्षों की केवल घोषणा बाकी है, ...
बच्चे को जन्म देने वाली नाबालिग की आपबीती:12 साल की बच्ची बोली- शरीर में बदलाव हुआ तो समझ आ गया था, लेकिन डर के कारण किसी को नहीं बताया

बच्चे को जन्म देने वाली नाबालिग की आपबीती:12 साल की बच्ची बोली- शरीर में बदलाव हुआ तो समझ आ गया था, लेकिन डर के कारण किसी को नहीं बताया

जयपुर
जोधपुर जोधपुर में एक शर्मसार करने वाला मामला सामने आया है। 12 साल की एक नाबालिग ने बच्चे को जन्म दिया। भास्कर ने बच्ची के हाल जानने अस्पताल पहुंचा तो लेबर रुम में एक बेड पर लेटी नाबालिग मां आंखे कमरें की छत को ताक रही थी। पास ही लेटे नवजात की किलकारियां उसे नहीं भा रही थीं। मन में पछतावा था कि काश मां को बता दिया होता। अपने ही बच्चे को कभी ममता भरी नजर से देखती तो दूसरे ही पल उसके मन का भाव बदल जाते। वह समझ ही नहीं पा रही थी कि जो बच्चा पास लेटा है वह उसका ही है। जब उसके इस बारे में पूछा तो बोली मां को पता है। वो जैसे बोलेगी वह में करूंगी। इसके बाद कुछ नहीं बोली। उसके मन में जो उथल-पुथल चल रही थी। उसे शब्दों में बयां करना संभव नहीं। जब पूछा कि वह इस बारे में जान चुकि थी तो बोली शरीर में बदलाव आने पर उसको समझ आ गया। डर ने रोके रखा। मां क्या कहेगी डाटेगी। कई बातें मन में चलती रहीं। उसन...
बिखरी गैंग को खड़ा करना चाहती थी लेडी डॉन:जमानत पर आते ही कारोबारी को धमकाया, नहीं माना तो खुद घर के बाहर पहुंचकर की फायरिंग; गुर्गों के गिरफ्तार होते ही हो गई थी फरार

बिखरी गैंग को खड़ा करना चाहती थी लेडी डॉन:जमानत पर आते ही कारोबारी को धमकाया, नहीं माना तो खुद घर के बाहर पहुंचकर की फायरिंग; गुर्गों के गिरफ्तार होते ही हो गई थी फरार

जयपुर
नागौर एक साल पहले जमानत पर जेल से छूटने के बाद रविवार को लेडी डॉन अनुराधा को दिल्ली की तिहाड़ जेल से कुचामन लाया गया। अनुराधा को आज कोर्ट में पेश कर परबतसर जेल भेज दिया गया है। वहां, शिनाख्त परेड के बाद वापस रिमांड पर लिया जाएगा। दरअसल, आर्थिक तंगी और बिखरते गिरोह के आपराधिक साम्राज्य के चलते राजस्थान की लेडी डॉन अनुराधा चौधरी ने कुचामन शहर के सट्टा कारोबारी सुनील कुमार गौड़ को वीडियो कॉल कर धमकाया था। रुपयों की डिमांड भी की थी, लेकिन सुनील ने पुलिस में मामला दर्ज करवा दिया। 4 महीने बाद लेडी डॉन अनुराधा चौधरी ने गुर्गे भेज उसके घर के बाहर फायरिंग करा दहशत फैलाई थी। सूत्रों की मानें तो इस गोलीबारी के दौरान मौके पर मौजूद थी। इसे लेकर सट्टा कारोबारी ने दो मामले दर्ज कराए थे। एक साल से नागौर पुलिस लेडी डॉन अनुराधा की तलाश कर रही थी, लेकिन वो कभी नागौर पुलिस के हाथ नहीं लगी। इस बीच जिले म...
12 साल की बालिका ने दिया बच्चे को जन्म:स्कूल से लौटते समय जीप में उठा ले गए थे तीन लोग, आरोपियों में दो साथ में पढ़ने वाले नाबालिग; मां बोली- बेटी की प्रेग्नेंसी को नहीं समझ पाई

12 साल की बालिका ने दिया बच्चे को जन्म:स्कूल से लौटते समय जीप में उठा ले गए थे तीन लोग, आरोपियों में दो साथ में पढ़ने वाले नाबालिग; मां बोली- बेटी की प्रेग्नेंसी को नहीं समझ पाई

जयपुर
जोधपुर जोधपुर के बालेसर क्षेत्र की एक 12 साल की बालिका ने बच्चे को जन्म दिया है। बालिका के साथ दो नाबालिग लड़कों ने दुष्कर्म किया था। घटना की जानकारी मिलते ही बाल संरक्षण आयोग अध्यक्ष संगीता बेनीवाल ने प्रसंज्ञान लिया है। वहीं, बाल कल्याण समिति अध्यक्ष धनपत गुर्जर ने भी पूरे मामले की जानकारी ली है। पीड़िता जोधपुर के अस्पताल में भर्ती है। जोधपुर जिले के बालेसर क्षेत्र की एक 12 वर्षीय बालिका ने जोधपुर के एक अस्पताल में एक बच्चे को जन्म दिया है। दोनों एकदम स्वस्थ है। इस बालिका का नौ माह पूर्व स्कूल से घर लौटतने समय तीन लोग एक जीप में उठा कर ले गए थे। इनमें से दो नाबालिग है। पुलिस ने बालिका से मिली जानकारी के आधार पर कुछ लोगों से पूछताछ की है। इसकी जानकारी मिलते ही बाल सरंक्षण आयोग अध्यक्ष संगीता बेनीवाल ने अस्पताल का दौरा कर पीड़िता से मुलाकात की। धनपत गुर्जर ने बताया कि हमें बालेसर ...
अकाल की कगार पर पश्चिमी राजस्थान:30.6 लाख हेक्टेयर में से 11 लाख हेक्टेयर फसलें बचीं, बाकी सब जल गईं; जोधपुर में ही 2 हजार करोड़ का नुकसान

अकाल की कगार पर पश्चिमी राजस्थान:30.6 लाख हेक्टेयर में से 11 लाख हेक्टेयर फसलें बचीं, बाकी सब जल गईं; जोधपुर में ही 2 हजार करोड़ का नुकसान

जयपुर
जोधपुर पश्चिमी राजस्थान के किसानों के माथे पर चिंता की लकीरें गहरी होती जा रही हैं। मौसम की बेरुखी ने किसानों को सूखे व अकाल की कगार पर खड़ा कर दिया है। हालात यह हैं कि कुल बुआई की केवल 10 प्रतिशत फसलें ही बची हैं, जिन्हें बचाने के लिए किसान भरपूर मेहनत कर रहे हैं। पश्चिमी राजस्थान में वर्षा-आधारित बारानी (असिंचित) कृषि 11.17 मिलियन हेक्टेयर, यानी कुल भौगोलिक क्षेत्र के 53.49 प्रतिशत हिस्से में होती है। इस बार मानसून पश्चिमी राजस्थान से रूठा रहा, जिसने किसानों की मुश्किलें और बढ़ा दी हैं। इधर बिजली की कटौती, कम वोल्टेज की सप्लाई, बढ़ते तापमान ने भी किसानों की कमर तोड़ने में कमी नहीं रखी। यहां तक पशुओं के लिए चारे का संकट भी खड़ा हो गया है। जोधपुर, जैसलमेर, बाड़मेर, जालोर के किसानों के हालात गंभीर हैं। यहां 41.18 लाख हेक्टेयर कृषि क्षेत्र में 30.6 लाख हेक्टेयर भूमि पर खरीब फसलों की...
राजस्थान में लम्बे समय बाद मानसून मेहरबान:बाड़मेर, नागौर, चूरू के कई इलाकों में बारिश; भीलवाड़ा के डाबला में 4 इंच से ज्यादा पानी बरसा

राजस्थान में लम्बे समय बाद मानसून मेहरबान:बाड़मेर, नागौर, चूरू के कई इलाकों में बारिश; भीलवाड़ा के डाबला में 4 इंच से ज्यादा पानी बरसा

What's Hot, जयपुर, टॉप न्यूज़
जयपुर राजस्थान में मानसून के सक्रिय होने के साथ ही बारिश का दौर शुरू हो गया है। लगातार दूसरे दिन से पूर्वी राजस्थान के कई जिलों में हो रही बारिश के साथ आज लम्बे समय बाद पश्चिमी राजस्थान में मानसून की मेहरबानी रही। बाड़मेर, चूरू, नागौर के कई हिस्सों में पानी बरसा। सबसे ज्यादा भीलवाड़ा जिले के डाबला क्षेत्र में 101 MM से ज्यादा बारिश हुई। मौसम विभाग जयपुर की माने तो 24 अगस्त से बारिश का दौर फिर से थम सकता है। पिछले 24 घंटे की स्थिति देखे तो राज्य के अलवर, बारां, बाड़मेर, भरतपुर, भीलवाड़ा, बूंदी, चित्तौड़गढ़, चूरू, दौसा, धौलपुर, झालावाड़, कोटा, नागौर, सीकर, टोंक और उदयपुर जिलों में अलग-अलग स्थानों पर बारिश हुई। इन जिलों में बारिश के बाद तापमान गिरने से लोगों को गर्मी से राहत मिली। जयपुर के मौसम की स्थिति देखे तो आज यहां सुबह-सुबह बादल छाने के बाद हल्की बूंदाबांदी हुई। बारिश के बाद उम...
अजमेर में सेंट्रल जेल के बाहर बैठी महिलाएं:कैदियों को राखी बांधने उनकी बहनों ने बाहर ही डाला डेरा, कहा- पहले लॉकडाउन में नहीं आ सके, इस बार प्रशासन ने रोका

अजमेर में सेंट्रल जेल के बाहर बैठी महिलाएं:कैदियों को राखी बांधने उनकी बहनों ने बाहर ही डाला डेरा, कहा- पहले लॉकडाउन में नहीं आ सके, इस बार प्रशासन ने रोका

जयपुर
अजमेर अजमेर के सेंट्रल जेल में बंद भाइयों की सूनी कलाई को इस बार भी बहनों की राखी का इंतजार ही रहेगा। दूरदराज से आई बहनों और परिजन को मिलने नहीं दिया गया। कोरोनागाइड लाइन के मद्देनजर मुलाकात फिलहाल बंद है। ऐसे में प्रशासन ने उनको रोक दिया। बहनें व परिजन जेल के बाहर गेट के पास ही बैठ गए। बहनों का कहना है कि पिछले साल कोरोना के चलते लॉकडाउन में नीं आ सके। इस बार आए तो प्रशासन उनको मिलने नहीं दे रहा। जेल के बाहर अपने भाई से मिलने की उम्मीद में खड़ी बहनें-मोहन ठाड़ा कोरोना गाइडलाइन के चलते जेल में इस साल मुलाकात बंद रखी गई है, इसलिए राखी पर बहनें जेल में कैदी भाइयों को राखी नहीं बांध सकती। आमतौर पर राखी के दिन बहनें कैदी भाइयों को जेल जाकर राखी बांधती हैं। जेल प्रशासन द्वारा राखी के लिए विशेष व्यवस्थाएं की जाती है। बहनों को पर्याप्त समय दिया जाता है। कैदी भाई राखी बंधवाते हैं, बहन...
डंडा मारकर 20 लाख के जेवर लूटे:ज्वैलर 25 तोला सोना और 15 किलो चांदी के गहने लेकर दुकान से घर जा रहा था, बाइक सवार 3 बदमाशों ने रोका; हमला कर ले गए ज्वेलरी

डंडा मारकर 20 लाख के जेवर लूटे:ज्वैलर 25 तोला सोना और 15 किलो चांदी के गहने लेकर दुकान से घर जा रहा था, बाइक सवार 3 बदमाशों ने रोका; हमला कर ले गए ज्वेलरी

जयपुर
पाली पाली के बगड़ी नगर थाने के गुड़ा श्यामा निवासी एक ज्वैलर को शनिवार रात करीब सवा आठ बजे बाइक पर आए तीन बदमाशों ने बीच रास्ते लाठी मार कर घायल कर दिया। सोने-चांदी के आभूषणों से भरा बैग लूटकर फरार हो गए। लूटे गए गहनों की बाजार कीमत 20 लाख बताई जा रही है। बगड़ी नगर थाना प्रभारी बाबूलाल जांगिड़ ने बताया कि बदमाशों की तलाश में अलग-अलग टीमें काम कर रही हैं। रविवार सुबह बड़ा गुड़ा चौकी के बाहर जमा व्यापारी व ग्रामीण। अरविन्द सोनी पुत्र विरदीचंद सोनी की बड़ा गुड़ा में ज्वैलरी की दुकान है। हमेशा की तरह वह शनिवार शाम करीब आठ बजे दुकान बंद कर एक बैग में सोने-चांदी के गहने भर गांव के लिए रवाना हुए थे। गुड़ा श्यामा से करीब आधा किलोमीटर पहले बाइक पर आए 3 बदमाशों ने उसे रोका। एक ने उसके सिर पर लाठी से वार कर घायल कर दिया। दूसरे ने उसके हाथ-पैरों पर लाठी से वार कर नीचे गिरा दिया। तीसरा बदम...
17 साल की लड़की 24 साल के बाबा संग भागी:बीमार बेटी का इलाज कराने बाबा के पास ले गया था पिता, दोनों के बीच नजदीकियां बढ़ीं तो फोन पर घंटों बात होने लगी

17 साल की लड़की 24 साल के बाबा संग भागी:बीमार बेटी का इलाज कराने बाबा के पास ले गया था पिता, दोनों के बीच नजदीकियां बढ़ीं तो फोन पर घंटों बात होने लगी

जयपुर
नागौर नागौर के चितावा थाना क्षेत्र के हुडील गांव की 17 साल की एक लड़की को सीकर जिले के लोसल स्थित एक धाम का 24 साल का बाबा भगाकर ले गया है। लड़की अक्सर बीमार रहती थी। इसके उसका इलाज कराने के लिए पिता बाबा के धाम पर ले जाया करता था। इस दौरान बाबा और लड़की के बीच नजदीकियां बढ़ गईं। बाबा लड़की से फोन पर भी घंटों बातें करता था। शनिवार को बेटी के घर से गायब होने के बाद पिता ने बाबा के खिलाफ अपहरण कर ले जाने का मामला दर्ज कराया है। परिजनों द्वारा लड़की को 17 साल की नाबालिग बताया जा रहा है। अभी उसके आयु संबंधी दस्तावेजों की पुष्टि नहीं हो पाई है। युवती के पिता के फोन में बाबा का नंबर सेव था। कुछ फोटो थीं, जिसे वो डिलीट करके गई है। घर पर गायब मिले आधार कार्ड, TC और कपड़ेचितावा थाना क्षेत्र के हुडील गांव में ये घटना शनिवार को हुई। शिकायतकर्ता पिता की 3 पुत्रियां व एक पुत्र है। शनिवार को वो...