SBI से 11 करोड़ के सिक्के गायब:पूर्व मैनेजर पर आरोप, सिक्कों की गिनती कर रही फर्म के मैनेजर को बदमाशों ने धमकाया, कहा-बंद करो गिनती
दौसा
जिले के मेहंदीपुर बालाजी स्थित SBI बैंक में 11 करोड़ रुपए के सिक्कों के गबन का मामला सामने आया है। बैंक रिकॉर्ड में 13 करोड़ 62 लाख 11,275 के कुल सिक्के जमा हैं, जबकि गिनती में एक करोड़ 39 लाख 60 हजार ही मिले। गबन का खुलासा तब हुआ जब बैंक प्रबंधन ने सिक्कों की गिनती के लिए एक निजी फर्म को टेंडर दिया।
इसी दौरान करीब 15 हथियारबंद बदमाशों ने फर्म के मैनेजर को सिक्कों की गिनती नहीं करने की धमकी दी। इस संबंध में बैंक मैनेजर हरगोविंद मीणा ने करौली एसपी को शिकायत भेजकर कार्रवाई की मांग की थी। मंगलवार को टोडाभीम थाने में दर्ज हुई FIR में मैनेजर ने पिछले 5 साल में बैंक में कार्यरत रहे कर्मचारियों की जांच कराने की मांग की है।
फर्म के मैनेजर को धमकीबैंक में जमा सिक्कों की गिनती के लिए क्षेत्रीय कॉमर्शियल ऑफिस सवाईमाधोपुर के आदेश पर 8 जुलाई को गठित समिति ने वेंडर अर्पित गुड्स कैरियर को स...








