Friday, May 15निर्मीक - निष्पक्ष - विश्वसनीय
Shadow

जयपुर

जयपुर

नेता नहीं सिस्टम जिताएगा चुनाव:BJP अब राजस्थान में भी अपनाएगी गुजरात मॉडल, 25 वोटर्स पर एक कार्यकर्ता की ड्यूटी, सेकंड लाइन के नेताओं के दबदबे को खतरा

नेता नहीं सिस्टम जिताएगा चुनाव:BJP अब राजस्थान में भी अपनाएगी गुजरात मॉडल, 25 वोटर्स पर एक कार्यकर्ता की ड्यूटी, सेकंड लाइन के नेताओं के दबदबे को खतरा

जयपुर
जयपुर चुनाव में बड़े चहरों और स्थापित नाम वाले नेताओं के ही जीतने की थ्योरी को बीजेपी अब बदलाना चाहती है। बीजेपी ने नेता की जगह कार्यकर्ता आधारित चुनाव जीतने का गुजरात मॉडल राजस्थान में भी पूरी तरह से लागू करने का फैसला किया है। गुजरात मॉडल के तहत मजबूत बूथ मैनेजमेंट और चुनाव की रणनीतिक तैयारी से अनाम चेहरों को भी चुनाव जितवाने की कवायद पार्टी ने शुरू कर दी है। इस मॉडल ने बड़े नेताओं की चिंताएं बढ़ा दी हैं। गुजरात मॉडल के तहत ही बीजेपी ने सशक्त मंडल अभियान शुरू कर दिया है। अगले साल अप्रैल तक इस अभियान के तहत हर बूथ तक 25 वोटर पर एक कार्यकर्ता की ड्यूटी लगाई जाएगी। कार्यकर्ता को वोटरों से संपर्क करने का जिम्मा दिया जाएगा। यह तैयारी चुनाव से डेढ़ साल पहले ही हो जाएगी। विधानसभा और लोकसभा चुनाव से पहले कार्यकर्ता लगातार अपने वोटर से संपर्क में रहेगा। इस व्यवस्था से बीजेपी के पास ग्राउंड ...
भीलवाड़ा में खदान ढही, 7 दबे:पत्थर निकालने का चल रहा था काम, अचानक ढहने से 4 महिलाओं समेत 7 मजदूर मलबे में दबे; रेस्क्यू ऑपरेशन जारी

भीलवाड़ा में खदान ढही, 7 दबे:पत्थर निकालने का चल रहा था काम, अचानक ढहने से 4 महिलाओं समेत 7 मजदूर मलबे में दबे; रेस्क्यू ऑपरेशन जारी

What's Hot, जयपुर, टॉप न्यूज़
भीलवाड़ा भीलवाड़ा के आसींद थाना क्षेत्र के लाछुड़ा गांव में बुधवार दोपहर को एक खदान ढह गई। 7 मजदूर मलबे में दब गए हैं। घटना की जानकारी मिलने के बाद आनन-फानन में प्रशासन मौके पर पहुंचा। मजदूरों को मलबे से बाहर निकालने के लिए रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू कर दिया गया है। हादसे के बाद क्षेत्र में लोगों ने विरोध भी शुरू कर दिया है। आरोप है कि प्रशासन को इस अवैध खनन खदान के बारे में कई बार शिकायत की गई थी, लेकिन अधिकारियों ने इस पर ध्यान नहीं दिया। आज यह खदान ढह गई अभी तक मिली जानकारी के अनुसार लाछुड़ा गांव में नूर मोहम्मद के खेत में एक अवैध खदान संचालित हो रही थी। खदान से पत्थर निकाला जाता है। इसे संग्राम सिंह नाम का व्यक्ति संचालित कर रहा था। बुधवार दोपहर में खुदाई चल रही थी। खदान के आस-पास कोई सुरक्षा दीवार नहीं बनाई गई थी। ऐसे में जिस खेत में माइनिंग हो रही थी, उसके पास के खेत की की मिट्‌टी खद...
फोन पर तीन बार तलाक:शादी के दो माह बाद ससुराल वाले दहेज के लिए करने लगे परेशान, घर से निकाला, पति ने मुंबई से फोन कर बोला- दूसरी शादी कर वहां से लेगा दहेज

फोन पर तीन बार तलाक:शादी के दो माह बाद ससुराल वाले दहेज के लिए करने लगे परेशान, घर से निकाला, पति ने मुंबई से फोन कर बोला- दूसरी शादी कर वहां से लेगा दहेज

जयपुर
नागौर नागौर जिले के कुमारी गांव में पति ने मुंबई से फोन पर पत्नी को तीन तलाक बोल कर रिश्ता खत्म कर दिया। पति ने रुपए नहीं देने पर दूसरी शादी करने की धमकी भी दी। पीड़िता SP अभिजीत सिंह के पास पहुंची और न्याय की गुहार लगाई। SP अभिजीत सिंह ने सदर SHO को मामला दर्ज कर कार्रवाई करने के निर्देश दिए हैं। कुमारी गांव की रहने वाली 19 साल की मायरा पुत्री अलाबक्स का निकाह एक साल पहले 7 अगस्त 2020 में जाकिर हुसैन (19) निवासी कुमारी गांव से हुआ था। मायरा ने बताया कि शादी के दो माह बाद ही ससुराल वाले और पति उसे दहेज के लिए परेशान करने लगे। कम दहेज लाने पर ताना मारते और लगातार रुपयों की मांग करने लगे। मानसिक व शारीरिक रूप से प्रताड़ित करना शुरू कर दिया। मायरा के ससुर कासम, जेठानी फिरदौश, सास हाफीजा, जेठ शोएब और दो ननद नूरानी व बुशरा आए दिन उसे घर से बाहर निकाल देते। उसके मायके से रुपए लाने की मा...
ऑपरेशन के दौरान आवाज जाने और पैरालिसिस का डर था, इसलिए डॉक्टर बातचीत करते पूछ रहे थे फ्रूट के नाम, राम-राम के नाम का भी जाप करवाया

ऑपरेशन के दौरान आवाज जाने और पैरालिसिस का डर था, इसलिए डॉक्टर बातचीत करते पूछ रहे थे फ्रूट के नाम, राम-राम के नाम का भी जाप करवाया

जयपुर
जयपुर जयपुर के निजी हॉस्पिटल में एक मरीज ने गायत्री मंत्र का जाप करते हुए ब्रेन ट्यूमर का ऑपरेशन करवाया। मरीज को बेहोश किए बिना ही उसके ब्रेन में से ट्यूमर निकाला गया। ऑपरेशन के दौरान डॉक्टर मरीज से बातचीत करते रहे। 4 घंटे तक चले इस ऑपरेशन में वह गायत्री मंत्र का जाप करता रहा। न्यूज पेपर भी पढ़ाया गया। डॉक्टरों की टीम ने सिर में दो इंच का चीरा लगाकर CUSA (कैविट्रॉन अल्ट्रासोनिक सर्जिकल एस्पिरेटर) और माइक्रोस्कॉप की मदद से ट्यूमर को बाहर निकाला। जयपुर के एक निजी हॉस्पिटल के सीनियर न्यूरोसर्जन डॉ. के.के. बंसल ने बताया कि चूरू के रहने वाले 57 साल के रिढमल राम को बार-बार मिर्गी के दौर आते थे। इसके कारण अस्थाई रूप से उनकी आवाज भी कुछ देर के लिए चली जाती थी। जांच में ब्रेन के स्पीच एरिया में ब्रेन ट्यूमर का पता चला। ब्रेन ट्यूमर ऐसी जगह पर था कि सर्जरी से मरीज की आवाज जा सकती थी। लकवा होने...
7000 रुपए के डिवाइस से मशीन हैक की, फिर कोई भी कार्ड डालो पूरा पैसा निकाल देती है मशीन

7000 रुपए के डिवाइस से मशीन हैक की, फिर कोई भी कार्ड डालो पूरा पैसा निकाल देती है मशीन

जयपुर
जयपुर जयपुर शहर के 4 एटीएम से दो युवतियों ने कुछ दिनों पहले शहर के चार एटीएम से 32 लाख रुपए पार कर लिए थे। मामला एसओजी तक पहुंचा। जांच में सामने आया कि एक छोटे डिवाइस की मदद से यह लोग लाखों रुपए से भरे एटीएम को चंद मिनटों में ही खाली कर देते हैं। दैनिक भास्कर ने इस मामले की पड़ताल की तो इन महिलाओं के कुछ वीडियो सामने आए। वीडियो शहर के उन एटीएम के थे, जिनमें इन्होंने इस डिवाइस की मदद से रुपए निकाले। पहली बार इन युवतियों का एटीमए में ठगी करते हुए का वीडियो सामने आया, जिसमें वह एटीएम के सर्वर को हैकर कैसे चंद मिनटों में इसे खाली कर रही है। आज ये एक्सक्लूसिव वीडियो भास्कर आपको पहली बार दिखा रहा है। जिसमें ये महिलाएं केवल 7 हजार रुपए की डिवाइस से मशीनें हैक कर रही थीं। डिवाइस की मदद से ऐसे किया एटीएम सर्वर को हैकसंडे कैलेची ने दिल्ली में अमेजन वेबसाइट से रास्पबेरी-पाई डिवाइस को केवल 7 हजा...
10 किमी यात्रा कर नाव से पहुंचा भास्कर, पहली बार इस भव्य टापू को ड्रोन से देखिए

10 किमी यात्रा कर नाव से पहुंचा भास्कर, पहली बार इस भव्य टापू को ड्रोन से देखिए

जयपुर
चित्तौड़गढ़ चित्तौड़गढ़ जिले के राणा प्रताप सागर बांध के बीच में बना आइलैंड अमेजन के जंगल जैसा दिखता है। यहां के लोग इसे गाय टेकरी कहते हैं। ड्रोन से जब इस आइलैंड को कवर किया तो एक अद्भुत नजारा दिखा। टापू पूरा घने पेड़ों से ढंका था। इसके बीच एक खूबबसूरत तालाब उसकी खूबसूरती को बढ़ा रहा था। ऐसा लगा जैसे हम अमेजन के जंगलों में सैर कर रहे हों। भास्कर टीम इस टापू पर जाने के लिए रावतभाटा पहुंची। रावतभाटा से ये आइलैंड करीब 40 किमी दूर है। गाड़ी से हम सिंगाड़िया गांव पहुंचे। उससे पहले हमारी गाड़ी रास्ते मे कीचड़ में फंस गई । इसके बाद हम ट्रैक्टर की मदद से गांव तक पहुंचे। वहां से आगे राणा प्रताप सागर बांध का कैचमेंट एरिया था। यही से हमने स्टीमर में बैठकर 10 किमी की यात्रा शुरू की। स्टीमर जब राणा प्रताप सागर के बीच था तो लग रहा था जैसे हम किसी समुद्र के बीच में हों। जैसे-जैसे हम आइलैंड के प...
जब धूप नहीं होगी तो बैट्री से चलेगी, एक चार्ज में दौड़ेगी 100KM; 5 महीने में स्टूडेंट्स ने की तैयार

जब धूप नहीं होगी तो बैट्री से चलेगी, एक चार्ज में दौड़ेगी 100KM; 5 महीने में स्टूडेंट्स ने की तैयार

जयपुर
जयपुर राजस्थान के अलवर जिले के इंजीनियरिंग कॉलेज के छात्रों ने फोर सीटर इलेक्ट्रिक कार तैयार की है। देखने में यह गोल्फ कार की तरह है। देश और दुनिया में बहुत-सी ऑटोमोबाइल कंपनियां इलेक्ट्रिक कार बनाकर बाजार में उतार चुकी है। युवाओं की बनाई गई ये कार अन्य गाड़ियों की तुलना में बहुत सस्ती है। बढ़ते पेट्रोल-डीजल के दामों और पर्यावरण प्रदूषण से खतरे को देखते हुए छात्रों ने इस कार को बनाया है। अलवर स्थित लक्ष्मी देवी इंस्टीट्यूट ऑफ इंजीनियरिंग एण्ड टेक्नॉलोजी कॉलेज के छात्रों की टीम ने यह कार 75 हजार रुपए की लागत से तैयार की है। खास बात ये है कि यह कार बिजली से चार्ज होने के साथ-साथ सोलर एनर्जी से भी चल सकती है। कार एक बार में फुल चार्ज हो जाए तो यह 100 से 110 KM तक की दूरी तय कर सकती है। प्रोजेक्ट के टीम लीडर अंकित कुमार ने बताया कि इसे 7 स्टूडेंट्स की टीम ने मिलकर तैयार किया है। प्रोजेक्...
राजे के हमले पर गहलोत का पलटवार:वसुंधरा ने कहा- बाढ़ के बावजूद चैन की नींद सो रही सरकार; सीएम बोले- अगर बाहर निकला तो भीड़ जुटेगी, लोग कहेंगे प्रोटोकॉल तोड़ रहे हैं, मैं क्या करूं

राजे के हमले पर गहलोत का पलटवार:वसुंधरा ने कहा- बाढ़ के बावजूद चैन की नींद सो रही सरकार; सीएम बोले- अगर बाहर निकला तो भीड़ जुटेगी, लोग कहेंगे प्रोटोकॉल तोड़ रहे हैं, मैं क्या करूं

जयपुर
जयपुर कोटा संभाग के बाढ़ प्रभावित इलाकों में दौरा नहीं करने को लेकर मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने सोमवार को सफाई दी है। गहलोत ने कहा, ‘अगर मैं बाहर निकला तो लोगों की भीड़ जुटेगी और फिर लोग ही कहेंगे कि मुख्यमंत्री खुद कोरोना के प्रोटोकॉल तोड़ रहे हैं। मेरे लिए तो बड़ी समस्या बनी हुई है कि इसमें क्या करें?’ दो दिन पहले पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे ने गहलोत पर निशाना साधते हुए कहा था, ‘ बाढ़ की मार से परेशान हाड़ौती की जनता खून के आंसू रो रही है। राज्य सरकार जयपुर के सिविल लाइन्स में चैन की नींद सो रही है।’ आज राजस्थान हाउसिंग बोर्ड की आवासीय योजनाओं के शिलान्यास समारोह में गहलोत ने कहा कि देश से कोरोना अभी गया नहीं है। एक्सपर्ट अभी भी कोविड प्रोटोकॉल का सख्ती से पालन करने की बात कह रहे हैं। उन्होंने कहा, ‘ इस कारण आज मैं खुद कहीं बाहर नहीं निकल पा रहा हूं। अगर मैं बाहर निकला तो लोगों की...
पायलट की बगावत के एक साल पूरे…:सुलह कमेटी बनी लेकिन न रिपोर्ट का पता न मांगे पूरी हुई; पायलट खुद चुप, समर्थक बोले-पंजाब की तर्ज पर हो एक्शन, खींचतान बढ़ने के आसार

पायलट की बगावत के एक साल पूरे…:सुलह कमेटी बनी लेकिन न रिपोर्ट का पता न मांगे पूरी हुई; पायलट खुद चुप, समर्थक बोले-पंजाब की तर्ज पर हो एक्शन, खींचतान बढ़ने के आसार

What's Hot, जयपुर, टॉप न्यूज़
जयपुर सचिन पायलट खेमे की बगावत के बाद सुलह हुए आज एक साल पूरा हो गया। पायलट कैंप अब भी मुद्दों के समाधान का इंतजार कर रहा है। पायलट कैंप से सुलह के लिए तीन नेताओं की कमेटी बनाई गई थी। कमेटी बनने के साल भर बाद भी न रिपोर्ट का पता है और न एक्शन का। लंबा समय बीत जाने के बाद भी मांगों के पूरा नहीं होने पर अब नाराजगी बढ़ रही है। पायलट समर्थक विधायक और नेता पंजाब की तर्ज पर राजस्थान में भी तत्काल एक्शन चाहते हैं। आगे खींचतान बढ़ने के आसार हैं। पायलट कैंप के विधायक और समर्थक उनकी सरकार में नहीं सुने जाने और उपेक्षा का आरोप लगा चुके हैं। सचिन पायलट खुद चुप हैं, लेकिन उनके समर्थक अंदरखाने नाराज हैं। पायलट समर्थकों ने एक बार फिर सुलह के वक्त तय हुए मुद्दों का तुरंत समाधान करने की मांग उठाई है। पिछले दिनों कांग्रेस के प्रदेश प्रभारी अजय माकन से सचिन पायलट ने मुलाकात की थी। विधानसभा में 28-29 जु...
फैशन डिजाइनर युवती से दहेज में मांगे 65 लाख:जयपुर में रहने वाली लड़की की कोटा के युवक से होने वाली थी शादी, सगाई के बाद बेटे को बिजनेस कराने के लिए मांगने लगे दहेज

फैशन डिजाइनर युवती से दहेज में मांगे 65 लाख:जयपुर में रहने वाली लड़की की कोटा के युवक से होने वाली थी शादी, सगाई के बाद बेटे को बिजनेस कराने के लिए मांगने लगे दहेज

जयपुर
जयपुर जयपुर में सगाई के बाद लड़की के परिजनों दे दहेज मांगने का मामला सामने आया है। ससुराल वालों ने बेटे को बिजनेस खुलवाने के लिए 65 लाख रुपए मांगे। बेटी के पिता दहेज की मांग सुनकर दंग रह गए। यह सुनकर पूरा परिवार सदमे में आ गया। पिता बीमार रहने लगे। आखिर कोर्ट से इस्तेगासे से प्रतापनगर थाने में युवती ने कोटा निवासी अभिमन्यु, विजय, अनिरूद्ध समेत अन्य लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। प्रतापनगर के बुद्धसिंहपुरा की रहनी वाली युवती ने बताया कि वह जयपुर में फैशन डिजाइनर है। उसकी सगाई कोटा में अभिमन्यू के परिवार में हुई थी। उन्हें बताया था कि लड़का जयपुर में इवेंट का काम करता है। उसका कोटा में भी बड़ा बिजनेस है। कोरोना के समय में युवती के पिता ने सगाई और शादी करने से मना कर दिया था। सगाई करने के लिए वर पक्ष दबाव बनाने लगा। तब युवती के पिता ने दबाव में आकर सितम्बर 2020 में सगाई कर ली। फिर...