ऐप देगा बिजली गिरने से पहले जानकारी:लोगों को 40KM एरिया की रियल टाइम इन्फॉर्मेशन मोबाइल पर ही मिलेगी, GPS से ट्रेस कर देगा चेतावनी
जयपुर
पिछले 17 दिनों में आकाशीय बिजली गिरने से राजस्थान में 46 लोगों की मौत हो चुकी है, जबकि 50 से ज्यादा लोग घायल हो चुके हैं। इस प्राकृतिक आपदा के आने की सूचना अगर लोगों को कुछ समय पहले मिल जाए तो इससे बचा जा सकता है। इसके लिए सरकार ने मौसम विभाग की भविष्यवाणी को सार्वजनिक करने का फैसला किया है। बिजली गिरने की सूचना को लोगों तक पहुंचाने के लिए राज्य सरकार मोबाइल ऐप का सहारा लेगी। केन्द्र सरकार के पृथ्वी विज्ञान मंत्रालय की ओर से बनाए दामिनी ऐप को लोग ज्यादा से ज्यादा डाउनलोड करें इसके लिए सरकार इसका प्रमोशन करवाएगी।
वर्तमान में यह दामिनी ऐप काम कर रहा है। मिनीस्ट्री ऑफ अर्थ एण्ड साइंस की ओर से यह ऐप बनाया गया है। इसे गूगल प्ले स्टोर से डाउनलोड किया जा सकता है। ऐप की खासियत ये है कि यह जीपीएस के जरिए आपके लोकेशन को ट्रेस करके उसके 20 से 40 किलोमीटर के एरिया की रियल टाइम स्थिति को दर...








