Saturday, May 9निर्मीक - निष्पक्ष - विश्वसनीय
Shadow

जयपुर

जयपुर

पायलट समर्थक गावड़िया बोले- काम नहीं करने वाले मंत्रियों की शिकायत की है, कार्यकर्ताओं को सत्ता में भागीदारी नहीं मिली तो और बढ़ेगा गतिरोध

पायलट समर्थक गावड़िया बोले- काम नहीं करने वाले मंत्रियों की शिकायत की है, कार्यकर्ताओं को सत्ता में भागीदारी नहीं मिली तो और बढ़ेगा गतिरोध

जयपुर
जयपुर कांग्रेस के प्रदेश प्रभारी अजय माकन रायशुमारी के दूसरे दिन विधायकों से फीडबैक ले रहे हैं। अजय माकन के फीडबैक के दूसरे दिन भी मंत्रियों के खिलाफ विधायकों ने शिकायतें की हैं। सचिन पायलट खेमे के विधायकों ने मंत्रियों के बर्ताव और काम नहीं करने पर शिकायतें की हैं। कई विधायकों ने कल की तरह आज भी मंत्रियों को निशाने पर लिया है। विधायकों ने सरकार के खराब पर्सेप्शन को लेकर भी मंत्रियों को जिम्मेदार ठहराया है। सचिन पायलट समर्थक परबतसर विधायक रामनिवास गावड़िया ने कहा कि सरकार बनाने के लिए जिन लोगों ने खून पसीना बहाया, उनको सत्ता में भागीदारी नहीं मिलेगी तो आने वाले समय में और गतिरोध बढ़ेगा। इसका खामियाजा भी पार्टी को भुगतना पड़ेगा। समय पर काम नहीं करने वाले मंत्रियों की भी प्रभारी से शिकायत की है। आज दिनभर में माकन 20 जिलों के 52 विधायकों से वन टू वन चर्चा कर उनकी राय जान रहे हैं। राय...
जंगल से गांव में आए 12 फीट के अजगर से फैली दहशत, झपट्टा मार बकरी खा गया; टीम ने पकड़ा तो वापस उगला

जंगल से गांव में आए 12 फीट के अजगर से फैली दहशत, झपट्टा मार बकरी खा गया; टीम ने पकड़ा तो वापस उगला

जयपुर
चित्तौड़गढ़ चित्तौड़गढ़ के बेगूं क्षेत्र में खाने की तलाश में एक 12 फिट का अजगर गांव में घुस गया। अजगर एक बकरी को निगल गया। बकरी चरा रहा ग्रामीण अजगर को देखकर बुरी तरह डर गया। उसने अपने साथी को जानकारी दी। दोनों ने ग्रामीणों को बुलाया। ग्रामीणों ने वन विभाग को सूचना दी। मौके पर काफी भीड़ जमा हो गई। भीड़ को देख कर एक बार तो अजगर झाड़ियों के पीछे चला गया। ग्रामीणों को जाते देख दोबारा आकर बकरी को निगल गया। मौके पर वन विभाग की टीम ने पहुंच कर अजगर को रेस्क्यू किया। बकरी खाने के बाद सांप का वजन 50 किलो का हो गया। उसको उठाने के लिए रेस्कयू टीम को काफी मशक्कत करनी पड़ी। अजगर को जंगल में छोड़ने के लिए ले जाया गया। अजगर ने कट्टे में ही बकरी को उगल दिया। कट्टे से निकाले जाने के बाद वो जंगल की तरफ चला गया। घात लगाए बैठा था अजगर, बकरी को पास आता देख बनाया शिकारघटना बेगूं उपखंड के डोराई ग्राम ...
सरिस्का में टाइगर काे बचाने की कहानी:16 साल पहले एक भी बाघ नहीं बचा था,  2008 में पहला बाघ शिफ्ट करने के बाद दुनिया में बदली बाघों की दुनिया

सरिस्का में टाइगर काे बचाने की कहानी:16 साल पहले एक भी बाघ नहीं बचा था,  2008 में पहला बाघ शिफ्ट करने के बाद दुनिया में बदली बाघों की दुनिया

जयपुर
अलवर 29 जुलाई को अंतरराष्ट्रीय बाघ दिवस मनाया जाता है। राजस्थान भी अपने टाइगर रिजर्व के लिए देश-दुनिया में पहचान रखता है। इनमें से एक है 1113 वर्ग किमी में फैला सरिस्का टाइगर रिजर्व। जिसमें 23 टाइगर (बाघ) हैं। जिनमें 10 बाघिन, 6 बाघ और 7 शावक हैं। जिनको बचाने में वन विभाग के कर्मचारी भी दिन रात मशक्कत करते हैं। जिन्हें हरे योद्धा के नाम से जाना जाने लगा है। वे दिन-रात जोखिम उठाते हैं। बाघ को शिफ्ट करने से लेकर ट्रैंकुलाइज करने जैसे बड़े कदम सबसे पहले सरिस्का से उठाए जाने लगे थे। उसके बाद दुनिया भर में सरिस्का में बाघ बचाने के अनोखे तरीकों का बड़ा मैसेज गया। देखते ही देखते देश में कई प्रोजेक्ट टाइगर आगे बढ़े हैं।बाघों के संरक्षण में सरिस्का मील का पत्थर साबित हुआ है।फिर बाघों को बचाने के लिए एनटीसीए का गठनसरिस्का में लचर व्यवस्था के चलते 2004-05 में बाघ खत्म हो गए थे। इसके बाद पर्यटन प्र...
पत्नी संग उदयपुर में बिलियर्ड्स चैंपियन:शादी के 6 महीने बाद उदयपुर पहुंचे पंकज आडवाणी, बोले- लंबे समय से आने की कोशिश में था, अब यहां की खूबसूरती देखने का मौका मिला

पत्नी संग उदयपुर में बिलियर्ड्स चैंपियन:शादी के 6 महीने बाद उदयपुर पहुंचे पंकज आडवाणी, बोले- लंबे समय से आने की कोशिश में था, अब यहां की खूबसूरती देखने का मौका मिला

जयपुर
उदयपुर 23 बार बिलियर्ड्स विश्व विजेता पंकज आडवाणी झीलों के शहर उदयपुर पहुंचे। लेकसिटी में उन्होंने अपनी पत्नी सानिया के साथ 36वां जन्मदिन मनाया। पंकज ने झीलों को देखने के साथ राजस्थानी व्यंजनों का भी लुफ्त उठाया। उन्होंने बताया कि उदयपुर पूरी दुनिया में अपनी अलग पहचान बना चुका है। मैं लंबे समय से यहां आने की कोशिश में था। अब इस खूबसूरती को नजदीक से देखने का मौका मिला है। पंकज आडवाणी ने इसी साल 6 जनवरी को मशहूर मेकअप आर्टिस्ट सानिया शदादपूरी के साथ शादी की थी। उदयपुर के पिछोला झील किनारे सेल्फी लेते पंकज आडवाणी। पंकज आडवाणी अंतरराष्ट्रीय भारतीय बिलियर्ड्स और स्नूकर खिलाड़ी हैं। उन्होंने मात्र 19 वर्ष की उम्र में 3 विश्व खिताब जीतकर इतिहास रच दिया था। पंकज अब तक 23 बार विश्व चैंपियन बन चुके हैं। पंकज पद्मभूषण, अर्जुन अवार्ड, राजीव गांधी खेल रत्न समेत कई अंतरराष्ट्रीय पुरस्कारों ...
बाइक के लिए दोस्त ही बना जल्लाद:गोलगप्पे के मसाले में चूहे मारने की दवा मिलाई, फिर गले और सिर पर चाकू से किए 10 वार, गला घोंटा, फिर मरा समझ मौके पर ही छोड़ा

बाइक के लिए दोस्त ही बना जल्लाद:गोलगप्पे के मसाले में चूहे मारने की दवा मिलाई, फिर गले और सिर पर चाकू से किए 10 वार, गला घोंटा, फिर मरा समझ मौके पर ही छोड़ा

जयपुर
कोटा- बारां बारां की छीपाबड़ौद में तीन युवकों ने बाइक लूटने के लिए दोस्त की हत्या की साजिश रच डाली। सोनू ने 5 दिन पहले दोस्त विपिन (24) को गोलगप्पे (पानी पूरी) के मसाले में चूहे मारने की दवा मिलाकर खिलाई थी। फिर विपिन के सिर व गले पर चाकू से ताबड़तोड़ 10 से ज्यादा वार किए थे। आरोपी विपिन को मरा समझकर उसकी बाइक लेकर फरार हो गया। घायल का जयपुर में इलाज जारी है। पुलिस ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। मामले में मुख्य आरोपी सोनू उर्फ सुनील (22) और उसके दो सहयोगियों को बापर्दा गिरफ्तार किया है। दोनों अच्छे दोस्त थे छीपाबड़ौद थानाधिकारी रामस्वरूप मीणा ने बताया कि आरोपी सोनू व पीड़ित विपिन बहुत अच्छे दोस्त थे। पहले दोनों कोटा में रहकर काम धंधा करते थे। लॉकडाउन के बाद से ही दोनों गांव फलिया में रह रहे थे। अधिकतर समय साथ बिताते थे। आरोपी सोनू से एक अन्य दोस्त ने उसके साले के लिए सस्ती ब...
विधायकों ने मंत्रियों की शिकायत की, बोले- रघु शर्मा, डोटासरा, बीडी कल्ला, खाचरियावास हमारी नहीं सुनते, धारीवाल ने तो ढाई साल में कोई बैठक तक नहीं ली

विधायकों ने मंत्रियों की शिकायत की, बोले- रघु शर्मा, डोटासरा, बीडी कल्ला, खाचरियावास हमारी नहीं सुनते, धारीवाल ने तो ढाई साल में कोई बैठक तक नहीं ली

What's Hot, जयपुर, टॉप न्यूज़
जयपुर मंत्रिमंडल में फेरबदल से पहले कांग्रेस के प्रदेश प्रभारी अजय माकन ने पार्टी और समर्थक विधायकों का मन टटोलना शुरू कर दिया है। विधानसभा में जयपुर के विधायकों से अजय माकन ने वन टू वन फीडबैक लिया। जयपुर जिले के सभी कांग्रेस और निर्दलीय विधायक माकन से बात करने पहुंचे। बुधवार दोपहर करीब 2 बजे जयपुर के विधायकों से फीडबैक पूरा हुआ। जिसके बाद झुंझुनूं के विधायकों से फीडबैक लिया गया, जो पूरा हो चुका है। रायशुमारी में झुंझुनूं के विधायकों ने स्वास्थ्य मंत्री रघु शर्मा, शिक्षा मंत्री गोविंद सिंह डोटासरा, जलदाय मंत्री बीडी कल्ला, परिवहन मंत्री प्रतापसिंह खाचरियावास और यूडीएच मंत्री शांति धारीवाल की कार्यशैली पर सवाल उठाए। रघु शर्मा, डोटासरा और धारीवाल के व्यवहार को लेकर कई विधायकों ने शिकायत की। धारीवाल के बारे में विधायकों ने कहा कि उनसे कई दिक्कतें हैं, वो तो बैठक तक नहीं लेते। ढाई साल में क...
3 करोड़ रुपए के 250 पेड़:किसान ने 5 साल पहले लगाए थे चंदन के पेड़; 550 रुपए में एक पौधा लेकर आया था, जो 6 साल बाद डेढ़ लाख रुपए में बिकेगा

3 करोड़ रुपए के 250 पेड़:किसान ने 5 साल पहले लगाए थे चंदन के पेड़; 550 रुपए में एक पौधा लेकर आया था, जो 6 साल बाद डेढ़ लाख रुपए में बिकेगा

जयपुर
अलवर अलवर से करीब 16 किमी दूर हाजीपुर डडीकर गांव में रूपराम गरीब किसान हैं, लेकिन 6 साल बाद उनकी गरीबी को चंदन की खुशबू खत्म कर देगी। मतलब रूपराम के आधा बीघा खेत में 30-30 फीट ऊंचे चंदन के 250 पेड़ खड़े हैं। जो पांच साल पहले बोए थे और करीब 6 से 7 साल में काटकर बेचने लायक हो जाएंगे। तब एक पेड़ की कीमत करीब 1 से डेढ़ लाख रुपए होगी। इससे रूपराम को ढाई से 3 करोड़ रुपए की आय होगी। फिर रूपराम गरीब नहीं एक मध्यम किसान की श्रेणी में आ जाएंगे। वैसे आधा बीघा के खेत में किसान एक साल में अधिकतम 20 हजार रुपए कमा सकता है। 10 साल में ज्यादा से ज्यादा 2 से ढाई लाख रुपए की आय कर सकता है, लेकिन चंदन से 100 गुना अधिक आय की संभावना है। यह किसी चमत्कार से कम नहीं लग रहा है। 550 रुपए में एक पौध लगाया रूपराम के बेटे ने बताया कि पिताजी ने करीब 5 साल पहले चंदन के पेड़ लगाए थे। जब उनको किसी जानकार व्यक्ति ...
भूस्खलन से लाखों टन मलबा भरभरा कर गिरा, VIDEO:खदान का एक हिस्सा हिलने लगा तो नीचे नहीं उतरे, लाखों टन मलबा भरभरा कर गिर गया

भूस्खलन से लाखों टन मलबा भरभरा कर गिरा, VIDEO:खदान का एक हिस्सा हिलने लगा तो नीचे नहीं उतरे, लाखों टन मलबा भरभरा कर गिर गया

जयपुर
भीलवाड़ा जिले के बदनोर क्षेत्र में एक खदान के पास भूस्खलन के चलते लाखों टन मलबा भरभरा कर गिर गया। देखते ही देखते खदान पूरी तरह से खत्म हो गई। भूस्खलन होने के कारण खदान के अंदर पड़ी मशीनें व अन्य वाहन मलबे में दब गए। गनीमत रही कि जिस समय यह हादसा हुआ उस समय खदान में कोई मजदूर नहीं था। इससे बड़ा हादसा होने से टल गया। इस दौरान वहां मौजूद ग्रामीणों ने खदान ढहने का वीडियो अपने कैमरे में कैद कर लिया। बताया जा रहा है कि बदनोर क्षेत्र के शीतला का चौड़ा रेंज में खदानें संचालित हो रही है। उसमें से एक खदान में मंगलवार सुबह 8 बजे मजदूर काम करने के लिए जा रहे थे। इस दौरान एक हिस्सा हिलने लगा और भूस्खलन जैसा महसूस हुआ तो वे पीछे हट गए और खदान में नहीं उतरे। देखते ही देखते खदान के आस-पास से लाखों टन मिट्‌टी और पत्थर का मलबा ढह गया। चंद सेकंड में ही पूरी खदान धंस गई। मजदूरों ने भी अपनी किस्मत अच्छी ...
मोबाइल पर दोस्ती, पहली मुलाकात में शादी:17 दिन बाद लड़की बोली- पिता के साथ रहना चाहती हूं; युवक ने कोर्ट में लगा रखी थी युवती को परिवार से छुड़ाने की अर्जी

मोबाइल पर दोस्ती, पहली मुलाकात में शादी:17 दिन बाद लड़की बोली- पिता के साथ रहना चाहती हूं; युवक ने कोर्ट में लगा रखी थी युवती को परिवार से छुड़ाने की अर्जी

जयपुर
जोधपुर जालोर जिले में रहने वाले युवक-युवती के बीच सोशल मीडिया पर हुई दोस्ती ऐसी परवान चढ़ी कि दोनों ने घर से भाग कर शादी कर ली। दोनों पहले कभी नहीं मिले थे और सीधे जाकर शादी कर ली। इसके बाद पति की तरफ से कोर्ट में एक याचिका लगाई गई। जिसमें पत्नी को उसके परिवार से छुड़ाने की मांग की गई। इसकी सुनवाई के दौरान 27 जुलाई को युवती हाईकोर्ट में पेश की गई। यहां उसने अपने पिता के साथ रहने की इच्छा व्यक्त की। इसके बाद कोर्ट ने उसे अपने माता-पिता के साथ जाने की अनुमति प्रदान कर दी। सायला निवासी जीतराम माली अपनी पत्नी को लेकर हाईकोर्ट में बंदी प्रत्यक्षीकरण (पत्नी को छुड़वाने के लिए) याचिका दायर की। उसकी याचिका पर हाईकोर्ट ने युवती को कोर्ट में पेश करने का आदेश दिया। न्यायाधीश संदीप मेहता व मनोज कुमार गर्ग की खंडपीठ के समक्ष मंगलवार को पुलिस ने युवती को पेश किया। उसने कोर्ट में स्पष्ट कहा कि वह अ...
लोनावाला-खंडाला से कम नहीं जगमेरू पहाड़:यहां 2500 फीट ऊपर पहाड़ों से टकराकर बरसते हैं बादल, ड्रोन कैमरे से कैद किया नजारा आप भी देखें

लोनावाला-खंडाला से कम नहीं जगमेरू पहाड़:यहां 2500 फीट ऊपर पहाड़ों से टकराकर बरसते हैं बादल, ड्रोन कैमरे से कैद किया नजारा आप भी देखें

जयपुर
बांसवाड़ा बादलों की आगोश में समाया यह नजारा राजस्थान की जगमेरू पहाड़ का है। अरावली पर्वतमालाओं से घिरे दक्षिणी राजस्थान का बांसवाड़ा बारिश में स्वर्ग से कम मनमोहक नहीं है। बारिश के साथ ही यहां के जगमेरू पहाड़ की प्राकृतिक खूबसूरती भी जबर्दस्त हो गई है। करीब 25 सौ फीट ऊंचा यह पहाड़ इन दिनों महाराष्ट्र के लोनावाला-खंडाला पर्यटक स्थल को टक्कर देने में लगा है। बीते तीन दिन में करीब 40 घंटे हुई बरसात के बाद जगमेरू के प्राकृतिक नजारे देखने लायक हो गए हैं। पहाड़ों से टकराकर बादल यहां बरस रहे हैं। ऊंचाई वाले पहाड़ के पठारी हिस्से में रियासतकाल में बना बांध भी प्राकृतिक झरनों से भरने लगा है। पठार के ऊपर से खाई नुमा दिखने वाले पहाड़ के दोनों ओर पानी भरे तालाबों ने कागज में उकेरी गई सिनरी का रूप ले लिया है। इस पहाड़ी का रिश्ता प्राकृतिक सुंदरता से ही नहीं, बल्कि रियासत काल से भी गहरा नाता है। ...