Saturday, May 9निर्मीक - निष्पक्ष - विश्वसनीय
Shadow

जयपुर

जयपुर

दो दिन अच्छी बारिश के आसार:हनुमानगढ़ में बारिश के बाद घग्गर नदी उफान पर; आज उदयपुर-कोटा और सोमवार को जयपुर-भरतपुर संभाग में भारी बारिश-बिजली गिरने की चेतावनी

दो दिन अच्छी बारिश के आसार:हनुमानगढ़ में बारिश के बाद घग्गर नदी उफान पर; आज उदयपुर-कोटा और सोमवार को जयपुर-भरतपुर संभाग में भारी बारिश-बिजली गिरने की चेतावनी

जयपुर
जयपुर राजस्थान में भारी बारिश के बीच उदयपुर-कोटा और जयपुर-भरतपुर संभागों में बारिश की चेतावनी जारी हुई है। उदयपुर-कोटा में आज और जयपुर-भरतपुर में कल तेज बारिश और बिजली गिरने की आशंका मौसम विभाग ने जताई है। इधर, तेज बारिश के कारण हनुमानगढ़ में घग्गर नदी उफान पर आ गई है। नदी पर बने पुल के ऊपर से पानी बहने के कारण लोग भद्रकाली मंदिर में दर्शन करने के लिए नहीं जा सके। राजस्थान में रविवार को कोटा, उदयपुर संभाग के डूंगरपुर, झालावाड़, सिरोही, राजसमंद, चित्तौड़गढ़, उदयपुर, प्रतापगढ़, बांसवाड़ा, भीलवाड़ा, कोटा, बारां, सवाईमाधोपुर, करौली, बूंदी व अलवर जिलों में बारिश और बिजली गिरने की चेतावनी दी गई है। इनमें भीलवाड़ा, कोटा व बारां जिलों में एक-दो जगहों पर भारी बारिश होने की आशंका है। इसी तरह, सिरोही, राजसमंद, चित्तौड़गढ़, उदयपुर, प्रतापगढ़ व बासंवाड़ा जिलों में एक-दो स्थानों पर अत्यंत भारी बार...
शादी के नाम पर गैंगरेप, 5 बार गर्भपात:बंगाल में झाड़ू-पोछा करने वाली के साथ युवक ने दोस्तों संग कई बार दुष्कर्म किया; फिर गले में माला डाल किया शादी का नाटक, जयपुर लेकर आया

शादी के नाम पर गैंगरेप, 5 बार गर्भपात:बंगाल में झाड़ू-पोछा करने वाली के साथ युवक ने दोस्तों संग कई बार दुष्कर्म किया; फिर गले में माला डाल किया शादी का नाटक, जयपुर लेकर आया

जयपुर
जयपुर वेस्ट बंगाल की युवती से गैंगरेप का मामला सामने आया है। इसका वीडियो बनाकर वायरल करने की धमकी दी गई। शादी का झांसा देकर युवक अपने दोस्तों के साथ बार-बार गैंगरेप करता रहा। गले में माला डालकर शादी का नाटक भी किया। उसे जयपुर में लाकर किराए के मकान में रखने लगा। 5 बार गर्भवती हुई। बार-बार गर्भपात कराया। बाद में एक बेटे ने जन्म लिया तो उसे मारने-पीटने लगा। जयपुर छोड़ कर जाने की धमकी देने लगा। 10 लाख रुपए मांगने लगा। अब परेशान होकर युवती ने जयपुर के चित्रकूट नगर थाने में मारपीट, दुष्कर्म, गर्भपात कराए जाने का मामला दर्ज कराया है। वेस्ट बंगाल की रहने वाली एक महिला ने चित्रकूट वैशाली नगर में रिपोर्ट दर्ज कराई है। महिला ने बताया कि वह वेस्ट बंगाल में रहकर घरों में झाड़ू-पोछा किया करती थी। वहां पर उसकी पहचान जयपुर के वैशालीनगर में रहने वाले प्रसन्नजीत से हुई। आरोप है कि उसने शादी करने का झ...
दिनदहाड़े हुई 14 लाख लूटने वाले 4 लोग गिरफ्तार:3 दिन से कर रहे थे ज्वेलरी शोरूम की रैकी, खुद को प्रोपर्टी व्यवसायी बता होटल में रहे; बीच सड़क पर छीने थे रुपए

दिनदहाड़े हुई 14 लाख लूटने वाले 4 लोग गिरफ्तार:3 दिन से कर रहे थे ज्वेलरी शोरूम की रैकी, खुद को प्रोपर्टी व्यवसायी बता होटल में रहे; बीच सड़क पर छीने थे रुपए

जयपुर
भीलवाड़ा शहर के कोतवाली थाना क्षेत्र की सीमा में आने वाले डीपी ज्वेलर्स के कर्मचारियों के साथ हुई 14 लाख रुपए की लूट के मामले में पुलिस ने खुलासा कर दिया है। पुलिस ने इस वारदात को अंजाम देने वाले आरोपी मोहम्मद अबरार, रोशन उर्फ बंटी, सफीक और मुस्तफा मोहम्मद को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने इन बदमाशों के पास से ज्वेलरी कर्मचारियों से लूटी गई राशि भी बरामद कर दी है। पुलिस अधीक्षक विकास शर्मा ने इस पूरी लूट का रविवार को राजफाश करते हुए पुलिस की विभिन्न टीमों द्वारा की गई कोशिशों के बारे में जानकारी दी। पुलिस अधीक्षक विकास शर्मा ने बताया कि ज्वेलरी शोरूम के कर्मचारियों के साथ हुई लूट की वारदात में चार आरोपी शामिल थे। तीन आरोपी मध्य प्रदेश के अलग-अलग क्षेत्रों से गिरफ्तार किया। वहीं, एक आरोपी भीलवाड़ा हमीरगढ़ का रहने वाला था। पुलिस ने इस मामले में मध्यप्रदेश के इंदौर निवासी मोहम्मद अबरार प...
राजस्थान में पंचायत उप चुनाव- 2021:जयपुर, उदयपुर और जोधपुर सहित 22 जिलों की 48 ग्राम पंचायतों में सरपंच पद के लिए मतदान शुरू, 130 उम्मीदवार मैदान में

राजस्थान में पंचायत उप चुनाव- 2021:जयपुर, उदयपुर और जोधपुर सहित 22 जिलों की 48 ग्राम पंचायतों में सरपंच पद के लिए मतदान शुरू, 130 उम्मीदवार मैदान में

जयपुर
राजस्थान राजस्थान में जयपुर सहित 22 जिलों की 48 ग्राम पंचायतों में सरपंच पद के लिए आज उपचुनाव हो रहा है। इन 48 ग्राम पंचायतों में कुल 130 उम्मीदवार अपनी किस्मत आजमा रहे हैं। रविवार सुबह 7:30 बजे से मतदाताओं ने मतगणना स्थलों पर वोट डालना शुरू किया। आज शाम 5:30 बजे मतदान समाप्त होगा। इसके तुरंत बाद वोटों की गिनती शुरू हो जाएगी। इसके लिए पुलिस और अतिरिक्त फोर्स लगा रखी थी। जिले के कलेक्टर व एसपी सहित सभी पुलिस व प्रशासनिक अधिकारी सुबह से ही मतगणना स्थलों का जायजा ले रहे हैं। 6 ग्राम पंचायतों में निर्विरोध चुने गए सरपंच, 8 ग्राम पंचायतों में एक भी नामांकन नहीं भरामुख्य निर्वाचन अधिकारी एवं सचिव चित्रा गुप्ता ने बताया कि कुल 48 ग्राम पंचायतों में से 8 ग्राम पंचायतों में कोई नामांकन पत्र दाखिल नहीं किया गया, जबकि 6 ग्राम पंचायतों के लिए उम्मीदवार निर्विरोध निर्वाचित हुए। इस तरह शेष 34 ग्रा...
ड्रोन की नजर से देखें 107 टापुओं का शहर:राजस्थान में दक्षिण भारत जैसी नेचुरल ब्यूटी, बांसवाड़ा का है ये नजारा; स्वर्ग सी वादियों में आप भी खो जाएंगे

ड्रोन की नजर से देखें 107 टापुओं का शहर:राजस्थान में दक्षिण भारत जैसी नेचुरल ब्यूटी, बांसवाड़ा का है ये नजारा; स्वर्ग सी वादियों में आप भी खो जाएंगे

जयपुर
बांसवाड़ा दुनियाभर में राजस्थान का नाम सुनते ही आम आदमी के दिमाग में रेगिस्तान की तस्वीर सामने आने लगती है। लेकिन, आज हम आपको राजस्थान की ऐसी तस्वीर दिखाने जा रहे हैं, जिसे देख आपका राजस्थान के प्रति नजरिया बदल जाएगा। दक्षिण भारत जैसी नेचुरल ब्यूटी का ये नजारा 107 टापुओं के शहर बांसवाड़ा का है। जो राजस्थान के साथ गुजरात और मध्यप्रदेश की सीमा से सटा हुआ है। चारों तरफ हरियाली से सराबोर बांसवाड़ा। माही नदी में बने टापू पर आज भी ग्रामीण आबादी करती है निवास। बांसवाड़ा की लाइफ लाइन बन चुकी है माहीहरियाली से लथपथ बांसवाड़ा राजस्थान के दक्षिणी हिस्से में बसा हुआ है। जहां प्राकृतिक सौंदर्य के साथ माही नदी का लगभग 40 किलोमीटर का क्षेत्र बांसवाड़ा की खूबसूरती में चार चांद लगा देता है। इसके साथ ही माही के बैकवाटर में 100 से ज्यादा छोटे-बड़े टापू बांसवाड़ा की पहचान बन चुके हैं। जहां...
राजस्थान में रेड अलर्ट:अगले 3 दिन होगी भारी बारिश; उदयपुर, कोटा और झालावाड़ समेत 10 जिलों के लिए चेतावनी , कुछ जगह तो 8 इंच तक पानी बरसने के आसार

राजस्थान में रेड अलर्ट:अगले 3 दिन होगी भारी बारिश; उदयपुर, कोटा और झालावाड़ समेत 10 जिलों के लिए चेतावनी , कुछ जगह तो 8 इंच तक पानी बरसने के आसार

What's Hot, जयपुर, टॉप न्यूज़
जयपुर राजस्थान में 27 जुलाई तक कई जगह अच्छी और तेज बारिश हो सकती है। गुजरात से सटे राजस्थान के दक्षिण-पश्चिम क्षेत्र के आसपास एक चक्रवाती हवाओं का सिस्टम बना हुआ है। इसके कारण उदयपुर संभाग के एक-दो स्थानों पर भारी बारिश हो सकती है। इसके अलावा मानसून की ट्रफ रेखा राजस्थान के पूर्वी हिस्से अलवर, करौली होते हुए बंगाल की खाड़ी की ओर जा रही है। बंगाल की खाड़ी में बने लो प्रेशर सिस्टम के कारण राज्य के पूर्वी और दक्षिणी-पूर्वी क्षेत्र के भरतपुर, कोटा संभाग में आज-कल अच्छी बारिश के आसार हैं। मौसम विभाग जयपुर के मुताबिक, 25 से 27 जुलाई तक कोटा, भरतपुर, उदयपुर, जयपुर और अजमेर संभाग के कुछ इलाकों में 60 MM (2.3 इंच) से 205 MM (8 इंच) तक बारिश हो सकती है। उदयपुर-कोटा संभाग के कई जिलों के लिए मौसम विभाग ने 25 जुलाई के लिए रेड अलर्ट जारी किया है। इसमें उदयपुर, चित्तौड़गढ़, प्रतापगढ़, कोटा, बारां, झाल...
मेनाल झरने की खूबसूरती, VIDEO:एक साथ बहते हैं सात झरने, जिले में सबसे ज्यादा अंगूचा बांध पर 55 और गुलाबपुरा में 48 एमएम बारिश, 6 डिग्री तक गिरा तापमान

मेनाल झरने की खूबसूरती, VIDEO:एक साथ बहते हैं सात झरने, जिले में सबसे ज्यादा अंगूचा बांध पर 55 और गुलाबपुरा में 48 एमएम बारिश, 6 डिग्री तक गिरा तापमान

जयपुर
भीलवाड़ा मानसून की पहली बारिश में भीलवाड़ा की खूबसूरती निखर गई है। उमस और गर्मी से राहत मिली। मौसम भी सुहावना हो गया है। शुक्रवार को हुई झमाझम के बाद यहां का प्रसिद्ध पर्यटन स्थल मेनाल का झरना पूरी रफ्तार से बहने लगा है। इसे देखने दूर-दूर से पर्यटक आते हैं। शहर में शुक्रवार से शुरू हुई बारिश के चलते तापमान में भी काफी गिरावट दर्ज की गई है। 1 दिन में 6 डिग्री सेल्सियस तापमान गिरा है। जिले के गुलाबपुरा में 48 एमएम, अंगूचा बांध पर 55 एमएम, शहर में 15 एमएम बारिश दर्ज की गई है। शुक्रवार को अधिकतम 30 डिग्री और न्यूनतम तापमान 24 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था। मेनाल के बारे में मेनाल का झरना भीलवाड़ा जिले के लाडपुरा कस्बे के पास पत्थर की खदानों के बीच बसे छोटे से गांव बूंदी में है। यह झरना पूरी तरह से प्राकृतिक है। यहां 7 झरने एक साथ बहते हैं। ऐतिहासिक महानाल मंदिर भी है, जो खजुराहो के...
हरियाणा कांग्रेस के पूर्व प्रदेशाध्यक्ष का बड़ा बयान:अशोक तंवर बोले- कांग्रेस का जी-23 गद्दारों का समूह, ब्लैकमेलर्स की पार्टी, बहुत से कांग्रेसी बीजेपी के एजेंट के तौर पर काम कर रहे

हरियाणा कांग्रेस के पूर्व प्रदेशाध्यक्ष का बड़ा बयान:अशोक तंवर बोले- कांग्रेस का जी-23 गद्दारों का समूह, ब्लैकमेलर्स की पार्टी, बहुत से कांग्रेसी बीजेपी के एजेंट के तौर पर काम कर रहे

जयपुर
जयपुर हरियाणा कांग्रेस के पूर्व प्रदेशाध्यक्ष और अपना भरत मोर्चा के राष्ट्रीय संयोजक अशोक तंवर ने कांग्रेस पर जुबानी हमला किया है। जयपुर में मीडिया से बातचीत में अशोक तंवर ने कहा 'कांग्रेस एक दिन अपने आप ही खत्म हो जाएगी, कांग्रेसी आपस में ही लड़कर मर रहे हैं। बहुत से कांग्रेसी है जो बीजेपी के एजेंट के तौर पर काम कर रहे हैं। पार्टी का जी-23 गद्दारों का एक समूह संगठन को कमजोर करने में लगा है। राजस्थान में भी बहुत से ऐसे नेता कांग्रेस में मिलेंगे जो बीजेपी को ताकत देने में लगे हैं। बीजेपी इसीलिए ताकतवर है क्योंकि कांग्रेस में कुछ लोग उनकी मदद करने में लगे हैं।' तंवर ने कहा कि कांग्रेस ब्लैकमेलर्स की पार्टी बन गई है। यह लॉयलिस्ट की पार्टी नहीं है। कांग्रेस में सब ब्लैकमेल करके जबरदस्ती लेने का काम कर रहे हैं। शरीफ आदमी के लिए यहां स्कोप कहां है। जो जितना ब्लैकमेल करेगा, दबाव बनाएगा उसे ...
राजस्थान में वैक्सीनेशन फिर बंद:जयपुर, जोधपुर, सीकर, कोटा और अजमेर को छोड़कर बाकी जिलों में वैक्सीन खत्म; 26 जुलाई से टीकाकरण दोबारा शुरू होने की उम्मीद

राजस्थान में वैक्सीनेशन फिर बंद:जयपुर, जोधपुर, सीकर, कोटा और अजमेर को छोड़कर बाकी जिलों में वैक्सीन खत्म; 26 जुलाई से टीकाकरण दोबारा शुरू होने की उम्मीद

जयपुर
जयपुर राजस्थान के 28 जिलों में आज कोरोना की वैक्सीन नहीं होने से वैक्सीनेशन अभियान ठप पड़ गया। शुक्रवार देर शाम केवल 1.09 लाख वैक्सीन की डोज केन्द्र सरकार से मिली। जिसे जयपुर, सीकर, कोटा, अजमेर और जोधपुर में भिजवा दिया है। जयपुर में आज केवल शहरी क्षेत्र के चुनिंदा सेंटर्स पर ही वैक्सीन लगाई जा रही है, जबकि ग्रामीण इलाकों में तो वैक्सीन आज पहुंची ही नहीं है। ऐसे में उम्मीद जताई जा रही है कि लोगों को 26 जुलाई से ही टीके लगने दोबारा शुरू होंगे। राजस्थान में टीकाकरण परियोजना के निदेशक डॉ. रघुराज सिंह ने बताया कि वैक्सीन नहीं आने के कारण आज राज्य के 28 जिलों में स्टॉक खत्म हो गया है। इस कारण इन जिलों में अधिकांश सेंटर बंद करने पड़े हैं। कुछ स्टॉक अगर बचा होगा तो एक-दो सेंटर पर वैक्सीन लगाई जा रही होगी। उन्होंने बताया कि आज उम्मीद की जा रही है कि वैक्सीन मिले। शुक्रवार को केवल 1.09 लाख डोज...
जयपुर से 10 फ्लाइट रद्द:अहमदाबाद, बेंगलुरु, दिल्ली, कोलकाता, मुंबई, गुवाहाटी की फ्लाइट्स नहीं भरेगी उड़ान, सूरत जाने वाला विमान भी तकनीकी कारणों से खराब

जयपुर से 10 फ्लाइट रद्द:अहमदाबाद, बेंगलुरु, दिल्ली, कोलकाता, मुंबई, गुवाहाटी की फ्लाइट्स नहीं भरेगी उड़ान, सूरत जाने वाला विमान भी तकनीकी कारणों से खराब

जयपुर
जयपुर शनिवार को जयपुर एयरपोर्ट से 10 फ्लाइट को रद्द कर दिया गया है। इनमें एयर इंडिया, स्पाइस जेट, इंडिगो, गो एयर की फ्लाइट शामिल हैं। कोरोना की दूसरी लहर थमने के बाद जयपुर एयरपोर्ट से फ्लाइट उड़ान नहीं भर पा रही है। फ्लाइट्स रद्द करने का कारण यात्रियों का कम होना बताया जा रहा है। वहीं सूरत के लिए जाने वाला एक विमान खराब हो गया। जिसके बाद यात्रियों को एयरपोर्ट पर रोक दिया गया। 18 जुलाई को एक साथ 7 फ्लाइट्स को रद्द कर दिया गया था। जयपुर एयरपोर्ट से जाने वाली 10 फ्लाइट को रद्द किया गया है। 17 फ्लाइट दोपहर दो बजे उड़ान भरेगी। एयरपोर्ट अथॉरिटी के अनुसार सुबह 6.45 बजे स्पाइस जेट अहमदाबाद की फ्लाइट नंबर एसजी-3433, सुबह 8.10 बजे गो एयर मुंबई की फ्लाइट नंबर जी8-389, सुबह 8.50 बजे गोएयर कोलकाता की फ्लाइट नंबर जी8-703, सुबह 9.30 बजे एयर इंडिया दिल्ली की फ्लाइट नंबर9 आई-844, सुबह 10.10 बजे इंडिग...