Wednesday, May 6निर्मीक - निष्पक्ष - विश्वसनीय
Shadow

जयपुर

जयपुर

पिंक सिटी में छाए रहेंगे बादल, कल से जयपुर, अजमेर, उदयपुर और जोधपुर संभाग के कई हिस्सों में भारी बारिश के आसार, मिलेगी राहत

पिंक सिटी में छाए रहेंगे बादल, कल से जयपुर, अजमेर, उदयपुर और जोधपुर संभाग के कई हिस्सों में भारी बारिश के आसार, मिलेगी राहत

जयपुर
जयपुर राजस्थान में पिछले 18 दिनों से सुस्त पड़ा दक्षिण पश्चिमी मानसून आज से सक्रिय होगा। इससे प्रदेश के कई हिस्सों में बारिश का दौर शुरू होगा। मौसम विभाग के डायरेक्टर राधेश्याम शर्मा के मुताबिक, आज (9 जुलाई) को अलवर, अजमेर, बांसवाड़ा, बारां, भरतपुर, भीलवाड़ा, बूंदी, चित्तौड़गढ़, धौलपुर, डूंगरपुर, झालावाड़, करौली, कोटा, प्रतापगढ़, सवाईमाधोपुर व उदयपुर जिलों के कुछ हिस्सों में मेघगर्जन के साथ हल्की से मध्यम दर्जे की बारिश होगी। इन जिलों में 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से धूल भरी आंधी भी चलेगी। जयपुर में आसमान में बादल छाए रहेंगे। कुछ हिस्सों में हल्की बारिश की संभावना है। इसी तरह, पश्चिमी राजस्थान के श्रीगंगानगर, चुरु, बीकानेर और हनुमानगढ़ जिलों में तेज अंधड़ के साथ हल्की बारिश होने की संभावना है। कहां कितना रहा तापमानराजस्थान के कई जिलों में गुरुवार तक गर्मी ने अपना अहसास क...
चार साल से कर रहा दुष्कर्म, गहने व नकदी भी हड़पी; दस साल की मंदबुद्धि बालिका के साथ अश्लील हरकत का आरोप, बाप-बेटे के खिलाफ मामला दर्ज

चार साल से कर रहा दुष्कर्म, गहने व नकदी भी हड़पी; दस साल की मंदबुद्धि बालिका के साथ अश्लील हरकत का आरोप, बाप-बेटे के खिलाफ मामला दर्ज

जयपुर
अजमेर फेस बुक से दोस्ती के बाद शादी का झांसा देकर दुष्कर्म करने, गहने व नकदी हड़पने व पीड़िता की बेटी के साथ अश्लील हरकत करने का मामला प्रकाश में आया है। पीड़िता ने जहां कथित प्रेमी पर दुष्कर्म करने, गहने व नकदी हड़पने, वहीं आरोपी के पिता पर दस साल की मंदबुद्धि पुत्री के साथ अश्लील हरकत करने का आरोप लगाया है। पुलिस ने पोक्सो एक्ट में मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस के अनुसार, मूलत : उदयपुर निवासी पीड़िता ने रामगंज थाने में दी रिपोर्ट में बताया कि चार-पांच साल पहले उसकी दोस्ती अजमेर के न्यू गोविंद नगर निवासी प्रवीण मोरवाल से हुई और उसने मुझे शादी करने का झांसा दिया। इसके बाद में हम साथ रहने लगे। इससे एक पुत्री भी हुई। उसके दो पुत्री पहले से है। रिपोर्ट में यह भी बताया कि बार बार शादी का तकाजा करने पर शादी नहीं की और मारपीट भी करने लगा। उसके पास मौजूद गहने व नकदी भी छीन ली। साथ...
रोडवेज बस में सवार महिला का पर्स छीनकर भाग रहे थे, भीड़ ने पकड़कर कर दी धुनाई, पुलिस को सौंपा; दो साथी मौके से भाग निकले

रोडवेज बस में सवार महिला का पर्स छीनकर भाग रहे थे, भीड़ ने पकड़कर कर दी धुनाई, पुलिस को सौंपा; दो साथी मौके से भाग निकले

जयपुर
नागौर जिले के परबतसर बस स्टैंड इलाके में शुक्रवार को एक रोडवेज बस में सवार बुजुर्ग महिला का पर्स छीनकर भाग रहे दो बदमाशों की वहां मौजूद भीड़ ने जमकर पिटाई कर दी। पिटाई के बाद भीड़ ने उन्हें परबतसर पुलिस को सौंप दिया। दोनों आरोपी महिला के पास से पर्स चोरी कर भागने की कोशिश कर रहे थे। पर्स में करीब 5 हजार रुपए थे। बुजुर्ग महिला या किसी और ने इस हंगामे के बाद अभी तक पुलिस को मामला दर्ज नहीं करवाया है। पीड़िता भंवरी पत्नी सुखाराम जाट निवासी सीकर। दरअसल महिला भंवरी पत्नी सुखाराम जाट निवासी सीकर राजस्थान रोडवेज बस से पुष्कर से सीकर जा रही थी। उसके पास दो युवक बैठे थे। अचानक उन्होंने महिला के पास रखा पर्स छीन लिया और वहां से भागने लगे। महिला ने शोर मचाया तो आसपास खड़ी भीड़ ने फुर्ती दिखाते हुए युवकों का पीछा कर उन्हें पकड़ लिया। पकड़े जाने पर भीड़ ने दोनों आरोपियों की जमकर धुनाई क...
5 महीने की बच्ची की बीमारी जड़ से खत्म करना चाहते थे माता-पिता, दो बार गर्म सरिए से दाग दिया; अब वेंटिलेटर पर लड़ रही मौत से जंग

5 महीने की बच्ची की बीमारी जड़ से खत्म करना चाहते थे माता-पिता, दो बार गर्म सरिए से दाग दिया; अब वेंटिलेटर पर लड़ रही मौत से जंग

What's Hot, जयपुर, टॉप न्यूज़
भीलवाड़ा अंधविश्वास के चलते भीलवाड़ा में मासूम बच्ची की जान पर बन आई। महज 5 महीने की बच्ची की बीमारी को जड़ से खत्म करने के लिए मां-बाप ने ही गर्म लोहे के सरियों से दाग दिया। इस अमानवीय यातना से मासूम की सांसें भी उखड़ने लगीं। इस वजह से गुरुवार को उसे भीलवाड़ा के महात्मा गांधी अस्पताल में लाया गया। यहां उसे वेंटिलेटर पर रखा गया है। बच्ची की हालत देखकर डॉक्टर भी परिजनों पर भड़क उठे। डॉक्टरों ने अभी उसकी स्थिति काफी नाजुक बताई है। बताया जा रहा है कि मांडल क्षेत्र के लूहारिया गांव में रमेश बागरिया और उसकी पत्नी लहरी एक कच्चे मकान में रहते हैं। यह दोनों झाड़ू बनाने का काम करते हैं। इनके 5 माह की बेटी लीला है। लीला की तबीयत पिछले 1 माह से खराब थी। इसके चलते बच्ची को बुखार आता रहता था। पेट में भी दर्द रहता था। इसके चलते रमेश व लहरी ने गर्म सरिए के 2 डाम लीला के पेट पर लगा दिए। इस डाम को लग...
पायलट गुट से मंत्री बनाने पर गहलोत राजी नहीं, लेकिन राजनीतिक नियुक्तियों और संगठन में पद देने के पैटर्न पर सहमति

पायलट गुट से मंत्री बनाने पर गहलोत राजी नहीं, लेकिन राजनीतिक नियुक्तियों और संगठन में पद देने के पैटर्न पर सहमति

जयपुर
जयपुर मुख्यमंत्री अशोक गहलोत और सचिन पायलट खेमों के बीच जारी खींचतान को कम करने के लिए प्रदेश प्रभारी अजय माकन सुलह फार्मूले पर काम करने में जुटे हैं। अजय माकन ने 2 दिन तक मुख्यमंत्री गहलोत के साथ मंत्रिमंडल विस्तार, राजनीतिक नियुक्तियों और कांग्रेस संगठन में होने वाली नियुक्तियों पर सहमति बनाने पर चर्चा की है। मंत्रिमंडल विस्तार में सचिन पायलट खेमे से मंत्रियों की संख्या को लेकर गहलोत अभी सहमत नहीं हैं। गहलोत विधायकों की संख्या के अनुपात में मंत्री बनाने का तर्क दे रहे हैं, जबकि पायलट खेमा पहले से ज्यादा प्रतिनिधित्व मांग रहा है। गहलोत शेयरिंग फार्मूले पर राजी नहीं है। मंत्रिमंडल विस्तार पर स्थिति साफ नहीं सचिन पायलट खेमा 11 माह पुराने मुद्दों के समाधान की मांग कर रहा है। पायलट कैंप जल्द मंत्रिमंडल विस्तार, ​राजनीतिक नियुक्तियों, जिला और ब्लॉक स्तर पर संगठन बनाने की मांग कर रहा ह...
रोज घंटों मेहनत करने के बाद भी मिलता है पानी, जो कुछ दिन मीठा रहने के बाद खारा हो जाता; 70 साल से ऐसे हालात

रोज घंटों मेहनत करने के बाद भी मिलता है पानी, जो कुछ दिन मीठा रहने के बाद खारा हो जाता; 70 साल से ऐसे हालात

जयपुर
राजस्थान में बढ़ती गर्मी के साथ राजस्थान के कुछ गांवों में लोगों को अपनी प्यास बुझाने के रोज घंटों मेहनत करनी पड़ रही है। इसके बावजूद लोगों को साफ पानी नहीं मिलता। जैसे-तैसे कुछ मटमैला पानी मिलता है। कुछ दिन काम चलाता है। फिर पानी के मेहनत शुरू हो जाती है। ऐसा ही मामला जालोर जिले के चितलवाना में भी रोज देखने के लिए मिलता है। जहां 6 गांवों के करीब 10 हजार लोग बेरियों से निकलने वाले मटमैले पानी से प्यास बुझा रहे हैं। तालाब के सूखे पेटे में खुदे गड्‌ढे़ स्थानीय बोली में बेरी कहे जाते हैं। इस इलाके में तमाम सरकारें आजादी के 7 दशक बाद भी पानी का इंतजाम नहीं कर पाई हैं। ये हालात जिला मुख्यालय से 200 किमी दूर स्थित भवातड़ा, रणखार, आकोडिय़ा, कुकडिय़ा जैसे गांवों के हैं। क्योंकि यहां न नल हैं न हैंडपंप। 5 से 7 फीट गहरी होती है बेरी तालाब में बारिश का पानी सूखते ही गांव वालों के पास बेरी का...
बिहार में JDU से सीट शेयरिंग का मुद्दा सुलझाने और तेलंगाना में पार्टी का वर्चस्व बढ़ाने का मिला इनाम; श्रम रोजगार व पर्यावरण मंत्री बने

बिहार में JDU से सीट शेयरिंग का मुद्दा सुलझाने और तेलंगाना में पार्टी का वर्चस्व बढ़ाने का मिला इनाम; श्रम रोजगार व पर्यावरण मंत्री बने

जयपुर
नागौर मोदी सरकार में कैबिनेट मंत्री बनाए गए भूपेंद्र यादव को दो बड़े व अहम मंत्रालयों की जिम्मेदारी दी गई है। उन्होंने श्रम रोजगार व पर्यावरण मंत्रालय का कामकाज संभाल लिया है। यादव राजस्थान से राज्यसभा सांसद हैं। संगठन गढ़ने और चुनावी मैनेजमेंट में माहिर माने जाने वाले भूपेंद्र यादव के केंद्र में कैबिनेट मंत्री बनने के पीछे राजस्थान और हरियाणा में सियासी समीकरण साधने की कवायद तो है ही, साथ ही RSS और BJP के टॉप नेताओं से उन्हें अच्छे संपर्कों का लाभ भी मिला है। उनकी नई भूमिका को पार्टी द्वारा इनाम के रूप में भी देखा जा रहा है, क्योंकि भाजपा में उन्हें जो भी जिम्मेदारी मिली, उसमें उन्होंने शत प्रतिशत सफलता हासिल की है। कार्यभार संभालने के बाद भूपेंद्र यादव ने कहा- मुझे उम्मीद है कि मैं श्रम और रोजगार मंत्री के रूप में इस महान राष्ट्र के लोगों की सेवा करने और भारत के विकास के लिए पीएम न...
फोन टेपिंग केस में MLA के समर्थन में कांग्रेसी कार्यकर्ताओं ने निकाली रैली, सोशल डिस्टेंसिंग की जमकर उड़ी धज्जियां, ज्यादातर चेहरों पर नहीं थे मास्क

फोन टेपिंग केस में MLA के समर्थन में कांग्रेसी कार्यकर्ताओं ने निकाली रैली, सोशल डिस्टेंसिंग की जमकर उड़ी धज्जियां, ज्यादातर चेहरों पर नहीं थे मास्क

जयपुर
जयपुर प्रदेश में गहलोत सरकार द्वारा बार-बार चेताया जा रहा है कि कोरोना का खतरा अभी खत्म नहीं हुआ है। सिर्फ केस कम हुए है। संक्रमण की रफ्तार को रोकने के लिए गृह विभाग द्वारा जारी अनलॉक 3.0 में भी पूरे प्रदेश में रैली, धरने प्रदर्शन और जुलूस-सभाओं पर प्रतिबंध लगा रखा है। इसके बावजूद राजनीतिक पार्टियां और उनके कार्यकर्ता अपने राजनीतिक फायदों के लिए इन आदेशों की धज्जियां उड़ाने में कोई कसर नहीं छोड़ रहे हैं। खास बात है कि प्रशासन भी कई बार इनको नजर अंदाज कर देता है। एमआई रोड से शुरु रैली चौड़ा रास्ता, त्रिपोलिया बाजार, बड़ी चौपड़ से चांदी की टकसाल तक निकली गुरुवार को ऐसे ही एक राजनीतिक रैली हवामहल विधानसभा क्षेत्र से विधायक और कांग्रेस सरकार के मुख्य सचेतक महेश जोशी के समर्थन में जयपुर शहर के परकोटे में मुख्य बाजारों से निकाली गई। यह रैली एमआई रोड पर सुबह करीब साढ़े आठ बजे शुरू हुई। ज...
कोरोना के नए वैरिएंट के डर से स्कूलों में फिलहाल बच्चों को नहीं बुलाया जाएगा, कल मंत्रिपरिषद की बैठक में स्कूल खोलने पर नहीं हुई चर्चा

कोरोना के नए वैरिएंट के डर से स्कूलों में फिलहाल बच्चों को नहीं बुलाया जाएगा, कल मंत्रिपरिषद की बैठक में स्कूल खोलने पर नहीं हुई चर्चा

जयपुर
जयपुर राजस्थान सरकार ने कोरोना की तीसरी लहर की आशंका को देखते हुए स्कूलों में ​बच्चों को बुलाने का फैसला फिलहाल टाल दिया है। बुधवार को हुई मंत्रिपरिषद की बैठक में स्कूल खोलने पर कोई चर्चा ही नहीं हुई। शिक्षा विभाग ने पहले फेज में 9वीं से 12वीं तक के बच्चों के स्कूल खोलकर क्लासरूम में पढ़ाई शुरू करने का प्रस्ताव तैयार किया था। इस प्रस्ताव को फिलहाल रोक दिया गया है। प्रस्ताव फिलहाल शिक्षा विभाग के पास ही है। पहले इस प्रस्ताव को आगे बढ़ाकर स्कूल खोलने की चर्चा थी, लेकिन अब सरकार ने इरादा बदल दिया है। पहले स्कूल खोलने के प्रस्ताव के पीछे तर्क दिया गया था कि कोरोना कंट्रोल में है और पिछले 15 महीने में 3 महीने छोड़कर स्कूल बंद रहे हैं। सरकार ने एक्सपर्ट की राय के बाद तीसरी लहर की आशंका को देखते हुए स्कूल-कॉलेज खोलने पर एक बार आगे के लिए फैसला टाल दिया। प्रदेश में कोरोना कंट्रोल में आने के ...
लेडीज स्पेशल एपिसोड में होगी गेस्ट, बुधवार को शूट पूरा हुआ, शनिवार को होगा टेलीकास्ट, अनु मलिक बोले:  सेट पर आना हमारे लिए गौरव

लेडीज स्पेशल एपिसोड में होगी गेस्ट, बुधवार को शूट पूरा हुआ, शनिवार को होगा टेलीकास्ट, अनु मलिक बोले: सेट पर आना हमारे लिए गौरव

जयपुर
बाड़मेर सोनी टीवी पर टेलीकास्ट होने वाले सिंगिग रियलिटी शो इंडियन आइडल में बाड़मेर की डॉ. रूमा देवी को बतौर गेस्ट आमंत्रित किया गया है। फिल्म सिटी, मुंबई में बुधवार को शूट हुए इस एपिसोड में रूमा देवी ने पश्चिम बंगाल से आयी प्रतिभागी अरूणिता कांजीवाल का सपोर्ट किया। यह एपिसोड 10 जुलाई को सोनी टीवी पर प्रसारित होगा। शनिवार को टेलीकास्ट होने वाला शो लेडीज स्पेशल होगा। इस स्पेशल एपिसोड के लिए बाड़मेर की रूमा देवी को स्पेशल गेस्ट के रूप में आमंत्रित किया गया था। इसके बाद वे अपनी टीम के साथ इस शो में पहुंची। शो में 7 प्रतिभागियों ने अपने सिंगिंग की प्रस्तुति दी। सचिव विक्रमसिंह ने बताया कि पश्चिम बंगाल की अरुणिता ने रूमादेवी की फरमाइश पर राजस्थानी गाना ' मैं हूं खुश रंग हीना ' गाकर सेट पर खूब तालियां बटोरी। इंडियन आइडल के तीनों जज अनु मलिक, सोनू कक्कड़ और हिमेश रेशमिया, रूमा देवी की सराहना...