Wednesday, May 6निर्मीक - निष्पक्ष - विश्वसनीय
Shadow

जयपुर

जयपुर

राजस्थान से राज्यसभा सांसद भूपेंद्र यादव केंद्रीय मंत्री बनेंगे; अमित शाह के करीबी हैं, 2013 में वसुंधरा राजे की सुराज संकल्प यात्रा के संयोजक रहे थे

राजस्थान से राज्यसभा सांसद भूपेंद्र यादव केंद्रीय मंत्री बनेंगे; अमित शाह के करीबी हैं, 2013 में वसुंधरा राजे की सुराज संकल्प यात्रा के संयोजक रहे थे

What's Hot, जयपुर, टॉप न्यूज़
जयपुर राजस्थान से राज्यसभा सांसद भूपेंद्र यादव केंद्रीय मंत्री बनेंगे। मोदी कैबिनेट के विस्तार में फिलहाल राजस्थान के सांसदों में से केवल एक को ही मंत्री बनने का मौका मिला है। अजमेर से संबंध रखने वाले भूपेंद्र यादव दूसरी बार राजस्थान से राज्यसभा सांसद हैं। केंद्र में भूपेंद्र यादव के मंत्री बनने के बाद अब राजस्थान से चार मंत्री हो गए हैं। भूपेंद्र यादव अमित शाह के नजदीकी हैं। भूपेंद्र यादव ने 2013 के विधानसभा चुनावों से पहले वसुंधरा राजे के नेतृत्व में निकाली गई सुराज संकल्प यात्रा के संयोजक थे। यादव ने ही सुराज संकल्प यात्रा का पूरा मैनेजमेंट संभाला था। अमित शाह की चुनाव मैनेजमेंट की कोर टीम का हिस्सा रहे हैं। यूपी, बिहार सहित कई राज्यों में भूपेंद्र यादव चुनाव मैनेजमेंट की जिम्मेदारी संभाल चुके हैं। यूपी विधानसभा चुनावों के हिसाब से जातीय समीकरण साधने का मतैसेज देने की दिशा में भी ...
वायरल ऑडियो में रोहिताश शर्मा ने बीजेपी कार्यकर्ता से कहा- तीन महीने बाद वसुंधरा को कोई रोक नहीं सकता, लीडर तो वो ही बनेंगी

वायरल ऑडियो में रोहिताश शर्मा ने बीजेपी कार्यकर्ता से कहा- तीन महीने बाद वसुंधरा को कोई रोक नहीं सकता, लीडर तो वो ही बनेंगी

जयपुर
जयपुर बीजेपी में चल रही आपसी खींचतान के बीच अब लगातार नेताओं के ऑडियो वायरल हो रहे हैं। पहले वसुंधरा राजे और अब उनके समर्थक नेता रोहिताश शर्मा के दो ऑडियो वायरल हो रहे हैं। एक वायरल ऑडियो में रोहिताश शर्मा अलवर के बीजेपी नेता को गाली देते हुए कहते सुनाई दे रहे हैं कि वसुंधरा राजे ही नेता बनेंगी, ये मूर्ख क्या राज चलाएंगें। दूसरे वायरल ऑडियो में रोहिताश शर्मा कह रहे हैं, हंड्रेड परसेंट तीन महीने बाद वसुंधरा विल टेक ओवर, कोई रोक नहीं सकता। रोहिताश शर्मा ने ऑडियो में खुद की आवाज होने से इनकार किया है। रोहिताश शर्मा को पार्टी नेताओं के खिलाफ बयानबाजी को लेकर पिछले दिनों नोटिस देकर 15 दिन में जवाब देने को कहा था। नोटिस के जवाब से पहले यह ऑडियो वायरल हो रहा है। वायरल ऑडियो रोहिताश शर्मा का अलवर के एक बीजेपी कार्यकर्ता से बातचीत का बताया जा रहा है, यह कार्यकर्ता चुनाव लड़ने की तैयारी कर रहा...
14 दिन पहले किए हमले का बदला लेने एक गैंग ने दूसरे गुट के युवक पर ताबड़तोड़ किए वार

14 दिन पहले किए हमले का बदला लेने एक गैंग ने दूसरे गुट के युवक पर ताबड़तोड़ किए वार

जयपुर
कोटा-झालावाड़ झालावाड़ के हल्दीघाटी रोड पर आपसी रंजिश के चलते 1 जुलाई काे दिनदहाड़े हुए जानलेवा के मामले में मंगलवार को युवक की मौत हो गई। इसके बाद अब बुधवार को घटना का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ है। वीडियो में सागर कुरैशी नामक बदमाश अपने साथियों के साथ मिलकर मृतक कृष्णा को सड़क पर पटककर डंडों से ताबड़तोड़ हमला करता हुआ नजर आ रहा है। इस हमले में झालरापाटन निवासी कृष्णा वाल्मीकि गम्भीर घायल हो गया ता। जिसे इलाज के लिए जयपुर ले जाया गया। मंगलवार को इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। मृतक के शव को आज झालावाड़ लाया गया। पुलिस की मौजूदगी में शव का अंतिम संस्कार करवाया। कृष्णा की मौत के बाद जगह जगह पुलिस जाब्ता तैनात किया गया है। मृतक के शव को आज झालावाड़ लाया गया। पुलिस की मौजूदगी में शव का अंतिम संस्कार करवाया दरअसल, शहर में रवि और सागर कुरैशी में वर्चस्व की लड़ाई थी।इनमें पुरा...
वेक्यूम क्लीनर व इलेक्ट्रिक बर्नर में छिपा कर 408 ग्राम सोना लाया, शारजाह से आई एयर अरेबिया की फ्लाइट में यात्री की तलाशी के दौरान खुलासा

वेक्यूम क्लीनर व इलेक्ट्रिक बर्नर में छिपा कर 408 ग्राम सोना लाया, शारजाह से आई एयर अरेबिया की फ्लाइट में यात्री की तलाशी के दौरान खुलासा

जयपुर
जयपुर विदशों से तस्करी कर सोना बड़ी मात्रा में राजस्थान में लाया जा रहा है। जयपुर एयरपोर्ट पर एक बार फिर बुधवार को 19 लाख 90 हजार रुपए की कीमत का 408 ग्राम गोल्ड पकड़ा गया है। सुबह 6.10 बजे शारजाह से एयर अरेबिया की फ्लाइट जयपुर आई थी। कस्टम ऑफिसर्स की टीम ने संदेह होने पर एक यात्री को रोक कर जांच की। वह सोने को वेक्यूम क्लीनर, बर्नर इलेक्ट्रिक में छिपा कर लाया था। कस्टम ऑफिसर्स यात्री से गोल्ड की तस्करी के बारे में पूछताछ कर रहे हैं। वेक्यूम क्लीनर में अंदर छिपा कर सोने की तस्करी कर लाए बुधवार सुबह करीब 6.10 बजे जयपुर एयरपोर्ट पर शारजाह की G9435 फ्लाइट उतरी। इसके बाद कस्टम ऑफिसर्स ने यात्रियों की चेकिंग की। संदेह होने पर एक यात्री को रोका गया। उसके पास वेक्यूम क्लीनर व इलेक्ट्रानिक बर्नर था। उससे दोनों सामनों के बारे में पूछताछ की गई। वह कोई जवाब नहीं दे सका। सोने की तस्करी का...
जयपुर, भरतपुर, अजमेर, जोधपुर में 13 जुलाई तक आ सकता है मानसून; 10-11 जुलाई को कोटा, उदयपुर में भारी बारिश की चेतावनी

जयपुर, भरतपुर, अजमेर, जोधपुर में 13 जुलाई तक आ सकता है मानसून; 10-11 जुलाई को कोटा, उदयपुर में भारी बारिश की चेतावनी

जयपुर
जयपुर पिछले 16 दिनों से राजस्थान में मानसून का इंतजार हो रहा है। अब बंगाल की खाड़ी से चली हवाओं ने मानसून के आगमन की संभावनाओं को गति देनी शुरू कर दी है। भरतपुर, जयपुर, अजमेर और जोधपुर जिलों में अगले सप्ताह तक मानसून आने की संभावना है। ऐसी उम्मीद जताई जा रही है कि 10 जुलाई से तेज बारिश का दौर शुरू हो जाएगा। 10 और 11 जुलाई को राज्य में कोटा, उदयपुर संभाग के कई जिलों में भारी बारिश हो सकती है। मौसम विभाग के निदेशक राधेश्याम शर्मा ने बताया कि बंगाल की खाड़ी हवाओं का पैटर्न बदलकर पश्चिम की तरफ हो गया है। इससे 9 और 10 जुलाई से प्रदेश के कुछ हिस्सों में मानसून के आगे बढ़ने की परिस्थितियां बन गई है। इसके साथ ही भरतपुर, जयपुर, अजमेर, कोटा और उदयपुर में बारिश का दौर चलेगा। 10 और 11 जुलाई को कोटा और उदयपुर संभाग के डूंगरपुर, बांसवाड़ा, चित्तौड़गढ़, बूंदी, बारां, झालावाड़ इलाके में भारी बारिश ह...
कांग्रेस MLA सोलंकी बोले- अपने हक की आवाज उठाने के लिए दिल्ली और मानेसर जाना आत्महत्या है तो हम बार-बार करेंगे

कांग्रेस MLA सोलंकी बोले- अपने हक की आवाज उठाने के लिए दिल्ली और मानेसर जाना आत्महत्या है तो हम बार-बार करेंगे

जयपुर
जयपुर मुख्यमंत्री अशोक गहलोत और सचिन पायलट खेमों के बीच जारी खींचतान को मिटाने की कांग्रेस प्रदेश प्रभारी अजय माकन की कवायद के बीच पायलट समर्थक विधायक ने ​तेवर दिखाए हैं। पायलट समर्थक विधायक वेदप्रकाश सोलंकी ने कहा- अपने हक की आवाज उठाने के लिए हम दिल्ली और मानेसर गए थे, हक की आवाज उठाने अगर दिल्ली-मानेसर जाना आत्महत्या है, तो यह हम बार बार करेंगे। वैसे भी हम आत्महत्या तो पहले कर ही चुके हैं। अगर अपने हक के लिए बोलना आत्महत्या है, तो यह हम बार-बार करेंगे। वेद प्रकाश सोलंकी ने कहा- जिस तरह किसान इंद्र देव का इंतजार करते हैं उसी तरह हम भी इंतजार कर रहे हैं, उम्मीद है हमारे वाले इंद्रदेव भी मेहरबान होंगे। वेद प्रकाश से जब यह पूछा गया कि सूखा पड़ने पर किसान आत्महत्या करते हैं, आप पर सियासी इंद्रदेव की मेहरबानी नहीं हुई तो क्या आत्महत्या करेंगे, इस पर कहा-हम तो पहले ही आत्महत्या कर चुके ह...
14 राज्यों में आरटी-पीसीआर रिपोर्ट लाना जरूरी नहीं, लेकिन राजस्थान में महज औपचारिकता रोक रही पर्यटक

14 राज्यों में आरटी-पीसीआर रिपोर्ट लाना जरूरी नहीं, लेकिन राजस्थान में महज औपचारिकता रोक रही पर्यटक

जयपुर
जयपुर कोरोना की दूसरी लहर थम चुकी है। प्रदेश में ज्यादातर चीजें अब नॉर्मल हो रही हैं। लेकिन अभी भी हवाई और रेल यात्रा के हाल बुरे हैं। देश का 12वां सबसे बड़ा एयरपोर्ट एक बंदिश के चलते यात्रीभार व फ्लाइट संचालन के मामले में टॉप 15 एयरपोर्ट की सूची से बाहर हो चुका है। हवाई यात्रा विशेषज्ञों के मुताबिक इसमें सबसे बड़ी बाधा कोरोना की निगेटिव जांच रिपोर्ट है। दरअसल राज्य सरकार ने राजस्थान आने के लिए प्रत्येक व्यक्ति को कोविड की निगेटिव जांच रिपोर्ट को अनिवार्य किया हुआ है। इसमें भी कोविड की एंटीजन टेस्ट रिपोर्ट नहीं, बल्कि आरटी-पीसीआर टेस्ट में निगेटिव रिपोर्ट होनी चाहिए। निगेटिव रिपोर्ट नहीं होने की स्थिति में राजस्थान आने वाले यात्रियों को डिपार्चर एयरपोर्ट पर ही रोक दिया जाता है। किसी यात्री को दिल्ली से जयपुर आना है और उसके पास निगेटिव जांच रिपोर्ट नहीं है तो उसे दिल्ली एयरपोर्ट पर फ्...
अजमेर में वरिष्ठ अध्यापक भर्ती परीक्षा के अभ्यर्थियों ने किया प्रदर्शन

अजमेर में वरिष्ठ अध्यापक भर्ती परीक्षा के अभ्यर्थियों ने किया प्रदर्शन

जयपुर
अजमेर राजस्थान के अजमेर में आज राजस्थान बेरोजगार महासंघ के बैनर तले वरिष्ठ अध्यापक भर्ती परीक्षा-2018 से जुड़े अभ्यर्थियों ने परीक्षा परिणाम जारी करने की मांग को लेकर लोक सेवा आयोग मुख्यालय के बाहर प्रदर्शन किया। आयोग के बाहर निषेधाज्ञा लागू रहने के बावजूद बड़ी संख्या में प्रदेशभर से आए शिक्षित बेरोजगार अभ्यर्थियों ने हाथों में तख्तियां एवं बैनर लेकर आयोग तथा सरकार को जगाने का काम किया। उन्होंने परीक्षा परिणाम जारी करने की मांग करते हुए नारेबाजी कर प्रदर्शन किया। प्रदर्शन के बाद में पांच सदस्यों के प्रतिनिधिमंडल ने आयोग अध्यक्ष के नाम ज्ञापन देकर परिणाम जारी करने की मांग की। अभ्यर्थियों ने चेतावनी देते हुए कहा कि आयोग ने अब भी उनकी मांगों पर सकारात्मक निर्णय नहीं किया तो वे आमरण अनशन करेंगे।...
गहलोत सरकार की घोषणा, 9वीं से 12वीं तक के इन बच्चों को मिलेगी मैथ्स, साइंस और इंग्लिश की कोचिंग

गहलोत सरकार की घोषणा, 9वीं से 12वीं तक के इन बच्चों को मिलेगी मैथ्स, साइंस और इंग्लिश की कोचिंग

What's Hot, जयपुर, टॉप न्यूज़
जयपुर राजस्थान के विभिन्न विद्यालय स्तरीय राजकीय छात्रावासों में विद्यार्थियों के शैक्षणिक स्तर में सुधार के लिए उनको कठिन विषयों की कोचिंग दी जाएगी। विषयों के विशेषज्ञ और अनुभवी गेस्ट फैकल्टी उन्हें पढ़ाने के लिए आएगी। मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने इसके लिए विद्या संबल योजना के तहत गणित, विज्ञान एवं अंग्रेजी विषयों के विशेषज्ञ व्यक्तियों की सेवाएं लेने के प्रस्ताव का अनुमोदन किया है। गहलोत ने राज्य बजट 2021-22 में विद्या संबल योजना लागू करने की घोषणा की थी। इसकी क्रियान्विति के क्रम में सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग द्वारा अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति एवं अन्य पिछड़ा वर्ग के छात्रावासों में रह रहे छात्र-छात्राओं के शैक्षणिक विकास के लिए गेस्ट फैकल्टी के माध्यम से कोचिंग सुविधा का लाभ देने के लिए 5 करोड़ 7.75 लाख रुपये अतिरिक्त बजट प्रस्ताव को स्वीकृति दी गई है। प्रस्ताव के अनुस...
डोटासरा बोले- निंबाराम कितने दिन छिपकर दिल्ली में बैठेंगे, गजेंद्र सिंह हो या निंबाराम जो दोषी है उसे सलाखों के पीछे जाना पड़ेगा

डोटासरा बोले- निंबाराम कितने दिन छिपकर दिल्ली में बैठेंगे, गजेंद्र सिंह हो या निंबाराम जो दोषी है उसे सलाखों के पीछे जाना पड़ेगा

What's Hot, जयपुर, टॉप न्यूज़
जयपुर BVG घूसकांड और फोन टैपिंग प्रकरण को लेकर कांग्रेस ने बीजेपी-आरएसएस को निशाने पर लिया है। कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा ने पीसीसी में मीडिया से बातचीत में कहा, आरएसएस के क्षेत्र प्रचारक निंबाराम कितने दिन छिपकर दिल्ली में बैठेंगे, सामने तो आना पड़ेगा। केंद्र के नेताओं के साथ मिलकर निंबाराम सुप्रीम कोर्ट में जाने की बात कर रहे हैं। डोटासरा ने कहा- दोनों ही सामने नहीं आ रहे हैं। गजेंद्र सिंह आज तक वॉइस सैंपल देने नहीं आए। निंबारामजी सामने नहीं आ रहे हैं, कितने दिन बचेंगे भाई। आपकी नीयत ठीक है और आप अगर पाक साफ हैं तो खुद आगे चलकर सामने आना चाहिए कि हां, मैं इंवेस्टिगेशन के लिए तैयार हूं, जो चीज पूछनी है वह पूछिए। अगर कोई छिपकर बैठेगा तो ऐसा नहीं है कि कानून अपना काम करने से रुक जाएगा। कानून बदला नहीं जा सकता है, जो दोषी है उसे सलाखों के पीछे जाना पड़ेगा, इसमें देर हो ...