Wednesday, May 6निर्मीक - निष्पक्ष - विश्वसनीय
Shadow

जयपुर

जयपुर

डेढ़ महीने पहले कोरोना से हुआ था फेफड़ों का इंफेक्शन; जयपुर ग्रामीण, सवाई माधोपुर सहित कई जिलों में DSP रहे

डेढ़ महीने पहले कोरोना से हुआ था फेफड़ों का इंफेक्शन; जयपुर ग्रामीण, सवाई माधोपुर सहित कई जिलों में DSP रहे

जयपुर
जयपुर राजस्थान पुलिस सेवा के एक युवा अफसर अमित आल्हा की कोरोना से जान चली गई। रविवार सुबह जयपुर में सीकर रोड स्थित एक निजी अस्पताल में पिछले कई दिनों से भर्ती थे। 39 साल के अमित आल्हा मूल रूप से झुंझुनूं जिले में बगड़ कस्बे के रहने वाले थे। उनका परिवार जयपुर के मानसरोवर में रहता है। अमित आल्हा 2010 बैच के RPS (राजस्थान पुलिस सर्विस) अफसर थे। उनकी पत्नी IRS अफसर हैं और दिल्ली में पदस्थ हैं। RPS अमित का तबादला जुलाई 2018 में दिल्ली में RAC बटालियन में हुआ था। इसके पहले वे जयपुर ग्रामीण, सवाई माधोपुर सहित कई जिलों में DSP (डिप्टी सुपरिटेंडेंट ऑफ पुलिस) रहे। करीब डेढ़ महीने पहले अमित आल्हा कोरोनावायरस संक्रमण की चपेट में आए थे। जांच में उनके फेफड़ों में इंफेक्शन पाया गया। ऑक्सीजन लेने में हो रही थी दिक्कतउनको ऑक्सीजन लेने में भी दिक्कत होने लगी। तब दिल्ली से जयपुर आकर निजी अस्पतालों म...
पहले चाचा-भतीजे के बीच चले लाठी-डंडे, फिर महिलाएं भी कूद पड़ीं लड़ाई में, 6 घायल

पहले चाचा-भतीजे के बीच चले लाठी-डंडे, फिर महिलाएं भी कूद पड़ीं लड़ाई में, 6 घायल

जयपुर
भरतपुर भरतपुर में चिकसाना के गांव बुराबई में मकान की नींव में कूड़ा डालने को लेकर एक ही परिवार के दो पक्ष भिड़ गए। चाचा-भतीजे के परिवार में जमकर लाठी-डंडे चले और दोनों ओर के पुरुषों ने महिलाओं को पीटने में भी कोई कसर नहीं छोड़ी। इसमें दोनों पक्षों की तरफ से 6 पुरुष और तीन महिलाएं घायल हो गईं। खूनी संघर्ष का वीडियो सामने आने के बाद चिकसाना थाने में दोनों पक्षों की तरफ से मामला दर्ज कर लिया गया है। जरा सी बात को लेकर दोनों पक्षों ने एक दूसरे पर लाठी-डंडों से जमकर हमला बोल दिया। इस दौरान एक व्यक्ति ने इस झगड़े को अपने मोबाइल में कैद कर लिया। घायलों को इलाज के लिए जिला आरबीएम अस्पताल में भर्ती करवाया गया था, लेकिन इस झगड़े का रविवार को वीडियो सामने आया तो एसपी देवेंद्र कुमार विश्नोई ने थाना अधिकारी को निर्देशित किया। इस वीडियो के आधार पर कार्रवाई की जाएगी। दोनों परिवार आस-पास रहते हैं...
दो दिन की बच्ची कचरे में पड़ी मिली, कुत्तों ने घेर रखा था, रोने की आवाज सुन पहुंचे युवक ने बचाया, शरीर पर कई जगह खरोंच

दो दिन की बच्ची कचरे में पड़ी मिली, कुत्तों ने घेर रखा था, रोने की आवाज सुन पहुंचे युवक ने बचाया, शरीर पर कई जगह खरोंच

जयपुर
जोधपुर जोधपुर में आज फिर मानवता शर्मसार हुई। रविवार को चौपासनी हाउसिंग बोर्ड क्षेत्र में नहर रोड की झाड़ियों में दाे दिन की नवजात बिलखती मिली। उसके आसपास कुत्तों का जमावड़ा था। बच्ची के रोने की आवाज आई तो एक युवक ने उसे उठाया और पुलिस को सूचित किया। झाड़ियों की वजह से नवजात के शरीर पर खरोंच आ गई है। चाइल्ड केयर यूनिट को सौंपा लोगों ने बताया कि नहर रोड झाड़ियों में पड़ी बच्ची नीले कपड़े में लिपटी थी। अपने फार्म हाउस में बैठे पूर्व छात्र संघ महासचिव जयेश सांखला ने नवजात को देखते ही चौपासनी हाउसिंग बोर्ड थाने में सूचना दी। पुलिस मौके पर आई और बच्ची को उम्मेद अस्पताल की चाइल्ड केयर यूनिट काे सौंप दिया। थोड़ी देर होती तो नहीं बचती जयेश ने बताया कि इस क्षेत्र में आवारा कुत्तों की संख्या ज्यादा है। मेरी जानकारी में आया कि झाडि़यों में कोई बच्चा पड़ा है। मैं तुरंत मौके पर भागा। तुरं...
2 पैंथरों को ग्रामीणों ने घेर कर मार डाला, लोहे के नुकीले ट्रैप में भी फंस रहे; 7 साल में 18 ने दम तोड़ा

2 पैंथरों को ग्रामीणों ने घेर कर मार डाला, लोहे के नुकीले ट्रैप में भी फंस रहे; 7 साल में 18 ने दम तोड़ा

जयपुर
अजमेर जंगल का शिकारी माना जाने वाला पैंथर खुद जंगल व आस पास के क्षेत्र में अपने आपको सुरक्षित महसूस नहीं कर रहा है। बीते 7 सालों में अलग अलग कारणों से ब्यावर क्षेत्र में 18 पैंथरों की मौत हुई। इनमें से दो जगह तो ग्रामीणों ने पैंथर को घेर कर हमला किया और मौत के घाट उतारा दिया। इसमें से एक मामला 6 साल पुराना है तो दूसरा मामला 2 साल पुराना। खास बात यह है कि इनमें वन विभाग ने मामले भी दर्ज किए, लेकिन इन मामलों में दोषी के खिलाफ कार्रवाई तो दूर जांच तक पूरी नहीं हो पाई। हालांकि हाल में हुई पैंथर की मौत के मामले में वन विभाग ने मौके के वायरल वीडियो व ग्रामीण की ओर से दी गई शिकायत के बाद दो ग्रामीणों को गिरफ्तार कर लिया। लेकिन, अन्य सभी मामलों में जांच ठंडे बस्ते में पड़ी है। इसलिए बढ़ रहा है संकटमगरा क्षेत्र पैंथर के लिए अब असुरक्षित जोन बनता जा रहा है। टॉडगढ़-रावली से जुड़ी ब्यावर रेंज...
प्रेशर पॉलिटिक्स कामयाब, हेमाराम का इस्तीफा मंजूर नहीं, राजकीय उपक्रम समिति का सभापति बनाया, सदाचार कमेटी में पायलट भी

प्रेशर पॉलिटिक्स कामयाब, हेमाराम का इस्तीफा मंजूर नहीं, राजकीय उपक्रम समिति का सभापति बनाया, सदाचार कमेटी में पायलट भी

What's Hot, जयपुर, टॉप न्यूज़
जयपुर राजस्थान में जारी सियासी खींचतान के बीच स्पीकर सीपी जोशी ने विधानसभा की 19 समितियों का पुनर्गठन किया है। इसका सबसे बड़ा सियासी संकेत यह है कि सचिन पायलट समर्थक विधायक हेमाराम चौधरी के इस्तीफे का दबाव काम कर गया है। इस वजह से सचिन पायलट और उनके समर्थकों को समितियों में तवज्जो दी गई है। हेमाराम चौधरी का इस्तीफा मंजूर होने के अब कोई आसार नहीं हैं। हेमाराम को विधानसभा की राजकीय उपक्रम समिति का सभापति बनाया गया है। बताया जा रहा है कि अगर स्पीकर को उनका इस्तीफा मंजूर करना होता तो विधानसभा समिति का सभापति नहीं बनाते। हेमाराम ने 18 मई को ई-मेल और डाक से इस्तीफा भेजा था। स्पीकर ने लॉकडाउन खत्म होने के बाद उन्हें सात दिन में समय लेकर पेश होने को कहा था। पिछले दिनों हेमाराम जयपुर आए, लेकिन विधानसभा सचिवालय ने अभी मोडिफाइड लॉकडाउन होने का तर्क देकर लॉकडाउन पूरी तरह खत्म होने के बाद ही आने ...
मदन दिलावर बोले- परिवहन विभाग से खाचरियावास की बंधी, पायलट को छोड़ सीएम के चरणों में लौटे, डोटासरा बच्चों का मिड-डे मील खा गए, सीएम जांच क्यों नहीं बढ़ाते

मदन दिलावर बोले- परिवहन विभाग से खाचरियावास की बंधी, पायलट को छोड़ सीएम के चरणों में लौटे, डोटासरा बच्चों का मिड-डे मील खा गए, सीएम जांच क्यों नहीं बढ़ाते

जयपुर
कोटा BVG घूसकांड केस में RSS के क्षेत्रीय प्रचारक निंबाराम पर ACB में मुकदमा दर्ज होने के बाद BJP ने कांग्रेस के खिलाफ मोर्चा खोल रखा है। खासकर बीजेपी प्रदेश महामंत्री व रामगंजमंडी विधायक मदन दिलावर लगातार कांग्रेस पर निशाना साध रहे हैं। कांग्रेस पर हमला करने के दौरान मदन दिलावर शब्दों की मर्यादा को भूल गए। प्रदेश महामंत्री ने वीडियो मैसेज जारी कर परिवहन मंत्री प्रताप सिंह खाचरियावास और प्रदेश अध्यक्ष व शिक्षा मंत्री गोविंद सिंह डोटासरा को 'भ्रष्ट व चुन #$@' बताया है। उन्होंने परिवहन मंत्री खाचरियावास पर तो आरटीओ व डीटीओ से बंधी लेने तक का आरोप लगा दिया। जबकि डोटसरा को लेकर वे बोले कि कागज खरीदने में करोड़ों का भ्रष्टाचार कर दिया। दोनों मंत्रियों को भ्रष्टाचार में डूबा बताया और कहा कि कहा कि राजस्थान के अच्छे लोगों की छवि धूमिल करने के लिए कांग्रेस ओछे हथकंडे अपना रही है,ओछी हरकतें क...
जयपुर ग्रेटर जिलाध्यक्ष की नियुक्ति पर विवाद, पार्टी से निकाली जा चुकी नेत्री को बनाया अध्यक्ष, विवाद के बाद नियुक्ति रोकी, बागी होने की बात छिपाई थी

जयपुर ग्रेटर जिलाध्यक्ष की नियुक्ति पर विवाद, पार्टी से निकाली जा चुकी नेत्री को बनाया अध्यक्ष, विवाद के बाद नियुक्ति रोकी, बागी होने की बात छिपाई थी

जयपुर
जयपुर राजस्थान महिला कांग्रेस में जयपुर ग्रेटर नगर निगम क्षेत्र में ऐसी नेत्री को जिलाध्यक्ष बना दिया जो नगर निगम चुनाव में बागी लड़कर पार्टी से निकाली जा चुकी है। कल महिला कांग्रेस ने कार्यकारिणी में 13 नियुक्तियां कीं, जिनमें पाली और जयपुर ग्रेटर में जिलाध्यक्षों की नियुक्ति हुई। जयपुर ग्रेटर में भावना पटेल वासवानी को जिलाध्यक्ष नियुक्त किया गया। बाद में वासवानी के बागी चुनाव लड़ने की बात सामने आई तो देर रात नियुक्ति को रोक दिया गया। महिला कांग्रेस की जयपुर ग्रेटर जिलाध्यक्ष की नियुक्ति को लेकर कांग्रेस में विवाद शुरू हो गया है। महिला कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष रेहाना रियाज ने सांगानेर से कांग्रेस उम्मीदवार और पार्टी के प्रदेश सचिव पुष्पेंद्र भारद्वाज की सिफारिश पर नियुक्ति करने की बात कही है। रियाज ने भारद्वाज पर जानकारी छिपाने का आरोप लगाया है। पुष्पेंद्र भारद्वाज ने जनाधार वाली योग्...
सफाईकर्मी को ड्यूटी पर रखने के एवज में 5 हजार रुपए महीने की बंधी मांग रहा था पार्षद, प्राइवेट मुंशी के जरिये ले रहा था रिश्वत, ACB ने दोनों को दबोचा

सफाईकर्मी को ड्यूटी पर रखने के एवज में 5 हजार रुपए महीने की बंधी मांग रहा था पार्षद, प्राइवेट मुंशी के जरिये ले रहा था रिश्वत, ACB ने दोनों को दबोचा

जयपुर
कोटा भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो(ACB) कोटा की टीम ने शनिवार को वॉर्ड-10 के कांग्रेस पार्षद कमल मीणा(29) को रिश्वत लेते ट्रैप किया। जो सफाई कर्मचारी से घूस लेते पकड़े गए। साथ में पार्षद के प्राइवेट मुंशी सुनील गुर्जर (21) को भी पकड़ा है। पार्षद कमल मीणा ने ड्यूटी पर लेने व सैलरी बनवाने के एवज में सफाई कर्मी से हर माह 5 हजार रुपए बंधी की मांग की थी। ACB डीएसपी हर्षराज खरेड़ा की अगुवाई में टीम ने अनन्तपुरा चौराहे के पास स्थित बस स्टाप से दोनों को घूस लेते रंगे हाथ पकड़ा। कोटा दक्षिण नगर निगम से वार्ड संख्या 10 से कांग्रेस पार्षद कमल मीणा। भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो(ACB) के ASP ठाकुर चंद्रशील ने बताया कि परिवादी ने शिकायत दी थी। जिसमें बताया था कि वो नगर निगम कोटा में सफाई कर्मचारी के पद पर कार्यरत है। अगस्त 2019 से जून 2020 तक बीमार होने के कारण मेडिकल पर रहा। सितंबर 2020 में आयुक्त न...
नगर परिषद के दो पार्षदों ने प्रदेशाध्यक्ष सतीश पूनिया को भेजा इस्तीफा, बोले- वार्ड में विकास कार्य नहीं हो रहे, धांधली का आरोप भी लगाया

नगर परिषद के दो पार्षदों ने प्रदेशाध्यक्ष सतीश पूनिया को भेजा इस्तीफा, बोले- वार्ड में विकास कार्य नहीं हो रहे, धांधली का आरोप भी लगाया

जयपुर
बाड़मेर केन्द्रीय कृषि राज्यमंत्री कैलाश चौधरी के गृह जिले बाड़मेर में बीजेपी नगर परिषद‌ बोर्ड में घमासान शुरू हो गया है। कैलाश चौधरी इसी बालोतरा नगर परिषद‌ में वोटिंग करते हैं। वार्डों में विकास कार्य व समस्याओं का समाधान नहीं होने से आहत होकर भाजपा के दो पार्षदों सावंलाराम भाटी और हीना मेहर ने प्रदेशाध्यक्ष सतीष पूनिया को इस्तीफा भेज दिया। पार्षदों ने भेजे इस्तीफे में बताया है कि सभापति और जिले के पदाधिकारियों तक समस्या बताने के बाद कोई समाधान नहीं होने पर यह कदम उठाना पड़ा। बालोतरा नगरपरिषद‌ में बीजेपी का बोर्ड है। कुल 45 पार्षदों में से सभापति सहित बीजेपी के पास 26 पार्षद थे। इसमें से दो पार्षदों ने इस्तीफा भेज दिया है। बालोतरा नगर परिषद‌ के वार्ड संख्या 24 से भाजपा के पार्षद सावंलाराम भाटी व वार्ड संख्या 27 की भाजपा पार्षद हीना मेहर ने इस्तीफे में बताया कि वर्तमान बोर्ड भाजपा का...
दोस्त के बच्चों की ट्यूशन टीचर का नंबर हाथ लगते ही डालने लगा था डोरे, शादी का झांसा दे जयपुर के होटलों में करता रहा रेप

दोस्त के बच्चों की ट्यूशन टीचर का नंबर हाथ लगते ही डालने लगा था डोरे, शादी का झांसा दे जयपुर के होटलों में करता रहा रेप

जयपुर
जयपुर जिस CRPF कांस्टेबल बृजेश राजपूत को पुलिस ने 3 दिन पहले महिला से रेप के आरोप में गिरफ्तार किया है, उसकी कहानी बड़ी दिलचस्प है। महिला पर डोरे डालने की शुरुआत 3 साल पहले हुई थी। बात 2018 की है। बृजेश की पोस्टिंग जम्मू में थी। वह ट्रेन से जम्मू डयूटी जॉइन करने अपने एक साथी के साथ जा रहा था। बृजेश के इसी साथी के बच्चों को भरतपुर की महिला टयूशन पढ़ाती थी। साथी ने बृजेश के माेबाइल से महिला से टयूशन फीस को लेकर बात की थी। बस, यहीं से बृजेश ने महिला को फंसाने का इरादा कर लिया। कुछ देर बाद ही उसने युवती को दोबारा से फोन किया और बात करने लगा। इसके बाद यह सिलसिला चलता रहा। बात शादी का झांसा देकर होटलों में रेप करने तक पहुंच गई। जयपुर के बजाज नगर का मामला जयपुर की बजाज नगर पुलिस ने CRPF के कांस्टेबल बृजेश राजपूत को ट्यूशन टीचर से रेप के मामले में गिरफ्तार किया है। कांस्टेबल मध्य प्रदेश क...