Wednesday, May 6निर्मीक - निष्पक्ष - विश्वसनीय
Shadow

जयपुर

जयपुर

स्वास्थ्यकर्मी बोले- ये कंसंट्रेटर कोविड मरीजों के काम के नहीं, उठा ले जाओ; नहीं तो चूहे कुतर जाएंगे

स्वास्थ्यकर्मी बोले- ये कंसंट्रेटर कोविड मरीजों के काम के नहीं, उठा ले जाओ; नहीं तो चूहे कुतर जाएंगे

जयपुर
कोरोना की दूसरी लहर के कारण प्रदेश में कई लोगों की मौत हो गई। इस दौरान ऑक्सीजन की जरूरत पूरी करने के लिए ऑक्सीजन कंसंट्रेटर की खरीद की गई। इसमें अब बड़ी गड़बड़ी सामने आ रही है। केरल में 32 हजार रुपए में बेचे गए कंसंट्रेटर राजस्थान में 50 हजार रुपए में बिक रहे हैं। इनमें तो कई चाइनीज हैं। आवाज भी चाइनीज लैंग्वेज में ही आती है। चाइनीज भाषा में इंडिकेशन भी आता है, जिसे स्टाफ भी नहीं समझता। गारंटी भी नहीं कंसंट्रेटर खरीद की मुख्य शर्त यह थी कि एक से 3 साल की गारंटी होनी चाहिए। एक कंपनी ऐसी थी, जिसने 3 साल की गारंटी दी, लेकिन उसे नकार दिया। एक साल गारंटी देने वाली कंपनी से कई कंसंट्रेटर खरीद लिए। इस डील के कागज भास्कर के पास मौजूद हैं। इतना ही नहीं साबुन, नमक-मिर्च और एलईडी बेचने वाली कंपनियों से कंसंट्रेटर खरीदे गए। इनके पास तो मेडिकल उपकरण बनाने-बेचने-खरीदने का अनुभव नहीं था। इमरजेंस...
एसडीएम ने पाली कलेक्टर और हाईलेवल के फोन का हवाला देकर आवासीय जमीन का कनवर्जन रद्द करने का दबाव बनाया

एसडीएम ने पाली कलेक्टर और हाईलेवल के फोन का हवाला देकर आवासीय जमीन का कनवर्जन रद्द करने का दबाव बनाया

What's Hot, जयपुर, टॉप न्यूज़
जयपुर राजस्थान में पहली बार किसी अफसर की ओर से सरकारी ऑर्डर में ब्यूरोक्रेसी की पूरी चेन पर दबाव डालने का मामला सामने आया है। मामला पाली जिले की रायपुर तहसील में एक आवासीय जमीन के कन्वर्जन को रद्द करने का है। हाईलेवल के दबाव का तत्कालीन तहसीलदार नरेंद्र सिंह पंवार का लेटर सामने आने से ब्यूरोक्रेसी में पाली से जयपुर तक हलचल मच गई है। तत्कालीन तहसीलदार नरेंद्र सिंह ने हाईलेवल से आए प्रेशर का पूरा ब्योरा आर्डर शीट में लिखा है। इसमें बताया कि रायपुर तहसील में मील कॉलोनियों आवासीय जमीन के कंवर्जन किया गया था और इसे रद्द करने के लिए जयपुर से साहब के कहने पर कलेक्टर और रायपुर तहसीलदार लगातार दबाव बनाते रहे। जबकि जिन धाराओं का हवाला दिया गया है उसमें ऐसा मामला बनता ही नहीं। उसका यह भी आरोप है कि नौकरी ध्यान में रखने तक भी धमकी दी गई। इधर, कलेक्टर का कहना है कि यह आरोप गलत है और बेकडेट में आर्डर...
अंडे के छिलके और नॉनवेज बाहर पड़ा देखकर दो परिवार भिड़े, लाठियों और पत्थरों से हमला बोला, एक की मौत, 4 घायल

अंडे के छिलके और नॉनवेज बाहर पड़ा देखकर दो परिवार भिड़े, लाठियों और पत्थरों से हमला बोला, एक की मौत, 4 घायल

जयपुर
कोटा- बारां बारां के अन्ता कस्बा स्थित हनुवंत खेड़ा गांव में गुरुवार देर रात मामूली बात पर 2 परिवारों में खूनी संघर्ष हुआ। बताया जा रहा है कि लाठियों व पत्थर से एक दूसरे पर हमला किया। हमले में एक पक्ष के छोटू लाल प्रजापति (60) की मौत हो गई, जबकि दूसरे पक्ष की महिला समेत 4 लोग घायल हुए। इनमें से एक गम्भीर है, जिसे बारां रेफर किया गया है। झगड़ा घर के बाहर नाली में कचरा फेंकने को लेकर हुआ था। छोटू लाल के यहां नॉनवेज बना था। उसने उस खाने का कचरा, हडि्डयां और अंडे के छिलके पड़ोस में रहने वाले मदनलाल के पास वाली नाली में डाल दिए। इसी बात को लेकर दोनों में विवाद हुआ और परिवारों में जमकर मारपीट हुई। जानकारी मिलने के बाद पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जायजा किया। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी है। खूनी संघर्ष में घायल महिला। छोटूलाल प्रजापति व मदनलाल मीणा का मकान आमने-सामने हैं। गुरु...
मवेशियों का शिकार कर पानी की टंकी पर चढ़ा जोड़ा, दहशत में आए ग्रामीणों ने भाग कर बचाई जान

मवेशियों का शिकार कर पानी की टंकी पर चढ़ा जोड़ा, दहशत में आए ग्रामीणों ने भाग कर बचाई जान

जयपुर
उदयपुर उदयपुर में तेंदुए का आतंक कम होने का नाम नहीं ले रहा है। केवड़ा वन क्षेत्र के बाद अब तेंदुआ उदयपुर के देबारी इलाके में दस्तक दे चुका है। बेखौफ तेंदुए का जोड़ा कभी मवेशियों को अपना शिकार बनाता है, तो कभी ग्रामीणों पर हमला कर उन्हें भयभीत कर देता है। ऐसा ही एक वीडियो सामने आया है। वीडियो में तेंदुए का जोड़ा पानी की टंकी पर बैठ ग्रामीणों को डरा रहा है। इस दौरान ग्रामीणों ने भागकर अपनी जान बचाई। तंग आ चुके हैं ग्रामीण देबारी उप सरपंच चन्दन सिंह देवड़ा ने बताया कि पानी की टंकी पर बैठा तेंदुए का जोड़ा देबारी 12वीं आरएसी बटालियन क्षेत्र का है। यह जोड़ा काफी दिनों से बटालियन से सटे माताजी का खेडा, सिंगावत वाडा, भोपाली, हगदर लोहार बाडा की आबादी क्षेत्र में घुसकर मवेशियों का शिकार कर रहा है। ग्रामीण भी इनसे तंग आ चुके हैं। पानी की टंकी पर बैठकर आराम फरमाता तेंदुए का जोड़ा। ...
अलवर के बबेड़ी व गूंता गांव के बीच रात को कार में लगी आग, राख बन गया शरीर, केवल हडि्डयां बची; नंबर प्लेट से हुई पहचान

अलवर के बबेड़ी व गूंता गांव के बीच रात को कार में लगी आग, राख बन गया शरीर, केवल हडि्डयां बची; नंबर प्लेट से हुई पहचान

जयपुर
अलवर अलवर के बानसूर में गांव गूंता व बबेड़ी जाने वाले मुख्य रोड के बीच में कार में एक व्यक्ति जिंदा जल गया। इस हादसे में कार ड्राइवर पूरी तरह से जलकर राख हो गया। ड्राइवर सीट पर अब केवल उसकी हडि्डयां ही बची है। घटना गुरुवार देर रात की है। सुबह वहां गुजरने वाले लोगों ने कार को देखा तो पुलिस को जानकारी दी, लेकिन 10 बजे तक पुलिस भी मौके पर नहीं पहुंची। कार इतनी बुरी तरह से जल गई थी कि मृतक की पहचान करना भी मुश्किल हो रहा था। घटना की जानकारी मिलते ही ग्रामीण मौके पर पहुंचे तो कार और उसके नंबर देख उन्होंने मृतक के बारे में जानकारी दी। पुलिस ने बताया कि ड्राइवर की पहचान गूंता गांव निवासी विशम्भर यादव (38) के तौर पर हुई है। इस तरह कार जली कि अंदर व्यक्ति का शव कोयला बन गया। हरसोरा थाना अधिकारी सत्यनारायण ने बताया कि प्रारंभिक तौर पर सामने आया कि गाड़ी सीएनजी की थी। शॉर्ट सर्किट की वजह...
प्रदेश के 10 जिलों में हीट वेव का येलो अलर्ट, अब रात में भी तेज गर्मी; पाली, गंगानगर, चूरू, अलवर सहित कई जिलों में पारा 30 डिग्री से ऊपर

प्रदेश के 10 जिलों में हीट वेव का येलो अलर्ट, अब रात में भी तेज गर्मी; पाली, गंगानगर, चूरू, अलवर सहित कई जिलों में पारा 30 डिग्री से ऊपर

जयपुर
जयपुर राजस्थान में मानसून भले ही प्रवेश कर गया हो, लेकिन अभी गर्मी का कहर बरकरार है। बीते दो-तीन दिनों से प्रदेश में पश्चिमी क्षेत्र में तेज गर्मी और लू का दौर बना हुआ है, जो आज भी जारी रहने की संभावना है। स्थिति ये है कि दिन के साथ-साथ लोगों को रात में भी गर्मी से राहत नहीं मिल रही है। राज्य में कई जिलों में रात में पारा 30 डिग्री से ज्यादा रहने लगा है। राज्य के 33 में से 15 शहर ऐसे हैं जहां दिन का तापमान 40 डिग्री या उससे ऊपर चला गया है। जयपुर में भी तापमान सामान्य से 5 डिग्री ऊपर पहुंच गया है। वहीं मौसम विभाग ने आज 10 जिलों में हीट वेव (गर्म हवाएं) चलने की चेतावनी जारी की है। प्रदेश में आज मौसम की स्थिति देखें तो लगभग पूरे राज्य में आसमान साफ है और धूप निकल रही है। जोधपुर, जैसलमेर, बीकानेर, गंगानगर सहित राज्य के पश्चिमी क्षेत्र में तेज गर्मी के साथ कई जगह गर्म हवाएं चल रही हैं। जय...
प्रदेश के अलग-अलग जिलों में भिजवाई वैक्सीन, कल से रफ्तार पकड़ेगा टीकाकरण अभियान

प्रदेश के अलग-अलग जिलों में भिजवाई वैक्सीन, कल से रफ्तार पकड़ेगा टीकाकरण अभियान

जयपुर
जयपुर आज से प्रदेश में वैक्सीनेशन प्रोग्राम फिर रफ्तार पकड़ेगा। जयपुर में 5.39 लाख वैक्सीन की डोज आने के बाद इन्हें प्रदेश के सभी जिलों में सप्लाई किया गया है। हालांकि आज राज्य के कई जिलों में वैक्सीन सेंटरों से लोगों को निराश होकर लौटना पड़ा है, क्योंकि जयपुर से अन्य जिला मुख्यालयों तक वैक्सीन नहीं पहुंचने के कारण वैक्सीनेशन नहीं हुआ। सीएमएचओ अधिकारियों के मुताबिक कल देर शाम 5.39 लाख कोवीशील्ड वैक्सीन की खेप यहां आई है। इसमें से अधिकांश वैक्सीन देर रात तक प्रदेश के अलग-अलग जिलों के लिए भिजवाई गई। कुछ जिलों में वैक्सीन का स्टॉक आज सुबह रवाना किया गया। कोटा, बांसवाड़ा, बाड़मेर, भीलवाड़ा, बूंदी, चित्तौड़गढ़, धौलपुर, हनुमानगढ़, कोटा, प्रतापगढ़ में तो वैक्सीन की एक भी डोज नहीं है। इन जिलों में गुरुवार को एक भी व्यक्ति के वैक्सीन की डोज नहीं लगी थी। कल पूरे प्रदेश में 33 में से 23 जिलों म...
जोधपुर, जयपुर और कोटा में दो नगर निगम की तर्ज पर 2-2 जिलाध्यक्षों की हो सकती है नियुक्ति; संगठन में अधिक लोगों को एडजस्ट करेंगे

जोधपुर, जयपुर और कोटा में दो नगर निगम की तर्ज पर 2-2 जिलाध्यक्षों की हो सकती है नियुक्ति; संगठन में अधिक लोगों को एडजस्ट करेंगे

जयपुर
जोधपुर राजस्थान में कांग्रेस बड़े जिलों में दो-दो जिलाध्यक्ष नियुक्त कर सकती है। पायलट और गहलोत गुट में संतुलन बनाए रखने के लिए इस फॉर्मूले पर मंथन चल रहा है। इस लिहाज से जोधपुर, जयपुर और कोटा में दो नगर निगम की तर्ज पर 2-2 जिलाध्यक्षों की नियुक्ति हो सकती है। सीएम अशोक गहलोत के गृहजिले जोधपुर में कांग्रेस नया जिला अध्यक्ष तलाश कर रही है, लेकिन जिला अध्यक्ष तय हो इससे पहले ही कांग्रेस इसमें उलझ गई कि नगर निगम की तर्ज पर कांग्रेस संगठन के दो हिस्से किए जाए या नहीं। इस स्थिति में कांग्रेस का जिलाध्यक्ष तक तय नहीं हो पा रहा है। यह तो तय है कि जिसे गहलोत चाहेंगे वह अध्यक्ष बनेगा, लेकिन अध्यक्ष दो बनाए या एक, इसे लेकर गहलोत भी असमंजस में हैं। इस मसले को लेकर कांग्रेस भी दो धड़ों में बंटी हुई नजर आ रही है। दो अध्यक्षों का विरोध करने वाले कह रहे हैं कि दो जोधपुर में कलेक्टर भी दो होने चाहिए...
परसादी लाल मीणा बोले- देश में कहीं भी ईमानदार तहसीलदार व नायब तहसीलदार नहीं मिलेंगे, 2% के बिना काम नहीं करते

परसादी लाल मीणा बोले- देश में कहीं भी ईमानदार तहसीलदार व नायब तहसीलदार नहीं मिलेंगे, 2% के बिना काम नहीं करते

What's Hot, जयपुर, टॉप न्यूज़
कोटा-बूंदी बूंदी में कांग्रेस कार्यकर्ताओं की जनसुनवाई में उद्योग मंत्री व जिले के प्रभारी मंत्री परसादी लाल मीणा ने देश के सभी तहसीलदार और नायब तहसीलदार को घूसखोर बता दिया। उन्होंने यह तक आरोप लगा दिया कि तहसीलदार व नायब तहसीलदार 2% के बिना काम नहीं करते। मैं 6 बार MLA, 3 बार मंत्री रह चुका, कितने ही तहसीलदार, नायब तहसीलदार लगा दिए। दरअसल बूंदी में पीसीसी सदस्य सत्येश शर्मा ने बूंदी की नायब तहसीलदार प्रीतम कुमारी मीणा को एपीओ करने का मुद्दा उठाते हुए कहा कि गलत काम न करने पर एक ईमानदार नायाब तहसीलदार को एपीओ किया गया। जिस पर परसादी ने कहा- भारत में कहीं ईमानदार तहसीलदार, नायब तहसीलदार नहीं मिलेंगे। हरमोहन शर्मा ने परसादी को बीच में टोका परसादी की बात सुनकर पूर्व मंत्री व वरिष्ठ कांग्रेस नेता हरमोहन शर्मा ने बीच में टोकते हुए कहा- ये अपवाद है। जिस पर परसादी ने कहा कि में आपके स...
इंडियन आइडल के टॉप 8 सिंगर ने गाया एलबम का पहला गाना, हिमेश रेशमिया ने पोस्ट शेयर कर लिखा- सवाई की आवाज सभी को पसंद आएगी

इंडियन आइडल के टॉप 8 सिंगर ने गाया एलबम का पहला गाना, हिमेश रेशमिया ने पोस्ट शेयर कर लिखा- सवाई की आवाज सभी को पसंद आएगी

जयपुर
नागौर इंडियन आइडल 12 के टॉप 8 सिंगर सवाई भाट को सिंगिंग का पहला ब्रेक मिला है और वे इस शो के जज रहे हिमेश रेशमिया के एलबम से इसकी शुरुआत करेंगे। दरअसल, सवाई भाट के शो से बाहर होने के बाद उनके कई फैन को निराश हो गए थे। वहीं कई बडे़ सेलिब्रिटी ने उनके बाहर होने के बाद पोस्ट भी शेयर की। लेकिन हिमेश रेशमिया के एलबमसे उनके कमबैक की खबर सुनते ही फैंस में जबरदस्त उत्साह है। अपनी गायकी से देशभर में लाखों लोगों को अपना दीवाना बना चुके सवाई को अब मशहूर बॉलीवुड संगीतकार, एक्टर और गायक हिमेश रेशमिया के नए एलबम हिमेश के दिल से एलबम में गाने का मौका मिला है। खास बात यह है कि वे इस एलबम का पहला सांग गाएंगे, जो रोमांटिक है। हिमेश ने सिंगर के साथ गाना रिलीज करने का ऐलान कर दिया है। हिमेश रेशमिया ने बताया कि वे जल्द ही सवाई भाट के साथ एक नया गाना रिलीज करने जा रहे हैं। गाने की रिकार्डिंग भी पूरी हो चु...