Monday, May 4निर्मीक - निष्पक्ष - विश्वसनीय
Shadow

जयपुर

जयपुर

युवक बोला- दुकान में ले जाकर बुरी तरह मारा, छोड़ने के लिए मांगे रुपए; कांस्टेबल पर शराब बनाने वालों से हफ्ता वूसली का भी आरोप

युवक बोला- दुकान में ले जाकर बुरी तरह मारा, छोड़ने के लिए मांगे रुपए; कांस्टेबल पर शराब बनाने वालों से हफ्ता वूसली का भी आरोप

जयपुर
सिरोही (पाली) सिरोही जिले के रोहिड़ा थाना के दानबोर से एक कांस्टेबल का युवक को बेरहमी से पीटने का मामला सामने आया है। घटना मंगलवार देर शाम की है। युवक से मारपीट का वीडियो वायरल होते ही सिरोही एसपी धर्मेंद्र सिंह ने कांस्टेबल को लाइन हाजिर कर दिया है। कांस्टेबल पर शराब बनाने वालों से हफ्ता वसूली का भी आरोप लगा है। निचलाखेड़ा रोहिडा निवासी किशन लाल ने बताया कि वो दानबोर चौराहे पर शाम करीब 6 बजे टैक्सी लेकर खड़ा था। तभी वहां पर गोपाला बेड़ा पुलिस चौकी का कांस्टेबल राजेश चौधरी सादी वर्दी में आया जो नशे में लग रहा था। कांस्टेबल ने आते ही उसके साथ मारपीट शुरू कर दी और छोड़ने की एवज में रुपए मांगे। वहां मौजूद एक अन्य युवक ने पुलिसकर्मी से उसको छोड़ने की विनती भी की, लेकिन कांस्टेबल चौधरी उसे चौराहे से घसीट कर एक दुकान में ले गया वहां उसके साथ जमकर मारपीट की। वहां मौजूद कुछ लोगों ने उसे बीच-...
जयपुर में फैक्ट्री मालकिन की हत्या:लोहे के पीपे बनाने की फैक्ट्री में अकेली रहती थी बुजुर्ग महिला, कमरे के आसपास बिखरे थे खून के छींटे, सिर में चोट के गहरे निशान

जयपुर में फैक्ट्री मालकिन की हत्या:लोहे के पीपे बनाने की फैक्ट्री में अकेली रहती थी बुजुर्ग महिला, कमरे के आसपास बिखरे थे खून के छींटे, सिर में चोट के गहरे निशान

जयपुर
जयपुर जयपुर के झोटवाड़ा इलाके में बुधवार को लोहे के पीपे (टीन) बनाने की फैक्ट्री में 75 वर्षीया मालकिन की संदिग्ध मौत का मामला सामने आया है। मौत को हत्या से जोड़कर देखा जा रहा है। मृतका महिला का शव फैक्ट्री में बने एक कमरे में मिला। उसके सिर में चोट के गहरा जख्म मिला है। कमरे के आसपास फर्श पर खून के काफी छींटे बिखरे हुए नजर आए। फैक्ट्री के भीतर इस कमरे में मिला बुजुर्ग मालकिन का शव जानकारी के अनुसार मृतका निर्मला खेमका (75) है। झोटवाड़ा में शालीमार चौराहे के पास स्थित उनकी प्लॉट नंबर 76 बी में लोहे के पीपे बनाने की फैक्ट्री है। इस फैक्ट्री में तीन कमरे बने हुए है। निर्मला खेमका यहां अकेली रहती थी। जबकि उनका बेटा राजेश, बहू और बाकी परिवार शास्त्री नगर इलाके में सुभाष नगर में रहते है। वे फैक्ट्री में कामकाज पूरा होने पर रोजाना घर चले जाते है। मंगलवार को भी रोजाना की तरह घर चले ग...
कांग्रेस कार्यकर्ता 9 दिन पेट्रोल पंपों पर लोगों से पूछेंगे- मोदी राज में महंगाई से आप कितने परेशान;16 जुलाई को हर जिले में होगी 5 किलोमीटर की साइकिल यात्रा

कांग्रेस कार्यकर्ता 9 दिन पेट्रोल पंपों पर लोगों से पूछेंगे- मोदी राज में महंगाई से आप कितने परेशान;16 जुलाई को हर जिले में होगी 5 किलोमीटर की साइकिल यात्रा

जयपुर
जयपुर पेट्रोल डीजल की लगातार बढ़ती कीमतों और महंगाई के खिलाफ कांग्रेस ने 10 दिन का आंदोलन चलाने का फैसला किया है। 7 जुलाई से 17 जुलाई तक कांग्रेस ने सड़कों पर उतरकर आंदोलन करने और बढ़ती महंगाई पर केंद्र के खिलाफ अभियान चलाने की घोषणा की है। कांग्रेस कार्यकर्ता 8 जुलाई से प्रदेश भर के पेट्रोल पंपों पर खड़े होकर लोगों से पूछेंगे कि वे मोदी राज में महंगाई से कितने परेशान हैं, पेट्रोल डीजल की कीमतें क्या कम होनी चाहिए? कांग्रेस कार्यकर्ता पेट्रोल डीजल की कीमतें कम करने के लिए केंद्र को भेजे जाने वाले मांग पत्र पर लोगों से हस्ताक्षर करवाएंगें। कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा ने कहा, 7 जुलाई से 17 जुलाई तक महंगाई को लेकर केंद्र सरकार के खिलाफ अभियान चलाया जाएगा। 7 जुलाई को महिला कांग्रेस के जिला और ब्लॉक स्तर पर धरना प्रदर्शन होंगे। 8 जुलाई से 15 जुलाई तक प्रदेश के सभी पेट्रोल प...
जयपुर में 80 फीसदी साइट्स बंद, नए लोगों के वैक्सीनेशन पर अघोषित रोक; आज 41 सेंटर पर चल रहे टीकाकरण में दूसरी डोज वालों काे प्रायोरिटी

जयपुर में 80 फीसदी साइट्स बंद, नए लोगों के वैक्सीनेशन पर अघोषित रोक; आज 41 सेंटर पर चल रहे टीकाकरण में दूसरी डोज वालों काे प्रायोरिटी

जयपुर
जयपुर राजस्थान में वैक्सीनेशन की रफ्तार धीमी हो गई है। वैक्सीन का स्टॉक नहीं आने के कारण राज्य के सभी जिलों में 50 फीसदी से ज्यादा सेंटरों को बंद करना पड़ गया है। जयपुर जिले में तो जहां अमूमन 200 सेंटरों पर रोजाना वैक्सीन लगाई जाती थी, आज यहां केवल 41 सेंटरों पर ही वैक्सीनेशन किया जा रहा है। इसमें भी नए लोगों को वैक्सीन की पहली डोज देने के बजाए दूसरी डोज वालों को प्रायोरिटी दी जा रही है। अगर आप जुलाई में आपके वैक्सीन की पहली डोज लगने का इंतजार कर रहे हैं तो आपके लिए जरूरी खबर है। राज्य में वैक्सीन की कमी के चलते जुलाई में पहली डोज वालों के लिए संकट खड़ा हो सकता है। क्योंकि जुलाई में जितने लोगों को दूसरी डोज लगनी है उससे भी कम डोज केन्द्र सरकार से जुलाई में राज्य को मिलेगी। चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों की माने तो आज जयपुर प्रथम (शहरी क्षेत्र) में केवल 16 सेंटरों पर ही वै...
एक बेटी मरकर समाज को दे गई संदेश, सुसाइड नोट में लिखा… आटा-साटा ने मेरी जिंदगी बर्बाद की, इसके कारण समाज ने दी जिंदा मौत

एक बेटी मरकर समाज को दे गई संदेश, सुसाइड नोट में लिखा… आटा-साटा ने मेरी जिंदगी बर्बाद की, इसके कारण समाज ने दी जिंदा मौत

जयपुर
नागौर नागौर में आटा-साटा कुप्रथा ने एक विवाहिता की जिंदगी ले ली। आमतौर पर शादी के बाद लड़कियां अपने घर और जीवनसाथी के साथ खुश रहती हैं, लेकिन इस मामले 21 वर्षीय सुमन का जीवन मुरझा गया था। उसने खूब सपने संजोए थे, लेकिन उसे अपने सपनों का राजकुमार नहीं मिला था। सुमन इस शादी से कितनी नाराज थी। इसका अंदाजा उसके सुसाइड नोट से लगाया जा सकता है। उसने लिखा है कि मेरी चिता को मेरा छोटा भाई अग्नि दे। दो साल पहले नागौर जिले के नावां थाने के ग्राम हेमपुरा में दो दिन पहले एक 21 वर्षीय शादीशुदा युवती सुमन चौधरी ने कुएं में कूद कर अपनी जान दे दी। शादी के बाद उसने इसे ही नियति मानकर समझौता कर लिया। पति उसे छोड़कर विदेश में पैसा कमाने चला गया, तो वह और टूट गई। मायके लौट आई और आठ महीने से यही रह रही थी। सुमन नए विचारों वाली लड़की थी। वायरल हो सुसाइड नोट आटा-साटा कुप्रथा जैसी गलती को करने क...
शुरुआत में डबल रुपए देकर जीता विश्वास, कहता- देवनारायण भगवान के दर्शन होते हैं मुझे; भक्त बढे़ तो सबके रुपए लेकर भाग गया

शुरुआत में डबल रुपए देकर जीता विश्वास, कहता- देवनारायण भगवान के दर्शन होते हैं मुझे; भक्त बढे़ तो सबके रुपए लेकर भाग गया

What's Hot, जयपुर, टॉप न्यूज़
अजमेरकलश बांधकर करोड़ों की ठगी करने वाला ढोंगी बाबा शोभाराम खुद कतई पढ़ा-लिखा नहीं है। इसके बावजूद अपने ठगी के खेल से इसने पढ़े-लिखे, अच्छी-खासी नाैकरी करने वाले, प्राेफेशनल और राजनीति से जुड़े लोगों काे अपने जाल में फांस लिया। खुद को देवनारायण भगवान के दर्शन होने की बात कहते हुए चमत्कार दिखाकर ढोंगी बाबा ने ठगी की शुरुआत की। पुलिस पड़ताल में उसकी निजी जिंदगी से जुड़े ऐसे कई खुलासे हुए हैं। यह भी पता चला है कि शुरुआती दिनों में कई लोगों को इसने धन व साेना डबल करके भी दिया। जब भक्तों की संख्या बढ़ गई और वह राशि नहीं दे पाया तो पोल खुल गई। यही कारण है कि अब तक ढोंगी बाबा से पुलिस कोई बड़ी बरामदगी नहीं कर पाई है। ढोंगी बाबा पहले भिनाय पुलिस और वर्तमान में केकड़ी पुलिस के रिमांड पर है। पुलिस की पूछताछ में यह भी पता चला है कि ढोंगी बाबा ठगी की गई राशि अपने सहयोगियों के पास रखता था और ऐसे ...
जयपुर ग्रेटर मेयर पद से सौम्या का सस्पेंशन बरकरार रहेगा, 6 माह में सरकार को न्यायिक जांच पूरी करने के आदेश, तब तक शील धाभाई बनी रहेंगी मेयर

जयपुर ग्रेटर मेयर पद से सौम्या का सस्पेंशन बरकरार रहेगा, 6 माह में सरकार को न्यायिक जांच पूरी करने के आदेश, तब तक शील धाभाई बनी रहेंगी मेयर

What's Hot, जयपुर, टॉप न्यूज़
जयपुर जयपुर नगर निगम ग्रेटर मेयर के निलंबन मामले में राजस्थान हाईकोर्ट से सौम्या गुर्जर को बड़ा झटका लगा है। हाईकोर्ट ने गुर्जर की याचिका को खारिज कर दिया है, साथ ही सरकार को 6 माह के अंदर मामले की न्यायिक जांच पूरी करके उससे अवगत करवाने के लिए कहा है। हाईकोर्ट में यह फैसला आज जस्टिस चंद्र कुमार सोनगरा और पंकज भंडारी की बेंच ने सुनाया है। कोर्ट के इस फैसले पर सौम्या गुर्जर ने अपनी प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि वे अभी कोर्ट के आदेशों की कॉपी का इंतजार कर रही है। कॉपी आने के बाद उसका विधिक अध्ययन करवाकर आगे अपने विधिक अधिकारों का प्रयोग करेगी। वहीं कोर्ट के इस फैसले के बाद कार्यवाहक मेयर शील धाभाई के लिए अगले 6 माह तक मेयर पद पर बने रहने का रास्ता भी साफ हो गया है। सौम्या गुर्जर के वकील आशीष शर्मा ने बताया कि कोर्ट ने हमारी याचिका को रद्द कर दिया है। उन्होंने बताया कि अब हमारे पास आगे इस...
जयपुर के आराध्य गोविंद देव मंदिर में गूंजे जयकारे, अजमेर दरगाह और पुष्कर का ब्रह्मा मंदिर भी खुला; सुबह 4 बजे ही पहुंच गए थे लोग

जयपुर के आराध्य गोविंद देव मंदिर में गूंजे जयकारे, अजमेर दरगाह और पुष्कर का ब्रह्मा मंदिर भी खुला; सुबह 4 बजे ही पहुंच गए थे लोग

जयपुर
जयपुर प्रदेश में कोरोना संक्रमण की धीमी रफ्तार को देखते हुए राजस्थान सरकार के निर्देशों के बाद तीन महीने से बंद सभी प्रमुख धार्मिक स्थलों के कपाट सोमवार सुबह से श्रद्धालुओं के लिए रोजाना शाम 4 बजे तक खोल दिए गए हैं। अलसुबह 5 बजे से ही अपने आराध्य देवी-देवताओं के दर्शनों के लिए मंदिरों के बाहर श्रद्धालुओं की लंबी कतारें लग गईं। इस बीच जयकार गूंजते रहे। पुलिस और मंदिर प्रशासन के सेवकों द्वारा दर्शनार्थियों से मास्क लगाए रखने और सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करने की अपील चलती रही, लेकिन श्रद्धा के सैलाब में सोशल डिस्टेंसिंग के नियम को लोग भुला बैठे और दर्शनों की होड़ में लगे रहे। जयपुर के आराध्य श्री राधा गोविंद देवजी मंदिर जयपुर में कपाट 5 बजे से खुले, लेकिन एंट्री 7 बजे से जयपुर के प्रमुख गोविंद देव जी मंदिर, मोतीडूंगरी गणेश मंदिर, ताड़केश्वर महादेव मंदिर, चांदपोल हनुमान मंदिर सह...
बैडमिंटन स्टार का लेकसिटी में रोमांटिक अंदाज:साइना नेहवाल ने पति पारुपल्ली के साथ झील के बीच लेक पैलेस में किया कैंडल लाइट डिनर, बोटिंग कर झीलों की खूबसूरती को निहारा

बैडमिंटन स्टार का लेकसिटी में रोमांटिक अंदाज:साइना नेहवाल ने पति पारुपल्ली के साथ झील के बीच लेक पैलेस में किया कैंडल लाइट डिनर, बोटिंग कर झीलों की खूबसूरती को निहारा

जयपुर
उदयपुर लेकसिटी उदयपुर में अनलॉक की प्रक्रिया शुरू होते ही सेलिब्रिटीज के आने का सिलसिला भी शुरू हो गया है। रविवार को देश का गौरव बन चुकी बैडमिंटन खिलाड़ी साइना नेहवाल अपने पति पारुपल्ली कश्यप के साथ उदयपुर पहुंचीं। जहां उन्होंने अपने पति के साथ पिछोला झील के बीच बनी लेक पैलेस में कैंडल लाइट डिनर किया। वहीं बोटिंग कर झीलों की खूबसूरती को भी निहारा। इस दौरान साइना ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट से भी उदयपुर की खूबसूरत तस्वीरों को शेयर किया। बैडमिंटन की दुनिया का जाना पहचाना नाम है साइना नेहवाल बता दें कि बैडमिंटन खिलाड़ी साइना नेहवाल इससे पहले आगरा, जयपुर, चित्तौड़गढ़ भी घूम चुकी है। इसके बाद साइना ने अपने पति और चुनिंदा दोस्तों के साथ उदयपुर का रुख किया है। जहां वह पिछोला झील के बीच बनी पांच सितारा होटल में शहर उदयपुर की खूबसूरती को निहार रही हैं। साइना के स्वागत में उदयपुर ...
दो बच्चों का पिता गांव की लड़की को लेकर भागा:कोर्ट में शादी कर 2 महीने बाद वापस लौटा तो दुविधा में पड़े लोग, पंचायत बैठाकर लगा दिया 11 लाख का जुर्माना; दोनों प्रेमियों ने पुलिस बुलाई तो शांत हुआ मामला

दो बच्चों का पिता गांव की लड़की को लेकर भागा:कोर्ट में शादी कर 2 महीने बाद वापस लौटा तो दुविधा में पड़े लोग, पंचायत बैठाकर लगा दिया 11 लाख का जुर्माना; दोनों प्रेमियों ने पुलिस बुलाई तो शांत हुआ मामला

जयपुर
जोधपुर जोधपुर जिले के रामड़ावास गांव में प्यार के एक मामले ने गांव के के लोगों को दुविधा में डाल रखा है। दो बच्चों का पिता गांव की एक लड़की को लेकर घर से चला गया और अब दो माह बाद कोर्ट मैरिज कर लौट आया। इस दौरान उसकी पत्नी बच्चों सहित ससुराल छोड़ पीहर जा बैठी। दोनों के वापस लौटने पर गांव में पंचायत बैठी गांव के लोगों ने पंचायत बुला लड़के के परिवार पर 11 लाख रुपए का जुर्माना थोप दिया। मामला बिगड़ते देख लड़के ने पुलिस को सूचना दे दी। बैठक में पुलिस के पहुंचते ही सभी के सुर बदल गए और पंचायती बिखर गई। यह है मामला रामड़ावास गांव का एक युवक दो माह पूर्व गांव की एक लड़की के साथ चले प्रेम प्रसंग के बाद भगा ले गया। लड़की की जाति के परिवार में चार मकान ही है और वे राजनीतिक रूप से दबंग भी नहीं है। हालांकि उन्होंने पुलिस में इसकी शिकायत भी की। पुलिस ने लड़की को पेश किया। इसके बाद लड़की ने बया...