Monday, May 4निर्मीक - निष्पक्ष - विश्वसनीय
Shadow

जयपुर

जयपुर

शेखावत बोले, मैंने दिल्ली पुलिस मुख्यालय का पता आपको भेजा है जरूर जाइएगा; जवाब में जोशी बोले- आपको राजस्थान ACB के पते की जानकारी नहीं तो मैं भेजूं?

शेखावत बोले, मैंने दिल्ली पुलिस मुख्यालय का पता आपको भेजा है जरूर जाइएगा; जवाब में जोशी बोले- आपको राजस्थान ACB के पते की जानकारी नहीं तो मैं भेजूं?

जयपुर
जयपुर फोन टैपिंग मामले में केंद्रीय जलसंसाधन मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत और सरकारी मुख्य सचेतक महेश जोशी के बीच जुबानी जंग अब सोशल मीडिया पर भी तेज हो गई है। महेश जोशी और गजेंद्र सिंह शेखावत ट्विटर पर भिड़ गए। महेश जोशी ने कल फोन टैपिंग केस में दिल्ली पुलिस की क्राइम ब्रांच के नोटिस को लेकर राजस्थान कांग्रेस के प्रभारी अजय माकन से मुलाकात की। गजेंद्र सिंह शेखावत ने इस मुलाकात का फोटो ट्वीट किया जिसमें टेबल पर पड़े कागज को क्राइम ब्रांच का नोटिस बताया और जोशी से वहां पूछताछ को लेकर जाने के लिए दिल्ली पुलिस हैडक्वार्टर का पता भी दे दिया। गजेंद्र सिंह शेखावत ने महेश जोशी पर तंज कसते हुए ट्वीट किया- मुख्य सचेतक साहब, पता चला कि आप दिल्ली में हैं। आपकी सुविधा के लिए पुलिस मुख्यालय का पता मैने यहां लिखा है। टेबल पर पड़े समन पर भी यही पता है। मीटिंग के बाद इसकी पालना जरूर करें। जोशी ने लि...
राजस्थान में ‘संगीत सियासत’:जाति विशेष की राजनीति के आरोपों का जवाब, मीणा समाज की महिलाओं ने मीणावाटी के गीत रसिया गाकर किया पायलट का अभिनंदन

राजस्थान में ‘संगीत सियासत’:जाति विशेष की राजनीति के आरोपों का जवाब, मीणा समाज की महिलाओं ने मीणावाटी के गीत रसिया गाकर किया पायलट का अभिनंदन

जयपुर
जयपुर कांग्रेस में मुख्यमंत्री अशोक गहलोत और सचिन पायलट के बीच चल रही खींचतान के बीच दोनों खेमे अब मैसेज की राजनीति पर उतर गए हैं। कांग्रेस की सियासत में अब फोक म्यूजिक की भी एंट्री हो गई है। सचिन पायलट के बंगले पर शनिवार को मीणा समाज की महिलाओं ने मीणावाटी के गीत रसिया गाकर उनका स्वागत किया। पूर्वी राजस्थान के जिलों से मीणा समाज की महिलाओं के प्रतिनिधिमंडल ने सचिन पायलट से मुलाकात की। इसके बाद काफी देर तक मीणावाटी के स्थानीय गीत रसिया गूंजते रहे। बदले में पायलट ने भी उन्हें मिठाई खिलाई, महिलाओं से चर्चा भी की। सचिन पायलट के बंगले पर हुई इस संगीत सियासत की खूब चर्चा है। सियासी हलकों में इसे कांग्रेस के ताजा घटनाक्रम से जोड़कर देखा जा रहा है। लगे थे जाति विशेष की राजनीति के आरोपपिछले दिनों गहलोत समर्थक निर्दलीय विधायक रामकेश मीणा ने सचिन पायलट को बा​हरी बताते हुए उन पर जाति विशेष क...
जयपुर मेयर पर हमले की कोशिश !:नगर निगम ग्रेटर की कार्यवाहक महापौर शील धाभाई के आवास की बाउंड्री कूद घुसे 3 हमलावर; गार्ड ने एक को पकड़ा, लोहे की राॅड बरामद

जयपुर मेयर पर हमले की कोशिश !:नगर निगम ग्रेटर की कार्यवाहक महापौर शील धाभाई के आवास की बाउंड्री कूद घुसे 3 हमलावर; गार्ड ने एक को पकड़ा, लोहे की राॅड बरामद

What's Hot, जयपुर, टॉप न्यूज़
जयपुर नगर निगम ग्रेटर जयपुर की कार्यवाहक महापौर शील धाबाई के निवास पर 3 युवकों ने हमले का प्रयास किया। इस दौरान एक युवक को उनके सुरक्षा गार्ड और ड्राइवर ने पकड़ लिया। युवक के साथ आए दो अन्य युवक वहां से फरार हो गए, जबकि उनकी बिना नंबर वाली मोटर साइकिल वहीं रह गई। पकड़े गए युवक के पास से एक लोहे की राॅड भी बरामद हुई है। घटना की सूचना मिलते ही करणी विहार थाना पुलिस मौके पर पहुंची और युवक को गिरफ्तार कर बाइक को जब्त कर ले गई। सिर में लगी चोट घटना मेयर के अजमेर रोड हीरापुरा स्थित निवास की है। जहां तीन युवक बाइक पर सवार होकर पहुंचे थे। इनमें से एक पिंटू (18) को मेयर निवास के पास ड्राइवर और सुरक्षा गार्ड ने पकड़ लिया। पिंटू ने इस दौरान खुद को छुड़ाने का प्रयास किया, उसके सिर पर चोट लग गई। पुलिस ने हमले से किया इनकार करणी विहार थानाधिकारी जयसिंह ने बताया कि हमले जैसी कोई बात नहीं ह...
कांग्रेस के मंत्री और विधायकों में तकरार:विधायक निगम में ज्यादा समितियां बनाकर पार्षदों को खुश करना चाहते हैं, लेकिन मंत्री जी इससे सहमत नहीं; पार्षदों में भी असंतोष

कांग्रेस के मंत्री और विधायकों में तकरार:विधायक निगम में ज्यादा समितियां बनाकर पार्षदों को खुश करना चाहते हैं, लेकिन मंत्री जी इससे सहमत नहीं; पार्षदों में भी असंतोष

जयपुर
जयपुर जयपुर ग्रेटर नगर निगम में हुई मेयर की उठापटक के बाद अब हैरिटेज में भी विधायक और मंत्री आमने-सामने खड़े नजर आ रहे हैं। जहां विधायक ज्यादा से ज्यादा समितियां बनाकर पार्षदों को खुश करना चाहते हैं। वहीं, मंत्री इससे सहमत नहीं है। इसके कारण सभी नेता एक राय नहीं हो पा रहे हैं। गौरतलब है कि कांग्रेस ने जयपुर में पहली बार निर्दलियों की मदद से अपना बोर्ड बनाया है। इसके बावजूद अब नगर में संचालन समितियों के गठन पर कांग्रेस पार्टी के नेताओं में आपसी राय नहीं बन पा रही है। सात माह से ज्यादा का समय बीत गया, लेकिन अब तक संचालन समितियां नहीं बन पाई। जबकि सरकार कांग्रेस की है। जिन 4 विधानसभा क्षेत्रों के ज्यादातर पार्षद हैरिटेज नगर निगम में आते हैं, वहां विधायक भी कांग्रेस पार्टी के ही है। मेयर के पति पर विधायक ने लगाए थे आरोप वहीं, समितियां नहीं बनने से 9 निर्दलीय पार्षदों के साथ-साथ कांग्र...
राजस्थान में अनलॉक-3 की गाइडलाइन को मिलेगी मंजूरी:गहलोत कैबिनेट की बैठक आज, बाजार खुलने का समय बढ़ना तय, धार्मिक केंद्र, सिनेमा-मल्टीप्लेक्स खुलेंगे, 1 जुलाई से शादी समारोहों को मंजूरी

राजस्थान में अनलॉक-3 की गाइडलाइन को मिलेगी मंजूरी:गहलोत कैबिनेट की बैठक आज, बाजार खुलने का समय बढ़ना तय, धार्मिक केंद्र, सिनेमा-मल्टीप्लेक्स खुलेंगे, 1 जुलाई से शादी समारोहों को मंजूरी

What's Hot, जयपुर, टॉप न्यूज़
जयपुर मुख्यमंत्री अशोक गहलोत और पूर्व डिप्टी सीएम सचिन पायलट के खेमों में चल रही खींचतान के बीच आज दोपहर बाद तीन बजे गहलोत कैबिनेट की बैठक हो रही है। कैबिनेट की वर्चुअल बैठक में अनलॉक-3 की गाइडलाइन को मंजूरी मिलने की संभावना है। कैबिनेट में कोरोना की तीसरी लहर से निपटने के बारे में भी चर्चा होगी। फोन टेपिंग मुद्दे पर भी अनौपचारिक रूप से कैबिनेट में चर्चा होने के आसार है। कैबिनेट की बैठक में गृह विभाग की अनलॉक-3 की ड्राफ्ट गाइडलाइन को मंजूरी मिल सकती है। 30 जून को केंद्र की गाइडलाइन की अवधि भी हो रही है। राज्य के गृह विभाग ने नई गाइडलाइन तैयार करके मुख्यमंत्री को भेजी है। नई गाइडलाइन को कैबिनेट की मंजूरी के बाद अब मंगलवार को कभी भी जारी किया जा सकता है। नई गाइडलाइन में धार्मिक केंद्रों और सिनेमाघर मल्टीप्लेक्स खोलने, बाजारों का समय बढ़ाने और सरकारी दफ्तरों में 100 प्रतिशत कर्मचारियों ...
अपने कपड़े फाड़ पुलिसकर्मियों पर लगाया छेड़खानी का आरोप, गालियां देते हुए बोली- नौकरी करना भुला दूंगी; पुलिस ने मां-बेटे को किया अरेस्ट

अपने कपड़े फाड़ पुलिसकर्मियों पर लगाया छेड़खानी का आरोप, गालियां देते हुए बोली- नौकरी करना भुला दूंगी; पुलिस ने मां-बेटे को किया अरेस्ट

जयपुर
भरतपुर शहर के कुम्हेर गेट चौराहे पुलिसकर्मियों को एक बाइक सवार युवक को रोकना भारी पड़ गया। बाइक हरभान चला रहा था और पीछे उसकी मां सिम्बो बैठी थी। जैसे ही पुलिसकर्मियों ने बाइक सवार युवक को रोका तो महिला पुलिसकर्मियों को गलियां देने लगी और जमकर हंगामा शुरू कर दिया। थोड़ी देर में ही वहां भीड़ जमा हो गई। सूचना मिलते ही थानाधिकारी रामकिशन यादव मौके पर पहुंचे और महिला और उसके बेटे को कोतवाली थाने लाकर धारा 151 के तहत कार्रवाई की। दरअसल शहर के कुम्हेर गेट पर गुरुवार देर शाम पुलिस द्वारा वाहनों के कागज और मास्क की चैकिंग की जा रही थी। इतने में एक पुलिसकर्मी ने बाइक सवार युवक को रोका और उसके कागज चेक करने चाहे। इतना कहते ही बाइक सवार महिला गुस्से से आग बबूला हो गई और पुलिसकर्मियों के सामने अपने कपड़े फाड़ने लगी। वहां एक पुलिसकर्मी ने महिला की हरकतों को अपने मोबाइल में कैद कर लिया। महिला अ...
बाप ने 15 दिन के बेटे को 50,000 में बेचा:पत्नी से कहा-बेटा मर गया और उसका अंतिम संस्कार कर दिया; गुजरात के दंपती को 50 हजार में बेचा था

बाप ने 15 दिन के बेटे को 50,000 में बेचा:पत्नी से कहा-बेटा मर गया और उसका अंतिम संस्कार कर दिया; गुजरात के दंपती को 50 हजार में बेचा था

जयपुर
उदयपुर उदयपुर में मानवता को शर्मसार करने वाली घटना सामने आई है। लिव इन में रह रहे युवक ने अपने 15 दिन के बच्च्चे को बेच दिया। दरअसल युवक-युवती एक साल से लिव इन में रह रहे थे। इस दौरान युवती गर्भवती हुई और उसने एक बच्चे को जन्म दिया। युवक ने उस बच्चे को दूसरे को बेच दिया और अपनी बच्चे की मां को बताया कि बच्चा मर गया, उसका अंतिम संस्कार कर दिया गया है। असल में युवक ने उस बच्चे को गुजरात के एक बेऔलाद दंपती को बेच दिया था। बच्चे की असली मां यह मानने को तैयार नहीं थी कि उसका बेटा मर गया है। उसने पुलिस में रिपोर्ट लिखवाई। पुलिस ने जांच की तो सारा खेल उजागर हो गया और सात लोगों को गिरफ्तार किया गया। इसमें वो दंपती भी शामिल है, जिनसे बच्चा खरीदा था। उदयपुर एसपी डॉ. राजीव पचार ने बताया कि फलासिया थाना क्षेत्र में पीड़िता ने 22 जून को रिपोर्ट दर्ज करवाई थी। जिसमें उसने बताया था कि कुलदीप सिंह न...
मुख्य सचेतक महेश जोशी को तलब करने से बौखलाए कांग्रेसी सड़क पर उतरे, कार्यकर्ताओं ने जयपुर में 2 घंटे किया प्रदर्शन

मुख्य सचेतक महेश जोशी को तलब करने से बौखलाए कांग्रेसी सड़क पर उतरे, कार्यकर्ताओं ने जयपुर में 2 घंटे किया प्रदर्शन

जयपुर
जयपुर फोन टेपिंग के मामले में राजस्थान के मुख्य सचेतक डॉ. महेश जोशी को दिल्ली पुलिस की क्राइम ब्रांच द्वारा नोटिस भेजकर बयान देने के लिए बुलाने पर कांग्रेस का विरोध जारी है। शुक्रवार को बड़ी चौपड़ पर कांग्रेसी कार्यकर्ताओं ने विरोध प्रदर्शन किया। कार्यकर्ताओं ने केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। उन्हें राजस्थान का भगौड़ा बताने वाले पोस्टर भी लहराए। हवा महल के सामने भी नारेबाजी हवामहल विधानसभा क्षेत्र से युवा कांग्रेस नेता मित्रोदय गांधी की अगुवाई में सैकड़ों की संख्या में कार्यकर्ता बड़ी चौपड़ पर पहुंचे। जयपुर शहर में नगर निगम हैरिटेज के कांग्रेसी पार्षद, ब्लॉक अध्यक्ष, पार्षद प्रत्याशियों सहित वार्ड अध्यक्ष व अन्य कार्यकर्ता शामिल थे। बड़ी चौपड़ पर प्रदर्शन के साथ ही हवा महल के सामने चेन बनाकर करीब दो घंटे तक नारेबाजी हुई। कांग्रेस इस पूरे मामले को के...
दोनों डोज लगने के 14 दिन बाद ही कर सकेंगे फिजिकल पैरवी, कोर्ट के इस निर्णय से 45 से कम उम्र के वकीलों की बढ़ी परेशानी

दोनों डोज लगने के 14 दिन बाद ही कर सकेंगे फिजिकल पैरवी, कोर्ट के इस निर्णय से 45 से कम उम्र के वकीलों की बढ़ी परेशानी

जयपुर
जयपुर गर्मियों की छुटि्टयां पूरी होने के साथ ही अगले सप्ताह 28 जून से प्रदेश में हाईकोर्ट और अधीनस्थ कोर्ट फिर से शुरू होने जा रहे हैं। ऐसे में कोर्ट के एक सर्कुलर ने 45 साल या उससे छोटी उम्र के वकीलों के लिए परेशानी बढ़ा दी है। कोर्ट ने उनकी फिजिकल पैरवी पर रोक लगाई है, जिनको कोरोना वैक्सीन के दोनों डोज नहीं लग पाएं है। कोर्ट की नई गाइडलाइन के मुताबिक केवल वही वकील फिजीकल पैरवी कर सकेगा, जिसने 14 दिन पहले कोरोना वैक्सीन की दूसरी डोज भी लगवा ली हो। अब कोर्ट के इस फैसले से 45 या उससे कम उम्र के वकीलों के लिए इसलिए मुसीबत खड़ी हो गई क्योंकि इस एज ग्रुप के ज्यादातर लोगों को अभी दूसरी डोज लगाने का समय 15 जुलाई के बाद से आएगा। ऐसे में 23 जुलाई के बाद इस एजग्रुप के लोगों को वैक्सीन की दूसरी डोज लगनी शुरू होगी। ये भी उन व्यक्तियों को लगेगी, जिन्होंने मई के शुरुआती 10 दिन वैक्सीन की पहली डोज...
बीजेपी में कई नेताओं को नोटिस देने की तैयारी, कल रोहिताश शर्मा से नोटिस वॉर की शुरूआत, पार्टी में घमासान होना तय

बीजेपी में कई नेताओं को नोटिस देने की तैयारी, कल रोहिताश शर्मा से नोटिस वॉर की शुरूआत, पार्टी में घमासान होना तय

जयपुर
जयपुर कांग्रेस में गुटबाजी के बाद अब बीजेपी में भी नेताओं के बीच आपसी घमासान की शुरूआत हो गई है। वसुंधरा खेमे के नेता रोहिताश शर्मा को बयानबाजी के आधार पर नोटिस देने के बाद कार्रवाई की चेतावनी दी थी। अरुण सिंह के दौरे के दो दिन बाद ही कार्रवाई शुरू हो गई है। वसुंधरा राजे खेमे के रोहिताश शर्मा को कल नोटिस देने के बाद अब बाकी नेताओं को नोटिस देने की तैयारी की जा रही है। पिछले दिनों वसुंधरा राजे खेमे के नेताओं ने मौजूदा संगठन की कार्यप्रणाली और राजे की अनदेखी पर सवाल उठाए थे। इस पर भारी विवाद हुआ था। प्रदेश प्रभारी अरुण सिंह ने 22 जून को प्रदेश कार्यसमिति की बैठक के बाद बयानबाजी करने वाले नेताओं के खिलाफ कार्रवाई की चेतावनी दी थी। अरुण सिंह के दौरे के बाद यह कार्रवाई शुरू हो गई है। साथ ही वसुंधरा राजे खेमे के नेताओं को नोटिस देने की तैयारी शुरू कर दी है। पिछले दिनों राजे समर्थक विधायक प...