Monday, May 18निर्मीक - निष्पक्ष - विश्वसनीय
Shadow

टॉप न्यूज़

एक दिन में ओमिक्रॉन के 23 केस:देश में चौथे नंबर पर पहुंचा राजस्थान

एक दिन में ओमिक्रॉन के 23 केस:देश में चौथे नंबर पर पहुंचा राजस्थान

What's Hot, जयपुर, टॉप न्यूज़
जयपुर राजस्थान में ओमिक्रॉन के साथ ही कोरोना के केस लगातार बढ़ रहे हैं। बुधवार को ओमिक्रॉन के 23 नए केस मिले हैं। जयपुर, सीकर, अजमेर और उदयपुर के बाद अब नए वायरस ने भीलवाड़ा, अलवर और जोधपुर में भी दस्तक दे दी है। राजस्थान के 7 शहरों तक नया वायरस फैल चुका है। अब तक प्रदेश में इस वैरिएंट से संक्रमित मिलने वालों की संख्या 46 से बढ़कर 69 हो गई है। मेडिकल हेल्थ डिपार्टमेंट राजस्थान की रिपोर्ट के अनुसार, अजमेर में 10, जयपुर में 9, भीलवाड़ा में 2 और अलवर, जोधपुर में एक-एक केस मिला है। इसमें से 4 व्यक्ति विदेश से यात्रा करके लौटे हैं, जबकि 3 ऐसे रोगी हैं, जो विदेश से आए लोगों के संपर्क में थे। 2 व्यक्ति दूसरे राज्यों से यात्रा करके लौटे हैं। 2 ऐसे व्यक्ति पॉजिटिव मिले हैं, जो इन्हीं लोगों के संपर्क में आ गए थे।...
खाद्य तेल सस्ता: प्रमुख ब्रांडों ने घटाए दाम, एमआरपी में 10-15% की कटौती

खाद्य तेल सस्ता: प्रमुख ब्रांडों ने घटाए दाम, एमआरपी में 10-15% की कटौती

What's Hot, टॉप न्यूज़, बिजनेस
नई दिल्ली महंगाई से जूझ रही जनता को खाद्य तेल के दामों में कुछ राहत मिल सकती है। सोमवार को सॉल्वेंट एक्सट्रेक्टर्स एसोसिएशन आफ इंडिया (SEA) ने बताया कि देश की अग्रणी खाद्य तेल कंपनियों ने ग्राहकों को राहत दी है। इन कंपनियों ने खाद्य तेल ब्रांडों के अधिकतम खुदरा मूल्य (एमआरपी) में 10-15 फीसदी की कमी की है। इन कंपनियों में अदाणी विल्मर और रुचि सोया भी शामिल हैं।  अडानी विल्मर ने अपने फॉर्च्यून ब्रांडों पर, रुचि सोया ने महाकोश, सनरिच, रुचि गोल्ड और न्यूट्रेला ब्रांड पर, इमामी ने हेल्दी व टेस्टी ब्रांड पर, बंज ने डालडा, गगन, चंबल ब्रांड पर और जेमिनी ने फ्रीडम सूरजमुखी की एमआरपी घटाई है। इसी तरह कोफ्को ने न्यूट्रीलाइव ब्रांड, फ्रिगोरिफिको अल्लाना ने सनी ब्रांड, गोकुल एग्रो ने विटालाइफ, महक और जैका ब्रांड के दाम घटाए हैं। इनके अलावा कुछ अन्य खाद्य तेल ब्रांडों के भी दाम कम किए गए हैं।...
हिमाचल प्रदेश ने तमिलनाडु के खिलाफ दोहराया ‘1983’ वाला कारनामा

हिमाचल प्रदेश ने तमिलनाडु के खिलाफ दोहराया ‘1983’ वाला कारनामा

What's Hot, टॉप न्यूज़, स्पोर्ट्स
जयपुर इस साल विजय हजारे ट्रॉफी (2021/22) में शायद ही किसी ने सोचा होगा कि एक बेहद साधारण सी दिखने वाली टीम हिमाचल प्रदेश खिताब अपने नाम कर जाएगी। हालांकि, ऐसा वाकई हुआ और 36 साल के अपने क्रिकेट खेलने के इतिहास में हिमाचल ने पहली बार कोई खिताब जीता है। यह एक बड़ी जीत है और इससे हिमचाल के खिलाड़ियों का घरेलू क्रिकेट में वर्चस्व बढ़ेगा और ज्यादा से ज्यादा खिलाड़ी भारतीय टीम में आ पाएंगे। अब तक हिमाचल प्रदेश का एक भी पुरुष क्रिकेटर सीनियर टीम इंडिया में नहीं खेल पाया है। वहीं, सुषमा वर्मा महिला टीम इंडिया से खेल चुकी हैं।...
मंदिर की कुटिया में मिला खून से सना शव

मंदिर की कुटिया में मिला खून से सना शव

What's Hot, टॉप न्यूज़, श्री गंगानगर
श्रीगंगानगर (रायसिंहनगर ) जिले के रायसिंहनगर में पदमपुर रोड पर गांव 12 पीएस के पास सोमवार सुबह मंदिर में बनी कुटिया में खून से सना शव मिलने से सनसनी फैल गई। सुबह मंदिर में पहुंचे लोगों को घटना की जानकारी मिली तो उन्होंने इसकी सूचना आसपास के लोगों और पुलिस को दी। पुलिस ने मौका देखा और आसपास के लोगों से पूछताछ कर जानकारी जुटाने का प्रयास किया। दोपहर तक पुलिस को मृतक की जेब से आधार कार्ड मिला है। इसके आधार पर इसके जम्मू के रामकोट का रहने वाला होने की जानकारी मिली है। वह पिछले करीब एक माह से इसके यहां रह रहा था। आसपास के लोगों को भी इसके बारे में कोई ज्यादा जानकारी नहीं है। पुलिस ने शव सरकारी अस्पताल की मोर्चरी में रखवाकर परिजनों से संपर्क का प्रयास शुरू कर दिया है।...
बीकानेर में कोरोना:कोरेाना के पांच नए संक्रमित मिले, लगातार बढ़ रही संख्या, तीसरी लहर का संकेत

बीकानेर में कोरोना:कोरेाना के पांच नए संक्रमित मिले, लगातार बढ़ रही संख्या, तीसरी लहर का संकेत

What's Hot, टॉप न्यूज़, बीकानेर
बीकानेर बीकानेर में कोरोना की तीसरी लहर का संकेत आने लगा है। पिछले कुछ दिनों से लगातार नए रोगी आने का सिलसिला बढ़ता जा रहा है। सोमवार को एक साथ पांच नए कोरोना पॉजिटिव आने के बाद हेल्थ डिपार्टमेंट के हाथ पांव फूलने लगे हैं। बीकानेर में अब एक्टिव की संख्या बढ़कर भी बीस हो गई है। सीएमएचओ डॉ. बी.एल. मीणा ने बताया कि एक केस रेलवे स्टेशन पर लिए गए सैंपल से सामने आया है। यहां 22 साल की एक युवती की कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। इसके अलावा आचार्यों के चौक के पास अजीत फाउंडेशन के नजदीक रहने वाले दो लोगों को कोरोना हुआ है। इसमें एक 59 साल के पुरुष और दूसरी 54 वर्ष की महिला है। जयनारायण व्यास कॉलोनी में एक बार फिर कोरोना के दो नए केस मिले हैं। जयनारायण व्यास कॉलोनी में पहले से काफी पॉजिटिव केस आ रहे हैं। ये कॉलोनी एक बार फिर कोविड का हॉट स्पॉट बन रहा है।...
अफ्रीकी मेंढक के सेल्स से बना रोबोट

अफ्रीकी मेंढक के सेल्स से बना रोबोट

What's Hot, टॉप न्यूज़, यात्रा, लाइफस्टाइल, साइंस
अमेरिका में वैज्ञानिकों की एक टीम ने मेंढक के सेल्स (कोशिकाओं) से जिंदा रोबोट बनाया है। इसका नाम 'जेनोबोट' रखा गया है। जेनोबोट की खासियत है कि यह खुद के रेप्लीका बनाने में सक्षम है। यह एक बायोलॉजिकल रोबोट है, यानी यह आनुवंशिक रूप से मेंढक के सेल्स से बना जीव है। मात्र 0.04 इंच बड़ा यह रोबोट साथी जेनोबोट्स के साथ मिलकर एक सेना की तरह काम करता है। रोबोटिसिस्ट सैम क्रीगमैन का कहना है कि इस रोबोट को बनाने के पीछे उनका उद्देश्य जानवरों के विकास और उनमें रीप्रोडक्शन की प्रक्रिया को समझना था।...
सुनील ग्रोवर ने सड़क किनारे बैठकर रिक्शावालों के साथ अलाव में सेके हाथ, रणवीर की ’83’ ने फर्स्ट वीकेंड पर कमाए 47 करोड़ रुपए

सुनील ग्रोवर ने सड़क किनारे बैठकर रिक्शावालों के साथ अलाव में सेके हाथ, रणवीर की ’83’ ने फर्स्ट वीकेंड पर कमाए 47 करोड़ रुपए

What's Hot, टॉप न्यूज़, मनोरंजन
एक्टर-कॉमेडियन सुनील ग्रोवर का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इस वीडियो में सुनील ठंड में सड़क किनारे बैठकर रिक्शावालों के साथ अलाव में हाथ सेकते नजर आ रहे हैं। इस वीडियो को सुनील ने खुद शेयर किया है। जिसके कैप्शन में उन्होंने लिखा है, "ठीक है।" वीडियो के बैकग्राउंड में भोजपुरी गाना 'ठीक है' बज रहा है। इस वीडियो पर फैंस कमेंट कर सुनील की जमकर तारीफ कर रहे हैं। एक यूजर ने लिखा, "दिल जीत लेते हो भाई।" एक दूसरे यूजर ने लिखा, "बस इसी अदा पर ही तो आपका फैन हूं सर।" एक अन्य यूजर ने लिखा, "आप मिट्टी से जुड़े हुए व्यक्ति हैं सुनील जी।"...
नाम लिए बिना पायलट-अमरिंदर पर निशाना:माकन बोले- लोग सत्ता की गर्मी के लिए विपरीत विचारधारा की पार्टी में जाने को तैयार हो जाते हैं

नाम लिए बिना पायलट-अमरिंदर पर निशाना:माकन बोले- लोग सत्ता की गर्मी के लिए विपरीत विचारधारा की पार्टी में जाने को तैयार हो जाते हैं

What's Hot, जयपुर, टॉप न्यूज़
जयपुर कांग्रेस के तीन दिन के ट्रैनिंग कैंप के दूसरे दिन राजस्थान प्रभारी अजय माकन ने नाम लिए बिना सचिन पायलट और अमरिंदर सिंह पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि बगावत करने वालों और पार्टी छोड़ने वाले को लेकर उन्होंने कहा कि- सत्ता से ज्यादा लंबा दूर रह नहीं पाते। सत्ता की गर्मी चाहिए तो जिस कांग्रेस की विशाल विचारधारा ने उन्हें पहचान दी, उसे छोड़कर एकदम विपरीत विचारधारा वाली पार्टी में जाने को तैयार हो जाते हैं, इससे दुर्भाग्यूपर्ण और क्या होगा?...
25 सेकेंड तक कुत्ते ने तेंदुए को जबड़े में दबोचकर रखा, छूटते ही सीधा जंगल में भागा

25 सेकेंड तक कुत्ते ने तेंदुए को जबड़े में दबोचकर रखा, छूटते ही सीधा जंगल में भागा

What's Hot, टॉप न्यूज़, देश-विदेश
पुणे महाराष्ट्र में हैरान करने वाली एक घटना का वीडियो सामने आया है। पुणे के आंबेगांव में हमला करने आए एक तेंदुए को कुत्ते ने खदेड़ दिया। वीडियो में दिखाई दे रहा है कि शिकारी बनकर आया तेंदुआ खुद शिकार बनते-बनते बचा। यह घटना रविवार की है। अंबेगांव में रहने वाले गणेश शेवाले नाम के शख्स के घर पर यह घटना हुई है। गणेश के घर पर 'वाघ्या' नाम का एक डॉग पिछले 10 साल से है। रविवार रात एक तेंदुआ गणेश के घर के बाहर पहुंचा और उसने 'वाघ्या' पर हमला कर दिया। शुरू में तेंदुए ने कुत्ते पर अपना कंट्रोल करने की कोशिश की, लेकिन कुछ ही देर में कुत्ता उस पर हावी हो गया और उसने फुर्ती दिखाते हुए तेंदुए के मुंह को 25 सेकेंड तक अपने जबड़े में दबाकर रखा।...
विधायक ने किया जीर्णोद्धार का शुभारंभ

विधायक ने किया जीर्णोद्धार का शुभारंभ

What's Hot, टॉप न्यूज़, हनुमानगढ़
नोहर (सीमा सन्देश न्यूज)। क्षेत्र में विभिन्न सड़कों के नवीनीकरण एवं जीर्णोद्धार का कार्य निरंतर जारी है। टिडियासर से साहवा तक सड़क के जीर्णोद्वार व नवीनीकरण के कार्य का शुभारम्भ विधायक अमित चाचाण ने किया। इसके निर्माण पर 96 लाख रुपये खर्च होंगे। इस मौके पर विधायक ने राजकीय विधालय में विधायक कोटे से पांच लाख की लागत से बनने वाली चार दीवारी का भी शिलान्यास किया। इसके अलावा विधायक अमित चाचाण ने कानसर से देवासर तक सडकÞ के जीर्णोद्वार व नवीनीकरण के कार्य का शिलान्यास किया। इसके निर्माण पर एक करोड़ 80 लाख रुपये खर्च होंगे।इस मौके पर विधायक कोटे से उप स्वास्थ्य केन्द्र में लैबर रुम व पंचायत समिति द्वारा वालीवाल ग्राऊड बनाने की घोषणा की गई। दोनों जगहों पर आयोजित कार्यक्रम की अध्यक्षता पंचायत समिति प्रधान सोहन ढिल ने की। इस मौके पर वक्ताओं ने कहा कि पहली बार जनप्रतिनिधि ने ग्रामीण क्षेत्र की सडकÞों न...