Monday, May 18निर्मीक - निष्पक्ष - विश्वसनीय
Shadow

टॉप न्यूज़

बैंक में काम है तो छुट्टियों के ये दिन रखें याद, जनवरी में 16 दिन नहीं होगा कामकाज

बैंक में काम है तो छुट्टियों के ये दिन रखें याद, जनवरी में 16 दिन नहीं होगा कामकाज

What's Hot, टॉप न्यूज़, बिजनेस
नई दिल्ली नया साल शुरू होने में अब कुछ ही दिन बचे हैं। साल के पहले महीने यानी जनवरी में बैंकों में 16 दिन कामकाज नहीं होगा। देश में कई वजहों से अलग-अलग जगहों पर 9 दिन बैंकों में कामकाज नहीं होगा। इनके अलावा 5 रविवार और 2 शनिवार को भी बैंक बंद रहेंगे। गंगटोक में 4 दिन की छ्ट्‌टी से होगी साल की शुरूआतसिक्किम की राजधानी गंगटोक में बैंकों में साल की शुरूआत में लगातार 4 दिन कामकाज नहीं होगा। यहां 1 से 1 जनवरी तक बैंक बंद रहेंगे। ऐसे में लोगों को यहां परेशानी का सामना करना पड़ सकता है।...
बालिका से दुष्कर्म का प्रयास मामले में धरना : मोहल्लावासियों का आरोप रंजिशवश दर्ज करवाया मामला

बालिका से दुष्कर्म का प्रयास मामले में धरना : मोहल्लावासियों का आरोप रंजिशवश दर्ज करवाया मामला

What's Hot, टॉप न्यूज़, श्री गंगानगर
श्रीगंगानगर जिले के सादुलशहर में शनिवार देर शाम दर्ज हुए बालिका से दुष्कर्म के प्रयास के एक मामले में पीड़िता की मां के खिलाफ ही मोहल्ले के लोगों ने धरना लगा दिया। इस मामले में पीड़िता करीब पांच-छह साल की बच्ची है और आरोपी तेरह साल का बालक है। मामला पीड़िता की मां ने दर्ज करवाया है। उसका आरोप है कि आरोपी करीब तेरह वर्ष का बालक उसकी बेटी को छत पर ले गया और रेप का प्रयास किया वहीं मौहल्लावासियों का कहना है कि मामला रंजिशवश दर्ज करवाया गया है। मोहल्लावासियों ने शुरू किया धरना इस मामले में रविवार शाम आरोपी बालक को पुलिस थाने ले आई थी। उससे पूछताछ की गई तो मोहल्लावासियों में रोष फैल गया। वे लोग सुबह थाने पहुंचे और थाने के सामने धरना लगा दिया। मोहल्लावासियों का कहना था कि जिस महिला ने अपनी बेटी से दुष्कर्म के प्रयास का परिवाद दिया है, वह कई तरह के गलत कामों में लिप्त है। उनका आरोप था था...
सास की चेतावनी:केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी ने दामाद को दी वॉर्निंग, बोलीं- बुरी सास से बचकर रहना

सास की चेतावनी:केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी ने दामाद को दी वॉर्निंग, बोलीं- बुरी सास से बचकर रहना

What's Hot, टॉप न्यूज़, मनोरंजन
केंद्रीय मंत्री और एक्ट्रेस स्मृति ईरानी एक बार फिर से सुर्खियों में हैं। लेकिन इस बार वह पॉलिटिक्स की नहीं बल्कि अपनी बेटी की सगाई के कारण हैं। स्मृति की बेटी जोइश ईरानी ने अपने दोस्त अर्जुन भल्ला के साथ एंगेजमेंट कर ली है। एंगेजमेंट की तस्वीर को स्मृति ईरानी ने खुद अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर शेयर किया है। साथ ही उन्होंने अपने दमाद को चेतावनी भी दे दी है। मेरी तरफ से ऑफिशियल वॉर्निंगस्मृति ने फोटो पोस्ट के कैप्शन में लिखा, ये पोस्ट उस शख्स के लिए जिसने हम लोगों का दिल ले लिया है। हमारी क्रेजी फैमली में आपका स्वागत है। आपकी क्रेजी शख्स से मुलाकात होगी जो आपका फादर इन लॉ हैं। इतना ही नहीं मेरी जैसी बुरी सास से भी सामना करना होगा। आपको मेरी ओर से ऑफिशियल वार्निंग, गॉड ब्लेस।...
जम्मू-कश्मीर के पुलवामा में आतंकियों ने पुलिस पोस्ट पर ग्रेनेड फेंका, 2 लोगों के घायल होने की खबर

जम्मू-कश्मीर के पुलवामा में आतंकियों ने पुलिस पोस्ट पर ग्रेनेड फेंका, 2 लोगों के घायल होने की खबर

What's Hot, टॉप न्यूज़, देश-विदेश
जम्मू-कश्मीर के पुलवामा में रविवार को आतंकियों ने पोस्ट ऑफिस के पास पुलिस पोस्ट पर ग्रेनेड फेंका। इस हमले में दो लोगों के घायल होने की खबर है। बताया जा रहा है कि हमले के तुरंत बाद दहशतगर्द फरार हो गए, जिनकी तलाशी की जा रही है।
एक महीने पहले अहमदाबाद से आया था कुख्यात तस्कर, भाभी के प्रेमी के भाई ने अपने तबेले में दी पनाह

एक महीने पहले अहमदाबाद से आया था कुख्यात तस्कर, भाभी के प्रेमी के भाई ने अपने तबेले में दी पनाह

What's Hot, जयपुर, टॉप न्यूज़
भीलवाड़ा भीलवाड़ा में दो कॉन्स्टेबल की हत्या करने वाले कुख्यात तस्कर राजू फौजी को शनिवार देर रात कड़ी सुरक्षा में भीलवाड़ा लाया गया। इधर, पुलिस को राजू फौजी पर हमले की आशंका का डर भी सता रहा था। दरअसल, रुपए के लिए फौजी ने जोधपुर के कुख्यात तस्कर कैलाश मांजू की 80 लाख रुपए की सुपारी ली थी। पुलिस को आशंका थी कि जोधपुर से भीलवाड़ा लाने के दौरान उस पर हमला न हो जाए। ऐसे में एसपी चंचल मिश्रा के नेतृत्व में करीब 30 पुलिस जवान और कमांडो के साथ उसे महात्मा गांधी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। इससे पहले राजू फौजी को जोधपुर के बनाड़ थाना क्षेत्र के खोखरिया से शनिवार तड़के गिरफ्तार किया गया। बताया जा रहा है कि फौजी एक महीने से जोधपुर में छिपा था। जोधपुर में जिस लूणाराम के यहां तबेले में छिपा था उसे फौजी पहले से जानता था। ये वो ही लूणाराम है, जिसके भाई की राजू ने नाक काटी थी। लूणाराम के भाई श्रवण ...
जीकेएसबी के पूर्व चेयरमैन और एमडी के खिलाफ एफआईआर

जीकेएसबी के पूर्व चेयरमैन और एमडी के खिलाफ एफआईआर

What's Hot, टॉप न्यूज़, श्री गंगानगर
श्रीगंगानगर दी गंगानगर केंद्रीय सहकारी बैंक ( जीकेएसबी ) के पूर्व चेयरमैन और पूर्व एमडी के खिलाफ करीब 11 साल पुराने एक मामले में प्रथम दृष्टया आरोप प्रमाणित पाए जाने पर एसीबी ने एफआईआर करवाई है। मामला वर्ष 2010 में पैक्स मैनेजर और एसिस्टेंट पैक्स मैनेजरों की भर्ती से जुड़ा हुआ है। इसमें केवल 41 आवेदकों के ही नियमानुसार भर्ती योग्य होने के बावजूद सभी 233 कैंडिडेट की भर्ती की अनुशंसा बैंक के तत्कालीन चेयरमैन और एमडी ने कर दी थी। इस पर पूर्व चेयरमैन गुरवीरसिंह और पूर्व एमडी मधुसूदन कुमार के खिलाफ एसीबी ने एफआईआर करवाई है। इस मामले की प्राथमिक जांच एसीबी के डीएसपी वेदप्रकाश लखोटिया ने की थी। उन्होंने बताया कि ग्राम सेवा सहकारी समितियों के पैक्स मैनेजर और असिस्टेंट पैक्स मैनेजर को रेग्युलराइज करने के लिए बैंक के श्रीगंगानगर हैड ऑफिस ने वर्ष 2010 में 22 से 24 मई के बीच स्क्रीनिंग कमेटी की ...
8 साल बाद भारत पर पाक की जीत:अंडर-19 एशिया कप में टीम इंडिया को 2 विकेट से हराया, अहमद खान ने खेली आतिशी पारी

8 साल बाद भारत पर पाक की जीत:अंडर-19 एशिया कप में टीम इंडिया को 2 विकेट से हराया, अहमद खान ने खेली आतिशी पारी

What's Hot, टॉप न्यूज़, स्पोर्ट्स
नई दिल्ली अंडर-19 एशिया कप के रोमांचक मुकाबले में पाकिस्तान ने टीम इंडिया को आखिरी गेंद पर 2 विकेट से हरा दिया है। मैच में टॉस हारकर पहले बैटिंग करते हुए भारतीय टीम 237 के स्कोर पर ऑलआउट हो गई थी। आराध्य यादव 50 टॉप स्कोरर रहे, जबकि पाक के लिए जीशान जमीर के खाते में 5 विकेट आए। 238 रनों के टारगेट को PAK ने 50 ओवर के खेल में 8 विकेट के नुकसान पर हासिल कर लिया। टीम की जीत में मुहम्मद शहजाद ने बढ़िया 81 रनों की पारी खेली। वहीं, 9वें नंबर पर अहमद खान ने 19 गेंदों पर नाबाद 29 रन बनाए। U-19 एशिया कप में PAK ने 2013 के बाद टीम इंडिया को मात दी है। इससे पहले टारगेट का पीछा करते हुए PAK की शुरुआत खराब रही थी। पारी की दूसरी ही गेंद पर राजवर्धन हंगरगेकर ने ओपनर अब्दुल वाहिद को शून्य पर बोल्ड कर टीम इंडिया को बड़ी कामयाबी दिलाई। हालांकि इसके बाद माज सदाकत और मुहम्मद शहजाद ने दूसरे विकेट के लि...
फैक्ट्री से चुराए थे सरसों भरे 150 थैले, श्रीगंगानगर जिले के पांच जने गिरफ्तार

फैक्ट्री से चुराए थे सरसों भरे 150 थैले, श्रीगंगानगर जिले के पांच जने गिरफ्तार

What's Hot, टॉप न्यूज़, हनुमानगढ़
गांव कोहला स्थित फैक्ट्री में 3 अक्टूबर की रात्रि को हुई थी नकबजनी की वारदातहनुमानगढ़ (सीमा सन्देश न्यूज)। गांव कोहला स्थित फैक्ट्री से करीब ढाई माह पहले हुई सरसों से भरे 150 थैले चोरी करने की वारदात का टाउन पुलिस ने शनिवार को खुलासा करते हुए पांच जनों को गिरफ्तार कर लिया। पकड़े गए पांचों युवक पड़ोसी जिले श्रीगंगानगर के निवासी हैं और 20 से 30 साल की आयु के बीच के हैं। पुलिस इनसे पूछताछ कर बरामदगी आदि के प्रयासों में जुटी है। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान विकास कुमार (25) पुत्र गंगाबिशन नायक निवासी वार्ड 3, चक 12 पीएस पुलिस थाना रायसिंहनगर श्रीगंगानगर, विनोद कुमार (20) पुत्र मानकराम नायक निवासी वार्ड 8, रोटांवाली श्रीगंगानगर, प्रदीप कुमार उर्फ कालू (30) पुत्र सन्त कुमार बिश्नोई निवासी वार्ड 6, चक 7 जेड, भट्ठा कॉलोनी, मिर्जावाली रोड पीएस सदर श्रीगंगानगर, राजीव कुमार उर्फ राज (22) पुत्र बृजलाल नायक...
महज सात दिन का समय शेष

महज सात दिन का समय शेष

What's Hot, टॉप न्यूज़, बिजनेस
नई दिल्ली साल 2021 खत्म होने में महज सात दिनों का समय बचा हुआ है। 2022 के स्वागत की तैयारियां जोर-शोर से शुरू हो चुकी हैं। अगर आप पेंशनर हैं और अपनी पेंशन को निर्बाध रूप से पाना चाहते हैं तो ये खबर आपके लिए है। दरअसल, जीवन प्रमाण पत्र (लाइफ सर्टिफिकेट) जमा करने की अंतिम तिथि 31 दिसंबर है तो इससे पहले ये दस्तावेज जमा कराना फायदे का सौदा होगा। ये काम आप घर बैठे भी कर सकते हैं।  जीवित होने का प्रमाण है दस्तावेज जीवन प्रमाण पत्र जमा करने के लिए आपके पास आज से सात दिन का समय ही बचा है। बिना रुकावट अपनी पेंशन पाने के लिए पेंशनर्स को अपना जीवन प्रमाण पत्र जमा करना बेहद जरूरी है। यह दस्तावेज दरअसल इसलिए जमा कराया जाता है क्योंकि इस लाइफ सर्टिफिकेट जमा करने से पता चलेगा कि पेंशन पाने वाला व्यक्ति जीवित है या नहीं। इसके लिए सरकार ने अंतिम तिथि को बीते दिनों बढ़ाकर 31 दिसंबर कर दिया था।...
कोहली के सामने विराट समस्या, श्रेयस, हनुमा और शार्दुल में से किसे प्लेइंग-11 में देंगे जगह?

कोहली के सामने विराट समस्या, श्रेयस, हनुमा और शार्दुल में से किसे प्लेइंग-11 में देंगे जगह?

What's Hot, टॉप न्यूज़, स्पोर्ट्स
नई दिल्ली भारतीय टीम जब दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ 26 दिसंबर को सेंचुरियन में उतरेगी तब कप्तान विराट कोहली के सामने प्लेइंग इलेवन का चयन करना सबसे मुश्किल काम होगा। टीम में ज्यादातर खिलाड़ियों की जगह पक्की है। मुख्य कोच राहुल द्रविड़ और कोहली के सामने यह चुनौती है कि वे तेज गेंदबाजी करने वाले ऑलराउंडर के साथ जाएंगे या एक अतिरिक्त बल्लेबाज को मौका देंगे। आइए जानते हैं कि भारतीय टीम किन-किन खिलाड़ियों के साथ मैदान पर उतर सकती है। सेंचुरियन टेस्ट पर बारिश का साया है। पहले दो दिन बारिश के आसार है। इस कारण पिच से तेज गेंदबाजों को मदद मिल सकती है। ऐसे में एक तेज गेंदबाजी करने वाले ऑलराउंडर के साथ जाना ज्यादा बेहतर होगा। अगर कोहली यह फैसला कर लेते हैं तो टीम इंडिया का मध्यक्रम कमजोर हो जाएगा। हाल के दिनों में यह देखा गया है कि मध्यक्रम बार-बार नाकाम हुआ है। अगर विराट इस बारे में सोचते हैं तो ए...