Monday, May 18निर्मीक - निष्पक्ष - विश्वसनीय
Shadow

टॉप न्यूज़

सेंसेक्स 765 पॉइंट्स लुढ़क कर 57696 पर बंद, रिलायंस 2.8% और कोटक बैंक 2.8% गिरा

सेंसेक्स 765 पॉइंट्स लुढ़क कर 57696 पर बंद, रिलायंस 2.8% और कोटक बैंक 2.8% गिरा

What's Hot, टॉप न्यूज़, बिजनेस
मुंबई भारतीय शेयर बाजार में आज लगातार तीसरे दिन अच्छी खासी तेजी रही। हालांकि, बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज (BSE) का सेंसेक्स 765 पॉइंट्स (1.31%) गिर कर 57,696 पर बंद हुआ। नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी 205 अंक (1.18%) गिरकर 17,196 पर बंद हुआ। पावर ग्रिड का शेयर आज 4% गिरकर जबकि कोटक बैंक और रिलायंस इंडस्ट्रीज का शेयर्स 2% से ज्यादा की गिरावट के साथ बंद हुआ।...
कंगना रनोट पर पंजाब में हमला:रोपड़ में भीड़ ने एक्ट्रेस की कार को घेरकर माफी मांगने को कहा

कंगना रनोट पर पंजाब में हमला:रोपड़ में भीड़ ने एक्ट्रेस की कार को घेरकर माफी मांगने को कहा

What's Hot, टॉप न्यूज़, मनोरंजन
चंडीगढ़ कंगना रनोट ने सोशल मीडिया स्टोरी पर एक वीडियो शेयर किया है। जिसके साथ उन्होंने लिखा है कि 'जैसे ही उन्होंने पंजाब में कदम रखा, भीड़ ने उन पर हमला कर दिया। वे लोग कह रहे हैं कि वे किसान हैं।' कंगना को किसानों के गुस्से का शिकार इसलिए होना पड़ रहा है क्योंकि उन पर किसानों को खालिस्तानी आतंकवादी कहने का आरोप लगा है।...
राहुल गांधी पर केंद्र का हमला:किसान आंदोलन के दौरान हुई मौतों पर सरकार से जवाब मांगा

राहुल गांधी पर केंद्र का हमला:किसान आंदोलन के दौरान हुई मौतों पर सरकार से जवाब मांगा

What's Hot, टॉप न्यूज़, देश-विदेश
किसान आंदोलन से जुड़े मुद्दों पर केंद्र सरकार को घेरने की कोशिश कर रहे कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने शुक्रवार शाम प्रेस कॉन्फ्रेंस कर केंद्र सरकार पर निशाना साधा। कांग्रेस के दिल्ली में अकबर रोड स्थित राष्ट्रीय मुख्यालय में प्रेस कांफ्रेंस की गई। उन्होंने कहा कि संसद में एक प्रश्न पूछा गया था कि क्या सरकार आंदोलन में मारे गए किसानों के परिजनों को आर्थिक सहायता देगी। इस पर मंत्रालय ने कहा कि कृषि मंत्रालय के पास इस मामले में कोई रिकॉर्ड नहीं है और इसलिए मुआवजे का सवाल ही नहीं उठता। इससे पहले उन्होंने ट्वीट के जरिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से 5 सवाल पूछे हैं, जिनमें लखीमपुर कांड से लेकर MSP कानून तक पर जवाब मांगा गया है।...
5वीं व 8वीं के स्टूडेंट्स को देना होगा बोर्ड एग्जाम

5वीं व 8वीं के स्टूडेंट्स को देना होगा बोर्ड एग्जाम

What's Hot, टॉप न्यूज़, बीकानेर
बीकानेर प्रदेशभर में 5वीं और 8वीं के स्टूडेंट्स को इस बार बोर्ड पैटर्न पर परीक्षा देनी होगी। पिछले दो साल से शिक्षा विभाग 5वीं और 8वीं क्लास के स्टूडेंट्स को प्रमोट कर रहा था, लेकिन इस बार एग्जाम के लिए तैयारी शुरू कर दी है। स्टूडेंट्स के आवेदन इस बार भी ऑनलाइन ही भरवाए जाएंगे, जिसका शेड्यूल बाद में जारी होगा। दरअसल, शिक्षा विभाग के रजिस्ट्रार ऑफिस ने राज्य के सभी स्कूलों को प्रारम्भिक शिक्षा पूर्णता प्रमाण पत्र यानी कक्षा 8 की बोर्ड पैटर्न परीक्षा और प्राथमिक शिक्षा अधिगम स्तर मूल्यांकन यानी 5वीं बोर्ड परीक्षा के लिए अपना डाटा दुरुस्त करने के निर्देश दिए हैं। डाटा गड़बड़ होने पर कई बार स्टूडेंट्स एग्जाम से वंचित हो जाते हैं या फिर उनकी मार्क शीट गलत बन जाती है। ऐसे में फॉर्म भरने के प्रोसेस में स्टूडेंट का नाम, पिता का नाम, माता का नाम व जन्म तिथि को सही तरीके से मिलान करना होगा। सर...
कांग्रेस रैली की बैठक में शामिल पूर्व मंत्री पॉजिटिव

कांग्रेस रैली की बैठक में शामिल पूर्व मंत्री पॉजिटिव

What's Hot, जयपुर, टॉप न्यूज़
जयपुर जयपुर में 12 दिसंबर को होने वाली कांग्रेस रैली की तैयारी बैठक के 2 दिन बाद पूर्व मंत्री बृजकिशोर शर्मा कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं। 30 नवंबर को कांग्रेस मुख्यालय में हुई बैठक में शर्मा भी शामिल हुए थे। उन्होंने मास्क ठीक तरीके से नहीं लगाया था। मास्क नाक से नीचे थे। उनके साथ शामिल लोगों पर अब संक्रमण का खतरा मंडराने लगा है। उनके आसपास तो कई मंत्री और विधायक थे। बैठक से पहले भारी भीड़ के बीच बृजकिशोर कई नेताओं से मिले थे।...
पंचायत समिति सदस्यों के लिए कई नेताओं के परिवारवाले मैदान में उतरे

पंचायत समिति सदस्यों के लिए कई नेताओं के परिवारवाले मैदान में उतरे

What's Hot, टॉप न्यूज़, श्री गंगानगर
सूरतगढ़ (सीमा संदेश)। पंचायत समिति डायरेक्टर चुनाव में कांग्रेस व भाजपा ने ऐन वक्त पत्ते खोलते हुए अपने उम्मीदवारों की सूची जारी कर निर्वाचन अधिकारी को सौंपी। कुल 23 जोन में कांग्रेस व भाजपा ने 22 जोन में उम्मीदवार उतारे हैं। अनुसूचित जाति के लिए आरक्षित सिंगरासर व मोकलसर के जोन नं. 11 में निर्दलीय प्रत्याशी परतूराम का एकमात्र नामांकन जमा होने से उनका निर्विरोध निर्वाचन तय है।...
दूसरे टेस्ट मैच में बारिश का साया, विराट बोले- मौसम के आधार पर टीम का चयन करेंगे

दूसरे टेस्ट मैच में बारिश का साया, विराट बोले- मौसम के आधार पर टीम का चयन करेंगे

What's Hot, टॉप न्यूज़, स्पोर्ट्स
मुंबई भारत और न्यूजीलैंड के बीच टेस्ट सीरीज के दूसरे मैच में भारी बारिश की संभावना है। इस बारिश का मैच में क्या असर पड़ेगा इसके लेकर दोनों टीमों के कप्तान चिंतित हैं। भारतीय कप्तान विराट कोहली ने कहा है कि वो मौसम के आधार पर टीम का चयन करेंगे। टेस्ट सीरीज का दूसरा मैच वानखेड़े के मैदान में खेला जाएगा। कानपुर की तुलना में यहां की पिच तेज गेंदबाजों को ज्यादा मदद करती है और बारिश होने पर हालात तेज गेंदबाजों के अनुकूल होंगे। ऐसे में भारतीय टीम तीन तेज गेंदबाजों के साथ भी उतर सकती है।  विराट का कहना है कि वो टीम का चयन करते समय हालातों और मौसम का ध्यान रखेंगे। उनके अनुसार मौसम पूरे पांच दिन तक एक समान नहीं रहेगा, लेकिन भारतीय टीम का चयन करते समय यह भी ध्यान में रखा जाएगा कि आने वाले दिनों में मुंबई का मौसम कितना बदलेगा। ...
ऋण देने के नाम पर ठगी करने के मामले में दो जने गिरफ्तार

ऋण देने के नाम पर ठगी करने के मामले में दो जने गिरफ्तार

What's Hot, टॉप न्यूज़, हनुमानगढ़
अपना व्यापार के नाम से खोली थी फाइनेंस कम्पनी, जनवरी में दर्ज हुआ था मुकदमाहनुमानगढ़ (सीमा सन्देश न्यूज)। फाइनेंस कम्पनी खोलकर ऋण देने के नाम पर डिमांड ड्राफ्ट बनवाकर रुपए हड़पने के संबंध में करीब एक साल पहले दर्ज मामले में जंक्शन पुलिस ने दो जनों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान दीपक सोनी (33) पुत्र सतपाल सोनी और विनोद सोनी (31) पुत्र सुरेन्द्र सोनी निवासी श्रीगंगानगर के रूप में हुई है। जांच अधिकारी एएसआई भूपसिंह ने बताया कि सोनू अरोड़ा (37) पुत्र जगदीश प्रसाद अरोड़ा निवासी वार्ड नम्बर 8, सेक्टर नम्बर 12, हनुमानगढ़ जंक्शन ने 22 जनवरी को रिपोर्ट दी थी कि राहुल सोनी पुत्र सुरेन्द्र कुमार निवासी पुरानी आबादी श्रीगंगानगर, तरसेम सिंह पुत्र करनैल सिंह, मनोज कुमार, कमल कुमार, रमेश शर्मा वगैरा ने अपना व्यापार के नाम से फाइनेंस कम्पनी का कार्यालय जंक्शन में भगतसिंह चौक से राजीव चौक के बी...
ओमिक्रॉन पर मौजूदा वैक्सीनों को लेकर क्यों डरी दुनिया? मॉडर्ना ने दी क्या चेतावनी? क्या आएगी नई वैक्सीन?

ओमिक्रॉन पर मौजूदा वैक्सीनों को लेकर क्यों डरी दुनिया? मॉडर्ना ने दी क्या चेतावनी? क्या आएगी नई वैक्सीन?

What's Hot, टॉप न्यूज़, यात्रा, लाइफस्टाइल, साइंस
कोविड-19 वायरस के नए वैरिएंट ओमिक्रॉन के तेजी से म्यूटेशन की क्षमता ने पूरी दुनिया को चिंता में डाल दिया है। इस नए वैरिएंट को कुछ महीनों पहले पूरी दुनिया में तबाही मचा चुके डेल्टा से भी ज्यादा खतरनाक बताया जा रहा है, क्योंकि ओमिक्रॉन में अब तक 50 म्यूटेशन हो चुके हैं। ओमिक्रॉन के बहुत तेजी से म्यूटेशन की क्षमता की वजह से यह सवाल भी उठ रहा है कि क्या मौजूदा कोरोना वैक्सीन इस नए वैरिएंट पर असरदार होंगी? इस बीच ब्रिटिश कंपनी मॉडर्ना (Moderna) ने कहा है कि मौजूदा वैक्सीन के ओमिक्रॉन के खिलाफ कम प्रभावी रहने की आशंका है।...
शादी को शानदार बनाने के लिए विक्की-कटरीना कर रहे हैं करोड़ों खर्च

शादी को शानदार बनाने के लिए विक्की-कटरीना कर रहे हैं करोड़ों खर्च

What's Hot, टॉप न्यूज़, मनोरंजन
बॉलीवुड के सबसे चर्चित रूमर्ड विक्की कौशल और कटरीना कैफ 9 दिसम्बर को शादी करने जा रहे हैं। कपल ने शादी के लिए सवाई राजस्थान का सिक्स सेंसेस फोर्ट होटल बुक किया है जहां लग्जरी सुइट का एक रात का किराया करीब 7 लाख रुपए है। इसके अलावा सभी वीआईपी गेस्ट के लिए रठथंभौर के 45 होटल भी बुक करवाए हैं। शादी में महज सिक्योरिटी के लिए 15 लाख रुपए खर्च किए है। लेकिन ये पहली बार नहीं है जब किसी सेलेब्स ने शादी को आलीशान बनाने के लिए करोड़ों रुपए खर्च किए हैं। ...