Sunday, May 17निर्मीक - निष्पक्ष - विश्वसनीय
Shadow

टॉप न्यूज़

पुनीत राजकुमार का दिल का दौरा पड़ने से निधन

पुनीत राजकुमार का दिल का दौरा पड़ने से निधन

What's Hot, टॉप न्यूज़, मनोरंजन
सैंडलवुड इंडस्ट्री के मशहूर कलाकार पुनीत राजकुमार का दिल का दौरा पड़ने के बाद निधन हो गया। वह महज 46 साल के थे। पुनीत को आज सुबह बंगलूरू के विक्रम अस्पताल में तबीयत खराब होने के बाद भर्ती किया गया था। पुनीत के अस्पताल जाने की खबर जैसे ही सामने आई इंडस्ट्री में हंगामा मच गया। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार पुनीत राजकुमार को वर्क आउट करते हुए दिल का दौरा पड़ा जिसके बाद उन्हें अस्पताल में भर्ती करवाया गया। डॉक्टरों की तमाम कोशिशों के बाद भी उन्हें बचाया नहीं जा सका। शिवराजकुमार की बेटी निवेदिता यह खबर पाते ही अस्पताल पहुंचीं। स्टार रविचंद्रन और निर्माता जयन्ना व के पी श्रीकांत भी अस्पताल में पुनीत की हालत देखने पहुंचे। पुनीत के निधन की खबर से फैंस को काफी सदमा लगा है। अभिनेता पुनीत राजकुमार के अस्पताल और घर के बाहर अतिरिक्त पुलिस कर्मियों को तैनात किया गया है। उनका पार्थिव शरीर का...
तीन बड़े व्यापारियों के प्रतिष्ठानों और घरों पर आयकर विभाग द्वारा बड़ी कार्रवाई

तीन बड़े व्यापारियों के प्रतिष्ठानों और घरों पर आयकर विभाग द्वारा बड़ी कार्रवाई

What's Hot, टॉप न्यूज़, श्री गंगानगर
बड़ी संख्या में आयकर अधिकारियों और कर्मचारियों द्वारा अनेक दुकानों पर की जा रही है कार्यवाहीश्रीगंगानगर।दीपावली पर्व से एक सप्ताह पहले आयकर विभाग द्वारा राजस्थान के श्रीगंगानगर शहर में आज तीन बड़े व्यापारियों के व्यवसायिक प्रतिष्ठानों और आवासों पर एक साथ छापे की कार्रवाई शुरू की गई। शहर के एक नामी कॉलोनाइजर, शराब कारोबारी कांग्रेस नेता और टोल टैक्स ठेकेदार के लगभग तीन दर्जन से अधिक व्यवसायिक और आवासीय ठिकानों पर प्रातः 6 बजे आयकर विभाग के अधिकारियों की तीन दर्जन से अधिक टीमों ने एक साथ पहुंचकर यह कार्यवाही शुरू की।कॉलोनाइजर द्वारा हाल ही काटी गई कुछ आवासीय तथा व्यवसायिक योजनाओं में भूखंडों की खरीद के लिए,जिन प्रॉपर्टी डीलरों के मार्फत लोगों ने पैसा लगाया है, ऐसे करीब आधा दर्जन प्रॉपर्टी डीलर भी इस कार्रवाई की चपेट में आए हैं।...
बॉम्बे हाईकोर्ट ने आर्यन खान को जमानत दी, लेकिन कल या शनिवार को ही हो पाएगी रिहाई

बॉम्बे हाईकोर्ट ने आर्यन खान को जमानत दी, लेकिन कल या शनिवार को ही हो पाएगी रिहाई

What's Hot, टॉप न्यूज़, मनोरंजन
बॉम्बे हाईकोर्ट ने शाहरुख खान के बेटे आर्यन खान को जमानत दे दी है, लेकिन कल या शनिवार को ही आर्यन जेल से बाहर आ सकेंगे। तीन घंटे की लंबी सुनवाई के बाद कोर्ट ने आर्यन समेत तीनीों आरोपियों को बेल दे दी। ड्रग्स मामले में शाहरुख खान के बेटे आर्यन खान को मिली बेलआर्यन खान समेत बाकी तीनी आरोपियों को बॉम्बे हाई कोर्ट से जमानत मिल गई है। हालांकि, उन्हें आज की रात जेल में ही बितानी पड़ेगी। बॉम्बे हाईकोर्ट में दोपहर 3 बजे शुरू हुई सुनवाई के बाद शाम को 4.45 पर कोर्ट ने फैसला सुनाया।  मुकुल रोहतगी पेश कर रहे दलीलगिरफ्तार हुए लोगों में सिर्फ आर्यन और अरबाज परिचित थे। ऐसे में साजिश की कोई आशंका ही नहीं है। एनसीबी की दलील हुई पूरीकोर्ट में एनसीबी की दलील पूरी हो गई है। आर्यन खान के वकील मुकुल रोहतगी ने अपना पक्ष रखते हुए कहा- मानव और गाबा की गिरफ्तारी क्यों नहीं की गई? जिन्होंने आर्यन को क्रूज पर...
हनुमानगढ़ जिले में अवैध हेरोइन,गांजा और कारतूस सहित पांच लोग गिरफ्तार

हनुमानगढ़ जिले में अवैध हेरोइन,गांजा और कारतूस सहित पांच लोग गिरफ्तार

What's Hot, टॉप न्यूज़, हनुमानगढ़
हनुमानगढ़. जिले में पुलिस ने बीते 24 घंटों के दौरान 5 लोगों को अवैध रूप से हेरोइन गांजा तथा कारतूस रखने के आरोप में गिरफ्तार किया है। पुलिस अधीक्षक श्रीमती प्रीति जैन के अनुसार तलवाड़ा थाना प्रभारी सब इंस्पेक्टर लखबीरसिंह ने कल देर रात को तलवाड़ा झील-सिलवाला कलां के बीच बेहरवाला कलां के पास मोटरसाइकिल पर सवार कानू उर्फ कन्हैया (26) पुत्र चंदूदास और विनोद उर्फ धाकड़िया (22)पुत्र शेरसिंह निवासी ऐलनाबाद जिला सिरसा (हरियाणा) को 7 ग्राम हेरोइन (चिट्टा) सहित गिरफ्तार किया। उधर, भादरा थाना के कार्यवाहक प्रभारी सब इंस्पेक्टर राकेश गोदारा ने भी हिसार बायपास मार्ग पर कल रात मोटरसाइकिल पर जा रहे राधाकृष्णन उर्फ लाल सैनी (35) निवासी वार्ड नंबर 4 को 900 ग्राम गांजा सहित गिरफ्तार किया। श्री गोदारा ने बताया कि राधाकृष्ण मजदूरी करता है और गांजे का सेवन करने का आदी है।पूछताछ करने पर उसने निकटवर्ती गांव झां...
राजस्थान में मंत्रिमंडल विस्तार जल्द

राजस्थान में मंत्रिमंडल विस्तार जल्द

What's Hot, जयपुर, टॉप न्यूज़
जयपुर कांग्रेस के प्रदेश प्रभारी अजय माकन ने जल्द मंत्रिमंडल विस्तार का दावा किया है। बुधवार देर रात जयपुर पहुंचे माकन से मीडिया ने पूछा कि मंत्रिमंडल का विस्तार कब होगा तो उन्होंने कहा- जल्द। जब उनसे पूछा गया कि कब? क्या दीपावली के बाद तो वह मुस्कुरा दिए। सचिन पायलट कैंप की मांगों के सवाल पर माकन ने कहा कि कोई कैंप नहीं है, सब एक हैं।...
दिवाली से पहले आयकर छापे:गंगानगर, जयपुर में कांग्रेस नेता और बिल्डर समूह के 33 ठिकानों पर आईटी रेड

दिवाली से पहले आयकर छापे:गंगानगर, जयपुर में कांग्रेस नेता और बिल्डर समूह के 33 ठिकानों पर आईटी रेड

What's Hot, जयपुर, टॉप न्यूज़
जयपुर आयकर विभाग ने दिवाली से पहले प्रदेश में बड़ी छापेमारी की है। श्रीगंगानगर और जयपुर में आयकर टीमों की रेड जारी है। गंगानगर के कांग्रेस नेता अशोक चांडक और कारोबारी की फर्मों और बिल्डर समूह रिद्धि सिद्धी ग्रुप पर आयकर की टीमों ने छापे मारे हैं। कुल 33 ठिकानों पर आयकर टीमों ने सुबह से छापों की कार्रवाई शुरू की है। कांग्रेस नेता शराब कारोबारी पोंटी चड्ढा के पार्टनर रह चुके हैं। श्रीगंगानगर में सबसे ज्यादा ठिकानों पर छापे मारे गए हैं। जयपुर में करीब चार ठिकानों पर कार्रवाई की जा रही है। आयकर विभाग के अफसर कांग्रेस नेता और बिल्डर समूह के ठिकानों से दस्तावेज जब्त कर जांच कर रही है। अघोषित आय की आकलन जारी है। आयकर विभाग की अलग अलग टीमों में करीब 250 से ज्यादा कर्मचारी और अफसर शामिल हैं। आयकर सूत्रों के मुताबिक कांग्रेस नेता के शराब, रियल एस्टेट और मेडिकल सहित कई कारोबारों में होने वाल...
भोजन में इस तेल को शामिल करके 60 फीसदी तक कम कर सकते हैं हृदय रोगों का खतरा

भोजन में इस तेल को शामिल करके 60 फीसदी तक कम कर सकते हैं हृदय रोगों का खतरा

What's Hot, टॉप न्यूज़, यात्रा, लाइफस्टाइल, साइंस
नई दिल्ली खराब जीवनशैली और खान-पान में गड़बड़ी के कारण हाल के वर्षों में हृदय रोगों के मामले तेजी से बढ़ते हुए देखे जा रहे हैं। करीब एक दशक पहले तक जिन हृदय रोगों को उम्र के साथ होने वाली बीमारी के रूप में जाना जाता था, कम उम्र के लोगों में भी अब उनका निदान किया जा रहा है। स्वास्थ्य विशेषज्ञों के मुताबिक कोलेस्ट्रॉल का स्तर बढ़ना, हर आयु वर्ग के लोगों में हृदय रोगों के खतरे को बढ़ाता रहा है। रक्त में कोलेस्ट्रॉल की बढ़ी हुई मात्रा के कारण कोरोनरी आर्टरी डिजीज, हृदय गति रुकने, स्ट्रोक या दिल के दौरा पड़ने का खतरा बढ़ जाता है।  कोलेस्ट्रॉल का बढ़ा हुआ स्तर रक्त वाहिकाओं को अवरुद्ध कर देती हैं, जिससे अंगों में रक्त परिसंचरण बाधित हो जाता है। स्वास्थ्य विशेषज्ञों के मुताबिक यदि केवल खाने की ही आदतों को सुधार लिया जाए तो हृदय रोगों को जोखिम को 60 फीसदी तक कम किया जा सक...
1158 अंक गिरकर 59 हजार के पार बंद हुआ सेंसेक्स, निफ्टी में भारी गिरावट

1158 अंक गिरकर 59 हजार के पार बंद हुआ सेंसेक्स, निफ्टी में भारी गिरावट

What's Hot, टॉप न्यूज़, बिजनेस
नई दिल्ली सप्ताह के चौथे कारोबारी दिन यानी गुरुवार को दिनभर के उतार-चढ़ाव के बाद शेयर बाजार में भारी गिरावट दर्ज की गई। बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज का प्रमुख इंडेक्स सेंसेक्स 1158.63 अंकों की गिरावट के साथ 59,984.70 के स्तर पर बंद हुआ। वहीं, नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी 353.70 अंकों की गिरावट के साथ 17857.25  के स्तर पर बंद हुआ।
किन्नौर: 15 हजार फीट की ऊंचाई पर बुरन पास में बर्फ में दबे तीन ट्रैकर के शव निकाले

किन्नौर: 15 हजार फीट की ऊंचाई पर बुरन पास में बर्फ में दबे तीन ट्रैकर के शव निकाले

What's Hot, टॉप न्यूज़, देश-विदेश
सांगला (किन्नौर) 15 हजार फीट की ऊंचाई पर स्थित बुरन पास में बर्फ के बीच दबे तीन ट्रैकर के शवों को गुरुवार को निकाल लिया गया है। आईटीबीपी की 17वीं बटालियन के जवानों के लिए माइनस डिग्री तापमान में इस अभियान को अंजाम देना चुनौती से कम नहीं था। बीते शनिवार को रोहडू़-जांगलिक से किन्नौर जिले की सांगला वैली के लिए निकले 22 सदस्यीय ट्रैकिंग दल में तीन लोगों की मौत हो गई थी। जबकि अन्य लोगों को रेस्क्यू टीमों ने सुरक्षित निकाल लिया था। क्षेत्र में भारी बर्फबारी होने के कारण शवों को निकालने में परेशानियों का सामना करना पड़ा। बुरन पास में भारी बर्फबारी के कारण बुधवार को रेस्क्यू दल चोटी तक नहीं जा पाया और 28 लोगों का यह यह रेस्क्यू दल बेस कैंप लौट आया। इससे पहले मंगलवार को भी बर्फीली हवाओं और बर्फबारी के कारण रेस्क्यू ऑपरेशन को रोकना पड़ा था।...
आर्यन की जमानत पर सुनवाई शुरू, आज आ सकता है फैसला

आर्यन की जमानत पर सुनवाई शुरू, आज आ सकता है फैसला

What's Hot, टॉप न्यूज़, मनोरंजन
सभी वकील कोर्ट में मौजूद हैं। मुकुल रहतोगी, सतीश मानशिंदे के साथ साथ एएसजी अनिल सिंह और वकील श्रीराम सिरसत कोर्ट पहुंच चुके हैं  इस मामले में अब तक आर्यन खान, अरबाज मर्चेंट और मुनमुन धमेचा की तरफ से दलीलें रखी जा चुकी हैं। आज हो सकता है कि आर्यन खान की जमानत याचिका पर कोई फैसला आ जाए।