Sunday, May 17निर्मीक - निष्पक्ष - विश्वसनीय
Shadow

टॉप न्यूज़

दूसरे दिन भी जारी रहा आमरण अनशन

दूसरे दिन भी जारी रहा आमरण अनशन

What's Hot, टॉप न्यूज़, हनुमानगढ़
आज करेंगे प्रधानमंत्री का पुतला दहनहनुमानगढ़ (सीमा सन्देश न्यूज)। जिला कलेक्टर कार्यालय के सामने किसानों का आमरण अनशन दूसरे दिन भी जारी रहा। शुक्रवार को धान की ओर ट्रोलिया आज फिर जिला कलेक्टर कार्यालय के आगे ढेर बना दी। गांव के लोगों ने घोषणा की है कि कल के बाद में यहां लगातार धान की डेरिया लगती रहेगी। शुक्रवार को गांव पीरकामड़िया की तरफ से राशन सामग्री बड़ी मात्रा में आई। सहजीपुरा गांव के किसान दूध लेकर आए। चाय की व्यवस्था पूरे दिन जारी रही। (विस्तृत समाचार सीमा सन्देश में पढ़ें)...
आईपीएल फाइनल से पहले गंभीर ने बताई वजह

आईपीएल फाइनल से पहले गंभीर ने बताई वजह

What's Hot, टॉप न्यूज़, स्पोर्ट्स
आईपीएल के 14वें सत्र का फाइनल मुकाबला आज कोलकाता नाइट राइडर्स और चेन्नई सुपर किंग्स के बीच खेला जाएगा। दोनों टीमों के दरम्यान यह मुकाबला दुबई इंटरनेशनल क्रिकेट स्ट़ेडियम में होगा। एमएस धोनी की अगुवाई वाली सीएसके की टीम तीन बार पहले ही खिताब जीत चुकी है। वहीं, गौतम गंभीर ने अपनी कप्तानी में दो बार कोलकाता नाइट राइडर्स को चैंपियन बनाया था। लेकिन इस बार केकेआर की कमान इयोन मॉर्गन के हाथ है जबकि, चेन्नई के कप्तान हमेशा की तरह एमएस धोनी हैं। इन दोनों कप्तान की बात की जाए तो धोनी ने क्वालीफायर मैच में आतिशी बल्लेबाजी करते हुए टीम को जीत दिलाई वहीं, मोगर्न दिल्ली के खिलाफ खाता नहीं खोल सके। टीम इंडिया के पूर्व क्रिकेटर ने उन कारणों के बारे में बताया है जिनके चलते धोनी मॉर्गन पर भारी हैं। ...
पश्चिम अफ्रीका के जंगली चिम्पैंजियों को हुआ कुष्ट रोग

पश्चिम अफ्रीका के जंगली चिम्पैंजियों को हुआ कुष्ट रोग

What's Hot, टॉप न्यूज़, यात्रा, लाइफस्टाइल, साइंस
पश्चिमी अफ्रीका के जंगली चिम्पैंजियों में कुष्ट यानी लेप्रोसी होने की पुष्टि हुई है। यह दुनिया का पहला ऐसा मामला है। वैज्ञानिकों ने चिम्पैंजियों की चौंकाने वाली तस्वीरें साझा की हैं। जिसमें उनके चेहरे पर गांठों का उभार देखा जा सकता है। दो चिम्पैंजियों में इसके मामले सामने आए हैं। पहला चिम्पैंजी गुनिया बिस्सू का है और दूसरा द आइवरी कोस्ट का है। एक्सेटर यूनिवर्सिटी के वैज्ञानिकों का कहना है, इंसानों में कुष्ट रोग के जो सामान्य लक्षण दिखते हैं चिम्पैंजी में दिखने वाले लक्षण उससे अलग हैं। चिम्पैंजी में ऐसा कैसे हुआ इसकी सटीक वजह पता नहीं चल पाई है, लेकिन माना जा रहा है कि यह बीमारी किसी जंगली जानवर के जरिए उन तक पहुंची है।...
6 महीने में 1.20 लाख फ्रेशर्स को जॉब:इंफोसिस, TCS, विप्रो और HCL बड़े पैमाने पर करेंगी भर्ती

6 महीने में 1.20 लाख फ्रेशर्स को जॉब:इंफोसिस, TCS, विप्रो और HCL बड़े पैमाने पर करेंगी भर्ती

What's Hot, टॉप न्यूज़, बिजनेस
IT सेवा देने वाली देश की चार बड़ी कंपनियां इस वित्तवर्ष में 1.20 लाख फ्रेशर्स की भर्ती करेंगी। इंफोसिस, TCS, विप्रो और HCL कॉलेज कैंपस और अन्य रास्तों से इनकी भर्ती करेंगी। हालांकि पहली तिमाही की भर्ती को मिला दें तो यह आंकड़ा 1.60 लाख हो जाएगा। बड़े पैमाने पर कंपनी छोड़ रहे हैं कर्मचारी टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेस (TCS), विप्रो, इंफोसिस और HCL ने 1.20 लाख नए लोगों को रोजगार देने का लक्ष्य रखा है। दरअसल इन कंपनियों में कर्मचारियों के छोड़ कर जाने की दर काफी ज्यादा है। साथ ही नए सेक्टर से आ रही मांग को पूरा करने के लिए भी कर्मचारियों की जरूरत हो रही है।...
बांग्लादेश की PM शेख हसीना बोलीं- हिन्दू मंदिरों पर हमला करने वालों का धर्म नहीं देखेंगे

बांग्लादेश की PM शेख हसीना बोलीं- हिन्दू मंदिरों पर हमला करने वालों का धर्म नहीं देखेंगे

What's Hot, टॉप न्यूज़, देश-विदेश
बांग्लादेश सरकार ने हिंदू मंदिरों और दुर्गा पूजा पंडालों पर हमले करने वालों के खिलाफ तुरंत एक्शन लेने का वादा किया है। बांग्लादेश की प्रधानमंत्री शेख हसीना ने कहा कि कोमिला में हुई घटनाओं की पूरी तरह से जांच की जा रही है। किसी को भी बख्शा नहीं जाएगा। इससे कोई फर्क नहीं पड़ता कि वे किस धर्म के हैं। उनका पकड़ा जाएगा और उन्हें सजा दी जाएगी। पूजा समारोह के दौरान हिंदू मंदिरों में तोड़फोड़ के बाद हिंसा में चार लोगों की मौत हो गई, जिसके बाद PM शेख हसीना को गुरुवार को 22 जिलों में अर्धसैनिक बल तैनात करना पड़ा। शेख हसीना ने भारत को भी नसीहत देते हुए कहा कि उसे उपद्रवियों को लेकर सख्त रहना चाहिए। उन्होंने कहा कि यहां तक कि भारत में भी ऐसा कुछ नहीं होना चाहिए, जिससे हमारा मुल्क प्रभावित हो और हमारे हिन्दुओं को मुश्किलें झेलनी पड़े। अगर भारत में कुछ होता है तो हमारे यहां के हिन्दू प्रभावित होते है...
राजस्थान में सर्दी शुरू, कल बारिश भी हो सकती है

राजस्थान में सर्दी शुरू, कल बारिश भी हो सकती है

What's Hot, जयपुर, टॉप न्यूज़
जयपुर राजस्थान में सर्दी शुरू होने लग गई। लगातार दूसरे दिन रात के तापमान में गिरावट दर्ज हुई है। राजस्थान के 4 शहरों को छोड़कर शेष सभी शहरों में रात में पारा 20 डिग्री सेल्सियस या उससे नीचे चला गया है। सबसे ज्यादा सर्दी सीकर जिले में रही, जहां का न्यूनतम तापमान 13 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। इसके अलावा राजधानी जयपुर में भी बीती रात लोगों को सर्दी का अहसास हुआ। ग्रामीण क्षेत्रों में पारा 20 डिग्री से भी नीचे चला गया। वहीं कल से अगले दो दिन राजस्थान के पूर्वी हिस्सों में बारिश भी हो सकती है। जयपुर मौसम विभाग से जारी बुलेटिन के मुताबिक 16 और 17 अक्टूबर को राज्य के मौसम में बदलाव देखने को मिलेगा। बंगाल की खाड़ी में बने निम्न दाब क्षेत्र के कारण मध्य प्रदेश की सीमा से लगते जिलों धौलपुर, भरतपुर, कोटा, बारां, बूंदी और झालावाड़ में अगले दो दिन बादल छा सकते है। इसके साथ ही इन जिलों में कही...
दो घरों में चोरी, उड़ा ले गए लाखों की नगदी व जेवर

दो घरों में चोरी, उड़ा ले गए लाखों की नगदी व जेवर

What's Hot, टॉप न्यूज़, हनुमानगढ़
नोहर। कस्बे के ढ़ाणी सिखान स्थित वार्ड नं. एक में अज्ञात चोरो ने दो घरों को निशाना बनाते हुए सोने-चांदी का सामान सहित नगदी पर हाथ साफ कर दिया। यहां वार्ड एक मावडियां जी मन्दिर के पास स्थित विनोद छिम्पा के मकान को अज्ञात चोरों ने निशाना बनाते हुए पहले मुख्य दरवाजें का ताला तोड़ा। फिर अंदर के दरवाजें का ताला तोड़ कर कमरे की अलमारी में रखें सोने-चांदी का समान व कुछ नगदी पर हाथ साफ कर फरार हो गए।...
भारत के खिलाफ मैच से पहले पाकिस्तान का गेम प्लान

भारत के खिलाफ मैच से पहले पाकिस्तान का गेम प्लान

What's Hot, टॉप न्यूज़, स्पोर्ट्स
टी-20 विश्व कप में अब बस कुछ ही दिनों का वक्त रह गया है। इससे पहले सभी टीमें अपनी तैयारियों में जुट गई हैं। कई टीमों ने गेम प्लान बनाना शुरू कर दिया है। भारतीय टीम अपने अभियान की शुरुआत पाकिस्तान के खिलाफ करेगा। यह मैच 24 अक्तूबर को दुबई क्रिकेट स्टेडियम में खेला जाएगा। इस मैच से पहले पाकिस्तान के कप्तान बाबर आजम ने माइंड गेम खेलना शुरू कर दिया है। बाबर ने कहा है कि भारत के खिलाफ पहले मैच में वह उपकप्तान मोहम्मद रिजवान के साथ ओपनिंग के लिए उतरेंगे। ...
45 वर्षीय अर्नब के पेट में 10 किलो का कैंसरस ट्यूमर सर्जरी करके निकाला गया

45 वर्षीय अर्नब के पेट में 10 किलो का कैंसरस ट्यूमर सर्जरी करके निकाला गया

What's Hot, टॉप न्यूज़, यात्रा, लाइफस्टाइल, साइंस
कोलकाता के रहने वाले 45 वर्षीय अर्नब मुखर्जी के पेट से सर्जरी करके 10 किलो का ट्यूमर निकाला गया है। डॉक्टर्स का कहना है, सर्जरी से पहले मरीज पेट के तेज दर्द से परेशान था, लेकिन कई दौर की जांचों के बाद ट्यूमर का पता चल पाया। मरीज में रेट्रोपेरिटोनियम सरकोमा कैंसर की पुष्टि हुई है। इसी साल अगस्त में अर्नब तेज पेट दर्द की शिकायत होने पर स्थानीय डॉक्टर के पास पहुंचे, लेकिन वो ट्यूमर का पता नहीं लगा सके। कुछ समय बाद पेट का आकार चार गुना बढ़ने पर डॉक्टर्स से सम्पर्क किया तो जांच में कैंसरस ट्यूमर की पुष्टि हुई। मरीज में रेट्रोपेरिटोनियम सरकोमा कैंसर का पता चला।...
पहली बार सेंसेक्स 61,300 और निफ्टी 18,338 के पार बंद; मेटल, IT और रियल्टी शेयर दौड़े

पहली बार सेंसेक्स 61,300 और निफ्टी 18,338 के पार बंद; मेटल, IT और रियल्टी शेयर दौड़े

What's Hot, टॉप न्यूज़, बिजनेस
मुंबई वीकली एक्सपायरी के दिन यानी गुरुवार को बाजार में शानदार तेजी देखने को मिली। इसी तेजी के साथ बाजार आज भी रिकॉर्ड ऊंचाई पर बंद हुए। सेंसेक्स 568 पॉइंट यानी 0.94% चढ़कर 61,305 पर और निफ्टी 176 पॉइंट यानी 0.97% की तेजी के साथ 18,338 के स्तर पर बंद हुआ। इससे पहले सेंसेक्स 61,088 और निफ्टी 18,272 के स्तर पर खुला था। बाजार आज लगातार 6वें दिन बढ़त के साथ बंद हुआ है। सेंसेक्स के 30 शेयर्स में से 22 शेयर बढ़त के साथ और 8 शेयर कमजोरी के साथ बंद हुए। जिसमें ITC के शेयर 2.89%, HDFC बैंक, पावरग्रिड, ICICI बैंक के शेयर 2% से ज्यादा की तेजी के साथ बंद हुए। वहीं TCS के शेयर में 1% से ज्यादा की कमजोरी देखने को मिली।...