Sunday, May 17निर्मीक - निष्पक्ष - विश्वसनीय
Shadow

टॉप न्यूज़

दो दौर की वार्ता रही विफल, तीसरे में बनी बात

दो दौर की वार्ता रही विफल, तीसरे में बनी बात

What's Hot, टॉप न्यूज़, हनुमानगढ़
22 अक्टूबर से धान की सरकारी खरीद की प्रक्रिया शुरू करने पर बनी सहमतिजंक्शन थाना प्रभारी को भी हटाकर भेजा पुलिस लाइन, सातों अनशनकारियों को ज्यूस पिलाकर तुड़वाया अनशन, पड़ाव स्थल पर लगे किसान एकता जिन्दाबाद के नारेवार्ता के लिए किसान प्रतिनिधियों से मान-मनुहार करते नजर आए प्रशासनिक अधिकारीहनुमानगढ़ (सीमा सन्देश न्यूज)। धान (चावल) की न्यूनतम समर्थन मूल्य पर खरीद शीघ्र शुरू करने व हनुमानगढ़ जंक्शन थाना प्रभारी नरेश गेरा को हटाने की मांग को लेकर जिला कलक्ट्रेट के समक्ष पिछले 13 दिनों से चल रहा किसानों व किसान कार्यकतार्ओं का बेमियादी आंदोलन आखिरकार शनिवार को समाप्त हो गया। जिला कलक्टर सहित प्रशासन के अन्य व पुलिस अधिकारियों के साथ जिला कलक्टर के चैंबर में हुई तीन दौर की वार्ता में इन दोनों मुख्य मांगों पर सहमति बनने पर किसान प्रतिनिधियों व किसानों ने पड़ाव व आमरण अनशन समाप्त करने की घोषणा कर दी। (वि...
2023 में पाकिस्तान करेगा एशिया कप की मेजबानी, ACC के फैसले को जय शाह का भी समर्थन

2023 में पाकिस्तान करेगा एशिया कप की मेजबानी, ACC के फैसले को जय शाह का भी समर्थन

What's Hot, टॉप न्यूज़, स्पोर्ट्स
पाकिस्तान 2023 में होने वाले क्रिकेट एशिया कप की मेजबानी करेगा। दुबई में हुई एक बैठक में एशियन क्रिकेट काउंसिल (ACC) ने यह फैसला लिया है। ACC के अध्यक्ष और BCCI के सचिव जय शाह ने भी इस फैसले का समर्थन किया है। उन्होंने कहा है कि यह टूर्नामेंट वनडे फॉर्मेट में होगा। इसके अलावा यह भी फैसला लिया गया है कि 2024 के एशिया कप को श्रीलंका होस्ट करेगा और उसे टी-20 फॉर्मेट में खेला जाएगा। जय शाह ने कहा कि किसी दूसरे देश की जगह एशिया कप पाकिस्तान में ही होना चाहिए। खबरों के मुताबिक तो PCB और BCCI ने भी इस फैसले की पुष्टि कर दी है।...
आम लोगों की हत्याओं के बाद आर्मी ने 9 एनकाउंटर में 13 आतंकी मारे, 24 घंटे में 3 को ढेर किया

आम लोगों की हत्याओं के बाद आर्मी ने 9 एनकाउंटर में 13 आतंकी मारे, 24 घंटे में 3 को ढेर किया

What's Hot, टॉप न्यूज़, देश-विदेश
श्रीनगर जम्मू-कश्मीर के पंपोर में सुरक्षाबलों ने शनिवार को एनकाउंटर में 2 आतंकियों को मार गिराया। मारे गए एक दहशतगर्द की पहचान उमर मुस्ताक खांडे के तौर पर हुई है। वह आतंकी संगठन लश्कर-ए-तैयबा से जुड़ा हुआ था। कश्मीर जोन पुलिस ने बताया कि खांडे श्रीनगर के बघाट में 2 पुलिसकर्मियों (SgCT मोहम्मद यूसुफ और Ct सुहैल आह) की हत्या में शामिल था। साथ ही वह अन्य आतंकी गतिविधियों का भी हिस्सा रहा है। कश्मीर के IGP विजय कुमार ने बताया कि नागरिक हत्याओं के बाद 9 मुठभेड़ों में 13 आतंकवादी मारे गए हैं। श्रीनगर में 5 में से 3 आतंकवादियों को हमने 24 घंटे से भी कम समय में ढेर कर दिया है। उन्होंने कहा कि सर्च ऑपरेशन अभी भी जारी है। बचे 2 दहशतगर्दों को भी जल्द ही मार गिराएंगे।...
कार में बैठा था, पुलिस को देख दौड़ाया वाहन, इंस्पेक्टर भागते रह गए पीछे

कार में बैठा था, पुलिस को देख दौड़ाया वाहन, इंस्पेक्टर भागते रह गए पीछे

What's Hot, जयपुर, टॉप न्यूज़
जोधपुर जोधपुर के चर्चित लवली कंडारा एनकाउंटर के पहले का एक लाइव वीडियो सामने आया है। लवली रातानाड़ा क्षेत्र में कार में अपने कुछ दोस्तों संग बैठा था। अचानक पहुंची पुलिस ने गैंगस्टर की कार को घेर लिया। उसे पकड़ना चाहा, लेकिन लवली का साथी कार को वहां से भगा ले गया। इस दौरान रातानाड़ा थानाधिकारी लीलाराम अपनी पिस्टल के बट से कांच पर मार रहे हैं। इससे कांच टूट गया। शहर में आगे लवली और पीछे पुलिस की कार तेज रफ्तार के साथ भागती रही। इसका अंत हुआ डिगाड़ी फांटे के पास लवली के एनकाउंटर के साथ।...
बीकानेरी भुजिया जो बन गया ग्लोबल ब्रांड:लोकल कारीगरों ने 150 साल पहले किया था प्रयोग, आज 4 हजार करोड़ से ज्यादा है सालाना बिजनेस

बीकानेरी भुजिया जो बन गया ग्लोबल ब्रांड:लोकल कारीगरों ने 150 साल पहले किया था प्रयोग, आज 4 हजार करोड़ से ज्यादा है सालाना बिजनेस

What's Hot, टॉप न्यूज़, बिजनेस, बीकानेर
बीकानेर पश्चिमी राजस्थान में बसा बीकानेर वैसे तो अपनी परंपराओं के लिए जाना जाता है, लेकिन इस शहर को एक बड़ी पहचान दी है 'बीकानेरी भुजिया' ने। चाय के साथ नमकीन की बात होती है तो सबसे पहले नाम आता है बीकानेरी भुजिया का। तीखे और चटपटे स्वाद के कारण आज बीकानेरी भुजिया लोगों की थाली का हिस्सा बन गई है। भुजिया खाने वालों की दीवानगी का अंदाजा इसी से लगाया जा सकता है कि हर साल चार हजार करोड़ रुपए से अधिक का व्यवसाय अकेले बीकानेर से होता है। खास बात ये है कि बीकानेरी भुजिया की रेसिपी का सीक्रेट सिर्फ इतना सा है कि इसे बीकानेर के क्लाइमेट में ही बनाना पड़ता है। यहां का पानी और ड्राइ क्लाइमेट ही इसे अलग स्वाद देता है।...
दूसरी तिमाही में एचडीएफसी बैंक को हुआ जबरदस्त लाभ

दूसरी तिमाही में एचडीएफसी बैंक को हुआ जबरदस्त लाभ

What's Hot, टॉप न्यूज़, बिजनेस
चालू वित्त वर्ष की दूसरी तिमाही में एचडीएफसी बैंक को जबरदस्त लाभ हुआ है। बैंक का एकीकृत शुद्ध लाभ 18 प्रतिशत बढ़कर 9,096 करोड़ रुपये पर पहुंच गया। बैंक ने शनिवार को इसकी जानकारी दी। बैंक ने बयान जारी कर कहा कि तिमाही के दौरान उसकी कुल एकीकृत आय बढ़कर 41,436.36 करोड़ रुपये पर पहुंच गई, जो इससे पिछले वित्त वर्ष की समान तिमाही में 38,438.47 करोड़ रुपये थी। एचडीएफसी ने इससे पिछले वित्त वर्ष की समान तिमाही में 7,703 करोड़ रुपये का एकीकृत शुद्ध लाभ कमाया था। बयान में कहा गया है कि दूसरी तिमाही में बैंक की एकल आय बढ़कर 38,754.16 करोड़ रुपये हो गई, जो एक साल पहले समान तिमाही में 36,069.42 करोड़ रुपये थी। वहीं, एकल आधार पर कराधान के लिए 3,048.3 करोड़ रुपये के बाद बैंक ने 8,834.3 करोड़ रुपये का शुद्ध लाभ कमाया है। यह इससे पिछले वित्त वर्ष की समान तिमाही से 17.6 प्रतिशत अधिक है। एकल आधार पर एक साल...
मनी लॉन्ड्रिंग: ईडी ने जैकलीन फर्नांडीज के लिए जारी किया नया समन, 18 अक्तूबर को पेश होने को कहा

मनी लॉन्ड्रिंग: ईडी ने जैकलीन फर्नांडीज के लिए जारी किया नया समन, 18 अक्तूबर को पेश होने को कहा

What's Hot, टॉप न्यूज़, मनोरंजन
सुकेश चंद्रशेखर मनी लॉन्ड्रिंग मामले में प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) बॉलीवुड एक्ट्रेस जैकलीन फर्नांडीज से पूछताछ करना चाहता है। लेकिन एक्ट्रेस लगातार ईडी के समन को इग्नोर कर रही हैं। वहीं, अब ईडी की तरफ से जैकलीन फर्नांडीज को एक नया समन जारी किया है। ईडी के समन के मुताबिक, एक्ट्रेस को 18 अक्तूबर यानी सोमवार सुबह 11 बजे ईडी दफ्तर में पेश होना होगा।  इससे पहले, ईडी ने जैकलीन फर्नांडीज को 15 अक्तूबर यानी शुक्रवार को दफ्तर में पूछताछ के लिए बुलाया था। लेकिन वह पेश नहीं हुईं। इस दौरान जैकलीन ने ऑफिस ना पहुंचने की वजह बताते हुए ईडी अधिकारियों से कहा था कि, वह कुछ व्यक्तिगत परिस्थितियों के कारण आज पेश नहीं हो पाएंगी। इसके बाद ईडी अधिकारियों ने एक्ट्रेस को शनिवार सुबह 11 बजे का भी समय दिया गया था। लेकिन एक्ट्रेस ने इसे भी इग्नोर कर दिया। जिसके बाद अब ईडी की तरफ से जैकलीन को...
मौसम में बदलाव के साथ बढ़ गया है वायरल संक्रमण का खतरा

मौसम में बदलाव के साथ बढ़ गया है वायरल संक्रमण का खतरा

What's Hot, टॉप न्यूज़, यात्रा, लाइफस्टाइल, साइंस
मान्यताओं के अनुसार शरदीय नवरात्रि के साथ ही देश में सर्दी के मौसम की शुरुआत हो जाती है, यही कारण है कि पिछले एक-दो हफ्तों से मौसम में बदलाव देखने को मिल रहा है। मौसम में इस परिवर्तन के साथ आने वाले दिनों में गर्मी से राहत मिल जाएगी, हालांकि स्वास्थ्य विशेषज्ञों का कहना है कि स्वास्थ्य के प्रति लोगों को इन दिनों में विशेष सावधानी बरतने की आवश्यकता होती है। डॉक्टर बताते हैं कि मौसम में यह बदलाव कई बीमारियां लेकर आते हैं, इससे बचाव करना जरूरी होता है। चूंकि अब सुबह शाम तापमान में हल्की गिरावट दर्ज की जा रही है ऐसे में फ्लू के संक्रमण के साथ लोगों को गले में खराश और बंद नाक की समस्या होना काफी सामान्य है।...
चेन्नई ने चौथी बार जीता खिताब

चेन्नई ने चौथी बार जीता खिताब

What's Hot, टॉप न्यूज़, स्पोर्ट्स
दुबई। चेन्नई सुपरकिंग्स ने आईपीएल 2021 का खिताब जीत लिया है। टीम ने फाइनल में केकेआर को 27 रन से हराया। चेन्नई ने चौथी बार आईपीएल का खिताब जीता और सभी एमएस धोनी की कप्तानी में। इसके साथ टीम ने 2012 के आईपीएल फाइनल में केकेआर से मिली हार का बदला भी ले लिया। चेन्नई ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 3 विकेट पर 192 रन का विशाल स्कोर खड़ा किया। जवाब में कोलकाता की टीम 165 रन ही बना सकी। चेन्नई के ओपनर बल्लेबाज फाफ डुप्लेसी ने 86 रन की शानदार पारी खेली। (विस्तृत समाचार सीमा सन्देश में पढ़ें)...
रामलीला मैदान का जीर्णोद्धार जल्द, माह के अन्त तक टेण्डर

रामलीला मैदान का जीर्णोद्धार जल्द, माह के अन्त तक टेण्डर

What's Hot, टॉप न्यूज़, श्री गंगानगर
सीमा सन्देश न्यूजश्रीगंगानगर। शहर में होने वाली छोटी- बड़ी राजनीतिक सभाओं और अन्य आयोजनों का गवाह रहे रामलीला मैदान की आने वाले दिनों सूरत बदलने वाली है। (विस्तृत समाचार सीमा सन्देश में पढ़ें)