Sunday, May 17निर्मीक - निष्पक्ष - विश्वसनीय
Shadow

टॉप न्यूज़

शहनाज गिल और सिद्धार्थ शुक्ला के अधूरे म्यूजिक वीडियो का टाइटल हुआ ‘अधूरा’, जल्द होगा रिलीज सिडनाज का आखिरी गाना

शहनाज गिल और सिद्धार्थ शुक्ला के अधूरे म्यूजिक वीडियो का टाइटल हुआ ‘अधूरा’, जल्द होगा रिलीज सिडनाज का आखिरी गाना

What's Hot, टॉप न्यूज़, मनोरंजन
2 सितम्बर को बिग बॉस 13 विनर और एक्टर सिद्धार्थ शुकला के निधन की खबर उनके लाखों चाहने वालों के लिए बेहद चौंका देने वाली खबर थी। निधन के कुछ दिनों पहले तक सिद्धार्थ अपने अपकमिंग प्रोजेक्ट्स के प्रमोशन के लिए रियलिटी शोज में पहुंचे थे। सिद्धार्थ और उनकी लेडी लव शहनाज गिल एक डांस नंबर पर काम कर रहे थे जो सिद्धार्थ के निधन के बाद अधूरा रह गया था। लेकिन अब गाने के मेकर्स ने इसे टाइटल बदलकर रिलीज करने की तैयारी शुरू कर दी है। निधन से पहले सिद्धार्थ शुक्ला ने शहनाज गिल के साथ एक डांस नंबर की शूटिंग की थी जिसका टाइटल 'हैबिट' था। ये गाना गोवा की थीम पर शूट किया गया था, जहां से शूटिंग की कई तस्वीरें भी सामने आई थीं। सारेगामा म्यूजिक लेबल के गाने की शूटिंग लगभग पूरी हो गई थी, इसके बावजूद इसे जल्द पूरा कर रिलीज किया जाएगा। गाने को आर्को ने लिखा है जिसे श्रेया घोषाल ने अपनी आवाज दी है।...
कर्नाटक के CM बोले- एक्शन पर रिएक्शन लाजिमी

कर्नाटक के CM बोले- एक्शन पर रिएक्शन लाजिमी

What's Hot, टॉप न्यूज़, देश-विदेश
नई दिल्ली मॉरल पुलिसिंग पर बयान को लेकर हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर के बाद अब कर्नाटक के CM बसवराज बोम्मई भी विपक्ष के निशाने पर आ गए हैं। दरअसल बोम्मई से पत्रकारों ने मॉरल पुलिसिंग की घटनाएं बढ़ने और कुछ आरोपियों को BJP विधायकों द्वारा सपोर्ट किए जाने को लेकर सवाल किया था। इस पर मुख्यमंत्री बोले कि किसी घटना पर प्रतिक्रिया होना लाजिमी है। बोम्मई के इस बयान पर कांग्रेस महासचिव रणदीप सिंह सुरजेवाला ने कटाक्ष किया है। सुरजेवाला का कहना है कि किसानों से निपटने के लिए गुंडों की फौज तैयार करने के हरियाणा CM के बयान के बाद कर्नाटक के CM ने एक और रत्न पेश किया है। बोम्मई की नई न्यूटन थ्योरी 'एक्शन एंड रिएक्शन' मॉरल पुलिसिंग का समर्थन करने वाली है। अगर BJP के मुख्यमंत्री गुंदागर्दी को सही ठहराएंगे तो कानून का पालन कौन करवाएगा? बता दें बोम्मई ने बुधवार को कहा था कि समाज में कई त...
श्रद्धालुओं के ऊपर गिरी कार:जोगणिया माता के दर्शन करने पैदल जा रहे थे श्रद्धालु, कार ड्राइवर समेत 4 की मौत

श्रद्धालुओं के ऊपर गिरी कार:जोगणिया माता के दर्शन करने पैदल जा रहे थे श्रद्धालु, कार ड्राइवर समेत 4 की मौत

What's Hot, जयपुर, टॉप न्यूज़
भीलवाड़ा नेशनल हाईवे 27 पर गुरुवार को कार हादसे में 3 श्रद्धालुओं (जातरू) सहित 4 लोगों की मौत हो गई। एक महिला घायल हुई है। भीलवाड़ा के बिजौलिया थाना क्षेत्र की सीमा में आने वाले सलावटिया गांव के पास दुर्घटना गुरुवार दोपहर करीब साढ़े बारह बजे हुई। यहां कुछ लोग जोगणिया माता के दर्शन करने जा रहे थे। पीछे से आ रही कार अनियंत्रित होकर उछली और साइड में चल रहे श्रद्धालुओं पर आ गिरी। मरने वालों में कार चालक भी शामिल है। मामले की जानकारी मिलने के बाद बिजौलिया थाना प्रभारी व तहसीलदार मौके पर पहुंचे।...
राहुल त्रिपाठी ने छक्का लगाकर दिलाई KKR को रोमांचक जीत, तीसरी बार फाइनल में पहुंची कोलकाता

राहुल त्रिपाठी ने छक्का लगाकर दिलाई KKR को रोमांचक जीत, तीसरी बार फाइनल में पहुंची कोलकाता

What's Hot, टॉप न्यूज़, स्पोर्ट्स
शारजाह कोलकाता नाइटराइडर्स ने दूसरे क्वालिफायर मुकाबले में दिल्ली कैपिटल्स को 3 विकेट ये हराकर फाइनल में प्रवेश कर लिया। मैच में KKR ने टॉस जीतकर दिल्ली को पहले बैटिंग के लिए बुलाया था लेकिन टीम सिर्फ 135/5 का स्कोर ही बना सकी। 136 रनों का टारगेट को कोलकाता ने 19.5 ओवर के खेल में 7 विकेट के नुकसान पर हासिल कर लिया।
संवेदनशीलता से कार्य करें न्यायिक अधिकारी, अधिवक्ता : न्यायाधिपति

संवेदनशीलता से कार्य करें न्यायिक अधिकारी, अधिवक्ता : न्यायाधिपति

What's Hot, टॉप न्यूज़, हनुमानगढ़
सीमा सन्देश न्यूजसंगरिया। पीडित व शोषित तथा न्याय से वंचितों को सुलभ न्याय दिलाने के लिए अधिवक्ता, बार एवं न्यायिक अधिकारी संवेदनशीलता से कार्य करें। न्यायालयों में मूलभूत सुविधाओं व आवश्यकताओं की पूर्ति में किसी प्रकार की कमी नहीं आने दी जावेगी उक्त कथन न्यायाधिपति मनोज गर्ग ने यहां नवसृजित सिविल न्यायाधीश एवं न्यायिक मजिस्ट्रेट के न्यायालय के उद्घाटन के अवसर पर कहे। (विस्तृत समाचार सीमा सन्देश में पढ़ें।)...
बॉर्डर पर मादक पदार्थ डिलीवरी लेने आए आरोपित बरी

बॉर्डर पर मादक पदार्थ डिलीवरी लेने आए आरोपित बरी

What's Hot, टॉप न्यूज़, श्री गंगानगर
मिली थी पाकिस्तानी सिम,न्यायालय ने मानी जांच अधिकारी की लापरवाहीश्रीगंगानगर। भारत पाक सीमा पर मादक पदार्थ की डिलीवरी लेने से पूर्व पकड़े गए 4 आरोपितों को न्यायालय ने सन्देह का लाभ देते हुए बरी कर दिया। परन्तु न्यायालय ने इस मामले में जांच अधिकारी को आज्ञापक प्रावधानों की पालना नहीं करने और जांच में घोर लापरवाही करने पर नाराजगी जाहिर की है। न्यायालय ने आदेश की एक प्रति पुलिस महानिदेशक राजस्थान को भेजने के निर्देश दिए हैं। (विस्तृत समाचार सीमा सन्देश में पढ़ें।)...
प्लास्टिक बन रहा है ‘जहर’:प्लास्टिक वाले बच्चों के खिलौनों

प्लास्टिक बन रहा है ‘जहर’:प्लास्टिक वाले बच्चों के खिलौनों

What's Hot, टॉप न्यूज़, यात्रा, लाइफस्टाइल, साइंस
इंसानों के लिए प्लास्टिक एक स्लो पॉइजन बनता जा रहा है। अमेरिकी वैज्ञानिकों ने लोगों को अलर्ट भी किया है। बच्चों के खिलौनों, शैंपू और खाने के प्लास्टिक कंटेनर में मौजूद केमिकल्स से हर साल 1 लाख लोगों की अकाल मौत हो सकती है। वैज्ञानिकों का मानना है कि प्लास्टिक में मौजूद थैलेट्स नाम के केमिकल से अमेरिका में हर साल 55 से 65 साल के 107,000 बुजुर्गों की अकाल मौतें हो सकती हैं। पिछले एक दशक में थैलेट्स से इंसान में नपुंसकता और मोटापे का सीधा कनेक्शन पाया गया है। इसे देखते हुए कुछ देशों में इसके इस्तेमाल को कम किया गया है।...
इंटीरियर डिजाइनर के खिलाफ शिकायत करने के बाद पुलिस की लापरवाही पर भड़कीं मीरा चोपड़ा

इंटीरियर डिजाइनर के खिलाफ शिकायत करने के बाद पुलिस की लापरवाही पर भड़कीं मीरा चोपड़ा

What's Hot, टॉप न्यूज़, मनोरंजन
1920 और सेक्शन 375 जैसी फिल्मों में नजर आ चुकीं एक्ट्रेस मीरा चोपड़ा इन दिनों अपने इंटीरियर डिजाइनर के खिलाफ केस कर सुर्खियों में हैं। इंटीरियर डिजाइनर द्वारा अभद्रता और धोखाधड़ी किए जाने के बाद एक्ट्रेस ने ओशिवारा पुलिस स्टेशन में शिकायत दर्ज करवाई थी, हालांकि दो महीने बीतने के बाद भी पुलिस द्वारा कोई एक्शन नहीं लिया गया है। अब एक्ट्रेस ने इस मामले में भड़कते हुए कार्यवाही करने की मांग की है। एक्ट्रेस ने बॉम्बे टाइम्स से बातचीत में कहा, मैंने दो महीने पहले इंटीरियर डिजाइनर के खिलाफ एफआईआर दर्ज करवाई थी, फिर भी अब तक उसके खिलाफ कोई एक्शन नहीं लिया गया है। इन लोगों का कानून और समाज के प्रति जवाबदेह होना चाहिए। अगर कोई उनसे सवाल नहीं करेगा तो इससे उन्हें ये बार-बार करने का बढ़ावा मिलेगा।...
बाजार की रिकॉर्ड तेजी पर लग सकता है ब्रेक

बाजार की रिकॉर्ड तेजी पर लग सकता है ब्रेक

What's Hot, टॉप न्यूज़, बिजनेस
पिछले 18 महीने से शेयर बाजार में आई शानदार तेजी के बाद अब गिरावट की आशंका है। जनवरी तक हो सकता है कि बाजार में 15-20% की गिरावट आ जाए। रुक सकती है बाजार की तेजी माना जा रहा है कि जनवरी तक घरेलू इक्विटी बाजार की तेजी रुक जाए और इसमें गिरावट दिखे। देश के सबसे बड़े हेज फंड मैनेजर एवेंडस कैपिटल पब्लिक मार्केट्स की अल्टरनेट स्ट्रैटेजीज को उम्मीद है कि बेंचमार्क इंडेक्स मौजूदा तेजी के मार्केट में पहली दफा करेक्शन का सामना करेंगे। ऐसा इसलिए क्योंकि उनके क्वांटिटेटिव मॉडल अगले छह महीने में 15-20% की गिरावट का संकेत दे रहे हैं। किसी भी बाजार में टेक्निकल करेक्शन तब होता है जब किसी सिक्योरिटीज में 10% से ज्यादा गिरावट हो।...
उपराष्ट्रपति वेंकैया के अरुणाचल दौरे से चीन तिलमिलाया

उपराष्ट्रपति वेंकैया के अरुणाचल दौरे से चीन तिलमिलाया

What's Hot, टॉप न्यूज़, देश-विदेश
भारत के उपराष्ट्रपति एम वेकैंया नायडू के अरुणाचल प्रदेश के दौरे से चीन तिलमिला गया है। चीनी विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता झाओ लिजियन ने कहा कि चीन भारत के उपराष्ट्रपति की हाल की अरुणाचल यात्रा का कड़ा विरोध करता है। लिजियन ने कहा कि चीन अरुणाचल प्रदेश को मान्यता नहीं देता है। भारत का इस इलाके पर दावा अवैध है। इस इलाके को चीन में झांगनान कहा जाता है। भारत के विदेश मंत्रालय ने इस पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि हम ऐसी टिप्पणियों को खारिज करते हैं। अरुणाचल प्रदेश भारत का एक अभिन्न और अविभाज्य हिस्सा है। भारतीय नेता नियमित रूप से राज्य की यात्रा करते हैं, जैसे वे भारत के किसी दूसरे राज्य में करते हैं।...